महानगरों की तर्ज पर बन रहा है 3.31 करोड़ से साइबर थाना
अपराध अंकुश के साथ होगा समाधान, अक्टूबर तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। कालीन नगरी के लोगों के लिए राहत भरी खबर। आगामी अक्तूबर माह तक साइबर थाने की सौगात मिल जाएगी। जिला मुख्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। 331.41 लाख रुपये से महानगरों की तर्ज पर थाने का निर्माण हो रहा है। जिससे अपराध अंकुश के साथ ही त्वरित समाधान होगा। बता दें कि इन दिनों आनलाइन ठगी, फ्राड के मामले ज्यादा आ रहे हैं। आम आदमी से लेकर खास तक की जेब में अब बैंक यानि मोबाइल बैकिंग की सुविधा है। ऐसे में अपराधियों ने भी अपना तरीका बदल लिया है। लूट, छिनैती एवं डकैती की बजाय मोबाइल पर मीठी बातें करके, लिंग भेजकर बैंक खातों से रुपया उठाने का काम कर रहे हैं।जिले की पुलिस संबंधित लोगों को उनका पैसा वापस कराने का काम करती है। लेकिन थाना एवं आधुनिक संसाधान ना होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने जिले को बड़ी राहत देने का काम किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आधुनिक साइबर थाना प्रशासनिक भवन का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। सरकार ने इसके लिए 331.41 लाख रुपये स्वीकृति किए हैं। 22 सितंबर 2025 से कार्य चल रहा है, जिसे 22 सितंबर 2026 तक पूरा करना है। कार्यदाई संस्था यूपी सिडको भदोही तेजी से काम करा रही है। साल के अंत तक जिले के लोगों को महानगरों की तर्ज पर आधुनिक साइबर थाने की सौगात दी जाएगी।
Mar 09 2026, 12:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1