भदोही। जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट नौ मार्च को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय होगा। मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत यह आयोजन होगा। आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख पर तीन मिनट का भाषण होगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष 10 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित तीन प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर शामिल होंगे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय की समझ, प्रस्तुति की स्पष्टता एवं संरचना, भाषण शैली, नवाचार एवं रचनात्मकता, भाषा एवं प्रवाह तथा समय पालन के आधार पर होगा। मूल्यांकन 100 अंकों में होगा।
भदोही में कार्पेट एक्सपोर्टर की बेटी बनी IAS:इंफ्रा शम्स अंसारी ने सेकंड अटेम्प्ट में 24वीं रैंक हासिल की, जिले की पहली लड़की का UPSC में सेलेक्
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले को UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2025 में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। इफ्रा शम्स अंसारी ने ऑल इंडिया रैंक 24 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। वह भदोही जिले से पहली महिला IAS अधिकारी बनने जा रही हैं। इस सफलता से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। हालांकि इफ्रा के पिता ने घंटों बाद काफी मान मनौवल जद्दोदजद के बाद पत्रकारों से बातचीत कर खुशी जाहिर की है।
भदोही के रोटहां गांव की निवासिनी इफ्रा शम्स अंसारी के कालीन कारोबारी पिता शम्स आलम अंसारी ने रमजान के इस पवित्र पाक महीने में बेटी की सफलता को सबसे बड़ी खुशी बताया है। उन्होंने कहा कि IAS देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक है और बेटी का चयन पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। इफ्रा ने प्रारंभिक शिक्षा ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, लखनऊ से पूरी की। उसके बाद दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन से इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) में स्नातक और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एम.ए. किया। UPSC तैयारी के लिए उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) से कोचिंग ली। पिता ने बताया कि इफ्रा को प्रेरणा अपनी क्लासमेट श्रुति शर्मा से मिली, जिन्होंने दो साल पहले UPSC पास कर IAS बनीं। पहले प्रयास में कम रैंक मिलने पर इफ्रा ने दूसरा प्रयास किया और इस बार 24वीं रैंक हासिल की। पिता शम्स ने कहा कि परिवार में इफ्रा भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं और वह बेटी नहीं बेटा है। उत्तर प्रदेश और देश में चल रहे सामाजिक माहौल हिन्दू मुस्लिम और कटोगे बटोगे जैसे नेताओं के बयानबाजी के सवाल पर शम्स अंसारी ने कहा कि बेटी को पूरी कम्युनिटी को साथ लेकर चलने की हिदायत रहेगी, अल्लाह उसे सफलता दे। हमारी इच्छा है कि इफ्रा देश-समाज की बेहतरी के लिए काम करे। पिता ने परिस्थितियों को देखते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि बेटी के लिये IAS के मुकाबले IFS ही अच्छा विकल्प है।
भदोही। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस वर्ष एक ही केंद्र पर होगा। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में 92 टेबलों पर कांपियों की जांच होगी। एक स्टैटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कांपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट को मिलाकर डेढ़ लाख से ज्यादा कांपियों की जांच होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पिछले वर्ष कांपियों की जांच के लिए दो केंद्र बनाए गए थे। लेकिन इस वर्ष हाईस्कूल-इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की कांपियां वीएनजीआईसी में ही होगी। यूपी बोर्ड कांपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होना प्रस्तावित है।मूल्यांकन की प्रक्रिया एक निर्धारित तिथि से शुरू हो जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नियुक्त परीक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जहां, से मूल्यांकन में नियुक्त परीक्षक अपना नियुक्तिपत्र प्राप्त कर लिए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए वीएनजीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन का कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। मूल्यांकन के पर्यवेक्षण को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जा रही है। मूल्यांकन केंद्रों पर बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा
आरटीई : पहले चरण में 746 बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा दाखिला
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। आरटीई के तहत कॉन्वेंट स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर कॉपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए पहले चरण में दो से 16 फरवरी तक आवेदन लेने के साथ सत्यापन किया गया। इसमें 840 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया गया। 21 फरवरी से अब तक 2515 आवेदन अभिभावकों ने किया है। तीसरे चरण में 12 से 25 मार्च तक आवेदन, 27 मार्च को लॉटरी और 29 को स्कूल आवंटित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि दूसरे चरण में 2515 आवेदन आए हैं। सत्यापन संग अन्य प्रक्रियाएं तिथिवार पूरी की जाएगी। बताया कि अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
महानगरों की तर्ज पर बन रहा है 3.31 करोड़ से साइबर थाना
अपराध अंकुश के साथ होगा समाधान, अक्टूबर तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। कालीन नगरी के लोगों के लिए राहत भरी खबर। आगामी अक्तूबर माह तक साइबर थाने की सौगात मिल जाएगी। जिला मुख्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। 331.41 लाख रुपये से महानगरों की तर्ज पर थाने का निर्माण हो रहा है। जिससे अपराध अंकुश के साथ ही त्वरित समाधान होगा। बता दें कि इन दिनों आनलाइन ठगी, फ्राड के मामले ज्यादा आ रहे हैं। आम आदमी से लेकर खास तक की जेब में अब बैंक यानि मोबाइल बैकिंग की सुविधा है। ऐसे में अपराधियों ने भी अपना तरीका बदल लिया है। लूट, छिनैती एवं डकैती की बजाय मोबाइल पर मीठी बातें करके, लिंग भेजकर बैंक खातों से रुपया उठाने का काम कर रहे हैं।जिले की पुलिस संबंधित लोगों को उनका पैसा वापस कराने का काम करती है। लेकिन थाना एवं आधुनिक संसाधान ना होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने जिले को बड़ी राहत देने का काम किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आधुनिक साइबर थाना प्रशासनिक भवन का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। सरकार ने इसके लिए 331.41 लाख रुपये स्वीकृति किए हैं। 22 सितंबर 2025 से कार्य चल रहा है, जिसे 22 सितंबर 2026 तक पूरा करना है। कार्यदाई संस्था यूपी सिडको भदोही तेजी से काम करा रही है। साल के अंत तक जिले के लोगों को महानगरों की तर्ज पर आधुनिक साइबर थाने की सौगात दी जाएगी।
आंख में जलन होने पर हर 30 मिनट में ठंडे पानी पुट्ठा मारें, राहत मिल जाएगी
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही।जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आंख में रंग,अबीर पड़ने के कारण बहुत से लोगों की आंखें लाल हो गई है।आंख में जलन ज्यादा हो रहा है तो ठंडे पानी से हर 30 मिनट में आंख पर पानी का पुट्टा मारें। इससे राहत मिलेगी। इसके बाद डॉक्टरों के परामर्श से दवाओं का सेवन करें। आंखों के ड्राॅप भी चिकित्सकों के परामर्श डालें। अन्यथा इन्फेक्शन बढ़ सकता है।
मुंबई से घर आए युवक की हत्या, खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 100 मीटर तक बिखरा था खून
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। भदोही कोतवाली क्षेत्र के सियरहां गांव में बुधवार की रात में युवक विशाल सरोज (25) सुरेंद्र सरोज निवासी बरमोहनी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को खेत में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 100 मीटर तक युवक को घसीटा गया था। कई स्थानों पर खून फैला मिला।घटना की खबर मिलते ही दो थानों की पुलिस, फोरेंसिक, डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस ने गांव के ही पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गईबरमोहनी गांव निवासी विशाल सरोज मुंबई में रहता था। एक सप्ताह पूर्व होली की छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार को दोपहर में वह होली खेलने के लिए, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव सियरहां के जल निगम पानी टंकी के पास एक खेत में मिला।
परिजनों में मचा कोहराम
उसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिला। खेत में ही उसे करीब 100 मीटर तक घसीटने का निशान मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गई। फोरेसिंक टीम ने भी कई बिदुओं पर जांच किया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
मृतक विशाल तीन भाइयों में छोटा था। मृतक के पिता सुरेंद्र सरोज ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। पुलिस ने मामले में पांच युवकों को हिरासत में लिया है।
सीओ भदोही अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को युवक का एक दुकानदार से विवाद हुआ था। जिसमें दोनो तरफ से मारपीट हुई। दुकानदार के भाई ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया। जिससे खून अधिक बहने से उसकी मौत हो गई। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
युद्ध के बीच इंडिया कार्पेट एक्सपो की तैयारियों में जुटे निर्यातकों को लगा झटका
*अमेरिकी टैरिफ से राहत मिलने के बाद नई दिल्ली एक्सपो के लिए था उत्साह*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। खाड़ी देशों में युद्ध छिड़ने से कालीन उद्यमियों की चिंता फिर से बढ़ गई है। निर्यातक शीघ्र युद्ध खत्म होने की आस लगाए बैठे हैं। युद्ध जल्द खत्म नहीं हुआ तो अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले इंडिया कार्पेट एक्सपो में भी विदेशी खरीदारों की आमद कम हो सकती है। इससे कालीन उद्योग को झटका लगेगा। इस समय इस्त्राइल - अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर भी बमबारी करने के बाद से युद्ध की गंभीर स्थिति हो गई है। युद्ध शुरू होने के साथ ही भारतीय कालीन निर्यातकों के चिंता के बादल मंडराने लगे हैं। युद्ध कब तक चलेगा, इसको लेकर उद्यमियों में अनिश्चिचतता है। कालीन उद्यमियों का कहना है कि बीते अक्टूबर महीने में अमेरिकी टैरिफ लगने के कारण खरीदार पर्याप्त संख्या में नहीं आ सके। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया। इससे निर्यातकों में एक उम्मीद जगी थी कि अगले महीने 11 अप्रैल से नई दिल्ली में होने वाले एक्सपो में अच्छी संख्या में अमेरिकी खरीदार आएंगे। टैरिफ घटने के बाद कालीन उद्यमी अपने हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार करने में जुटे हुए हैं। इंडिया कार्पेट एक्सपो में भागीदारी के लिए अपने अच्छे से अच्छे सैंपल तैयार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह बात चिंतित कर रही है कि यदि खाड़ी देशों के बीच युद्ध इसी प्रकार से जारी रहा तो बहुत से खरीदार अप्रैल एक्सपो में भारत का दौरा कैसे करेंगे।
पिचकारी,अबीर - गुलाल से सजे बाजार युवाओं को खूब भा रहे स्टाइल वाले बाल
*बाजार में 10 से 300 रुपए तक बिक रही हैं पिचकारी, दुकानों पर दिख रही ज्यादा भीड़*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। होली बुधवार को मनाई जाएगी। रंगों का बाजार चटख है, रंग-बिरंगी पिचकारी दुकानों पर देखकर बच्चे खूब उत्साहित है। दुकानें सज चुकी हैं। वहीं, गृहिणियां घर पर पकवाने बनाने में व्यस्त हैं। गांव में बुजुर्ग फगुआ गीतों को गा रहे हैं। वहीं, शहरों में डीजे फ्लोर पर भोजपुरी और होली गीत गाने का रिहर्सल कर रहे हैं। बाजार में 10 से 300 रुपये तक के पिचकारी बिक रही हैं।होली बुधवार को मनाई जाएगी। रंगों का बाजार चटख है, रंग-बिरंगी पिचकारी दुकानों पर देखकर बच्चे खूब उत्साहित है। दुकानें सज चुकी हैं। वहीं, गृहिणियां घर पर पकवाने बनाने में व्यस्त हैं। गांव में बुजुर्ग फगुआ गीतों को गा रहे हैं। वहीं, शहरों में डीजे फ्लोर पर भोजपुरी और होली गीत गाने का रिहर्सल कर रहे हैं। बाजार में 10 से 300 रुपये तक के पिचकारी बिक रही हैं।ज्ञानपुर, भदोही, चौरी, सुरियावां, जंगीगंज, गोपीगंज, महराजगंज, औराई, बाबूसराय, ऊंज, मोढ़ आदि बाजार में दुकाने सज गई हैं। अबीर-गुलाल, मिठाई, पिचकारी सहित मुखौटा, पगड़ी से बाजार सजे हैं। विभिन्न आकृतियों के डरावने वाले मास्क और मुखौटा देखकर हर कोई आकर्षित हो रहा है।सबसे अधिक आर्टिफिशियल बाल, मुखौटों, जिंगालाला और मलिंगा बाल युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। मुखौटे की कीमत 20 से 50 रुपये तक है। 150 से 250 रुपये तक की टी-शर्ट बिक रही है। दुकानों पर भीड़ इस बार अधिक है।
जिंगालाला स्टाइल के बाल कई रंगों में उपलब्ध हैं। यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसकी कीमत 100 से 300 रुपये तक है। इसके अलावा पिचकारियों में बंदूक, टमाटर, गन, गाजर, वाटर गन, बैकपक टैंक, स्पंज आदि पिचकारियों से बाजार सजे हैं। बाजार में हर्बल के साथ केमिकल युक्त रंग बिक रहा है। अबीर-गुलाल की भी मांग अधिक है।
6.20 बजे पूजन कर जिले के मंदिरों के कपाट बंद 6:47 के बाद खुलेंगे मंदिर के कपाट होगा सायंकालीन आरती
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। चंद्र ग्रहण लगने के पूर्व सुबह सूतक लग गया जिले के प्राचीन मंदिरों में 6.20 बजे पूजन करने के बाद मंदिर की कपाट बंद कर दिया गया। प्रतिदिन की तरह श्रद्धालु जो सुबह 5:00 बजे मंदिर पहुंचे थे वह तो पूजन पाठ कर लिए किंतु 9:00 बजे पहुंचने वाले श्रद्धालु पूजन पाठ नहीं कर पाए। चंद्र ग्रहण 3:21 से प्रारंभ होगा जो साल काल 6 : 47 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान पूजन पाठ या अन्य धार्मिक कार्य बंद रहेंगे सिद्ध पीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पुजारी पंडित आशीष मिश्रा ने बताया कि चंद्र ग्रहण के दौरान सभी लोगों को राम नाम का जाप करना चाहिए एवं गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए राम नाम के जाप से यहां मानव जीवन का कल्याण होता है उन्होंने कहा कि सूतक काल से पूजन पाठ की प्रक्रिया बंद हो जाती है सिर्फ भगवान का आयुष्मान जी ग्रहण समाप्ति तक लोगों को करना चाहिए जिससे जन कल्याण हो सके । जिले के बाबा हरिहरनाथ बाबा तिलेश्वर नाथ बड़े शिव बाबा पांडवानाथ गोपीगंज जिला दुर्गा मंदिर बाबा सेमराधनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह 6.21 बजे कपाट बंद हो गए थे।
1 hour and 52 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1