कन्याओं का सर्वधर्म मे विशिष्ट स्थान -सरदार पतविंदर सिंह

कन्याओं की पूजा-पाव-पूजन जहा, वहां देवता निवास..

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने गुरुवार को नैनी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कन्या का पूजन करते हुए,हो गए भावुक,नहीं रोक पाए अपने आंसू कहा कि समाज में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,बेटियों को खेलने दो,नहीं तो सृष्टि विलुप्त हो जाएगी का संदेश देते हुए कहा कि बेटियों को दुनिया में आने दो,जीवन दो,शिक्षा,स्वास्थ्य,पोषण के साथ
उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिये हम सभी को अपनी सोच बदलना होगा।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि बेटियों को शिक्षित कीजिये और आगे बढ़ने के अवसर दीजिये। बेटियों को पहले शिक्षा और फिर विवाह साथ ही विवाह में दहेज देना व लेना,जो कि एक सामाजिक बुराई है उसे बढ़ावा न दिया जाये,क्योंकि काफी हद तक यह मानसिकता बेटियों के भविष्य को खतरे में डाल रही है। आइये आज संकल्प लें नवरात्रि पर कन्या पूजन के साथ ही कन्या संरक्षण भी करेंगे।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने इस अवसर पर विभिन्न गांव में ग्राम वासियों के साथ संकल्प लेते हुए शपथ दिलाई कि कन्या का हमारे समाज में सदैव विशिष्ट स्थान रहा है हमारे शास्त्रों में लिखा गया है जहां कन्या की पूजा होती है वहां देवताओं का निवास है कन्या की बेहतर शिक्षा व अवसर के साथ ही हम बेहतर समाज की कल्पना कर सकते हैं कन्या को शिक्षित करने से हम अच्छे समाज की परिकल्पना कर पाएंगे व्यक्तिगत तौर पर जहां बच्चों की दिनचर्या एवं संगति पर नजर रखना अभिभावकों का पहला दायित्व बनता है प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय धर्म है नशा गंभीर राष्ट्रीय समस्या का रूप धारण करती जा रही हैl
समाजसेवी राजेश थापा ने कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान,बालिकाओं के लिए शिक्षा का महत्व,भेदभाव रहित व्यवहार,नारी सम्मान पहचान समाज में नारी के प्रति सकारात्मक सोच और महिलाओं के लिए सरकार की चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं,हेल्पलाइन नंबर आदि के विषय में व्यापक रूप से चर्चा करते हुए जागरूक कियाlइस अवसर पर परमजीत सिंह,करन हांडा,कमलेश कुमार पाल,राजेश थापा,संदीप भारतीय,हरमन जी सिंह,दलजीत कौर,सरदार पतविंदर सिंह सहित कई स्वयंसेवक ने अपने विचार रखेl
ग्यारह हजार तार के शार्ट सर्किट से लगी आग से आधा दर्जन से अधिक किसानों की दस बीघा से ज्यादा गेंहू की फसल जलकर हुई राख

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। भीषण आग की लपटों से सहमे ग्रामीण व किसान आग बुझाने को लगी भीड़,किसी तरह आग पर पाया गया काबू,

किसानों की गाढ़ी कमाई की तैयार गेंहू की फसल देखते ही देखते जलकर हुई राख किसानों के अरमानों पर फ़िरा पानी,

ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से फायर बिग्रेड व करछना पुलिस को फोन के माध्यम से आग लगने की दी सूचना,

करछना तहसील के डीहा गांव का मामला।
यूपी बोर्ड का नया शैक्षणिक सत्र आज से शुरू, 75% उपस्थिति अनिवार्य
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का नया शैक्षणिक सत्र आज से शुरू हो गया है। परिषद ने सभी स्कूलों को आज 1 अप्रैल से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं।
नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं का संचालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके साथ ही एडमिशन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बार परिषद ने पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है। नए नियमों के तहत छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों सभी की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जाएगी। परिषद ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा, नए सत्र में छात्रों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी, उन्हें वार्षिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परिषद के इस कदम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को अधिक अनुशासित, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।
एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र की लिखित परीक्षा प्रयागराज में संपन्न — सफलता की आभा से दमके कैडेट्स के चेहरे

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय जमुनीपुर परिसर में आयोजित हुई परीक्षा

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के अंतर्गत 15 यूपी बटालियन के कुशल नेतृत्व में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, जमुनीपुर परिसर में ‘बी’ प्रमाणपत्र की लिखित परीक्षा गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में 1 यूपी सीटीआर, 2 यूपी आर्टी बैटरी, 6 यूपी गर्ल्स बटालियन तथा 17 यूपी बटालियन के कैडेट्स ने उत्साह, आत्मविश्वास और सैन्य अनुशासन के साथ सहभागिता की।
परीक्षा कक्षों में एक ओर जहाँ अनुशासन की सख्ती स्पष्ट रूप से दिखाई दी, वहीं दूसरी ओर कैडेट्स के चेहरों पर आत्मसंतोष, परिश्रम और सफलता की चमक भी झलकती रही। प्रत्येक कैडेट ने अपने प्रशिक्षण, समर्पण और राष्ट्रसेवा के संकल्प को उत्तर पुस्तिकाओं में साकार करने का प्रयास किया।
यह परीक्षा 15 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल राहुल दुबे तथा 60 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल योगेंद्र चिनवान के कुशल पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। उनके नेतृत्व में पूरी परीक्षा प्रक्रिया एनसीसी के सख्त मानकों, सैन्य मर्यादा एवं अनुशासन के अनुरूप शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संचालित की गई।
परीक्षा के सफल संचालन में विश्वविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) कृपा शंकर यादव, एनसीसी प्रशिक्षक मयंक यादव, 15 यूपी बटालियन के सूबेदार राजेंद्र कुमार (ट्रेनिंग जेसीओ) तथा नायब सूबेदार अनिल सिंह सहित समस्त बटालियन एवं विश्वविद्यालय स्टाफ का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
ट्रकों से टोल प्लाजा पर अवैध वसूली में टोल कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार
थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल के नेतृत्व में की गई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

  विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र थाना के अंतर्गत मुंगरी टोल प्लाजा पर ट्रकों से जबरन वसूली करने और चालकों को धमकी देने के मामले में थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को मुंगारी टोल प्लाजा के कर्मचारी अनुज यादव और उसके सहयोगी संतोष दुबे, श्यामजी यादव को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिए। टोल मैनेजर समेत कई आरोपित वांछित चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक अनुज यादव फिरोजाबाद के सिरसागंज, संतोष दुबे सुरियांवा भदोही और श्यामजी चिरईपुर, मुंगारी का निवासी है। कुछ दिन पूर्व औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने हैवी ट्रक आपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कुमार मिश्र की तहरीर पर टोल मैनेजर दिलीप यादव, नितिन यादव, अनुज यादव, बृजेश पांडेय और संतोष दुबे के खिलाफ पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में मुकदमा पंजीकृत किए थे। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिए। बता दें  की मुंगारी टोल प्लाजा एक ऐसा टोल प्लाजा है कि जहां पर आए दिन किसी न किसी न किसी वजहों से विवाद होता रहता है।
रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया, बालक मौत

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव के सामने रेलवे लाइन पार करते समय एक 12 वर्षीय राज यादव पुत्र राम तौल निवासी पचदेवरा की मौत हो गई। रविवार  दोपहर 12 बजे के करीब बाजार से सामान लेने के लिए जा रहे थे। तभी दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बहुजन समाज को हुक्मरान बनाने में जुटी आसपा
जिस समाज की सत्ता होती है उस समाज पर अन्याय अत्याचार नहीं होता

विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज। शनिवार को यमुनापार की तहसील बारा विकास खण्ड जसरा थाना घूरपुर स्थित ग्रामसभा कांटी में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जिला इकाई प्रयागराज के जिला महामंत्री उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज की अध्यक्षता में सेक्टर बूथ गठन हेतु बैठक आयोजित की गई।
           बतौर मुख्य अतिथि आसपा जिला महामंत्री उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस समाज की सत्ता होती है उस समाज पर अन्याय अत्याचार नहीं होता। बहुजनों पर अन्याय अत्याचार न हो इसलिए बुनजनो को अपनी सत्ता बनानी होगी। आसपा बहुजनों को देश का हुक्मरान बनाने में जुटी हुई है। बहुजन समाज की सत्ता प्राप्ति हेतु आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानित लोकप्रिय सांसद नगीना एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद बहुजन समाज को पुनः ध्रुवीकरण में लगे हुए हैं। आसपा का हरएक पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान करे। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा है कि जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता वो समाज अपना इतिहास नहीं बना सकता। इतिहास जानने के लिए आसपा सेक्टर बूथ गठन के साथ साथ कैडर देने का कार्य भी कार्य किया जा रहा है। जिससे प्रतीत होने लगा है कि आने वाला कल आजाद पार्टी का ही है। आईपी रामबृज में विधानसभा कमटी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे का सहयोग करें। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों व हिन्दू-मुस्लिम राजनीति से तंग आ चुकी है, अब जनता प्रदेश में परिवर्तन चाहती है। भाजपा सरकार दलित, मुसलमानों के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी का परचम लहराएगा।
        बैठक में राजू राव, करन कुमार, गौरी शंकर, नचऊ पासी, अमरीश, राजेन्द्र प्रसाद, मुकेश, गुड्डी, शर्मिला, गीता, प्रीती, अंगूरा, रामकली, गुलाबकली, राजकली, सुषमा, शीला, सरिता, शिवपत्ती, रेखा, के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
समावेशी विकास समय की आवश्यकता: प्रो. आर केपी सिंह

विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज। जिला विज्ञान क्लब प्रयागराज के द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता तथा सम्मान समारोह का आयोजन कर्नलगंज इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयागराज मे किया गया। इस प्रतियोगिता मे जनपद प्रतापगढ़ फतेहपुर, कौशांबी तथा प्रयागराज के कुल 60 विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्श प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने ही प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशांबी के पंकज कुमार को रुपए दस हजार का प्रथम पुरस्कार, राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज के अवधेश कुमार गुप्ता को रुपये सात हजार का द्वितीय पुरस्कार, राजकीय हाई स्कूल टेनी फतेहपुर के हर्षित को रुपए पाच हजार का तृतीय पुरस्कार तथा केपी इंटर कॉलेज प्रयागराज के उज्जवल यादव और धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशांबी के अनुराग को रुपए दो हजार का सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रोफेसर तथा डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आरकेपी सिंह रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि  ने बताया की विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए हैं जो विद्यार्थी पुरस्कार प्राप्त कर रहे हैं वह वास्तव में बधाई के पात्र हैं उन्होंने समावेशी विकास को समय की आवश्यकता बताई और यह कहा कि कि आगे आने वाली पीडिया भी प्राकृतिक संसाधनों  का उपभोग कर सकें यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण जल संरक्षण तथा पॉलिथीन का उपयोग बंद करने से पर्यावरण को अच्छा करने में मदद मिलेगी।  इस दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अधिशासी सचिव संतोष शुक्ला ने वैज्ञानिक विकास और सांस्कृतिक विकास की अवधारणा पर बल दिया कार्यक्रम में उपस्थित सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में बताया की विज्ञान वास्तव में अभिशाप तथा वरदान दोनों है और यह हम आज की परिदृश्य में देख रहे हैं। प्रदर्शनी के मंडलीय समन्वय डॉ लालजी यादव ने बताया कि चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर की प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी में तार्किक क्षमता कल्पना शीलता तथा नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य अजय कुमार के द्वारा किया गया तथा संचालन शिक्षक सुनील कुमार तिवारी द्वारा किया गया निर्णायक मंडल में सीएमपी डिग्री कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ प्रवीण कुमार सिंह तथा डॉ रोहित कुमार प्रताप बहादुर पीबी कॉलेज प्रतापगढ़ के सहायक प्रोफेसर डॉ नीरज कुमार त्रिपाठी और नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ दुर्गेश नंदिनी गोस्वामी शामिल रही। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, सुनील कुमार जनपद प्रतापगढ़ फतेहपुर तथा कौशांबी और प्रयागराज के जिला समन्वयक और टीम प्रभारी सहित मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रयागराज में एनसीसी बी प्रमाणपत्र के कैडेट्स की प्रायोगिक परीक्षा नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में 15 यूपी बटालियन के नेतृत्व में सम्पन्न
एनसीसी कैडेट्स के अनुशासन, साहस और कौशल का कठोर परीक्षण

विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में 15 यूपी बटालियन के कुशल नेतृत्व में प्रयागराज के नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, जमुनीपुर परिसर में कैडेट्स की बी प्रमाण पत्र की परीक्षा हेतु अनुशासन, दक्षता एवं सैन्य कौशल का व्यापक परीक्षण आयोजित किया गया। इस बी प्रमाणपत्र प्रायोगिक परीक्षा में 1 यूपी सीटीआर, 2 यूपी आर्टी बैटरी, 6 यूपी गर्ल्स बटालियन तथा 17 यूपी बटालियन के कैडेट्स ने उत्साह, समर्पण और सैन्य गरिमा के साथ सहभागिता की।
प्रायोगिक परीक्षा के अंतर्गत कैडेट्स का मूल्यांकन ड्रिल, शस्त्र संचालन, मैप रीडिंग , कम्युनिकेशन युद्ध तथा फील्ड क्षेत्र से संबंधित विभिन्न सामरिक विषयों पर किया गया। प्रत्येक कैडेट ने दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासित व्यवहार और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिचय देते हुए अपने कौशल की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
परीक्षा के दौरान 15 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल राहुल दुबे एवं 60 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल योगेंद्र चिनवान द्वारा परीक्षा केंद्र का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। उन्होंने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कैडेट्स के प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताया।
पूरी परीक्षा प्रक्रिया एनसीसी के सख्त मानकों एवं सैन्य अनुशासन के अनुरूप शांत, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. कृपा शंकर यादव, प्रशिक्षक मयंक यादव तथा 15 यूपी बटालियन के अधिकारीगण — सूबेदार राजेंद्र कुमार(प्रशिक्षण जे सी ओ) , नायब सूबेदार अनिल सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि कल इसी परीक्षा केंद्र पर उपरोक्त बटालियनों के कैडेट्स की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी कैडेट्स को निर्देशित किया गया है कि वे प्रातः 08:00 बजे तक पूर्ण गणवेश में परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, हनुमानगंज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन

साइबर सुरक्षा से विकसित भारत की ओर बढ़ना—समय की अनिवार्य मांग


विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज । नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, हनुमानगंज परिसर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को “साइबर सुरक्षा से विकसित भारत की ओर” विषय पर एक विधिक जागरूकता उन्मुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों एवं संकाय सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे विषय की प्रासंगिकता एवं सामाजिक सरोकार स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के साइबर अपराध थाना से पधारे मुख्य वक्ता विनोद कुमार, लोकेश पटेल एवं शिवम दिवाकर ने डिजिटल युग में तीव्र गति से उभरते साइबर अपराधों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, फिशिंग एवं डेटा चोरी जैसे अपराध न केवल व्यक्ति की आर्थिक सुरक्षा को प्रभावित कर रहे हैं, अपितु उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा एवं निजता के अधिकार का भी हनन कर रहे हैं। उन्होंने विधिक परिप्रेक्ष्य में स्पष्ट किया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं प्रासंगिक दंडात्मक प्रावधानों के अंतर्गत ऐसे अपराधों के विरुद्ध कठोर दंड का प्रावधान है, तथापि सतर्कता एवं जागरूकता ही सर्वाधिक प्रभावी प्रतिरक्षा है।
विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुदृढ़ पासवर्ड के निर्माण, ओटीपी एवं गोपनीय सूचनाओं के संरक्षण, संदिग्ध लिंक एवं अनुप्रमाणित स्रोतों से दूरी बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के उत्तरदायी एवं सुरक्षित उपयोग के उपायों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित स्वयंसेवकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें विधिक अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शिखा खरे ने अपने संबोधन में कहा कि “साइबर खतरों से संरक्षण हेतु जागरूकता, सतर्कता एवं विधिक समझ अनिवार्य है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय आवश्यक सावधानियों का पालन करे, क्योंकि सावधानी ही सर्वोत्तम सुरक्षा कवच है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. स्वप्निल त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान परिदृश्य में पारंपरिक अपराधों की अपेक्षा साइबर अपराधों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जो विधि-व्यवस्था के समक्ष नई चुनौतियाँ प्रस्तुत कर रही है। अतः समाज के प्रत्येक वर्ग को विधिक साक्षरता के माध्यम से सशक्त करना समय की आवश्यकता है, जिससे एक सुरक्षित एवं उत्तरदायी डिजिटल समाज का निर्माण संभव हो सके।
इस अवसर पर सौरभ तिवारी, डॉ. मोनिका, डॉ. पुष्पांजलि, रितेश सिंह सहित अनेक प्राध्यापक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रवण कुमार मिश्र द्वारा विधिवत किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष (विधि) डॉ. सुनील कुमार मौर्य ने प्रस्तुत किया।