मजिस्ट्रेट की निगरानी के काॅपियों का मूल्यांकन
*यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपियों की 19 से*


रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस वर्ष एक ही केंद्र पर होगा। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में 92 टेबलों पर कांपियों की जांच होगी। एक स्टैटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कांपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट को मिलाकर डेढ़ लाख से ज्यादा कांपियों की जांच होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पिछले वर्ष कांपियों की जांच के लिए दो केंद्र बनाए गए थे। लेकिन इस वर्ष हाईस्कूल-इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की कांपियां वीएनजीआईसी में ही होगी। यूपी बोर्ड कांपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होना प्रस्तावित है।मूल्यांकन की प्रक्रिया एक निर्धारित तिथि से शुरू हो जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नियुक्त परीक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जहां, से मूल्यांकन में नियुक्त परीक्षक अपना नियुक्तिपत्र प्राप्त कर लिए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए वीएनजीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन का कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। मूल्यांकन के पर्यवेक्षण को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जा रही है। मूल्यांकन केंद्रों पर बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा
आरटीई : पहले चरण में 746 बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा दाखिला
रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव



भदोही। आरटीई के तहत कॉन्वेंट स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर कॉपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए पहले चरण में दो से 16 फरवरी तक आवेदन लेने के साथ सत्यापन किया गया। इसमें 840 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया गया। 21 फरवरी से अब तक 2515 आवेदन अभिभावकों ने किया है। तीसरे चरण में 12 से 25 मार्च तक आवेदन, 27 मार्च को लॉटरी और 29 को स्कूल आवंटित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि दूसरे चरण में 2515 आवेदन आए हैं। सत्यापन संग अन्य प्रक्रियाएं तिथिवार पूरी की जाएगी। बताया कि अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
महानगरों की तर्ज पर बन रहा है 3.31 करोड़ से साइबर थाना
अपराध अंकुश के साथ होगा समाधान, अक्टूबर तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कालीन नगरी के लोगों के लिए राहत भरी खबर। आगामी अक्तूबर माह तक साइबर थाने की सौगात मिल जाएगी। जिला मुख्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। 331.41 लाख रुपये से महानगरों की तर्ज पर थाने का निर्माण हो रहा है। जिससे अपराध अंकुश के साथ ही त्वरित समाधान होगा। बता दें कि इन दिनों आनलाइन ठगी, फ्राड के मामले ज्यादा आ रहे हैं। आम आदमी से लेकर खास तक की जेब में अब बैंक यानि मोबाइल बैकिंग की सुविधा है। ऐसे में अपराधियों ने भी अपना तरीका बदल लिया है। लूट, छिनैती एवं डकैती की बजाय मोबाइल पर मीठी बातें करके, लिंग भेजकर बैंक खातों से रुपया उठाने का काम कर रहे हैं।जिले की पुलिस संबंधित लोगों को उनका पैसा वापस कराने का काम करती है। लेकिन थाना एवं आधुनिक संसाधान ना होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने जिले को बड़ी राहत देने का काम किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आधुनिक साइबर थाना प्रशासनिक भवन का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। सरकार ने इसके लिए 331.41 लाख रुपये स्वीकृति किए हैं। 22 सितंबर 2025 से कार्य चल रहा है, जिसे 22 सितंबर 2026 तक पूरा करना है। कार्यदाई संस्था यूपी सिडको भदोही तेजी से काम करा रही है। साल के अंत तक जिले के लोगों को महानगरों की तर्ज पर आधुनिक साइबर थाने की सौगात दी जाएगी।
आंख में जलन होने पर हर 30 मिनट में ठंडे पानी पुट्ठा मारें, राहत मिल जाएगी

रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही।जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आंख में रंग,अबीर पड़ने के कारण बहुत से लोगों की आंखें लाल हो गई है।आंख में जलन ज्यादा हो रहा है तो ठंडे पानी से हर 30 मिनट में आंख पर पानी का पुट्टा मारें। इससे राहत मिलेगी। इसके बाद डॉक्टरों के परामर्श से दवाओं का सेवन करें। आंखों के ड्राॅप भी चिकित्सकों के परामर्श डालें। अन्यथा इन्फेक्शन बढ़ सकता है।
मुंबई से घर आए युवक की हत्या, खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 100 मीटर तक बिखरा था खून


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही कोतवाली क्षेत्र के सियरहां गांव में बुधवार की रात में युवक विशाल सरोज (25) सुरेंद्र सरोज निवासी बरमोहनी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को खेत में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 100 मीटर तक युवक को घसीटा गया था। कई स्थानों पर खून फैला मिला।घटना की खबर मिलते ही दो थानों की पुलिस, फोरेंसिक, डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस ने गांव के ही पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गईबरमोहनी गांव निवासी विशाल सरोज मुंबई में रहता था। एक सप्ताह पूर्व होली की छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार को दोपहर में वह होली खेलने के लिए, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव सियरहां के जल निगम पानी टंकी के पास एक खेत में मिला।

परिजनों में मचा कोहराम
उसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिला। खेत में ही उसे करीब 100 मीटर तक घसीटने का निशान मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गई। फोरेसिंक टीम ने भी कई बिदुओं पर जांच किया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

मृतक विशाल तीन भाइयों में छोटा था। मृतक के पिता सुरेंद्र सरोज ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। पुलिस ने मामले में पांच युवकों को हिरासत में लिया है।

सीओ भदोही अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को युवक का एक दुकानदार से विवाद हुआ था। जिसमें दोनो तरफ से मारपीट हुई। दुकानदार के भाई ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया। जिससे खून अधिक बहने से उसकी मौत हो गई। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
युद्ध के बीच इंडिया कार्पेट एक्सपो की तैयारियों में जुटे निर्यातकों को लगा झटका
*अमेरिकी टैरिफ से राहत मिलने के बाद न‌ई दिल्ली एक्सपो के लिए था उत्साह*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। खाड़ी देशों में युद्ध छिड़ने से कालीन उद्यमियों की चिंता फिर से बढ़ गई है। निर्यातक शीघ्र युद्ध खत्म होने की आस लगाए बैठे हैं। युद्ध जल्द खत्म नहीं हुआ तो अगले महीने न‌ई दिल्ली में होने वाले इंडिया कार्पेट एक्सपो में भी विदेशी खरीदारों की आमद कम हो सकती है। इससे कालीन उद्योग को झटका लगेगा। इस समय इस्त्राइल - अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर भी बमबारी करने के बाद से युद्ध की गंभीर स्थिति हो गई है। युद्ध शुरू होने के साथ ही भारतीय कालीन निर्यातकों के चिंता के बादल मंडराने लगे हैं। युद्ध कब तक चलेगा, इसको लेकर उद्यमियों में अनिश्चिचतता है। कालीन उद्यमियों का कहना है कि बीते अक्टूबर महीने में अमेरिकी टैरिफ लगने के कारण खरीदार पर्याप्त संख्या में नहीं आ सके। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया। इससे निर्यातकों में एक उम्मीद जगी थी कि अगले महीने 11 अप्रैल से न‌ई दिल्ली में होने वाले एक्सपो में अच्छी संख्या में अमेरिकी खरीदार आएंगे। टैरिफ घटने के बाद कालीन उद्यमी अपने हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार करने में जुटे हुए हैं। इंडिया कार्पेट एक्सपो में भागीदारी के लिए अपने अच्छे से अच्छे सैंपल तैयार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह बात चिंतित कर रही है कि यदि खाड़ी देशों के बीच युद्ध इसी प्रकार से जारी रहा तो बहुत से खरीदार अप्रैल एक्सपो में भारत का दौरा कैसे करेंगे।
पिचकारी,अबीर - गुलाल से सजे बाजार युवाओं को खूब भा रहे स्टाइल वाले बाल

*बाजार में 10 से 300 रुपए तक बिक रही हैं पिचकारी, दुकानों पर दिख रही ज्यादा भीड़*


नितेश श्रीवास्तव


भदोही। होली बुधवार को मनाई जाएगी। रंगों का बाजार चटख है, रंग-बिरंगी पिचकारी दुकानों पर देखकर बच्चे खूब उत्साहित है। दुकानें सज चुकी हैं। वहीं, गृहिणियां घर पर पकवाने बनाने में व्यस्त हैं। गांव में बुजुर्ग फगुआ गीतों को गा रहे हैं। वहीं, शहरों में डीजे फ्लोर पर भोजपुरी और होली गीत गाने का रिहर्सल कर रहे हैं। बाजार में 10 से 300 रुपये तक के पिचकारी बिक रही हैं।होली बुधवार को मनाई जाएगी। रंगों का बाजार चटख है, रंग-बिरंगी पिचकारी दुकानों पर देखकर बच्चे खूब उत्साहित है। दुकानें सज चुकी हैं। वहीं, गृहिणियां घर पर पकवाने बनाने में व्यस्त हैं। गांव में बुजुर्ग फगुआ गीतों को गा रहे हैं। वहीं, शहरों में डीजे फ्लोर पर भोजपुरी और होली गीत गाने का रिहर्सल कर रहे हैं। बाजार में 10 से 300 रुपये तक के पिचकारी बिक रही हैं।ज्ञानपुर, भदोही, चौरी, सुरियावां, जंगीगंज, गोपीगंज, महराजगंज, औराई, बाबूसराय, ऊंज, मोढ़ आदि बाजार में दुकाने सज गई हैं। अबीर-गुलाल, मिठाई, पिचकारी सहित मुखौटा, पगड़ी से बाजार सजे हैं। विभिन्न आकृतियों के डरावने वाले मास्क और मुखौटा देखकर हर कोई आकर्षित हो रहा है।सबसे अधिक आर्टिफिशियल बाल, मुखौटों, जिंगालाला और मलिंगा बाल युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। मुखौटे की कीमत 20 से 50 रुपये तक है। 150 से 250 रुपये तक की टी-शर्ट बिक रही है। दुकानों पर भीड़ इस बार अधिक है।
जिंगालाला स्टाइल के बाल कई रंगों में उपलब्ध हैं। यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसकी कीमत 100 से 300 रुपये तक है। इसके अलावा पिचकारियों में बंदूक, टमाटर, गन, गाजर, वाटर गन, बैकपक टैंक, स्पंज आदि पिचकारियों से बाजार सजे हैं। बाजार में हर्बल के साथ केमिकल युक्त रंग बिक रहा है। अबीर-गुलाल की भी मांग अधिक है।
6.20 बजे पूजन कर जिले के मंदिरों के कपाट बंद 6:47 के बाद खुलेंगे मंदिर के कपाट होगा सायंकालीन आरती
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। चंद्र ग्रहण लगने के पूर्व सुबह सूतक लग गया जिले के प्राचीन मंदिरों में 6.20 बजे पूजन करने के बाद मंदिर की कपाट बंद कर दिया गया। प्रतिदिन की तरह श्रद्धालु जो सुबह 5:00 बजे मंदिर पहुंचे थे वह तो पूजन पाठ कर लिए किंतु 9:00 बजे पहुंचने वाले श्रद्धालु पूजन पाठ नहीं कर पाए। चंद्र ग्रहण 3:21 से प्रारंभ होगा जो साल काल  6 : 47 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान पूजन पाठ या अन्य धार्मिक कार्य बंद रहेंगे  सिद्ध पीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पुजारी पंडित आशीष मिश्रा ने बताया कि चंद्र ग्रहण के दौरान सभी लोगों को राम नाम का जाप करना चाहिए एवं गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए राम नाम के जाप से यहां मानव जीवन का कल्याण होता है उन्होंने कहा कि सूतक काल से पूजन पाठ की प्रक्रिया बंद हो जाती है सिर्फ भगवान का आयुष्मान जी ग्रहण समाप्ति तक लोगों को करना चाहिए जिससे जन कल्याण हो सके । जिले के बाबा हरिहरनाथ बाबा तिलेश्वर नाथ बड़े शिव बाबा पांडवानाथ गोपीगंज जिला दुर्गा मंदिर बाबा सेमराधनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह 6.21 बजे कपाट बंद हो गए थे।
रंग - गुलाल की सजी दुकानें बाजारों में बढ़ी रौनक
*कार्टून थीम और टैंक वाली पिचकारियां आकर्षण का केंद्र*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। उत्साह व उमंग होली त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रंगभरी एकादशी के बाद से ही दुकानों पर रंग-गुलाल और टोपी, मुखौटा की बिक्री बढ़ गई है। रंगों और उमंगों के इस त्योहार की आहट के साथ ही दुकानों पर रौनक बढ़ने लगी है। भदोही शहर, गोपीगंज, ज्ञानपुर, सुरियावां, घोसिया-खमरिया, ऊंज, औराई, महराजगंज, बाबूसराय, चौरी और मोढ़ समेत समस्त छोटे-बड़े बाजार स्थित दुकानों पर रात्रि दस बजे तक त्योहारी सामानों की खरीद हो रही है। दुकानों पर गुलाल, अबीर, पिचकारी, रंग-बिरंगे गुब्बारे और होली की सजावटी सामग्री की बिक्री काफी बढ़ गई है। बाजार में बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली और टैंक वाली बड़ी पिचकारियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, युवाओं के बीच हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों की मांग में वृद्धि देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार, लोग अब त्वचा और आंखों की सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक हो गए हैं, जिसके कारण केमिकल मुक्त रंगों की बिक्री बढ़ी है। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। गुजिया, मठरी, नमकीन और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है। कई दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और ऑफर भी घोषित किए हैं। कपड़ों की दुकानों पर महिलाएं और युवा खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। सफेद कुर्ता-पायजामा और रंगीन दुपट्टों की बिक्री में तेजी आई है। होली को लेकर बाजारों में उत्साह और उमंग का माहौल है। व्यापारी बेहतर बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि आमजन त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयारियों में व्यस्त हैं। शहर में जगह-जगह होली का अस्थाई बाजार सजकर तैयार हैं, जहां पर हर्बल गुलाल के साथ पिचकारी, सफेदा,तरह-तरह की रंग बिरंगी टोपी, होली खेलने के लिए स्लोगन लिखी सफेद कार की टी-शर्ट और होली में उपयोग होने वाले बच्चों के आइटम्स की भरमार हैं। शहर के न्यू मार्केट और पुराने शहर के चौक बाजार इलाके में लगी दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि पर्व के दौरान उत्पादों पर महंगाई की मार होने से लोगों में निराशा भी देखी जा रही है। अबीर-गुलाल के साथ ही पिस्टल, राकेट, गिटार के साथ ही संगीत की तान छोड़ने वाली पिचकारी बच्चों को खूब लुभा रही है। होली के रंग से बाल की सुरक्षा के लिए बाजार में बनावटी बाल भी उपलब्ध हैं। दुकानों मे विभिन्न प्रकार के मुखौटे भी बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं। कपड़ों की दुकान के बाहर हैंगर पर होली की पोशाक भी लगनी शुरू हो गई है।
परीक्षा में 183 बच्चे सफल 12 वीं तक मिलेंगी छात्रवृत्ति
*हर्ष यादव को मिला पहला स्थान,बड़वापुर के 11 बच्चे उत्तीर्ण*



नितेश श्रीवास्तव


भदोही। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जिले के बच्चों ने झंडा गाड़ दिया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़वापुर के 11 समेत कुल 183 बच्चे परीक्षा में सफल हो गए हैं। नेवादा के हर्ष यादव ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। अब इनको नौवीं से 12वीं तक हर साल 12-12 हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। सफल बच्चों के अभिभावकों ने शिक्षकों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित विद्यालयों सहित अन्य विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौ से लेकर 12 तक की पढ़ाई के दौरान प्रति माह एक हजार रुपये की दर से 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है। नवंबर 2025 में यह परीक्षा जिले में हुई। जिसमें दो हजार बच्चों ने भाग लिया। रविवार को इसका परीक्षाफल जारी किया गया। जिसमें हर्ष यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़वापुर के 11 छात्रों का चयन हुआ है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रामलाल यादव ने बताया कि बड़वापुर के चयनित बच्चों में सोनू निगम, राहुल, उदय कुमार, आयुष यादव, सोनम, नैंसी, ज्योति, गुड़िया, उजाला, तेजस और अंशिका शामिल है। बताया कि उत्तीर्ण बच्चों को कक्षा नौ से 12वीं तक हर साल 12-12 हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि शिक्षकों की मेहनत से इस बार 183 बच्चे सफल हुए