प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

प्रयागराज : संगम नगरी से तेंदुओं का लगाव बढ़ता ही जा रहा है। अभी 3 महीने पहले ही हंडिया रेंज के छिवाइयां से एक तेंदुए को पकड़ा गया था। वही अब मांडा में एक तेंदुए की लाश मिली है। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर दिघिया पुलिस चौकी के निकट सड़क के किनारे कुछ बाईक सवार राहगीरों ने तेंदुए को पड़ा हुआ देखा। पहले तो लोग दहशत के मारे उसके करीब जाने से कतरा रहे थे। काफी देर तक तेंदुए के शरीर में कोई हलचल ना देख हिम्मत बांधकर उसके करीब गए। जिसमें पता चला कि तेंदुआ तो मर चुका है। इसके बाद राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग खबर दिया। देर रात मेजा रेंज के रेंजर अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पहुंचे और छानबीन की। डीएफओ अरविंद कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मेजा पशु चिकित्सालय में दो पशु चिकित्सकों की टीम तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करेगी। रेंजर ने बताया कि जिस तेंदुए का शव मिला है वह नर तेंदुआ है, जिसकी उम्र करीब 12 से 14 साल के बीच है। आशंका है कि यहां से मध्य प्रदेश का जंगली इलाका सटा हुआ है इसकी दूरी करीब 25 के 30 किलोमीटर ही है इन जंगलों में पाए जाते हैं अनुमान है कि वहीं से भटक कर तेंदुआ मंडा इलाके में पहुंचा था। हाइवे पार करते समय किसी वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दिया, इससे उसकी मौत हो गई। रेंजर ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा, इसकी जांच एसडीओ स्तर के अधिकारी करेंगे।
प्रयागराज संगम से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC, 27 अप्रैल से चलेगी भारत गौरव ट्रेन
विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज ,धर्मनगरी प्रयागराज के श्रद्धालुओं के लिए आईआरसीटीसी एक विशेष सौगात लेकर आया है। 27 अप्रैल से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' के माध्यम से सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

गोरखपुर से शुरू होने वाली यह 12 दिवसीय यात्रा प्रयागराज संगम स्टेशन से भी होकर गुजरेगी। 12 दिन और 11 रातों के इस सफर में यात्रियों को उज्जैन के महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर, गुजरात के सोमनाथ व नागेश्वर, नासिक के त्रियंबकेश्वर, पुणे के भीमाशंकर और संभाजी नगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही द्वारकाधीश मंदिर और पंचवटी जैसे धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी इस पैकेज का हिस्सा होगा।

आईआरसीटीसी ने इस यात्रा के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की हैं, जिसमें इकोनामी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट श्रेणी है। भोजन, भ्रमण, ठहरने के साथ ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी सीट बुक कर सकते हैं। यह यात्रा आठ मई को संपन्न होगी।
वरिष्ठ पत्रकार आलोक मालवीय की माता के निधन पर मीडिया क्लब ने रखा मौन
प्रयागराज । वरिष्ठ पत्रकार आलोक मालवीय की माता के निधन पर मीडिया क्लब द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दुखद अवसर पर मीडिया क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं पत्रकारों ने एकत्रित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा।

इस दौरान मीडिया क्लब के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि मीडिया क्लब एक परिवार की तरह है और किसी भी पत्रकार के साथ होने वाली घटना या दुःख की घड़ी में संगठन हमेशा उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर मीडिया क्लब हर संभव सहायता प्रदान करेगा।
इस दुख की घड़ी में मीडिया क्लब के
कोषाध्यक्ष अनवर खान प्रशांत शर्मा सलमान अहमद मोहम्मद अब्दुल कलाम अनुराग दुबे सैयद मोहम्मद आमिर हिमांशु त्रिपाठी शिवजी मालवीय विकास गुप्ता अजय कुशवाहा सुशांत शुक्ला आदित्य विक्रम सिंह मोहम्मद शकील,डीएन श्रीवास्तव, पवन देव, सुरेश सोनकर,समेत कई पत्रकारों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
हनुमान जयंती दो बार कब-कब मनाई जाती है?

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, हनुमान का जन्मदिन दो बार मनाने के पीछे खास वजह बताई जाती है। एक हनुमान जयंती उनके जन्मदिवस के रूप में तो दूसरी विजय अभिनन्दन महोत्सव के रूप में मनाई जाती है। कथा के अनुसार, पवन पुत्र बजरंगबली बाल्यकाल से ही बहुत शक्तिशाली और ऊर्जा से भरपूर थे। एक दिन हनुमानजी आकाश में चमकते हुए सूर्य को फल समझकर उसे खाने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में इंद्र उन्हें समझाने की कोशिश की, जब हनुमानजी नहीं माने तो इंद्रदेव ने क्रोधित होकर वज्र से उन पर प्रहार कर दिया। इसके चलते बजरंगबली की ठोड़ी धंस गई और वो मूर्छित हो गए। वायुदेव यह जानकर बहुत क्रोधित हुए और उन्होंने क्रोध में आकर वायु को रोक दिया। इससे हवा बंद हो गई और सभी जीव संकट में आ गए।


हनुमान जी को मिला था दूसरा जीवन
पूरे ब्रह्मांड पर संकट आया तो सभी देवताओं के प्रार्थना करने के बाद ब्रह्माजी ने भगवान हनुमान को दूसरा जीवन दिया। सभी देवताओं ने उन्हें कई प्रकार शक्तियां भी दी थीं। मान्यता है की जिस दिन हनुमानजी को दूसरा जीवन प्राप्त हुआ था उस दिन चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि थी। तभी से इस दिन को हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाने लगा। इसके अलावा, पौराणिक कथाओं में बताया गया है की देवी सीता और भगवान राम ने बजरंगबली को चिरंजीवी होने का वरदान दिया था। इसी के चलते कार्तिक माह में भी हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जाता है।
वैदिक ब्राह्मण: राहुल कृष्ण महराज जी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विराट पथ संचलन यमुनापार पुलिस प्रशासन डीसीपीसी ड्यूटी पर मुस्तैद रहें

विश्वनाथ प्रताप सिंह

रत्यौरा मोड़ कोरांव प्रयागराज, नगर पंचायत कोरावअंतर्गत आज दिनांक 29 मार्च सन 2026 को संघ शताब्दी वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशाल पद संचलन का कार्यक्रम किया गया जिसमें नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी पूर्व नगर अध्यक्ष नरसिंह केसरी विधायक राजमणि कोल तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने पता संचालन में अपनी अपनी भूमिका निभाई जिला धिकारी  महोदय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज अपर पुलिस आयुक्त यातायात पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट यमुनानगर प्रयागराज के आदेश के क्रम में प्रदेश चेयरमैन कमलेश कुमार श्रीवास्तव प्रांतीय सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव एसीपी मेजा संत कुमार उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में जिला अपराध निरोधक कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण को थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा के आदेशानुसार थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में यातायात सुगम बनाने हेतु पुलिस बल के साथ  डी सी पी सी वालेंटियर ड्यूटी पर उपस्थित रहे सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम संयुक्त सचिव संगम लाल जायसवाल संतोष कुमार जायसवाल चिदानंद मिश्रा धीरज कुमार राजेश कुमार विवेक कुमार चिरौंजी लाल कृष्ण लाल एस एच ओ मा मांडा एस माधव प्रसाद तिवारी आई गिरीश चंद्र राय एस आई मोनिस आलम एस आई कृष्णा सोनी एस आई शिवानी पटेल एस आई कृष्ण कुमार एस आई आशीष कुमार जयदीप पाराशरइत्यादि
कन्याओं का सर्वधर्म मे विशिष्ट स्थान -सरदार पतविंदर सिंह

कन्याओं की पूजा-पाव-पूजन जहा, वहां देवता निवास..

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने गुरुवार को नैनी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कन्या का पूजन करते हुए,हो गए भावुक,नहीं रोक पाए अपने आंसू कहा कि समाज में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,बेटियों को खेलने दो,नहीं तो सृष्टि विलुप्त हो जाएगी का संदेश देते हुए कहा कि बेटियों को दुनिया में आने दो,जीवन दो,शिक्षा,स्वास्थ्य,पोषण के साथ
उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिये हम सभी को अपनी सोच बदलना होगा।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि बेटियों को शिक्षित कीजिये और आगे बढ़ने के अवसर दीजिये। बेटियों को पहले शिक्षा और फिर विवाह साथ ही विवाह में दहेज देना व लेना,जो कि एक सामाजिक बुराई है उसे बढ़ावा न दिया जाये,क्योंकि काफी हद तक यह मानसिकता बेटियों के भविष्य को खतरे में डाल रही है। आइये आज संकल्प लें नवरात्रि पर कन्या पूजन के साथ ही कन्या संरक्षण भी करेंगे।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने इस अवसर पर विभिन्न गांव में ग्राम वासियों के साथ संकल्प लेते हुए शपथ दिलाई कि कन्या का हमारे समाज में सदैव विशिष्ट स्थान रहा है हमारे शास्त्रों में लिखा गया है जहां कन्या की पूजा होती है वहां देवताओं का निवास है कन्या की बेहतर शिक्षा व अवसर के साथ ही हम बेहतर समाज की कल्पना कर सकते हैं कन्या को शिक्षित करने से हम अच्छे समाज की परिकल्पना कर पाएंगे व्यक्तिगत तौर पर जहां बच्चों की दिनचर्या एवं संगति पर नजर रखना अभिभावकों का पहला दायित्व बनता है प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय धर्म है नशा गंभीर राष्ट्रीय समस्या का रूप धारण करती जा रही हैl
समाजसेवी राजेश थापा ने कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान,बालिकाओं के लिए शिक्षा का महत्व,भेदभाव रहित व्यवहार,नारी सम्मान पहचान समाज में नारी के प्रति सकारात्मक सोच और महिलाओं के लिए सरकार की चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं,हेल्पलाइन नंबर आदि के विषय में व्यापक रूप से चर्चा करते हुए जागरूक कियाlइस अवसर पर परमजीत सिंह,करन हांडा,कमलेश कुमार पाल,राजेश थापा,संदीप भारतीय,हरमन जी सिंह,दलजीत कौर,सरदार पतविंदर सिंह सहित कई स्वयंसेवक ने अपने विचार रखेl
ग्यारह हजार तार के शार्ट सर्किट से लगी आग से आधा दर्जन से अधिक किसानों की दस बीघा से ज्यादा गेंहू की फसल जलकर हुई राख

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। भीषण आग की लपटों से सहमे ग्रामीण व किसान आग बुझाने को लगी भीड़,किसी तरह आग पर पाया गया काबू,

किसानों की गाढ़ी कमाई की तैयार गेंहू की फसल देखते ही देखते जलकर हुई राख किसानों के अरमानों पर फ़िरा पानी,

ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से फायर बिग्रेड व करछना पुलिस को फोन के माध्यम से आग लगने की दी सूचना,

करछना तहसील के डीहा गांव का मामला।
यूपी बोर्ड का नया शैक्षणिक सत्र आज से शुरू, 75% उपस्थिति अनिवार्य
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का नया शैक्षणिक सत्र आज से शुरू हो गया है। परिषद ने सभी स्कूलों को आज 1 अप्रैल से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं।
नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं का संचालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके साथ ही एडमिशन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बार परिषद ने पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है। नए नियमों के तहत छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों सभी की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जाएगी। परिषद ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा, नए सत्र में छात्रों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी, उन्हें वार्षिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परिषद के इस कदम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को अधिक अनुशासित, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।
एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र की लिखित परीक्षा प्रयागराज में संपन्न — सफलता की आभा से दमके कैडेट्स के चेहरे

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय जमुनीपुर परिसर में आयोजित हुई परीक्षा

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के अंतर्गत 15 यूपी बटालियन के कुशल नेतृत्व में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, जमुनीपुर परिसर में ‘बी’ प्रमाणपत्र की लिखित परीक्षा गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में 1 यूपी सीटीआर, 2 यूपी आर्टी बैटरी, 6 यूपी गर्ल्स बटालियन तथा 17 यूपी बटालियन के कैडेट्स ने उत्साह, आत्मविश्वास और सैन्य अनुशासन के साथ सहभागिता की।
परीक्षा कक्षों में एक ओर जहाँ अनुशासन की सख्ती स्पष्ट रूप से दिखाई दी, वहीं दूसरी ओर कैडेट्स के चेहरों पर आत्मसंतोष, परिश्रम और सफलता की चमक भी झलकती रही। प्रत्येक कैडेट ने अपने प्रशिक्षण, समर्पण और राष्ट्रसेवा के संकल्प को उत्तर पुस्तिकाओं में साकार करने का प्रयास किया।
यह परीक्षा 15 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल राहुल दुबे तथा 60 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल योगेंद्र चिनवान के कुशल पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। उनके नेतृत्व में पूरी परीक्षा प्रक्रिया एनसीसी के सख्त मानकों, सैन्य मर्यादा एवं अनुशासन के अनुरूप शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संचालित की गई।
परीक्षा के सफल संचालन में विश्वविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) कृपा शंकर यादव, एनसीसी प्रशिक्षक मयंक यादव, 15 यूपी बटालियन के सूबेदार राजेंद्र कुमार (ट्रेनिंग जेसीओ) तथा नायब सूबेदार अनिल सिंह सहित समस्त बटालियन एवं विश्वविद्यालय स्टाफ का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
ट्रकों से टोल प्लाजा पर अवैध वसूली में टोल कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार
थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल के नेतृत्व में की गई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

  विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र थाना के अंतर्गत मुंगरी टोल प्लाजा पर ट्रकों से जबरन वसूली करने और चालकों को धमकी देने के मामले में थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को मुंगारी टोल प्लाजा के कर्मचारी अनुज यादव और उसके सहयोगी संतोष दुबे, श्यामजी यादव को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिए। टोल मैनेजर समेत कई आरोपित वांछित चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक अनुज यादव फिरोजाबाद के सिरसागंज, संतोष दुबे सुरियांवा भदोही और श्यामजी चिरईपुर, मुंगारी का निवासी है। कुछ दिन पूर्व औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने हैवी ट्रक आपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कुमार मिश्र की तहरीर पर टोल मैनेजर दिलीप यादव, नितिन यादव, अनुज यादव, बृजेश पांडेय और संतोष दुबे के खिलाफ पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में मुकदमा पंजीकृत किए थे। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिए। बता दें  की मुंगारी टोल प्लाजा एक ऐसा टोल प्लाजा है कि जहां पर आए दिन किसी न किसी न किसी वजहों से विवाद होता रहता है।