किसान सहकारी चीनीमिल को लेकर विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने सौंपा प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर को पत्र*
सुल्तानपुर,किसान सहकारी चीनीमिल को लेकर विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने दिया प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर को पत्र। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी बीजेपी विधायकों ने जताई पत्र पर सहमति। *जिले के एकमात्र किसान सहकारी चीनीमिल का बुरा हाल। सहकारी चीनीमिल के आधुनिकीकरण, विस्तारीकरण एवं पेराई क्षमता बढ़ाए जाने को लेकर आदेश दिए जाने का लिखा पत्र। 1973 से बनी किसान सहकारी का 1984 से शुरू हुआ संचालन।* वार्षिक मरम्मत, जीर्णोद्धार एवं बजाय आवंटन न होने के चलते जीर्णशीर्ण हो चुकी है चीनीमिल। पेराई क्षमता कम होने के कारण आस पास के जिलों और प्राइवेट चीनीमिल पर जाने को मजबूर हैं गन्ना किसान, ऐसे में हो रहा किसानों को आर्थिक नुकसान। समस्त जनप्रतिनिधियों ने एकसुर में प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर से किया अनुरोध।
चीनीमिल की हो आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण। ताकि 125000 क्विंटल प्रतिदिन से बढ़ाकर 400000 क्विंटल प्रतिदिन हो सके गन्ना पेराई। सुल्तानपुर दौरे पर पहुंचे हुए हैं प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में आज जनपद के समस्त थानों पर थाना दिवस का आयोजन*
सुलतानपुर,पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में आज जनपद के समस्त थानों पर थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस के अवसर पर संबंधित अधिकारियों द्वारा उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक आदेश–निर्देश दिए गए। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस–राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा भूमि एवं अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों पर समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। जनपद पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित समाधान हो, जिससे आमजन का विश्वास सुदृढ़ बना रहे।
घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि के अवसर पर दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन*
सुल्तानपुर,आजाद पार्क में घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि के अवसर पर दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के सदस्यों एवं युवाओं ने आज़ाद पार्क स्थित मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पवन तिवारी ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम के प्रतीक हैं। समरेंद्र सिंह ने कहा उनका जीवन आज के युवाओं को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन ने युवाओं से उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद को नमन किया गया और देशभक्ति नारों के साथ आयोजन संपन्न हुआ। सभा में नितिन मिश्रा, पवन तिवारी , हैप्पी, सचिन सिंह, राघवेंद्र सिंह, जिगर सिंह , मधुरम पाठक सिद्धार्थ सिंह, प्रीतेश गुप्ता , अभिषेक तिवारी , शरद शुक्ल मौजूद रहे घर सुल्तानपुर फाउंडेशन
व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त पाठशाला है- संजय सिंह एनएसएस के सप्त दिवसीय शिविर का समापन हुआ*
सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज सुल्तानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों का सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में चार पुरुषार्थ—धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की विस्तृत व्याख्या करते हुए शिविरार्थियों को जीवन में संतुलन, नैतिकता और सेवा भावना के साथ इन महापुरुषार्थों को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त पाठशाला है। महाविद्यालय के प्रबंधक बाल चंद सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया। राणा प्रताप विधि महाविद्यालय के प्रबंधक योगेश सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं से आग्रह किया कि वे समाज के प्रत्येक क्षेत्र स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण—में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा सेवा को अपना जीवन-मंत्र बनाएं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी. के. त्रिपाठी ने जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी शिविरार्थियों के उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।कार्यक्रमाधिकारी वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का मुख्य लक्ष्य सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता की भावना का विकास करना है।समारोह में स्वयंसेविका संजना यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिविरार्थियों के सामूहिक भक्ति-गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं तान्या गुप्ता ने अपने सात दिवसीय शिविर के अनुभवों को विस्तार से साझा करते हुए बताया कि इस शिविर ने उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व और सामाजिक संवेदनशीलता का विकास किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव एवं स्वयंसेविका संजना यादव ने संयुक्त रूप से किया। आभार ज्ञापन कार्यक्रमाधिकारी डॉ. विभा सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासद रमेश सिंह ‘टिन्नू’, महाविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया का तीसरे चरण का आंदोलन सम्पन्न, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन*
सुल्तानपुर,टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चल रहा चरणबद्ध आंदोलन बुधवार को तीसरे चरण में प्रवेश कर गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय तिकोनिया पार्क में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। आंदोलन का नेतृत्व टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर किया गया। जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय, उच्च प्राथमिक जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र त्रिपाठी तथा महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष डॉ गायत्री सिंह ने की। धरना-प्रदर्शन के उपरांत शिक्षकों ने जुलूस निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मुद्दा टीईटी अनिवार्यता प्रकरण माननीय उच्चतम न्यायालय के दिनांक 01सितम्बर 2025 के निर्णय के द्वारा देश के सभी राज्यों में अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को भी सेवा में बने रहने अथवा पदोन्नति हेतु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है जोकि पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के सरासर अन्याय है। टी एफ आई ने देश के प्रधानमंत्री से अनुरोध किया माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का संज्ञान लेते हुए शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट प्रदान करने हेतु अध्यादेश लाकर संसद द्वारा कानून पारित करा कर शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किया जाए। प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के हालिया निर्णय के बाद देशभर के लाखों कार्यरत शिक्षकों के समक्ष सेवा-सुरक्षा एवं भविष्य को लेकर अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय का कहना है कि संगठनों का तर्क है कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति उस समय हुई थी जब टीईटी अनिवार्य नहीं था, उन पर पूर्वव्यापी रूप से यह शर्त लागू करना न्यायसंगत नहीं है। आंदोलनकारी शिक्षक सगठन जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि वे शिक्षा की गुणवत्ता के विरोधी नहीं हैं, बल्कि अपने अनुभव, पूर्व सेवा-नियमों और संवैधानिक अधिकारों के सम्मान की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों के स्तर पर इस विषय में स्पष्ट एवं एकरूप नीति का अभाव है, जिससे शिक्षकों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। संघ जिला मंत्री डॉ हृषिकेश भानु सिंह ने कहा कि चार चरणों में चल रहे इस आंदोलन का उद्देश्य सरकार का ध्यान आकर्षित कर मानवीय एवं व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित कराना है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र नारायण मिश्र ने चेतावनी दी कि यदि सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। महिला शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष डॉ गायत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की है कि टीईटी अनिवार्यता संबंधी प्रावधानों में आवश्यक संशोधन कर कार्यरत शिक्षकों को राहत प्रदान की जाए। संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय ने कहा शिक्षकों को उनकी सेवा-सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।इस मौके जिला कार्यकारिणी समेत ब्लॉकों के सभी अध्यक्ष मंत्री और हजारों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कादीपुर अध्यक्ष अनिल यादव ने किया।

प्राथमिक शिक्षक के ब्लॉक अध्यक्ष राम बहादुर मिश्रा,निजाम खान,विनोद यादव ,डॉ अंबिकेश सिंह ,डॉ विक्रम सिंह,असरार अहमद,मृदुल त्रिपाठी,विजय प्रताप यादव,जय प्रकाश वर्मा,अंजनी कुमार शर्मा,डॉ रीतेश सिंह,मैथिली मिश्र,केदार नाथ दुबे,अखिलेश सिंह ,राज बख्श मौर्य,गोमती मिश्रा,अनीता पाण्डे अर्चना सिंह, मंजू मिश्रा विनय पाण्डेय सिकंदर वर्मा आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र त्रिपाठी,हाजी मुज्तबा,हाजी फैज उल्लाह , लईक अहमद,शिव नारायण वर्मा,मंत्री हेमंत यादव,सुरेश यादव,उत्तर प्रदेशीय जू.हा.स्कूल शिक्षक संघ महामंत्री कलहू पाल,जिला मंत्री संतोष पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह,उपाध्यक्ष राजीव मिश्र,उपाध्यक्ष रमेश मिश्र,कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव,राजेश मिश्र,सचिन सिंह,मुनीश पांडेय,विजय कुमार,नवीन पांडेय,दिनेश मिश्रा,तौहीद अहमद,योगेंद्र सिंह,मालती शुक्ला,मंजुलता राय,अल्ताफ अहमद,बृजेश द्विवेदी, अनिल कुमार,इत्यादि।
सेमरी बाजार स्थित रामनाथपुर खपड़ाडीह में गौरैया आओ मेरे देश में और रैदहाताल के संरक्षण गोष्ठि का आयोजन *
सुल्तानपुर,कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा सेमरी बाजार स्थित रामनाथपुर खपड़ाडीह में गौरैया आओ मेरे देश में और रैदहाताल के संरक्षण गोष्ठि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मनोज कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर कटका क्लब अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि गौरैया हमारी प्राकृतिक मित्र है और पर्यावरण में सहायक है। गौरैया प्राकृतिक सहचरी है। कभी वह नीम के पेड़ के नीचे फुदकती और चावल या अनाज के दाने को चुगती है। कभी घर की दीवार पर लगे आईने पर अपनी हमशक्ल पर चोंच मारती दिख जाती है। एक वक्त था जब बबूल के पेड़ पर सैकड़ों की संख्या में घोंसले लटके होते थे, लेकिन वक्त के साथ गौरैया एक कहानी बन गई। हालांकि पर्यावरण के प्रति जागरुकता के चलते हाल के सालों में यह दिखाई देने लगी है। गौरैया इंसान की सच्ची दोस्त भी है और पर्यावरण संरक्षण में उसकी खासी भूमिका भी है। इसके वापसी के लिए हम सभी को आगे आना होगा। वहीं मनोज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि रैदहा ताल प्राकृतिक धरोहर है। यहां कमल खिलता है और सारस जैसे दुर्लभ पक्षियों का बसेरा होता है। लेकिन रैदहा ताल के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा। पशु पक्षियों के रहने पर संकट खड़ा हो रहा है। इस मौके पर मोनू यादव, अमित यादव, अर्पित उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, विपिन मिश्र, राजेश यादव, आरिफ खान, आदित्य पांडेय, शुभम, दीपक प्रजापति, देव कुमार, ओम प्रकाश, मोनू उपाध्याय, अम्बिका पांडेय, शिवांक यादव, गंगा राम निषाद दर्जनों ग्रामीण युवा उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा*
सुलतानपुर,जनपद में व्यापारियों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाला एकमात्र संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय व क्षेत्रीय प्रभारी अवध क्षेत्र अमर बहादुर सिंह के दिशा निर्देशन एंव जिला प्रभारी प्रवींद्र भालोटिया की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की बैठक में जिला अध्यक्ष के रूप में पुनः विजय प्रधान को जिले की कमान सौंपते हुए जिला महामंत्री तेजिंदर सिंह को मनोनीत किया गया। वहीं वरिष्ठ जिला महामंत्री का दायित्व पहले की तरह ही अम्बरीश मिश्रा ही उठाएंगें, एडवोकेट आशीष तिवारी जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व लेंगे। इसी के साथ ही मुख्य संरक्षक के रूप में विजय मिश्रा, जिला संगठन महामंत्री का दायित्व अमरचंद साहू को दिया गया, विक्रांत दुबे धर्मेंद्र सिंह बबलू, संतोष सिंह राज, को संगठन मंत्री का दायित्व मिला, विनय सिंह, आशुतोष झा, रमेश कसौधन, परितोष कसौधन, अंकुर तिवारी को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिला, सुनील सिंह, चंद्रदेव मिश्रा, दिनेश कसौधन, दिनेश गिरी, दीपक मोदनवाल, राकेश कौशल, जिला मंत्री का दायित्व निभाएंगे, नारायण राय, अवधेश अग्रहरि,सर्वेश सिंह, सुधा सिंह, को मीडिया प्रभारी बनाया गया विधिक सलाहकार के लिए राहुल श्रीवास्तव( इनकम टैक्स) कुलदीप श्रीवास्तव( सेल टैक्स) सुरेंद्रनाथ दुबे (सिविल ) सत्य प्रकाश पांडे (फौजदारी) उत्कर्ष शुक्ला (सिविल) का दायित्व निभाएंगे।
फोन के झांसे में ना आए,बैंक से संपर्क करें-सुशील कुमार त्रिपाठी
एनएसएस शिविर में सड़क सुरक्षा, योगाभ्यास और साइबर जागरूकता पर कार्यक्रम हुए।

सुलतानपुर,राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विशेष शिविर के चौथे दिन का शिविर का प्रारंभ लक्ष्य गीत के साथ प्रारंभ हुआ। प्रथम सत्र में छात्र-छात्राओं ने सड़क जागरूकता अभियान रैली बघराजपुर से निकलकर राहुल चौराहे से होते हुए नगर भ्रमण किया। जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा ,बिना हेलमेट यात्रा न करें ,परिवार प्रतीक्षा में है ,कृपया सुरक्षित चले आदि स्लोगन का नारा स्वयंसेवको ने लगाए । द्वितीय सत्र रामकृष्ण मिशन के द्वारा हार्ट फूलनेस के अंतर्गत योग और ध्यान का कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जिसमें डॉ आर सी सिंह एवं नीलिमा सिंह उपस्थित रहे। बैंक साइबर क्राइम पर एक व्याख्यान इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार त्रिपाठी द्वारा दिया गया। श्री त्रिपाठी जी ने बताया कि आज का युग तकनीकी युग है यदि आप सुरक्षित मोबाइल का प्रयोग करते हैं तो सारी दुनिया आपकी मुट्ठी में होगी। खाता जारी रखने के लिए कभी भी कोई बैंक आपसे ओटीपी नहीं मांगेगा, आपकी सेवाओं के निस्तारण के लिए वह आपको बैंक में ही बुलाएगा । एटीएम से पैसा निकालते समय या फिर एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर जहां अपने मोबाइल फोन को चार्ज करते हैं वहां जिस कंपनी का चार्जर लगा होता है वह भी साइबर क्राइम करता है। किसी के झांसे में ना आए ,किसी का पैसा अपने खाते में ना लें ,सुरक्षित रहें और छोटी-छोटी बचत से अपने जीवन को सुरक्षित रखें।आभार ज्ञापन कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी डॉ विभा सिंह ने किया। संचालन डॉ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र गुप्ता, एनएसएस के स्वयंसेवक और स्वंयमसेविका उपस्थित रहे।
भारी वाहन गाड़ी कि साइड लगने से कार हुई क्षतिग्रस्त और चार लोग घायल,अस्पताल में भर्ती*
जनपद सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर क्षेत्र के
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मदनपुर गांव के पास मंगलवार कि सुबह भोर में आजमगढ़ से लखनऊ जा रही कार ट्रक की साइड लगने से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कार सवार पंजाब के डेराबसी अंबाला निवासी ललिता,पवन गुप्ता,सचिन गुप्ता व अशोक पासवान घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया। वहां से गंभीर घायल सचिन गुप्ता को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि दुर्घटना लगभग 5:15 बजे हुई है। कार आजमगढ़ से लखनऊ जा रही थी। जहां सुनने में आया कि मदनपुर गांव के पास आगे जा रहे ट्रक ने कार को साइड मार दी। जिससे कार चालक अंबाला के सद्दोपुर बलदेव नगर निवासी प्रवीण कुमार ने कार का संतुलन खो दिया। कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को एंबुलेंस से दोस्तपुर सीएचसी पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
जिला एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा जनपदीय ट्रायल संपन्न*
जिला एथलेटिक एसोसिएशन सुल्तानपुर की संयोजकता में एकदिवसीय जनपदीय ट्रायल श्याम नगर खेल प्रांगण में संपन्न हुआ संगठन के सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ बाबादिन चौधरी की संयोजकता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी आर बी पांडे ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक संघ के महासचिव पंकज दुबे के द्वारा 800 मीटर बालक वर्ग में स्टार्टिंग देकर किया गया, जिसमें शिवम वर्मा प्रथम व मोहित यादव द्वितीय स्थान पर रहे ट्रायल में कुल 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया। 800 मी बालिका में शगुन प्रथम,पायल मिश्रा द्वितीय स्थान पर रही 3000 मीटर बालक वर्ग में उमेश प्रथम व बालिका वर्ग में प्रिया शुक्ला प्रथम व सपना यादव द्वितीय स्थान पर रही है। गोला फेक में यश शुक्ला प्रथम स्थान पर रहे वहीं 200 मीटर बालक वर्ग में अंश बौद्ध प्रथम व आकाश वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। संगठन के चयन करता महेश कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी दिनांक 27 व 28 फरवरी 2026 को अयोध्या में होने वाली प्रथम उत्तर प्रदेश सिलेक्शन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे इस ट्रायल एवं चयन में सत्यवीर यादव, राकेश कुमार, अनिल यादव, अनुराग पांडे, राधेश्याम , धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार