सांसद मनीष जायसवाल की पहल: सांसद दंड (लाठी) वितरण अभियान- 2026 के तहत मांडू विस क्षेत्र के 261 अखाड़ों को भेंट किया लाठी
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक रामनवमी महापर्व की परंपरा को सशक्त करने और रामनवमी के शोभायात्रा में दंड (लाठी) के कला-कौशल के प्रदर्शन को बरकरार रखने हेतु एवं इस सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन हेतु हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने पूर्व के वर्षों की भांति हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में सांसद दंड (लाठी) वितरण अभियान- 2026 की शुरुआत गुरुवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के चरही स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण से चूरचू मंडल के कुल 47 अखाड़ों को दंड प्रदान कर किया। जिसके बाद घाटो मंडल राजेंद्र नगर स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में घाटो क्षेत्र के कुल 63 अखाड़ा, आराकांटा स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में आरा मंडल के कुल 70 अखाड़ा, मांडू मंडल के मुरपा स्थित कुजू पूर्वी पंचायत भवन सभागार में कुल 71 अखाड़ा और डाडी मंडल के गिद्दी-ए स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में डाडी क्षेत्र के कुल 50 अखाड़ा के रामभक्तों के बीच दण्ड का वितरण किया। सांसद मनीष जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के चुरचू, घाटो, मांडू और डाडी मंडल क्षेत्र में कुल 261 अखाड़ा धारियों के बीच दण्ड का वितरण कर रामभक्तों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्र और रामनवमी की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल का क्षेत्र वासियों ने गर्मजोशी से गाजे-बाजे के साथ फूलमाला पहनाकर और भगवा अंग-वस्त्र ओढ़ाकर जबरदस्त स्वागत किया।
मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने इस अभियान के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि हजारीबाग की रामनवमी में दंड परिचालन एवं शोभायात्रा में शामिल विभिन्न अखाड़ों के राम भक्तों द्वारा लाठी, तलवार, गदा, मुक्कदर और बड़े-बड़े पत्थरों का वेट लिफ्टिंग का कौशल का शानदार प्रदर्शन होता था। लेकिन हाल के दिनों में पुरानी प्रथा में बदलाव हुआ और पिछले कुछ समय पाइप ने इसकी जगह ले ली। ऐसे में
पुनः रामनवमी शोभायात्रा में प्राचीन संस्कृति जीवंत हो इस दिशा में हमारा एक प्रयास है। पिछले कुछ सालों से हमने पारंपरिक दंड वितरण अभियान परंपरा की शुरुआत की। जो वर्तमान वर्ष भी जारी है और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी अखाड़ों तक दंड पहुंचाने का अभियान जारी है। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म पर अनेकों प्रकार से कुठाराघात हो रहा है कोई लालच देकर तो कोई अपनी आबादी बढाकर सनातन धर्म को कमजोर करने में जुटे हैं ऐसे में जरूरत है हम अपनी प्राचीन और ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को प्रोत्साहित करें और इसे आगे बढ़ाएं। सांसद मनीष जायसवाल ने हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्र की सभी को बधाई दी साथी रामनवमी की अग्रिम शुभकामना देते हुए सभी अखाड़ों के राम भक्तों से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त जुलूस की परंपरा को कायम रखें और रामनवमी की परंपरा जीवंत हो इसके लिए पारंपरिक कला-कौशल प्रदर्शन का समावेश शोभायात्रा में जरूर करें। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र का दुरुपयोग कदापि न करें और इनका उपयोग केवल कला- कौशल प्रदर्शन में ही करें ।
मौके पर विशेष रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, चुरचू भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि कुमार, चुरचू मंडल के सांसद प्रतिनिधि शफुलेश्वर महतो, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह , मुरारी सिंह , महादेव विश्वकर्मा, रजनीकांत वर्णवाल, पारस महतो, राकेश सिंह, रोहित महतो , छत्रधारी महतो, सतीश कुमार साहू, प्रदीप कुमार , संगीता देवी, घाटो में घाटो भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद रजवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरिधारी महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री दासो महतो, अनिल कुमार चंद्रवंशी, संदीप साहू, जिलामंत्री किरण देवी, रश्मि प्रसाद, सुधीर सिंह, राजेश शर्मा, भूदेव महतो, अभिषेक शेखर, रामचंद्र राम, संजय सिंह, संजय कुमार दुर्गा कुमार, आरा मंडल में आरा मंडल के सांसद प्रतिनिधि अरविंद कुमार, सुमेश्वर महतो, डोमन ठाकुर, पारसनाथ प्रजापति, चितरंजन जायसवाल, अनिल सिन्हा, दयाल महतो, लक्ष्मण साव, रामेश्वर महतो, बासुदेव राम गंझू, उत्तम पाण्डेय, विनोद प्रसाद, रंजीत कुमार साव, अमित महतो। मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, मांडू भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष तोकेश सिंह, मांडू सांसद प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता जागेश्वर प्रजापति, रतन साहू, राजेश साहू, आशीष साहू, बालमुकुंद मिश्रा, पंचित महतो, परमेश्वर केशरी, डाडी में डाडी सांसद प्रतिनिधि गुंजन साव, धर्मेंद्र सिंह, फ़लेंद्र राम, सुरेश प्रसाद केशरी, गिरजा कुमार, रीमा कुमारी, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
1 hour and 49 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k