गुणवत्तापूर्ण और अनुशासन प्रिय शिक्षा का स्थान होता है परिषदीय विद्यालय:बीईओ बेलहरी
संजीव सिंह बलिया!![]()
शैक्षणिक सत्र 2026 27 के प्रथम कार्य दिवस पर बेलहरी शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रोहुआ पर आज प्रगति पत्र/ अंक पत्र वितरण एवं पुस्तक वितरण तथा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, साथ ही स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण का आगाज भी हुआ। इस उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी राजीव कुमार गंगवार रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षक ज्ञानेश्वर नाथ श्रीवास्तव रहे। इस उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम बच्चों को तथा उनके अभिभावकों को एवं उपस्थित अतिथियों को विद्यालय की अध्यापिका अनामिका ओझा द्वारा माथे पर तिलक लगाकर किया गया। अनामिका ओझा द्वारा अभिभावकों का आह्वान किया गया कि बच्चों को विद्यालय में निर्धारित गणवेश में भेजने का पूरा प्रयास करें ताकि अनुशासन को बनाए रखने में मदद मिल सके। तत्पश्चात नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत अभिनंदन उनको नवीन पुस्तक प्रदान कर किया गया। बच्चों को उनके अभिभावकों के समक्ष प्रगति प्रपत्र प्रदान कर किया गया जिसके परिणाम स्वरूप अभिभावकों के चेहरों पर अत्यंत खुशी और उत्साह परिलक्षित हो रहा था। ग्राम सभा रोहुआ के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र गोंड द्वारा उपस्थित अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया तथा ग्राम सभा में परिषदीय विद्यालय की प्रशंसा करते हुए बताया गया कि यह विद्यालय इस ग्राम सभा तथा क्षेत्र का प्राचीनतम विद्यालय है जहां पर हमेशा से उत्तम प्रकार की शिक्षा दिए जाने की परंपरा रही है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ज्ञानेश्वर नाथ श्रीवास्तव द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि इतना उत्साह का माहौल और इस तरह से अभिभावकों का विद्यालय के कार्यक्रम में प्रतिभाग करना इस बात का द्योतक है कि विद्यालय के प्रति जनमानस का लगाव है। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार गंगवार द्वारा परिषदीय विद्यालय की महत्व को बताते हुए अपने उद्बोधन में विश्वास व्यक्त किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है तथा बदले हुए भारत के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को पूरी तरह से तैयार है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा पूर्व सह समन्वयक एवं पूर्व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉक्टर शशि भूषण मिश्रा की तारीफ करते हुए आशा व्यक्त किया गया कि प्रत्येक विद्यालय को इस तरह के उत्सव कार्यक्रम का आयोजन करते हुए नामांकन में वृद्धि लाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास करना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पूरे विकासखंड में शैक्षणिक सत्र 2025 - 26 में सबसे अधिक नामांकन करने के लिए प्राथमिक विद्यालय रोहुआ को सम्मानित करने की बात की गई और आशा व्यक्त की गई कि विद्यालय के उच्च कोटि के प्रशिक्षित शिक्षक विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करते रहेंगे।उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहुआ के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार कुंवर द्वारा सभी अतिथियों का अभिनंदन वंदन किया गया तथा अवगत कराया गया कि शैक्षणिक सत्र 2026- 27 में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिकतम नामांकन किए जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय मिल्की के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार उपाध्याय जो अपने विद्यालय को आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ ही समय पालन तथा लगनशीलता के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं द्वारा आशा व्यक्त की गई थी रोहुआ ग्राम पंचायत में गैर नामांकित एक भी बच्चा ना रहे इसके लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं तथा वाल वाटिका का संचालन भी व्यवस्थित तरीके से करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्व में लेखपाल के पद पर सेवारत रहे तथा वर्तमान में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत संतोष कुमार पाठक द्वारा बच्चों को पढ़ाए जाने के अपने अनुभव को साझा करते हुए आशा व्यक्त की गई कि हम भविष्य निर्माण में बच्चों की हर कदम पर मदद करने को तैयार हैं ,आवश्यकता केवल इस बात की है कि अभिभावक अपना अल्प सहयोग भी हमें प्रदान कर दें तो यह हमारे लिए वरदान साबित होगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके अध्यापक भानु प्रताप सिंह द्वारा टी एल एम की महत्ता को बच्चों के विकास में अति आवश्यक बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्राथमिक विद्यालय मेघामठ के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि नवीन पाठ्य पुस्तक जो परिषदीय विद्यालय के बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही हैं , राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में तैयार की गई है तथा उनके पठन-पाठन से बच्चों को उत्तम नागरिक बनाने में सहयोग मिलता है। शिक्षक रतन कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि गणित की शिक्षा छोटे बच्चों में दिमागी नियंत्रण प्रदान करती है। शिक्षक बृज किशोर मिश्र द्वारा अंग्रेजी विषय के महत्व की बात को बताया गया। विद्यालय के कर्मठ साथी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया गया कि वर्तमान सुविधाओं के कारण विद्यालय के प्रति बच्चों का लगाव बढ़ा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहुआ के अध्यापक जितेंद्र पांडे द्वारा बच्चों में विज्ञान की समझ के विकास की बात की गई। प्राथमिक विद्यालय मठिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका स्वस्तिका मिश्रा द्वारा शानदार आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी गई।कार्यक्रम में कुमकुम सिंह ,बिंदु सिंह ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती खुशबू सिंह आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार दुबे द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के संयोजन तथा संचालन की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन डॉ शशि भूषण मिश्र द्वारा किया गया।।

स
ंजीव सिंह बलिया। NMOPS केंद्रीय नेतृत्व विजय कुमार बंधु जी के निर्देश पर अटेवा पेंशन बचावो मंच, बलिया के तत्वावधान में जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय और कार्यकारिणी के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने नई पेंशन व्यवस्था (NPS) व यूनिफाइड पेंशन व्यवस्था (UPS) के विरोध में 'काला दिवस' मनाया।कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर काम करते हुए प्रदर्शनकारियों ने NPS-UPS समाप्त कर सर्वहितकारी पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल बहाल करने की मांग सरकार से की।कार्यक्रम को सफल बनाने में अटेवा जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक पदाधिकारियों और सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संजीव कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी, अटेवा
संजीव सिंह बलिया, 31 मार्च 2026: प्राथमिक विद्यालय लोहरइया के बच्चों को आज ज्ञानवर्धक और रोचक शैक्षिक भ्रमण के लिए सामाजिक वानिकी प्रभाग (वन विहार), बलिया तथा खाकी बाबा खनवर ले जाया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों को वनों के जीवन में महत्व, खेल-कूद से मांसपेशियों व मस्तिष्क के विकास, यात्रा के दौरान अपनाने योग्य सावधानियों तथा खाकी बाबा के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व जैसी उपयोगी जानकारियां दी गईं।बच्चे पूरे उत्साह और आनंद के साथ वन विहार व खाकी बाबा स्थल पर खेले-कूदे तथा वहां के मनमोहक दृश्यों का अवलोकन किया। यह शैक्षिक भ्रमण विद्यालय परिवार के प्रधानाध्यापक राघवेंद्र प्रताप राही, प्रदीप कुमार, सुधा चौहान, पूजा, तारा चौहान, अर्चना श्रीवास्तव तथा अजय कुमार श्रीवास्तव की देखरेख एवं सान्निध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संजीव सिंह बलिया। फर्जी स्नातक अंकपत्र के आधार पर नौकरी हथियाने वाले प्रधानाध्यापक को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। लगभग 20 वर्षों से बेसिक शिक्षा परिषद में जमे ध्रुवनाथ यादव की नियुक्ति को नियुक्ति तिथि से शून्य घोषित करते हुए वेतन वसूली और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। मामला शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय नोनियापुरा (बाछापार) से जुड़ा है।गौरी सिकंदरपुर निवासी ध्रुवनाथ यादव इसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। उनके खिलाफ दिनेश कुमार यादव ने सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आजमगढ़ के माध्यम से शपथ पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच में स्नातक अंकपत्र में हेराफेरी का खुलासा हुआ। वास्तविक अंक 445 होने के बावजूद उन्होंने 504 अंकों वाला फर्जी प्रमाणपत्र जमा कर नौकरी प्राप्त की थी, यानी 59 अंकों की बढ़ोतरी की गई थी।श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर के प्राचार्य से सत्यापन कराया गया, जिसमें अंकपत्र फर्जी साबित हुआ। मानव संपदा पोर्टल पर भी गलत विवरण अपलोड मिले। विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।बीएसए मनीष कुमार सिंह के आदेश में कहा गया है कि फर्जी दस्तावेजों से प्राप्त नियुक्ति अवैध है, इसलिए इसे निरस्त किया जाता है। वित्त एवं लेखाधिकारी को अब तक के वेतन-भत्तों की रिकवरी करने और खंड शिक्षा अधिकारी को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। यह कार्रवाई बेसिक शिक्षा विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
संजीव सिंह बलिया, 30 मार्च 2026: बलिया जनपद के लिए गर्व और खुशी का पल है, जहां दो बेटियों ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।बैरिया विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी निर्भय नारायण सिंह की भतीजी आकांक्षा सिंह का चयन यूपीपीसीएस परीक्षा में हुआ है। उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।वहीं, बांसडीह इण्टर कॉलेज, बांसडीह के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार पाण्डेय जी की पुत्री निधि पाण्डेय का चयन भी यूपीपीसीएस में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) पद के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से बांसडीह क्षेत्र में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।दोनों बेटियों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवारों के लिए, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है!
संजीव सिंह बलिया! सिकंदरपूर:30 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ नवानगर ने जनगणना 2026 में शिक्षा मित्रों को प्रगणक (Enum erator) पद पर नियुक्त करने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी, सिकंदरपुर (बलिया) को संबोधित पत्र में यह मांग प्रमुखता से उठाई। फैसल अजीज, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने ज्ञापन सौंपा। महामंत्री मुकेश कुमार राय ने कहा कि आगामी जनगणना 2026 का पहला चरण अप्रैल से प्रस्तावित है, लेकिन शिक्षा मित्रों की ड्यूटी न लगाने से उनमें निराशा का माहौल है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शिक्षा मित्र पहले बीएलओ, SIR और अन्य सरकारी कार्यों में सक्रिय रहे हैं, जहां उन्हें कम मानदेय मिलता है, फिर भी वे निष्ठा से कर्तव्य निभाते हैं। 2011 की जनगणना में भी उन्होंने प्रगणक के रूप में सफल कार्य किया था। ऐसे में उन्हें इस राष्ट्रीय कार्य से अलग रखना उनके मनोबल को ठेस पहुंचाएगा और प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं।संघ ने विनम्र अनुरोध किया कि शिक्षा मित्रों के अनुभव और सेवा भाव का उपयोग हो। आशा जताई कि प्रशासन सकारात्मक विचार करेगा।सक्रिय सहभागी: रामेश्वर अब्दुल्लाह अंसारी, अरविंद यादव, मुकेश राय, नागेन्द्र यादव, राजेश कुमार यादव, सुनील कुमार, हरिओम मोर्य, नरेंद्र कुमार वर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, सुशीला देवी, पुष्पा यादव, सुमन वर्मा, बृजेश तिवारी, हरिंदर वर्मा, सुनील कुमार, लियाकत खान, अजय कुमार वर्मा।
नगरा/बलिया नगरा क्षेत्र स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर वर्षों से श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से माता के दर्शन करने से बड़ी से बड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। यही कारण है कि दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु यहां आकर माथा टेकते हैं और अपनी मनोकामनाएं माता के चरणों में अर्पित करते हैं। मंदिर की विशेषता यह है कि यहां केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि सामाजिक आस्थाएं भी गहराई से जुड़ी हुई हैं। शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यों से पहले लोग यहां आकर माता का आशीर्वाद लेना जरूरी मानते हैं।परिवारों में यह परंपरा बन चुकी है कि विवाह से पूर्व “दिखावटी” (रिश्ता तय होने की रस्म) भी माता के दरबार में की जाती है। हर वर्ष चैत्र माह में नवरात्रि के दौरान यह मंदिर भक्ति के रंग में रंग जाता है। दर्जनों गांवों की महिलाएं माता को “खपर” (चढ़ावा) चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचती हैं। पूरे दस दिनों तक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और श्रद्धा का अद्भुत माहौल बना रहता है। मंदिर में नियमित रूप से शिव चर्चा का आयोजन भी होता है, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इसके साथ ही सुबह और शाम की आरती में भी श्रद्धालुओं की अच्छी भागीदारी रहती है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। वहीं, दशहरा नवमी के अवसर पर यहां विशेष आयोजन होता है, जहां रामलीला और मेले का भव्य दृश्य देखने को मिलता है। इस दौरान भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर के पुजारी मुन्ना पंडित के अनुसार, “माता दुर्गा अत्यंत जागृत और चमत्कारी हैं। सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद माता अपने तरीके से पूरी करती हैं।” उन्होंने बताया कि श्रद्धालु माता शारदा स्वरूप में भी पूजा करते हैं और शिक्षा, विवाह, स्वास्थ्य सहित विभिन्न मनोकामनाओं के लिए यहां आते हैं। इस प्रकार नगरा का पुरानी दुर्गा मंदिर केवल एक पूजा स्थल ही नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और सामाजिक विश्वास का जीवंत केंद्र बन चुका है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु माता का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं।
रामेश्वर प्रजापति छांगुर नगरा (बलिया) स्थानीय पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम जन्म महोत्सव के अंतर्गत चल रहे रामकथा प्रवचन के आठवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया, जहां श्रद्धालु कथा श्रवण में तल्लीन रहे। कथा व्यास महाराज विजय कौशिक जी ने अपने ओजस्वी एवं मधुर वचनों से रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने सीता हरण प्रसंग को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत करते हुए धर्म-अधर्म के संघर्ष को समझाया। साथ ही जटायु-रावण युद्ध का वर्णन करते हुए जटायु की वीरता और भगवान श्रीराम के प्रति उनकी निष्ठा को विस्तार से बताया, जिससे श्रोता भावुक हो उठे। प्रवचन के दौरान बाली-सुग्रीव युद्ध का प्रसंग भी विस्तार से सुनाया गया। महाराज जी ने बताया कि भगवान श्रीराम ने अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर सुग्रीव को उसका अधिकार दिलाया। इसके पश्चात सुग्रीव के राज्याभिषेक का सुंदर वर्णन करते हुए धर्म की स्थापना का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरती के साथ हुआ, जिसमें विजय नारायण सिंह उर्फ गोपाल जी, निर्भय प्रकाश, मनमोहन सिंह, डॉ. डीपी सिंह, अरविंद नारायण सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, बिट्टन सिंह, छट्ठू राम, डॉ. आर.एस. वर्मा, समरजीत सिंह, नंदलाल गुप्ता, आलोक यादव, संजीव गिरी, धनजी सिंह,संजय ,फतेह बहादुर सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सेवक के रूप में भगवान की आरती उतारकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। कथा के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। आयोजन स्थल पर व्यवस्था सुव्यवस्थित रही और श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ कथा का आनंद लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
2 hours and 17 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.5k