आजमगढ़: यूनियन बैंक द्वारा पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए का किया गया भुगतान
आजमगढ़। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया निहोरगंज शाखा द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभार्थी श्रीमती फातिमा एवं आंचल देवी को 2 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आजमगढ़ दक्षिण के क्षेत्र प्रमुख श्रीमती आराधना ज्योति,उप क्षेत्र प्रमुख श्री समीर चंद्र झा, बी आर एम श्री राकेश कुमार उपस्थित थे।मौके पर महिला किसानों को 25 लाख रुपए की किसान क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराया गया एवं उपस्थित महिलाओं को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में श्रीमती आराधना ज्योति में बैंक के चल रही योजनाओं की जानकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजना की महत्ता की जानकारी दी। मौके पर निहोरगंज शाखा प्रमुख अभिनव प्रकाश,दीपाजन मंडल आयुष,देवनाथपुर प्रधान श्रीमती रीता देवी,नोनीपुर प्रधान श्रीमती उपम देवी,बैंक सखी सुमन देवी,सुधाकर सिंह,विशाल, महेश मिश्रा,सुंदर यादवयूनियन बैंक ऑफ इंडिया आजमगढ़ दक्षिण के क्षेत्र प्रमुख श्रीमती आराधना ज्योति,उप क्षेत्र प्रमुख श्री समीर चंद्र झा, बी आर एम श्री राकेश कुमार, निहोरगंज शाखा प्रमुख अभिनव प्रकाश,दीपाजन मंडल आयुष,देवनाथपुर प्रधान श्रीमती रीता देवी,नोनीपुर उर्फ न ईकोट प्रधान श्रीमती उपम यादव, किसान महिलाएं ,बैंक सखी सुमन देवी,सुधाकर सिंह,विशाल, महेश मिश्रा,सुंदर यादव एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे
आजमगढ़: तहबरपुुुुर में शिक्षको ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन , जाने क्या है मांगें
आजमगढ़।उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति तहबरपुर अध्यक्ष सूबेदार यादव ने माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2026 में शिक्षा क्षेत्र - तहबरपुर, जनपद -आजमगढ़ में शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों की अव्यवहारिक रुप से अत्यंत दूर लगाई गई ड्यूटी की अनियमितता के विरोध में एवं एवं शिक्षकों, शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों की विभिन्न मांगों के समर्थन में संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी, तहबरपुर व्यास देव को बी आर सी तहबरपुर पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन द्वारा मांग की गई कि जो शिक्षक या शिक्षिका मार्च - 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनकी पत्रावली अविलम्ब संबंधित कार्यालय को भेजी जाय ताकि उनके देयकों का समय से भुगतान हो सके और उनकी पेंशन जारी होने में कोई विलंब न हो। संगठन द्वारा यह भी कहा गया कि बोर्ड परीक्षा में शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर में ड्यूटी लगाने में काफी अनियमितता बरती गई। ड्यूटी के संबंध में प्रधानाध्यापकों या प्रभारी प्रधानाध्यापकों से कोई विचार - विमर्श नहीं किया गया। लोगों को 25 से 30 किलोमीटर दूर तक ड्यूटी करने के लिए बाध्य किया गया। 31 मार्च 2026 के बाद नवीन सत्र में कुछ विद्यालय एकल हो जा रहे हैं। ऐसे विद्यालयों को शीघ्र ही अध्यापकों से आच्छादित किया जाय। जनगणना (Census 2026) में कार्मिकों की ड्यूटी लगाए जाने के संबंध में प्रधानाध्यापकों से विचार-विमर्श करके विद्यालय सेवित गांव या आस -पास के मज़रों में ही ड्यूटी लगाने की मांग संगठन द्वारा की गई।खंड शिक्षा अधिकारी तहबरपुर, आजमगढ़ से वार्ता के क्रम में अध्यक्ष सूबेदार यादव ने दो टूक कहा कि यदि शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों की ड्यूटी अव्यवहारिक रुप से लगाई जाती है तो संगठन अन्याय के विरोध में विधिमान्य तरीके से विरोध करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन कार्यक्रम में सूबेदार यादव, उदय प्रताप राय,नर्वदेश्वर उपाध्याय, रुद्रप्रताप भारती, राजेश यादव, संदीप कुमार राय, लालजी यादव, सूर्यभान चौहान, दिनेश यादव राजकुमार यादव, स्वामीनाथ यादव,विजय यादव, बृजेश राय, मनोज कुमार त्रिपाठी, सतीश चन्द्र यादव, शिवशंकर राय, दिनेश कुमार, सुभाषचन्द्र प्रजापति, हनुमान गुप्ता,अरविन्द यादव, कमलाकांत, विवेक,माधव सिंह, शिवानंद मिश्र, संजय मौर्य, चन्द्रशेखर सिंह, मनोज सिंह, अशोक यादव, ईश्वर चंद्र, प्रदीप यादव,मनीष श्रीवास्तव, राहुल यादव, सुजीत चौबे, नरेन्द्र चौबे,गुलाब सिंह, रामचंद्र यादव , लालचंद राम,रामकुंवर चौहान सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
आजमगढ़:तहबरपुुुुर में ब्लाक प्रमुख ने किया स्वयं सहायता समूह के फूड कार्नर ठेला का उद्घाटन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा
आजमगढ़। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विकास खंड तहबरपुुुुर में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित फूड कार्नर ठेला का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख अजीत यादव ने फीता काट कर उद्घाटन किया । ब्लाक प्रमुख अजीत यादव ने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार के अवसर सुलभ हो रहें हैं। फूड कार्नर ठेला शुरू होने से समूह की महिलाओं को नियमित आय का साधन प्राप्त होगा तथा अन्य समूहों के अलावा दूसरे को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास लगातार किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी आई एस बी दुर्गा प्रसाद राय, सहकारिता अतुल कुमार सत्संगी, लेखाकार राजेश यादव,ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिलाषा , शिव लाल यादव, शतीस उपाध्याय सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की दीदियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं ने अधिकारियों का स्वागत किया और फूड कार्नर संचालन की जानकारी दी।
आजमगढ़: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी मण्डल तहबरपुुुुर द्वारा धनिया कूडी गांव में स्थित एक विद्यालय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार राय रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व बंदे मातरम के साथ किया गया। पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  विनोद राय ने  संगठन की वैचारिक पृष्ठभूमि, एकात्म मानववाद, पार्टी की कार्यपद्धति तथा बूथ-जीत—महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया । उन्होंने कहा कि भाजपा का वास्तविक बल उसका समर्पित कार्यकर्ता और बूथ संगठन का मुख्य शक्ति केन्द्र है। जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने डबल इंजन की सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने ने कहा कि कार्यकर्ता समर्पित भाव के साथ कार्य करें।उनकी नैतिकत जानकारी है कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने सहयोग करें।  प्रशिक्षण वर्ग में  कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग का समापन सोमवार को राष्ट्र गान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय खदेरू ने किया।
आजमगढ़: पुण्यतिथि पर याद किए गए हरिऔध, केन्द्रीय विद्यालय संग्रहालय पुस्तकालय बनवाये जाने की मांग उठी
ज़मगढ। निजामाबाद में पत्रकारों ने कवि सम्राट अयोध्या सिंह उपाध्याय ' हरिऔध के प्रतिमा के समक्ष साफ सफाई किया। तत्पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में पत्रकारों ने कवि सम्राट अयोध्या उपाध्याय के ' हरिऔध , 79 वीं पूण्य तिथि पर उनके प्रतिमा के समक्ष साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात एक विचार का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र नाथ मिश्र ने कहाकि कवि सम्राट अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध, कि लिखी पुस्तके रचनाएं कक्षा एक से लेकर एम ए तक कि किताबों में पढ़ाया जा है। उन्होंने कहा जिसके कारण उनका मान सम्मान पूरी दुनिया के लोग करते हैं। किन्तु दुःख इस बात का है निजामाबाद में जहां पर उनका जन्म स्थान है वहां केवल एक मूर्ति लगी है। वह भी उपेक्षा कि शिकार हो रही है।साफ सफाई तक नहीं हो पाती है।जो कि बहुत ही चिंता का विषय है। पत्रकारों ने निजामाबाद में उनके नाम से केन्द्रीय विद्यालय , संग्रहालय, पुस्तकालय बनवाये जाने की मांग किया। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इन सभी मांगों से संबंधित ज्ञापन विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया जाएगा । गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक ने किया।इस अवसर पर सर्वेश तिवारी, डॉक्टर शाहनवाज खान,सन्तोष मिश्रा, जयहिंद यादव, शाह आलम आदि पत्रकार मौजूद रहे।
आजमगढ़: राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत , चेहरे खिले
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर के करियाबर गांव में राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। गुरुजनों से आशीर्वाद स्वरूप पुरस्कार पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा वर्ष 2025 - 2026 का परिणाम घोषित हुआ । जिसमे कंपोजिट विद्यालय गोविन्दपुर में पढ़ने वाले टिया ,अन्नू ,शिवम ,रिया ,सक्षम सिंघानिया , आदित्य , दिशा पाल ,अकांक्षा सहित नौ व उ.प्रा.वि. शिवराजपुर का आदेश , जनता इंटर कॉलेज आतापुर ओहनी से आकाश , आदित्य सहित एक दर्जन छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण सभी छात्र - छात्राओ को जुलाई 2025 से माह नवम्बर परीक्षा की समाप्ति तक शिक्षक राज भवन राम ने अपने करियावर गांव स्थित आवास पर प्रत्येक अवकाश व रविवार के दिन तीन से चार घंटे प्रति दिन परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करवायें थे। राज भवन कंपोजिट विद्यालय गोविन्दपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इन उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक एक हजार रुपए छात्र वृत्ति मिलेगी। रविवार को उनके करियाबर स्थित आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराने के साथ कापी कलम व प्रतियोगी पुस्तक देकर पुरस्कृत किया गया। राज भवन ने कहा कि कुछ गरीब परिवार के बच्चे धनाभाव के चलते उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं। सरकार द्वारा दी गई छात्र वृत्ति से वे उच्च परीक्षा की पढ़ाई पूरा कर लेंगे। उन्होंने ने कहा कि इस कार्य के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव का भरपूर सहयोग व मार्गदर्शन मिलता रहता है। वक्ताओं ने  राज भवन के निशुल्क कोचिंग की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज प्रेरणा लेकर छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायें ताकी गरीब कमजोर वर्ग के बच्चे विकास की मुख्य धारा में जुड़ सके।
इस दौरान राजभवन राम, ए आर पी उदय प्रताप राय,निरंजन प्रजापति,श्याम अवध, सुरेश राम, राहुल , उमेश यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।
आजमगढ़: भटका हुआ मंद बुद्धि का युवक पांच दिन बाद सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से परिवार को मिला
आजमगढ़।एक भटका हुआ मंद बुद्धि युवक सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से पांच दिन बाद मिला परिवार को। 11 मार्च को तहसील निजामाबाद के पास भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय के सामने एक युवक तख्त पर लेता मिला।भाकपा जिला सचिव एवं अधिवक्ता जितेंद्र हरि पाण्डेय ने उस युवा को देखकर उसे जगाया।उसके पास एक साइकिल भी थी।लगभग 27 साल के उस युवा से नाम पूछने पर कुछ नहीं बोला।उसे कॉमरेड ने जलपान कराया गया।दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उसी स्थान फिर पाण्डेय ने उसे देखा और बहुत द्रवित हुए।उसके बाद वे उपजिलाधिकारी निजामाबाद से मिलकर पूरी घटना को बताते हुए निवेदन किए कि इस युवक को कहीं सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया जाय।उपजिलाधिकारी ने मानवीय कर्तव्य दिखाते हुए अंबरपुर गांव में समाज कल्याण द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के संचालक को निर्देशित किए कि इस युवक को आश्रम में पनाह दीजिए।इसके बाद पाण्डेय ने देर शाम उस युवक को ले जाकर वहां छोड़ दिया। पाण्डेय ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर डाल दिया।शुक्रवार को सुबह 9 बजे पाण्डेय को फोन आया कि वह युवक सरायमीर थाने के गांव कोलपुर कुशहा का निवासी है।इसके बाद वृद्धाश्रम से भी फोन आया कि लड़के के पिता उसे लेने आए हैं।आप आकर औचारिकता पूरी करा दें जिससे उसे उसके पिता को सुपुर्द कर दिया जाय।पाण्डेय ने बताया जब वह वृद्धाश्रम पहुंचे तो लड़के के पिता ने अपना नाम लालचंद और बेटे का नाम संतोष बताया।उन्होंने कहा कि यह 8 मार्च से लापता था और हम बहुत ढूंढे कहीं पता नहीं लगा।उन्होंने पाण्डेय के ऐसे प्रयास की बहुत सराहना की।
आजमगढ़: आठ वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, मचा हड़कंप
आजमगढ़ ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार , *अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम तोदी* के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक यातायात संजय कुमार पाल* मय यातायात पुलिस टीम द्वारा *यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 08 डग्गामार वाहनों को सीज किया गया। जिन्हें विधिक कार्यवाही करते हुए थाना रानी की सराय के प्रांगण में निरुद्ध किया गया। यातायात पुलिस द्वारा जनपद में डग्गामार वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
आजमगढ़: आजमगढ़ में कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने निकाला शांति मार्च , अमेरिका इजरायल गठजोड़ मुर्दाबाद के लगायें नारे
आजमगढ़‎।  अमेरिका इजरायल गठजोड़ द्वारा ईरान पर हमले के खिलाफ राज्य व्यापी आह्वान पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी ने शहीद कुंवर सिंह उद्यान से शान्ति मार्च निकाला, लोग मार्च अमेरिका इजरायल गठजोड़ मुर्दाबाद, अमेरिकी दादागिरी नहीं चलेगी,तेल के लिए जंग बंद करो,आदि नारे लगा रहे थे मार्च पुनः कुंवर सिंह उद्यान के गेट पत्र पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ‎दुनियां के तमाम देशों पर हमला कर रहा है उसकी मंसा है कि वह दुनिया के हर मुनाफा के श्रोतों पर कब्जा करें और जो देश उसकी शर्तों को नहीं मानते हैं उनपर हमला कर रहा है जो समर्पण कर रहे हैं उन्हें आ समर्पण करने के लिए मजबूर कर रहा है वेनजुएलावेनजुएला और ईरान पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करना अमेरिका की फितरत बन चुकी है जबकि असल में अमेरिका की निगाह दुनिया के आर्थिक स्रोतों पर कब्जा करने की है वक्ताओं ने कहा कि नाटो के कुछ देश इस बात को कह रहे हैं कि अमेरिका दुनिया के नियम कानून का उलंघन करके ईरान पर हमला कर रहा है यहां तक कि अमेरिका में भी डोनाल्ड ट्रम्प के इस कृत्य की निंदा हो रही है वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका इजरायल गठजोड़ ईरान पर हमला तत्काल बंदं करें। ईरान से से विनाशर्त माफी मांगे ।तेल के लिए युद्ध बंद किया जाए। मार्च एवं कार्यक्रम में भाकपा माले नेता एवं किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश नारायण, ,सी पी आई के नेता एवं किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज वेग , भाकपा माले के जिला प्रभारी कामरेड विनोद सिंह,सी पीआई के जिला मंत्री कामरेड जितेंद्र हरि पाण्डेय कामरेड हामिद अली ‎ने सम्बोधित किया , मार्च में सी पी आई के खरपत्तू राजभर, रामाज्ञा यादव अशोक यादव,दुर्बली राम, राज नारायण चन्द्र मोहन, भाकपा माले के बृजेश नारायण, रामजीत प्रजापति, सुदर्शन राम, बसन्त राम , हरिश्चंद्र राजभर,शिवम् गिरी आदि शामिल रहे। ‎ ‎ ‎ ‎
आजमगढ़: टेट अनिवार्यता को खत्म करने को लेकर शिक्षकों ने फूका बिगुल, 4 अप्रैल को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन , सरकार के समक्ष रखेंगे अपनी बात
आजमगढ़। टेट अनिवार्यता खत्म करने को लेकर शिक्षक लामबंद है।अब वे आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है। और संघर्ष की तैयारी में जुट गये है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डाक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में कूंच करने का एलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान के बाद शिक्षक धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की कवायद तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने जनपद के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष मंत्री एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंत्री व उनके कार्य समिति के सदस्यों शिक्षक शिक्षिकाओं से आह्वान किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐतिहासिक निर्णय ले लिया है कि 4 अप्रैल 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचकर भारत सरकार के समक्ष अपनी बात रखेंगे । उन्होंने कहा कि वे कमर कस कर तैयार हो जाएं। कहा कि प्रदेश में जनपद का प्रतिनिधित्व प्रदेश में सबसे अधिक होना चाहिए । श्री यादव ने कहा कि शिक्षक भर्ती के समय सारी आहर्ता पूरा किया है। अब टेट की अनिवार्यता थोपा जाना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचकर अपनी बात सरकार के समक्ष रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि टेट अनिवार्यता खत्म होने तक संघर्ष जारी रहेगा।