Mirzapur: अहरौरा के फर्जी टोल प्लाजा को हटाने एवं 20 किलो मीटर के भीतर के लोगों को फ्री पास की मांग को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में धरना

मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर जिले में वाराणसी-शक्तीनगर हाईवे पर बना टोल प्लाजा का विवादों से नाता ख़त्म होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के कार्यकताओं ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों, संग जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा जनता के परिश्रम की कमाई को अहरौरा में फर्जी टोल टैक्स लगाकर सरकार के इशारे पर लूट किया जा रहा है, जिसमें सांसद-विधायक की मिली भगत की वजह से लूट हो रही है क्योंकि यह लोग मौन धारण किए हुए हैं। कहा मगर हम कांग्रेस के लोग इसके विरोध में और इसके लिए आंदोलन करते रहेंगे जबतक कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है। कहा मीरजापुर के लोगों को 20 किलोमीटर के एरिया में फ्री पास दिए जाने की मांग को लेकर  जिलाधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह तब तक जारी रहेगा जबतक की उनकी मांगे न मान ली जाती हैं। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे हैं।
ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत
मीरजापुर। पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा रेलवे ट्रैक पर सोमवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए।मृतक के पास से मिले क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन को खंगालते हुए पुलिस ने उसके भाई का नंबर निकाला। संपर्क करने पर मृतक की पहचान रामचंद्र मेहता 36 वर्ष पुत्र स्व. दुखी लाल मेहता निवासी पथराहा, वार्ड नंबर 3, घूरना बाजार, थाना घूरना, जिला अररिया (बिहार) के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन रात में ही मीरजापुर के लिए रवाना हुए और मंगलवार को मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में घटना ट्रेन से गिरने की बताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
यह संसार स्थायी नहीं है ब्रह्म ही एकमात्र सत्य है: जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायण नंद तीर्थ महाराज

लालगंज, मीरजापुर। गंगहरा कला में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ के तीसरे दिन काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायण नंद तीर्थ महाराज के प्रवचन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने कहा यह संसार स्थायी नहीं है ब्रह्म ही एकमात्र सत्य है। ब्रह्म के दो स्वरूप होते हैं निर्गुण और सगुण।

उन्होंने कहा पार्थिव लिंग का निर्माण कर शिवलिंग का विधि विधान से पूजन करना चाहिए। नियमपूर्वक दर्शन और पूजन करने से शिवलोक की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया मिट्टी गोबर फूल और फल सहित विभिन्न पदार्थों से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा सकता है।प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा जो पढ़े हनुमान चालीसा होए सिद्ध साखी गौरीशा। इसे कोई भी स्त्री या पुरुष श्रद्धा भाव से पढ़ सकता है।कथा के क्रम में उन्होंने सुरसा प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया सुरसा हनुमान की परीक्षा ले रही थीं। उन्होंने हनुमान से कहा तुम राम काज करोगे क्योंकि तुम बुद्धिमान और बलवान हो।जगतगुरु ने कहा भगवान की माया सबसे कठिन है लेकिन भगवान का आश्रय लेने से इस माया से पार पाया जा सकता है। उन्होंने कहा भाग्यशाली लोगों को ही सद्गुरु का सान्निध्य प्राप्त होता है। जिसके हृदय में भक्ति होती है वह सदैव प्रसन्न रहता है और जीवन में आगे बढ़ता है।उन्होंने कहा इस भवसागर से पार होने के लिए भगवान का नाम ही सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।कहा कि ईश्वर सतोगुण,रजोगुण व तमोगुण तीनों में है।वह परिवर्तनशील है और ब्रम्ह सजीव से मुक्त है।वह अव्यक्त है।वह दृश्य और अदृश्य है।कहा कि सगुण ब्रह्म की आराधना होती है। ईश्वर की आराधना उपासना का विरोध नहीं करना चाहिए।वह सृजन कर्ता है।वह पालन करता है। समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे,जगत नारायण दुबे, रामजतन दुबे,डा गोविंद दुबे,अमरेश द्विवेदी,अनिल शुक्ला, चंद्रदत्त त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह यादव, लवकुश त्रिपाठी, चंद्रभूषण पाल,सुनील दुबे, अमरेंद्र, लक्ष्मीनारायण, ज्ञानेंद्र दुबे, राहुल पांडे, उदित नारायण दुबे आदि भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष कथा श्रवण किया।
कृष्णकांत दुबे बने सवर्ण आर्मी के जिला मीडिया प्रभारी
मिर्जापुर सवर्ण आर्मी जिला संयोजक सुशील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में  संगठन का विस्तार करते हुए मिर्जापुर जिला अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय ने मिर्जापुर जनपद से तेज तर्रार युवा नेता सवर्ण विचारों से परिपूर्ण व हमेशा सवर्ण की लड़ाई लड़ने में तत्पर पहाड़ी ब्लाक के चपगहना निवासी कृष्णकांत दुबे को जिला अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय  ने नियुक्ति पत्र देते हुए सवर्ण आर्मी मिर्जापुर का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किये  नियुक्ति पत्र देते हुए मुकेश पाण्डेय ने विश्वास जताया  कि दुबे जी को जुड़ने से संगठन में मजबूती आएगी वही  दुबे ने कहा कि जिस उद्देश्य व विश्वास के साथ हमें यह जिम्मेदारी मिली है हम पूरे निष्ठा के साथ इसका पालन करेंगे और समय आने पर सवर्ण के लिए अपने खून का एक-एक बुद निछावर करने के लिए तैयार रहूंगा
उड़ीसा से मीरजापुर तक फैला गांजा तस्करों का रैकेट, पुलिस-एससोजी टीम ने 50 लाख का गांजा किया बरामद

राघवेन्द्र कुमार सिंह
मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर सहित पूर्वांचल के जिलों में उड़ीसा से लाकर गांजा की तस्करी की जा रही है। गांजा तस्करों का पूरा नेटवर्क सधे अंदाज में एक जिले से दूसरे जिलों में अपना मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। ‌रविवार को मीरजापुर पुलिस ने एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ₹ 50 लाख के अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ 5 शातिर अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

रविवार को दोपहर बाद पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया के समक्ष खुलासा करते हुए गांजा तस्करों को प्रस्तुत किया गया।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने की दिशा में अपराध के रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण, तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी, बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में
अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पड़री व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है।
जब एक गुप्त सूचना के आधार थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग करते समय 1 चार पहिया वाहन संख्याः UP 32 FV 0200 (होन्डासिटी) में सवार 5 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये लोगों द्वारा पूछताछ में अपना क्रमशः सत्यम सिंह उर्फ राहुल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी अघवार थाना पड़री, मीरजापुर,  सौरभ मिश्रा उर्फ पुष्कर मिश्रा पुत्र घनश्याम मिश्रा निवासी देवरी थाना पड़री मीरजापुर, विकास तिवारी उर्फ विक्कू पुत्र भोला तिवारी निवासी देवरी थाना पड़री मीरजापुर, राजन तिवारी उर्फ विश्वजीत तिवारी पुत्र विजय शंकर तिवारी निवासी नबैया थाना मेजा, जनपद प्रयागराज व पवन पाण्डेय पुत्र कैलाश पाण्डेय निवासी देवरी थाना पड़री मीरजापुर बताया गया है। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गयी तो वाहन में छिपाकर रखा हुआ कुल 100.60 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसे बरामद कर तथा वाहन को सीज कर आवश्यक कार्यवाही के पश्चात सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। भारी मात्रा में गांजा के साथ
पकड़े गये गांजा तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे सम्भलपुर, उड़ीसा से होन्डा सिटी कार में छिपाकर गांजा लादकर मीरजापुर, प्रयागराज व आसपास के जनपदों में सप्लाई के लिये ले जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया। बताया कि गांजा बेच कर प्राप्त पैसे को आपस में बांटकर सुख-सुविधाओं का लाभ लेते है। पुलिस के मुताबिक सत्यम पवन व विकास इत्यादि पर कई मुकदमे दर्ज हैं जो काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं। पवन पड़री थाना का हिस्ट्रीसीटर बताया गया है।
संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

– हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

मिर्जापुर।जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुलार में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घोरी डैम और अस्थाई गौ आश्रय स्थल के पास एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। इस दिल दहला देने वाली घटना को देखकर ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल बन गया।
सुबह-सुबह स्थानीय ग्रामीणों और गौ आश्रय स्थल के कर्मियों की नजर जैसे ही पेड़ से लटकते शव पर पड़ी, पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या कर शव को लटकाने का हो सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही लालगंज कोतवाली प्रभारी अभय कुमार सिंह व पुलिस चौकी दुबार कला की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए शव को पेड़ से उतरवाया और पहचान की प्रक्रिया शुरू की।
शव की पहचान पचोखर ग्राम पंचायत के बैरहर निवासी 30 वर्षीय मनोराम पटेल पुत्र रामसागर पटेल के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटा है, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है।
मण्डलायुक्त ने पेयजल योजनाओं नियमित जलापूर्ति में कतिपय कारणों से आ रही अस्थाई बाधाओं निराकरण के सम्बंध में बैठक कर समीक्षा

मीरजापुर 04 अप्रैल 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में पेयजल योजनाओं नियमित जलापूर्ति में कतिपय कारणों से आ रही अस्थाई बाधाओं निराकरण के सम्बंध में बैठक आहूत की गई। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या राम नरायण यादव, मुख्य अभियंता लोकेन्द्र बहादुर सिंह, तीनो जनपदो के अधिशासी अभियता जल निगम, लोक निर्माण विभाग एवं कार्यदायी संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में मण्डलायुक्त ने जल निगम के अधिकारियो व कार्यदायी संस्थाओ के पदाधिकारियो से जलपूर्ति के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई एवं कार्यदायी संस्थाओ के पदाधिकारियो निर्देशित करते हुए कहा कि सुबह व सांय में निर्धारित समय के अनुसार जलापूर्ति कराना सुनिश्चित करें एवं मण्डल के सभी अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण व नगरीय को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाओ के द्वारा जनपद के घरो व गांवो में जलापूर्ति की जा रही है उन सभी स्थलो का आपरेटरो के मोबाइल नम्बर शिफ्टवार सूची ले व जिन स्थलो पर जलापूर्ति नही हो पा रही है वहां पर कब तक प्रारम्भ होगी उसकी जानकारी ले। उन्होंने कहा कि यदि विद्युत से सम्बन्धित कोई समस्या आ रही तो सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी विद्युत विभाग के अधिकारियो को अवगत कराएं एवं जिन स्थलो पर पाइप लाइन बिछनी है या बिछाई जा रही है इसमें किसी प्रकार की समस्या आ रही हो तो लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए निराकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाओ को किसी प्रकार की कोई समस्या आती है अधिशासी अभियंता जल निगम को अवगत कराएं व अधिशासी अभियंजा जनपद स्तर पर जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर शीघ्र अतिशीघ्र निराकरण कराए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओ का बकाया विद्युत बिल का तत्काल भुगतान कराना सुनिश्चित करें।
नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर के लिए मचा हुआ है हाहाकार

*बुकिंग के बाद भी पर्ची काटने से लेकर सुगम डिलेवरी में बरती जा रही है ढ़िलाई

*ग्रामीण क्षेत्रों का है और भी बुराहाल, *शिकायत पर एजेंसी संचालक अधिकारी को गुमराह कर दे रहे गलत फिडबैक

राघवेन्द्र कुमार सिंह

मीरजापुर। अधिकारियों के तमाम दिशा-निर्देश के बाद भी जिले में घरेलू गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि नगर से लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को लंबी कतार के साथ गैस एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ जा रहे हैं बावजूद इसके सहुलियत से गैस सिलेंडर मिलना नामुमकिन हो रहा है। सर्वाधिक बुरी स्थिति ग्रामीणों इलाकों की बताई जा रही है जहां बुकिंग के काफी समय बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हलिया विकास खंड क्षेत्र स्थित
विंध्य भारत गैस हलिया अंतर्गत हलिया, लालगंज एवं दीपनगर एरिया को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। बताया जा रहा है कि तकरीबन 30 से 40 किलोमीटर की एरिया को कवर करने वाले इस गैंस एजेंसी ज्यादातर गरीब एवं किसान तपके के लोग जुड़े हुए हैं। हलिया विकास खंड क्षेत्र जिले का अंतिम छोर होने के साथ मध्य प्रदेश  बॉर्डर से सटा हुआ। पहाड़ी इलाका होने के कारण यह इलाका गरीब एवं पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है‌ विंध्य भारत गैस एजेंसी के तकरीबन 70 हजार के ऊपर कनेक्शन होने के बात भी 20% भी गैस सिलेंडर नहीं उपलब्ध हो पा रहा है, जिससे गरीब एवं किसान जनता काफी परेशान हो रही है।
गांव निवासी महुहट गांव से आई महिला उपभोक्ता का कहना है कि दो दिनों से वह गैस के लिए दौड़ लगा रही है यहां आने पर ताला लटकता हुआ दिखाई दे रहा है।
महुगढ़ से आए हुए उपभोक्ताओं का आरोप रहा है कि आनलाइन बुकिंग करने के बाद भी अभी तक पर्ची नहीं काटी गई है, न ही कोई जवाब देने वाला है। कुछ लोगों का आरोप रहा है कि पिछले कई दिनों से वह दौड़ लगा रहे हैं लेकिन न तो उन्हें पर्ची दी जा रही है ना ही कोई संतोषजनक जवाब दे रहा है, जिससे वह गैस सिलेंडर के लिए आर्थिक और मानसिक समस्याओं से जूझते हुए सिर्फ और सिर्फ गैस एजेंसी से लेकर बाजार की दौड़ लगाते हुए आएं हैं। एक उपभोक्ता का कहना रहा है कि 24 मार्च को हमने आनलाइन बुकिंग किया था, लेकिन अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है। चार दिन पहले गैस एजेंसी पर आए हुए थे बोला गया था कि दो दिन बाद आना पर्ची काट देंगे लेकिन आज आए हुए हैं कोई यहां है ही नहीं जो हमें बता सके कि कब तक उन्हें गैस सिलेंडर मिल पाएगा। मजे की बात है कि उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत किए जाने पर गैस एजेंसी संचालक संबंधित अधिकारियों को गलत फिडबैक देकर गुमराह करते हुए आएं हैं।
Mirzapur : गंगा नदी में बने पीपा पुल के क्षतिग्रस्त होने से नाराज हुए बीजेपी विधायक ने PWD के अधिकारियों को लगाई फटकार
मीरजापुर। मीरजापुर नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का उद्घाटन किया गया प्लाटून पुल 15 दिन में क्षतिग्रस्त हो गया, इससे उनका पारा चढ़ गया उन्होंने जमकर संबंधित विभाग के जिम्मेदार को फटकारते हुए दो टूक चेतावनी दे डाली है। पीपा पुल टूटने से राहगीर जान जोखिम में डालकर गंगा नदी पार कर रहे है। वीडियो वायरल होने पर विधायक ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को फोन पर फटकार लगाई है, कहा कि आज सही हो जाना चाहिए वहीं सपा-बसपा पर भी उन्होंने निशाना साधा है।
बता दें कि जनपद में गंगा नदी में बना एक प्लाटून पुल क्षतिग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा इस प्लाटून पुल को 15 दिन पहले सदर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उद्घाटन किया था। क्षतिग्रस्त पुल एक बड़ा हादसा होने का दावत दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईन को फोन पर फटकार लगाई है। कहा है कि आज पुल हर हाल में सही हो जाना चाहिए। पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से हमारा छिछालेदर हो रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने फोन पर जवाब दिया कि पानी कम होने के कारण नहीं हो पा रहा है। विधायक ने कहा क्रेन से उसे दुरुस्त करवाया जाए। पूरा मामला हरसिंहपुर और विंध्याचल धाम को जोड़ने वाला प्लाटून पुल का है। बता दें कि 18 मार्च को नवरात्र के पहले सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने इस का उद्घाटन किया था। जो अब भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है। इस प्लाटून पुल से विंध्याचल आने वाले और जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत के लिए निर्माण कराया गया था। वहीं दूसरी ओर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जानकारी होने पर अधिकारियों से कहा गया है जल्दी सही कर लिया जाएगा, आंधी पानी के कारण सही हो जाता है जो धंस गया है। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ ही बसपा पर निशाना साधा है सपा के सोशल मीडिया पर पीपा पुल की खबर पोस्ट किए जाने को लेकर नगर विधायक ने कहा सपा सरकार में 3 बार मुख्यमंत्री रहने के बाद भी एक पुल नहीं बनवाया जा सका, विधायक ने सपा के साथ बसपा पर भी साधा निशाना कहा बाप के बाद बुआ भी आई लेकिन पुल नहीं बनवा पाई।
बच्चों को बेहतर और प्रभावशाली बनाने के लिए अभिभावक काम नहीं किताब दें: एबीएसए
*स्कूल के पुरस्कार वितरण समारोह में बोले खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर रविन्द्र कुमार शुक्ल

मीरजापुर। नगर क्षेत्र से लगे सनबीम कान्वेन्ट स्कूल जिउती संडवा रोड के छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षिक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही अभिभावक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें 257 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती की गई। जहां अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर रविन्द्र कुमार शुक्ल ने बच्चों को पुरस्कार वितरित करते हुए कार्यक्रम को प्रभावशाली बताया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बच्चों को नित्य प्रति दिन कुछ बेहतर करने और बेहतर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने, घरेलू कार्यों में न लगाने तथा बच्चों पर ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती स्नेहा ने किया। जबकि मंच का संचालन मनमोहन यादव ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक स्टाफ व बच्चों सहित आसपास के ग्रामीण भी उपस्थित रहे।