आत्मनिर्भर भारत के लिए समावेशी और सतत विकास पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
गया: मगध विश्वविद्यालय के अनुग्रह ममोरियल कॉलेज, गया और इंडियन सोशियोलॉजिकल सोसाइटी (आईकेएस ग्रुप) के संयुक्त तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत के लिए समावेशी और सतत विकास विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन ए एम कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में विभिन्न विश्वविद्यालयों के लगभग 100 प्रतिभागी शामिल होकर अपना शोध पत्र सात तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत करेंगे।
![]()
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा विभाग की छात्राओं ने मगध विश्वविद्यालय का कुलगीत और स्वागत गायन कर किया। इसके बाद पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्ज्वलन कर आगत अतिथियों का शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर आयोजकों ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के संयोजक व समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय ने अपने संबोधन में विषय प्रवेश कराते हुए इस शोध संगोष्ठी के विशेषताओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों से आएं आमंत्रित वक्ताओं और रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद प्रेषित किया। कुल 18 राज्यों से आएं 100 प्रतिभागियों के शोध पत्रों के प्रस्तुतिकरण के लिए संचालित सात तकनीकी सत्रों के बारे में भी विस्तार से बताया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. संजय पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि बेहतर विश्व के निर्माण और उसमें अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए भारत ने आत्मनिर्भर भारत की पहल की और यह उसे विश्वगुरु के रूप में पहले भी स्थापित करता रहा है और वापस हमारा देश और नेतृत्व उसी मार्ग पर प्रशस्त है। उन्होंने विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और क्रमिक सोच की ओर रेखांकित करते हुए कहा कि वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर सोच विकसित करने की हमारी जवाबदेही निर्धारित है। इस रूपरेखा को आत्मसात करते हुए हमने विश्व के बेहतर भविष्य के लिए अपनी सहभागिता निभाने की ओर कदम उठा रहे हैं। हमारा देश जो उत्पादक हुआ करता था आज वो उपभोक्तावादी हो रहा है तो हमें यह निर्धारित करना होगा कि आखिर हम किस राह को चुन रहे हैं। उन्होंने अंतर्विषयक शोध और शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सभी विषयों को एकसूत्र में पिरो कर हमें विश्व में जनता को शांति और परस्पर सहयोग के साथ विकास करने को प्रेरित करना है। शैक्षणिक कार्यक्रमों को आत्मसात करते हुए निर्भरता से आत्मनिर्भरता की ओर हमारे देश को अग्रसर करने के लिए युवाओं और अकादमिक जगत की जिम्मेदारी पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पूंजीवाद और समाजवाद से इत्तर तीसरी राह को ढूंढ रहें हैं जिससे विश्व को शांति और सुकून के राह पर अग्रसर कर सकें। स्व और आत्म की यात्रा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसके बीच अंतर का बोध समझना होगा कि हमें करुणा के आधार पर अनुभूति सामानुभूति और सहानुभूति को समझना होगा। शोध संगोष्ठी के आयोजक डॉ राकेश राय को उन्होंने ऐसे विषय पर संगोष्ठी कराने के लिए साधुवाद प्रेषित कर अपना वक्तव्य समाप्त किया।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम् के अवधारणा पर हमारा देश शुरू से संचालित है और 2047 तक हम अपने विकास के दूरदर्शी सोच के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित हैं। इस प्रेरणा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में ही इस अवधारणा को समझते हुए भारतीय ज्ञान परम्परा पर बल देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को प्रतिबद्धता प्रदर्शित किए। हमारा देश सोने की चिड़िया रही है और आजादी के पूर्व भारत ने कालान्तर में पूरे विश्व में कुल व्यापार का 33% एकाधिकार किया था और देश हमेशा से समृद्ध रहा है। मौर्य काल से लेकर बौद्ध काल तक भारत ने विश्व को दिशा दिया है। हमारे यहां विकास की परिधि हमेशा वैश्विक रहा है। भारतीय ज्ञान परम्परा शुरू से ही समावेशी और सतत सोच पर आधारित रही है। हमारी संस्कृति ही आत्म दीपो भव से संचालित रही है जिसमें सबकी हिस्सेदारी रहती है।
मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम ने अपने संबोधन में आयोजकों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब नारा दिया था कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास तो यह आत्मनिर्भर भारत के समावेशी और सतत विकास की आत्मा रही। भारत के गौरवशाली इतिहास को आत्मसात करते हुए उसे आधार बनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सबके प्रयास को बल दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. मोहम्मद नजीर अख्तर ने अपने संबोधन में सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की व्यापकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आत्म निर्भर भारत के निर्माण में केंद्र की सरकार ने सत्ता और समावेशी विकास को विशेष महत्व देकर भारतीयता को जीवंत रखा है। राष्ट्र के ढांचागत विकास में प्रकृति के प्रभाव को समावेशित करते हुए नए भारत के निर्माण में योगदान के लिए अकादमिक जगत प्रतिबद्ध है।
प्रो. डॉ. पार्थ सारथी के निर्देशन और संपादक डॉ. अमृतेंदु घोषाल के द्वारा मगध विश्वविद्यालय की पीयर रिव्यूड शोध जर्नल "प्रतिभा सृजन" का विमोचन आगत अतिथियों ने किया. हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ. उमाशंकर सिंह के द्वारा संपादित डॉ. कृष्णदेव मिश्र की सत्रह कहानियों का संकलन पुस्तक "दरारों के बीच झांकता सच" का विमोचन भी आगत अतिथियों ने किया। मंच का संचालन दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह और अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमृतेन्दु घोषाल ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उमाशंकर सिंह ने किया।
आज कुल दो समानांतर तकनीकी सत्रों सहित ऑनलाइन प्रस्तुति का संचालन हुआ। कल भी विभिन्न सत्रों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. संजय पासवान, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह, मगध विश्वविद्यालय के
कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. मोहम्मद नजीर अख्तर, संगोष्ठी के संयोजक व अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ राकेश राय के अलावे डॉ. सच्चिदानंद प्रेमी, डॉ. सत्येंद्र प्रजापति, डॉ अली हसन, डॉ. कामता प्रसाद, डॉ. सनत कुमार शर्मा, डॉ. गोपाल सिंह, प्रो परमांशी जयदेवा, डॉ शंकर लाल सहित दर्जनों विश्वविद्यालयों से आएं शोध प्रस्तोता, शोधार्थी और विद्यार्थियों के अलावे अन्य अकादमिक जगत के लोग मौजूद रहें।

गया: मगध विश्वविद्यालय के अनुग्रह ममोरियल कॉलेज, गया और इंडियन सोशियोलॉजिकल सोसाइटी (आईकेएस ग्रुप) के संयुक्त तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत के लिए समावेशी और सतत विकास विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन ए एम कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में विभिन्न विश्वविद्यालयों के लगभग 100 प्रतिभागी शामिल होकर अपना शोध पत्र सात तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत करेंगे।

गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित संगठन मेरा युवा भारत के तत्वावधान में गया कॉलेज, गया के प्रांगण में जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए वॉलीबॉल, कबड्डी, 200 मीटर तथा 400 मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं।
गया। आर्षेय अरिहंत फाउंडेशन के तत्वाधान में गया शहर के एपी कॉलोनी में संचालित अर्श सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल के तत्वाधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन समर्थ केन्द्र बङगांव कोंच टेकारी में किया गया. इस शिविर आयोजन में समर्थ केंद्र बङगांव का सहयोग रहा । इस चिकित्सा शिविर में लगभग 1000 मरीजो का नि:शुल्क परामर्श किया गया. इसके साथ ही मुफ्त में दवा का भी वितरण किया गया.
गया: गयाजी शहर के एपी कॉलोनी स्थित संचालित अर्श सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल परिवार की ओर से अस्पताल के निदेशक सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नवनीत निश्चल के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगोत्सव का त्यौहार होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर होली के पावन त्यौहार में ग्रामीण परिवेश का समावेश देखने को मिला। पारंपरिक होली के गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
गया: गया शहर के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रोड स्थित घुटीया गांव में रेजिडेंशियल सुभाष मेमोरियल पब्लिक स्कूल का 13वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राम सियासन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय बन गया।
गया: गया शहर के नवागढ़ी चरियारी कोठी स्थित सृष्टि प्ले स्कूल की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर उत्साह, उल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
गयाजी। शहर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सह रेलवे ठेकेदार अरविंद कुमार वर्मा का कल दिनांक 28 फरवरी शनिवार की देर संध्या नई दिल्ली स्थित नीजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वर्गीय वर्मा के पार्थिव शरीर को निजी वाहन से गयाजी लाया जा रहा है।इसकी जानकारी आज रविवार की सुबह देते हुए पुत्र अनुराग वर्मा उर्फ मिंकु वर्मा ने बताया वे पीछले कुछ समय से काफी अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के समय उनकी उम्र लगभग 68 वर्ष थी। उनके क्षेत्र के लोग कहते हैं स्वर्गीय वर्मा एक सहज मिलनसार और संस्कारी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से परिवार मित्रों के साथ साथ राजनीतिक दलों में भी शोक की लहर है।स्वर्गीय वर्मा का अंतिम संस्कार कल दिनांक 2 मार्च सोमवार को श्री विष्णुपद स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए क्षेत्र के गणमान्य,साथी व शुभचिंतक बाटा मोड़ गोसाईंबाग स्थित उनके आवास को पहुंच रहे हैं
गया–पटना रोड, रसलपुर स्थित ग्रैंड हवेली रिसोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में विनय सिंह, संजय सिंह और धनंजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने रिसोर्ट की सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
गया: बिहार सरकार के युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग द्वारा गया स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई परिसर में 28 फरवरी 2026 को विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गया जिले तथा आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ बिहार और देश के विभिन्न हिस्सों से आई कंपनियाँ भाग लेंगी।
1 hour and 48 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k