आजमगढ़: आजमगढ़ में कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने निकाला शांति मार्च , अमेरिका इजरायल गठजोड़ मुर्दाबाद के लगायें नारे
आजमगढ़। अमेरिका इजरायल गठजोड़ द्वारा ईरान पर हमले के खिलाफ राज्य व्यापी आह्वान पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी ने शहीद कुंवर सिंह उद्यान से शान्ति मार्च निकाला, लोग मार्च अमेरिका इजरायल गठजोड़ मुर्दाबाद, अमेरिकी दादागिरी नहीं चलेगी,तेल के लिए जंग बंद करो,आदि नारे लगा रहे थे मार्च पुनः कुंवर सिंह उद्यान के गेट पत्र पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए दुनियां के तमाम देशों पर हमला कर रहा है उसकी मंसा है कि वह दुनिया के हर मुनाफा के श्रोतों पर कब्जा करें और जो देश उसकी शर्तों को नहीं मानते हैं उनपर हमला कर रहा है जो समर्पण कर रहे हैं उन्हें आ समर्पण करने के लिए मजबूर कर रहा है वेनजुएलावेनजुएला और ईरान पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करना अमेरिका की फितरत बन चुकी है जबकि असल में अमेरिका की निगाह दुनिया के आर्थिक स्रोतों पर कब्जा करने की है वक्ताओं ने कहा कि नाटो के कुछ देश इस बात को कह रहे हैं कि अमेरिका दुनिया के नियम कानून का उलंघन करके ईरान पर हमला कर रहा है यहां तक कि अमेरिका में भी डोनाल्ड ट्रम्प के इस कृत्य की निंदा हो रही है वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका इजरायल गठजोड़ ईरान पर हमला तत्काल बंदं करें। ईरान से से विनाशर्त माफी मांगे ।तेल के लिए युद्ध बंद किया जाए। मार्च एवं कार्यक्रम में भाकपा माले नेता एवं किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश नारायण, ,सी पी आई के नेता एवं किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज वेग , भाकपा माले के जिला प्रभारी कामरेड विनोद सिंह,सी पीआई के जिला मंत्री कामरेड जितेंद्र हरि पाण्डेय कामरेड हामिद अली ने सम्बोधित किया , मार्च में सी पी आई के खरपत्तू राजभर, रामाज्ञा यादव अशोक यादव,दुर्बली राम, राज नारायण चन्द्र मोहन, भाकपा माले के बृजेश नारायण, रामजीत प्रजापति, सुदर्शन राम, बसन्त राम , हरिश्चंद्र राजभर,शिवम् गिरी आदि शामिल रहे।
2 hours and 27 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.9k