परिषदीय विद्यालयों की बदली तस्वीर — संविलियन विद्यालय जसरा में वार्षिकोत्सव और नवारम्भ कार्यक्रम ने जीता दिल

बच्चों की प्रतिभा, अभिभावकों की भागीदारी और सांस्कृतिक रंगों से गूंजा विद्यालय परिसर, अधिकारियों ने की खुलकर सराहना

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज।विकास खंड जसरा क्षेत्र के संविलियन विद्यालय जसरा में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं नवारम्भ कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के बीच भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि अब परिषदीय विद्यालय भी किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं रह गए हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी जसरा अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में परिषदीय विद्यालयों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि जब विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, अभिभावकों की सहभागिता और बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुति होती है, तो बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और अभिभावकों का विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब सरकारी विद्यालयों की छवि तेजी से बदल रही है और इसका श्रेय शिक्षकों की मेहनत को जाता है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 2 के नन्हे बच्चों ने “पेड़ लगाओ – जीवन बचाओ” गीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जिसे सुनकर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। वहीं कक्षा 6 के बच्चों ने “राधा संग होली खेले घनश्याम – रंग बरसे” जैसे होली गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मनीषा यादव ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार का प्रयास है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ- साथ संस्कार और मंच देने का अवसर भी मिले। इस अवसर पर एडीओ समाज कल्याण गुलजार सिंह, शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष वसीम अहमद, माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत शुक्ला, समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र केसरवानी, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष लाल विष्णु पटेल, समाजसेवी राम बाबू यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए मेधावी छात्रों और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान आशीष सोनकर ने की, जबकि मंच संचालन दिलीप तिवारी ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस मौके पर दशरथ भारती, पूनम सिंह, पूर्णिमा यादव, सुमन पाण्डेय, उमा राय, ममता मिश्रा, नीलम, गीता, मीना, धर्मेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि यदि इसी प्रकार विद्यालयों में शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ होती रहीं तो परिषदीय विद्यालयों की पहचान नई ऊंचाइयों तक

सरसेंडी विद्यालय में गूंजा शिक्षा का उत्सव, नवारंभ बाल वाटिका प्रवेश कार्यक्रम में नन्हे कदमों का भव्य स्वागत

तिलक, फूलमाला और गीतों के बीच शुरू हुई नई शिक्षा यात्रा, उत्साह से खिले बच्चों के चेहरे — अभिभावकों में भी दिखा भरोसा

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज।यमुनानगर क्षेत्र के जसरा ब्लॉक अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसेंडी में आयोजित ‘नवारंभ बाल वाटिका प्रवेश उत्सव’ पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और रंगारंग माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। विद्यालय परिसर को गुब्बारों, रंगीन पोस्टरों, आकर्षक शैक्षिक चार्टों और सजावटी सामग्री से इस तरह सजाया गया था कि विद्यालय किसी उत्सव स्थल से कम नहीं लग रहा था। नवप्रवेशित नन्हे-मुन्ने बच्चों के विद्यालय पहुंचते ही शिक्षकों ने उनका तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर और स्वागत गीत गाकर अभिनंदन किया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और अभिभावकों में भी विश्वास का वातावरण दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सरस्वती पूजन के साथ की गई, जिसके बाद शिक्षकों ने बच्चों से परिचय किया और उन्हें विद्यालय से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने यह संदेश दिया कि बाल वाटिका केवल प्रवेश की औपचारिकता नहीं बल्कि बच्चों के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव है। वरिष्ठ शिक्षक सरोज सिंह यादव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका की शुरुआत बच्चों के बौद्धिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें ताकि प्रारंभिक शिक्षा मजबूत हो और आगे की पढ़ाई आसान बन सके। कार्यक्रम में उपस्थित नोडल प्रीति श्रीवास्तव, एजुकेटर शशि यादव सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अभिभावकों की भी अच्छी भागीदारी रही, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उत्सव के अंत में बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई और सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना ही इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा उद्देश्य है।

पॉक्सो केस में शंकराचार्य समेत अन्य को राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

प्रयागराज । प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके साथ-साथ उनके शिष्य स्वामी प्रत्यक्त चैतन्य मुकुंदानंद गिरि एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

इस मामले में पूर्व में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने तथ्यों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।

यह मामला नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न से जुड़ा है, जिसमें प्रयागराज के झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार, एक धर्माचार्य के शिष्य की ओर से आशुतोष महाराज द्वारा धारा 173(4) के तहत एफआईआर दर्ज कराने के लिए अर्जी दी गई थी, जिसके आधार पर यह मामला दर्ज हुआ।

गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद यह अंतरिम राहत प्रदान की है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के अनुसार अगली सुनवाई में विस्तृत निर्णय लिया जाएगा।
तेज रफ्तार दो पहिया वाहन ने पैदल जा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग से जोरदार टक्कर आई काफी चोट

विश्वनाथ प्रताप सिंह



प्रयागराज।मामला जनपद प्रयाग राज   लालापुर   थाना अंतर्गत सुपारी बाग   के पास  दुर्घटना हो गई जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग को  मस्तक पर  कभी चोट आई जिससे वह अपना परिचय बताने में समर्थ था
मौके पर वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा उनकी मदद की जा रही थी जिसमें तत्काल में 112 को  पत्रकार  सोनू शुक्ला के द्वारा बुलाया गया और एंबुलेंस 108 को भी बुलाया गया

फोन  करते ही डायल हंड्रेड में हेड कांस्टेबल जय प्रजापति 2 मिनट के अंदर वहाँ मौके पर पहुंचे
जिससे उनका इलाज के लिए तत्काल सही स्थान पर पहुंचाया गया पुलिस विभाग मे p r b 112 जो काम कर जाती है आज वह काम थाना नहीं कर पाता है क्योंकि आज हेड कांस्टेबल जय प्रजापति तत्काल वहां पहुंचकर के यह साबित किया कि जनता की सेवा ही उनका पहला धर्म
गांव के अंदर बने तालाबों का मिटता अस्तित्व लेखपाल कानून  समेत सभी राजस्व अधिकारी बेखबर
 
विश्वनाथ प्रताप सिंह


तालाब खत्म होने पर आने वाला संकट भयानक सरकार बनी लापरवाह

प्रयागराज। मामला जनपद प्रयागराज बारा तहसील अंतर्गत आने वाले कई गांवों  का है जहां पर सरकार सुरक्षा के दृष्टि से गांव के अंदर तालाब खलिहान की जमीन आबादी नाली चक मार्ग जैसे कई सरकारी संपत्ति गांव के लोगों की सुविधाओं के लिए छोड़ रखे हैं लेकिन बढ़ती आबादी और लोगों की हवस ने इन सब को निगलना शुरू कर दिया है हम आपको ग्राम सभा नौडिया तरहार  गांव के अंदर बने नंनुही  तालाब को दिखा रहे हैं जो कि लगभग जितना दिख रहा है उसे दो गुना बड़ा था लेकिन लोग उसे पाट कर कब्जा करने में आए तो आधा सीमट कर रह गया दिन ब दिन इस तालाब का अस्तित्व मिटता जा रहा है लेकिन राजस्व विभाग अधिकारी इस पर लापरवाह बने हुए जो कि समाज के लिए चिंता का विषय है अगर ऐसे ही होता रहा तो आने वाले समय में घरों  से निकलने वाला पानी कहां जाएगा लोगों के लिए मारामारी की समस्या बनेगी जो की चिंता का विषय है
नवरात्रि के चौथे दिन सरस्वती परिवार द्वारा देवरख गांव स्थित प्रभु जी की बैठक मंदिर में चली स्वच्छता की बयार

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज।  सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल  नैनी प्रयागराज द्वारा  देवरख स्थित प्रभु जी की बैठक मंदिर में  कार्यक्रम अधिकारी विकास मिश्रा के नेतृत्व में*चलाया गया स्वच्छता अभियान। उन्होंने कहा कि ऐसे मंदिरों में साफ सफाई रखना सभी का कर्तव्य है।

  मंदिर महन्त पप्पू शुक्ल जी को संस्थान सरस्वती परिवार द्वारा सम्मानित किया गया एवं महंत जी द्वारा प्रोफेसर आशीष शुक्ला जी को सम्मानित किया गया।

प्रोफेसर आशीष शुक्ला ने कहा कि मंदिर में प्रवेश करने मात्र से ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होने लगता है, इसलिए आस्था के ऐसे पवित्र स्थानों को स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है।

वरिष्ठ समाजसेवी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सरस्वती परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से तीर्थस्थलों एवं गंगा तटों पर नियमित स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोग धीरे-धीरे स्वच्छता के प्रति जागरूक भी हो रहें हैं। सभी को ऐसे पवित्र मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

स्वच्छता कार्यक्रम में सर्व श्री
कुंवर जी तिवारी, मनीष पाण्डेय, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया,ऋषि दीक्षित, एड.आत्म प्रकाश यादव, विनोद गुरानी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव,इंदु सिंह, नीरज पांडेय ,प्रियांशु उपाध्याय, शशिकांत पांडेय, दीपक दीक्षित, कार्तिकेय तिवारी, तुलसी तिवारी* आदि उपस्थित रहे।
फाफामऊ थाना क्षेत्र अतर्गत चादपुर गाँव में भरभराकर कोल्ड स्टोर ढहा

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज में अमोनिया गैस रिसाव से सपा के पूर्व MLA का कोल्ड स्टोरेज ढहा, कई मजदूर दबे

प्रयागराज के चंदापुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव के बाद भवन धराशायी हो गया, जिससे कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हादसे के बाद मलाक हरहर इलाके में हाईवे पर आवागमन रोक दिया गया है।

मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं, जबकि फाफामऊ समेत आसपास के थानों की फोर्स भी तैनात है। अब तक कई मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कोल्ड स्टोरेज पूर्व विधायक अंसार अहमद का है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

प्रयागराज में भीषण हादसा: अमोनिया टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज ढहा, आठ मजदूरों की मौत

प्रयागराज । फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस टैंक फटने से पूरी इमारत धराशायी हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

हादसे के समय कोल्ड स्टोरेज में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कई मजदूरों को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में लगभग 8 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 6 से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मजदूर सहरसा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

तेजी से चला राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमों ने मोर्चा संभालते हुए मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया। दर्जन भर से अधिक जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

अमोनिया गैस के रिसाव के कारण बचाव कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हाईवे पर यातायात बाधित

हादसे के बाद मलाक हरहर इलाके में हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई।

प्रशासन मौके पर, जांच शुरू

जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। यह कोल्ड स्टोरेज सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इलाके में दहशत का माहौल

तेज धमाके और गैस रिसाव के कारण आसपास के लोग सहम गए। पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी; क्या है नया नियम

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज।एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच नया अपडेट आया है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक नई प्रक्रिया शुरू की है। अब कोटे से अतिरिक्त सिलिंडर चाहिए होंगे तो प्रयोजन बताना होगा। घर में शादी है या भंडारा, परिवार के सदस्यों और आने वाले मेहमानों की भी जानकारी देनी होगी।

एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करा लिए हैं, उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल एप पर जाकर सवालों के जवाब देने होंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या, आने वाले मेहमानों का विवरण, घर में शादी, भंडारा या कोई अन्य आयोजन है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी। तभी सिलिंडर बुक होगा। 

रविवार से लागू इस नियम की जानकारी गैस एजेंसी संचालकों और उपभोक्ताओं को भी नहीं थी। सुबह से ही मोबाइल फोन से बुकिंग की कोशिश कर रहे लोग असफल होने पर गैस एजेंसी पहुंचे। एजेंसी पर मौजूद स्टाफ को भी इसकी जानकारी नहीं थी। संचालक ने कंपनी के अधिकारियों को कॉल की तो इस नई प्रक्रिया की जानकारी मिली। 

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्टि्रब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आदर्श गुप्ता के मुताबिक, एक वित्त वर्ष में उपभोक्ता 12 सिलिंडर ले सकते हैं। कई उपभोक्ताओं का कोटा पूरा हो चुका है।  

बीपीसीएल कंपनी के नए दिशा-निर्देशलिहाजा, बीपीसीएल कंपनी के नए दिशा-निर्देश के तहत अब उपभोक्ताओं को बुकिंग के लिए मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। क्रमवार सवालों के जवाब देने होंगे। उसके बाद ही बुकिंग होगी। 

उपभोक्ताओं को होगी परेशानीस्मार्टफोन के दौर में भी तमाम शहरी और ग्रामीण उपभोक्ता कीपैड वाला फोन ही चलाते हैं। कई ऐसे हैं जो स्मार्टफोन खरीद नहीं सकते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को कोटे के अलावा गैस बुकिंग के लिए फोन खरीदना, एप डाउनलोड कर सवालों के जवाब देना भी कठिन होगा। ऐसी स्थिति में घर बैठे एलपीजी बुकिंग की सहूलियत का लाभ भी नहीं मिलेगा। उनको एजेंसी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

पूछे जाएंगे ये सवाल- परिवार में छह या इससे अधिक सदस्य हैं?- परिवार में मेहमान आए हैं।- शादी, भंडारा या अन्य कोई कार्यक्रम है।- अन्य घरेलू उपयोग के लिए। 

काला हिरण सरक्षित क्षेत्र :योजना ही बनाता रह गया प्रयागराज वन विभाग, बीत गई सर्दी पर नहीं हुई मृगों की गणना

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज।कृष्ण मृग (ब्लैकबग) संरक्षित क्षेत्र में काले हिरणों के झुंड साल दर साल वृहद आकार ले रहे हैं। विलुप्ति के संकट से घिरे हिरणों का कुनबा बढ़ना सुखद समाचार है। इनकी संख्या में कितनी बढ़ी, इसकी सटीक जानकारी इन्हें संरक्षित करने वाले विभाग के पास भी नहीं है। हालांकि समय-समय पर विभाग इनकी गणना कराता रहा है। करीब तीन वर्ष बाद इस बार सर्दी के मौसम में इसकी योजना बनी थी, लेकिन वन विभाग सिर्फ तैयारी ही करता रह गया।

वर्ष 2017 में कृष्ण मृग संरक्षित क्षेत्र घोषित यमुनापार में मेजा के चांद खमरिया में लगभग 126 हेक्टेयर में यह कृष्ण मृग संरक्षित क्षेत्र स्थित है। काले हिरण पहाड़ी इलाकों, पथरीले मैदानों व जंगलों के मिश्रित क्षेत्र में रहना पसंद करते हैं। चांद खमरिया व उसके आसपास का इलाका भी ऐसा ही है, इस नाते सरकार ने इस क्षेत्र को वर्ष 2017 में कृष्ण मृग संरक्षित क्षेत्र घोषित किया था। कुलाचे भरते काले हिरणों की एक झलक देखने के लिए प्रयागराज के दूरस्थ इलाकों से ही नहीं रायबरेली, बांदा, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट के अलावा मध्य प्रदेश से भी बड़े पैमाने पर पर्यटक आते हैं।

तीन वर्ष पूर्व गणना में हिरणों की संख्या करीब 500 थी

करीब तीन वर्ष पूर्व इनकी गणना हुई थी। तक हिरणों की संख्या लगभग 500 के आसपास थी। अनुमान के आधार पर विभाग हिरणों की संख्या 600 से अधिक बता रहा है। इस साल जनवरी में अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय की टीम से हिरणों की गणना कराने की तैयारी थी। हालांकि विभाग सिर्फ योजना ही बनाता रह गया। डीएफओ अरविंद कुमार का कहना है कि गणना को लेकर विश्वविद्यालय की टीम से फिर संपर्क किया जाएगा।

आसान नहीं गर्मी में सटीक गणना

जानकारों का कहना है कि सर्दी में संरक्षित क्षेत्र में न पानी की कमी होती है और न चारे की। धूप सेकने के चक्कर में यह ज्यादातर खुले मैदानों में रहते हैं। जबकि, गर्मी के दिनों में हिरण चारे-पानी व छांव की तलाश में कई-कई किमी दूर तक भटकते रहते हैं। एक जगह पर उनका मिलना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर, गर्मी में गणना कराई भी गई तो वह ज्यादा सटीक नहीं होगी।