बलिया:अति दुःखद!! नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय दूहा के शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन
संजीव सिंह बलिया, 22 मार्च 2026: शिक्षा जगत को आज एक गहरा आघात लगा है। नवानगर ब्लॉक के कन्या प्राथमिक विद्यालय दूहा में तैनात शिक्षामित्र श्री ज्ञानेश प्रताप सिंह का खराब स्वास्थ्य के कारण असामयिक निधन हो गया। वे अपने कर्मठ स्वभाव लगनशील और अच्छी प्रवृत्ति के लिए क्षेत्रवासियों के बीच हमेशा याद किए जाएंगे।श्री सिंह के परिवार में पत्नी रिंकी सिंह, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस दुखद घड़ी में धैर्य दें।नवानगर ब्लॉक से विनम्र श्रद्धांजलि। इस दुखद घटना पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शाहनी, मंडल संरक्षक सरल यादव,  जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, महामंत्री अमृत सिंह, जिला प्रवक्ता निर्भय राय, ब्लॉक अध्यक्ष फैसल अजीज, महामंत्री मुकेश राय, धनंजय राय, अरविंद यादव, रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
यूपी कॉलेज वाराणसी में दिनदहाड़े बीएससी छात्र की गोली मार हत्या, आरोपी साथी छात्र फरार
संजीव सिंह बलिया!वाराणसी:20 मार्च 2026: यूपी कॉलेज परिसर में शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के बाहर बीएससी सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गाजीपुर निवासी सूर्य प्रताप घर के इकलौते बेटे थे और चेचक से ठीक होकर आज ही कॉलेज लौटे थे। हमलावर ने क्लासरूम के बाहर चार गोलियां चलाईं और पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। घायल छात्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।आरोपी मंजीत भी इसी कॉलेज का बीए सेकंड ईयर का छात्र है और वाराणसी के चांदमारी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हंगामा मच गया। आक्रोशित छात्रों ने कैंपस में कुर्सियां तोड़ीं और बाहर दुकानों में तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने कॉलेज गेट बंद करा दिए तथा आसपास की 150 से अधिक दुकानों को बंद करा दिया। सात थानों की भारी फोर्स तैनात है। छात्र कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे हैं।ट्रॉमा सेंटर में सूर्य प्रताप की मां ने बेटे की लाश देख बेहोश हो गईं, जिन्हें परिजनों ने संभाला। साथी छात्र दहाड़कर रो रहे थे। एक छात्र भावुक होकर बोला, “हमके हमार भाई चाही।”पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।
बलिया:दुबहड़ ब्लॉक के सवरूबाँध कंपोजिट विद्यालय की शिक्षामित्र शाहिदा खातून का हृदयाघात से असमय निधन, शिक्षा जगत शोकाकुल
संजीव सिंह बलिया। दुबहड़ ब्लॉक के सवरूबाँध कंपोजिट विद्यालय में लंबे समय से समर्पित सेवा दे रहीं शिक्षामित्र शाहिदा खातून का आज अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक गुलाब शेख की पत्नी शाहिदा खातून का असमय चले जाना स्थानीय शिक्षा जगत और समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है।वर्षों से प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा से कार्यरत शाहिदा खातून एसआईआर में बीएलओ के पद पर भी अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही थीं। उनकी मेहनत और लगन ने कई पीढ़ियों को पढ़ा-लिखाकर नई दिशा प्रदान की। आज सुबह मऊ में इलाज कराते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद वे बच न सकीं।इस दुखद घटना से परिवार, सहकर्मी और ग्रामीण क्षेत्र शोकाकुल है। शिक्षा मित्र समुदाय संगठन से राजेश साहनी, अखिलेश पांडेय, संजीव सिंह, भरत यादव, सरल यादव, दिलीप प्रसाद, पंकज सिंह, राकेश पांडेय, अमृत सिंह, लालजी वर्मा, मोहम्मद वसीम, डिम्पल सिंह, मंजूर हुसैन समेत कई स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने कहा कि उनका जाना शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ा आघात है। शाहिदा खातून का समर्पण हमें सिखाता है कि शिक्षा सेवा में निष्ठा ही असली धरोहर है। उनके योगदान को याद रखते हुए हम सब मिलकर शिक्षा को मजबूत बनाएं। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद बलिया की ब्लॉक इकाई बांसडीह के शिक्षकों ने पत्राचार द्वारा TET अनिवार्यता के विरोध में लिखी पाती
संजीव  सिंह बलिया! अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (A.I.J.T.F.) के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के क्रम में जनपद बलिया की ब्लॉक इकाई बांसडीह के सभी प्रमुख घटक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा टेट अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन के प्रथम चरण 9 मार्च से 22 मार्च तक प्रस्तावित *शिक्षक की पाती* कार्यक्रम के अंतर्गत महामहिम राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री , मुख्य न्यायाधीश महोदय,माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,नेता प्रतिपक्ष भारत एवं उत्तर प्रदेश आदि प्रमुख गणमान्य प्रतिनिधियों को पोस्ट कार्ड एवं ईमेल भेजकर जनपद में चल रहे कार्यक्रम में अपना योगदान किया । इस अवसर पर विशिष्ट बी टी सी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष घनश्याम चौबे ने कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों के अस्तित्व की लड़ाई है इसे हमें साथ मिलकर हर मोर्चे पर लड़ना होगा। अटेवा के जिला महामंत्री राकेश मौर्य ने कहा कि इस लड़ाई में हम सभी शिक्षक एक साथ हैं, और साथ मिलकर हर मोर्चे पर इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है। उपस्थित सभी वक्ताओं ने समवेत स्वर में यह भी कहा कि RTE Act लागू होने से पूर्व नियुक्त एवं टेट से छूट प्राप्त शिक्षकों के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दि0 01/09/25 को टेट अनिवार्यता के लिए आदेश किया जाना पूर्व से स्थापित शिक्षक भर्ती नियमों एवं परंपरा के विपरीत है। इस आदेश पर सरकार की चुप्पी के कारण वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त देश के लाखों-लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों के साथ नौनिहालों का भी भविष्य एवं अस्तित्व पर संकट आ गया है अतः सरकार को अविलंब शिक्षक हित में निर्देश जारी करना चाहिए। इस अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद बलिया के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी गण सर्व श्री संजीव कुमार सिंह(मीडिया प्रभारी)राजेश सिंह(अध्यक्ष RSM बांसडीह),हरेराम सिंह(अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ)सुरेश वर्मा(मंत्री, बीबीटीसी),संतोष कुमार तिवारी, एहसानुल हक अंसारी,रवींद्र तिवारी,चंदन सिंह, सिद्धार्थ सिंह,अरविंद कुमार,वंदना गुप्ता,इंदु देवी,सत्यनारायण वर्मा,प्रमोद कुमार प्रजापति,गुरुदेव सिंह,हरेंद्र कुमार,बालेश्वर वर्मा,छोटे लाल कौशिक,प्रवीण श्रीवास्तव,सुधीर कुमार गुप्ता,जय शंकर प्रसाद,चंद्रशेखर शर्मा,हरि शंकर राम,अजीत दुबे,विनय शंकर दुबे, आदि शिक्षक एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। *मीडिया टीम_AIJTF,बलिया*
नगरा के कम्पोजिट विद्यालय गौवापार: दिवंगत रसोइया के परिवार को शिक्षकों ने सौंपी 41,400 रुपये की सहायता राशि
संजीव सिंह बलिया! गौवापार, 18 मार्च 2026: कम्पोजिट विद्यालय गौवापार की कार्यरत रसोइया का निधन पिछले सप्ताह हो गया था। उनके तेरहवीं का कार्यक्रम आज आयोजित हुआ। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और शिक्षामित्र एकजुट होकर शोकाकुल परिवार को सहयोग राशि प्रदान की।कुल 41,400 रुपये की सहायता राशि परिवार को सौंपी गई। इस नेक कार्य में ओमप्रकाश मंत्री (प्राथमिक शिक्षक संघ), हेमन्त कुमार यादव, राघवेन्द्र प्रताप राही (अध्यक्ष, विशिष्ट बीटीसी), सुनील दीप्त, सुभाष चंद्र, विनय कुमार त्रिपाठी, राम बहादुर यादव, हरिओम नारायण सिंह, अवनीश यादव, राहुल कुमार, अजय कुमार, रमेश सिंह, चन्द्र मोहन, शैलेश यादव, विनय कुमार गुप्ता, विवेक नन्द चौबे, बच्चा लाल आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।शिक्षक समुदाय ने संकट की इस घड़ी में एकजुटता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, जो सामाजिक सहयोग की मिसाल बन गया है।
नगरा ब्लॉक के सिसवार कला में स्थित तुर्कलानी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक मासिक संकुल कोदई बैठक आयोजित
संजीव सिंह बलिया! नगरा ;17 मार्च 2026: शिक्षा क्षेत्र नगरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तुर्कलानी के विद्यालय परिसर में मासिक शिक्षक संकुल कोदई का बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्याय पंचायत क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संकुल प्रभारी दयाशंकर ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्कृष्ट और नवाचारी शैक्षिक प्रथाओं को साझा करना था। इसमें निपुण लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और भविष्य की रणनीतियां विकसित की गईं। यह आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक संकुल गठन के निर्देशों के अनुरूप था, जिसका लक्ष्य अकादमिक बिंदुओं पर प्रत्येक माह एजेंडा आधारित चर्चा सुनिश्चित करना है। बैठक दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित एजेंडा के अनुसार चली। इससे पूर्व संकुल द्वारा एजेंडा बिंदुओं का विभाजन कर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थीं।शिक्षकों को संदर्शिका, प्रिंटेड सामग्री, किट्स और तालिका जैसी शैक्षणिक सामग्री का कक्षा-शिक्षण में प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बैठक संपन्न होने के बाद सभी शिक्षकों ने प्रेरणा ऐप पर डीसीएफ (डेटा कैप्चर फॉर्मेट) में आयोजन संबंधी जानकारी दर्ज की।बैठक में मंत्री ओमप्रकाश, आशीष श्रीवास्तव, मोहन गुप्ता, राजीव शुक्ला, हरेंद्र यादव, देवेंद्र चौहान, रामप्रताप गौतम, चंद्रभान गुप्ता,रामप्रवेश , राजेश गुप्ता, रचना कुमारी, रेनू सिंह सहित कोदई संकुल के सभी विद्यालयों से संबंधित शिक्षक उपस्थित रहे।
चिलकहर बाजार में किराना दुकान में भीषण आग: मां-बेटे जिंदा जले, पति घायल
संजीव सिंह बलिया! गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर बाजार में रविवार देर रात एक किराना दुकान में लगी आग से मां-बेटे जिंदा जल गए, जबकि पति जान बचाने की कोशिश में घायल हो गया। अगलगी से बाजार में भगदड़ मच गई।नीरज चौरसिया की होलसेल किराना दुकान के ऊपर उनका परिवार रहता था। रविवार रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान घेर ली। दुकान से बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता न होने से नीरज की पत्नी रिंकी चौरसिया (25) और पांच वर्षीय बेटा धीरज आग में फंस गए। दोनों जिंदा जलकर मारे गए।नीरज छत से कूदकर बाहर निकले, लेकिन पैर टूट गया। उन्हें बलिया ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आग के कारणों की जांच जारी है।
बलिया टाउन हॉल में सपा ने धूमधाम से मनाई कांशीराम जी की जयंती
संजीव सिंह बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सामाजिक बदलाव के अग्रदूत एवं बहुजन समाज के आजीवन पैरोकार मान्यवर कांशीराम जी की जयंती स्थानीय टाउन हॉल में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादियों ने कांशीराम जी के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा वंचित और पिछड़े वर्गों को सम्मान दिलाने की उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और बहुजन समाज को संगठित करने में लगा दिया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा पर चलती रही है और कांशीराम जी के आदर्श हमें उसी दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। विधायक जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज में व्याप्त असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद की और दलित, पिछड़े तथा वंचित समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने की आवश्यकता है। अंबिका चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मान्यवर कांशीराम जी का पूरा जीवन सामाजिक परिवर्तन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बहुजन समाज को एकजुट कर उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संग्राम सिंह यादव (जिलाध्यक्ष/फेफना विधायक) ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई को दिशा देते हैं। युवजन सभा अध्यक्षअरविन्द गिरी ने कहा कि युवाओं को कांशीराम जी के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता और भाईचारे के लिए आगे आना चाहिए। राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने कहा कि कांशीराम जी की विचारधारा सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला है। समाजवादी पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती रहेगी।"पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने एक प्रस्ताव रखा कि मान्यवर कांशीराम को भारतरत्न दिया जाए जिसे ध्वनि मत से स्वीकार्य किया गया और इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय नेतृत्व के माध्यम से भारत सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया" कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी समाजवादियों ने मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक श्री मती मंजू सिंह, यशपाल सिंह, विश्राम यादव, आद्या शंकर यादव, संजय उपाध्याय,लक्ष्मण गुप्ता, रणजीत चौधरी, राजन कन्नौजिया, संतोष कुमार, चिंता यादव, महमूद अंसारी,साथी रामजी गुप्ता,शशिकांत चतुर्वेदी, कामेश्वर सिंह, अनिल कुमार राय, प्रमोद यादव,रमाशंकर खरवार, उदय बहादुर सिंह,रवींद्र यादव, सामु ठाकुर, कमलेश भारती,शिव कुमार रश्मि,सुनील भारती,आदित्य गौतम,विनायक मौर्य, रविन्द्र नाथ यादव,प नागेश्वर, रामजी यादव, रामनाथ पटेल, देवेंद्र कुमार,हिमांशु त्रिपाठी,अनूप वर्मा,जगमोहन, जलालुद्दीन जे डी,धनजी यादव , सैयद सोयाबुल इस्लाम,सुनील सर्राफ, रामनाथ पासवान,आजम खां,आदि ने संबोधित किया अध्यक्षता रामेश्वर पासवान संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया।
मानवीय एवं संवैधानिक मूल्य को विद्यालय परिवेश एवं कक्षा शिक्षण में विकसित करने का काम करें शिक्षक:बी एस ए मनीष कुमार सिंह
संजीव सिंह बलिया! राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों में मूल्य के संवर्धन हेतु शिक्षकों के लिए मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण *प्रज्ञा प्रवाह* के प्रथम बैच के समापन के अवसर पर उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य/बी एस ए मनीष कुमार सिंह द्वारा प्रेषित अपने संदेश में बताया गया कि यह प्रशिक्षण मानवीय मूल्यों के परिचय के साथ-साथ परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के अंदर संवैधानिक मूल्य एवं मौलिक कर्तव्य की बात तो बताता ही है साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के परिप्रेक्ष्य में मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति भी जागरूक बनता है। उन्होंने अपने संदेश में बताया कि मूल्य के विकास में प्रभावी संप्रेषण की भूमिका महत्वपूर्ण होती है जिसमें विद्यालयी संदर्भ में मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों को विकसित करने हेतु प्रमुख रणनीतियां बनाई जानी आवश्यक होती हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार बलिया पर सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल डॉक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह द्वारा प्रशिक्षण के समापन अवसर पर अपने उद्बोधन में बताया गया की मूल्य के विकास में शिक्षकों को विद्यार्थियों में मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों को विद्यालय परिवेश एवं कक्षा शिक्षण में विकसित करने हेतु संवेदीकृत करता है। मानवीय मूल्य के संबंध में अपने विचार को प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि मूल्य की अवधारणा विकसित करने हेतु मानवीय मूल्य के आदर्श , सिद्धांत और संस्कार जो कि मनुष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और उसके आचरण को नैतिक और सामाजिक रूप से स्वीकार करने योग्य बनाते हैं को विकसित करने की आवश्यकता है। *प्रज्ञा प्रवाह* प्रशिक्षण के नोडल डायट प्रवक्ता रविरंजन खरे द्वारा सभी प्रशिक्षणर्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए बताया गया कि प्रशिक्षण में जिन बिंदुओं पर बृहद चर्चा की गई है इसका उद्देश्य तभी पूर्ण होगा जब ईमानदारी पूर्वक नैतिकता की बातें सहयोगियों के साथ-साथ बच्चों के बीच भी ले जाई जाएं। प्रवक्ता जानू राम द्वारा व्यक्तिगत मूल्य की चर्चा करते हुए बताया गया कि मूल्य व्यक्ति के स्वयं के आचरण और जीवन शैली से जुड़े होते हैं और उनके चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होते हैं ।यह व्यक्ति को उचित एवं अनुचित के बीच सही निर्णय लेने में सहायता प्रदान करते हैं तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं ।उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत मूल्य कई प्रकार के होते हैं जैसे आत्म सम्मान, ईमानदारी, अनुशासन ,करुणा ,सहयोग ,भाईचारा , आत्मनिर्भरता आदि। डायट प्रवक्ता किरण सिंह द्वारा सामाजिक मूल्य की चर्चा करते हुए बताया गया कि सामाजिक मूल्य समाज की नींव होते हैं। यह वे आदर्श और मान्यताएं हैं जो यह निर्धारित करता है कि समाज ने क्या स्वीकार है अथवा क्या नहीं ।यह लोगों के बीच आपसी सहयोग ,सद्भावना और संतुलन बनाए रखते हैं ।मूल्य व्यक्ति को समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं और सामूहिक जीवन को सार्थक बनाते हैं ।सामाजिक मूल्य समाज में सद्भावऔर सहयोग को बढ़ाते हुए सामंजस्य और एकता स्थापित करते हैं। प्रवक्ता डॉक्टर अशफाक द्वारा सीपीआर के प्रयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण में प्रतिभाग़ कर रहे शिक्षकों द्वारा विभिन्न शिक्षण योजनाओं का प्रस्तुतीकरण करते हुए नैतिक मूल्य तथा ईमानदारी के प्रति विस्तृत विचार विमर्श किया गया। प्रतिभागी शिक्षक डॉ शशि भूषण मिश्र पूर्व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन द्वारा आध्यात्मिक मूल्यों की चर्चा करते हुए बताया गया कि आध्यात्मिक मूल्य वे मूल्य हैं जो मनुष्य को आंतरिक शांति ,सत्य ,प्रेम, दया, करुणा ,आत्मज्ञान और सार्वभौमिक सत्ता से जोड़ते हैं। यह सभी मूल्य भौतिक सुख सुविधाओं से परे जाकर व्यक्ति को आत्मिक विकास ,संतोष और जीवन के गहरे उद्देश्य की ओर प्रेरित करते हैं। सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रशिक्षण में तकनीकी सहयोग अमित कुमार चौहान तथा चंदन मिश्रा द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
बलिया: AIJTF की 'शिक्षक की पाती' से TET अनिवार्यता पर जबरदस्त हमला, 1 लाख पोस्टकार्ड-ईमेल का लक्ष्य

संजीव सिंह बलिया! अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (A.I.J.T.F.) के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के क्रम में जनपद बलिया के सभी प्रमुख घटक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा टेट अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन के प्रथम चरण 9 मार्च से 15 मार्च तक प्रस्तावित *शिक्षक की पाती* कार्यक्रम के अंतर्गत महामहिम राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री , मुख्य न्यायाधीश महोदय,माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,नेता प्रतिपक्ष भारत एवं उत्तर प्रदेश आदि प्रमुख गणमान्य प्रतिनिधियों को 1100 पोस्ट कार्ड एवं ईमेल भेजकर शिक्षक प्रतिनिधियों की ओर से जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों ने जनपद से 1 लाख से अधिक पोस्ट कार्ड/ईमेल/ट्वीट भेजना का लक्ष्य निर्धारित किया। सभी शिक्षक प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों के अस्तित्व की लड़ाई है इसे हमें हर मोर्चे पर लड़ना होगा। इस लड़ाई में हम सभी शिक्षक एक साथ हैं, और साथ मिलकर हर मोर्चे पर इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है। वक्ताओं ने समवेत स्वर में यह भी कहा कि RTE Act लागू होने से पूर्व नियुक्त एवं टेट से छूट प्राप्त शिक्षकों के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दि0 01/09/25 को टेट अनिवार्यता के लिए आदेश किया जाना पूर्व से स्थापित शिक्षक भर्ती नियमों एवं परंपरा के विपरीत है। इस आदेश पर सरकार की चुप्पी के कारण वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त देश के लाखों-लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों के साथ नौनिहालों का भी भविष्य एवं अस्तित्व पर संकट आ गया है। अतः सरकार से यह अपेक्षा है कि वह आवश्यक कार्यवाही कर आदेश को शिक्षक एवं राष्ट्र हित में निरस्त कराने की दिशा में सार्थक पहल करे। उपस्थित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों ने जनपद से इस अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद बलिया के संयोजक गण सर्व श्री अजय सिंह(प्राथमिक शिक्षक संघ),समीर कुमार पाण्डेय(अटेवा),सतीश सिंह(TSCT), घनश्याम चौबे(विशिष्ट बीटीसी),राजेश सिंह(RSM),एवं घटक संगठनों के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी गण सर्व श्री राकेश कुमार मौर्य,विनय राय,राधेश्याम पाण्डेय, अभिषेक राय,संजीव कुमार सिंह,संजय पाण्डेय,मलय पाण्डेय,मुकेश सिंह,नारायण जी,रजनीश चौबे,राजेश सिंह,अनिल सिंह,हरेराम सिंह, डॉक्टर आशुतोष शुक्ला,सुरेश वर्मा,नंदलाल मौर्य,राकेश कुमार सिंह,नित्यानंद पांडेय,राजीव नयन पाण्डेय,रवींद्र तिवारी,विवेक सिंह, सिद्धार्थ सिंह,रमेश तिवारी,उपेंद्र नारायण सिंह,संदीप सिंह,जितेंद्र पाण्डेय,योगेंद्र नाथ वर्मा,सतीश वर्मा,रमाकांत जी, मंदाकिनी द्विवेदी,लक्ष्मी पंडित, राजकुमार गुप्ता,संजय सिंह,राजेश गुप्ता,राज बहादुर, मोइनुद्दीन अंसारी, राजू रहमान, शशिकांत, अनूप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, श्री भगवान जी, कमलेश सिंह जी, पवन सिंह जी विनय सिंह बिसेन जी, प्रदीप जी ,अनूप कुमार,जहांगीर आलम आदि शिक्षक एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। मीडिया टीम_AIJTF,बलिया