जीआईसी में ही जांची की जाएगी हाईस्कूल और इंटर कॉलेज की कापियां
*शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर परिषद ने दी मंजूरी तैयारी शुरू हो गई*
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। जिले में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में होगा। श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही ने पांच साल बाद मूल्यांकन पर असहमति जताई। जिसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से एक केंद्र का प्रस्ताव परिषद को भेजा गया। उक्त प्रस्ताव को परिषद से मंजूरी मिल गई है। मूल्यांकन की तिथि तय होने पर विभाग की ओर से परीक्षकों की तैनाती शुरू की जाएगी। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से चल रही हैं। करीब 80 फीसदी परीक्षा समाप्त हो गई है। अब बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन की भी तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। सूबे के अलग-अलग जिलों की कॉपियां मंडलवार क्षेत्रों में भेजी जाती हैं। कोविड से पहले हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन जीआईसी में होता था, लेकिन पांच साल से हाईस्कूल की कापियों के लिए नेशनल और इंटर के लिए जीआईसी को मूल्यांकन केंद्र बनाया जाता था। साल 2026 में मूल्यांकन केंद्र निर्धारण होने से पहले ही नेशनल इंटर कॉलेज ने केंद्र बनने से हाथ खींच लिया। इसके बाद विभाग ने जीआईसी ज्ञानपुर को ही मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि नेशनल इंटर कॉलेज ने इस बार मूल्यांकन न करने का निर्णय लिया। इससे विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को ही मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहीं पर हाईस्कूल और इंटर की कापियां जांची जाएंगी। बताया कि मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। इससे पारदर्शिता कायम रहे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा खत्म होने पर मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नौकरी की मांग पर कलेक्ट्रेट टावर पर चढ़ा व्यक्ति, दो घंटे बाद उतरा
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। भदोही में नौकरी की मांग को लेकर एक व्यक्ति कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। टावर पर चढ़ा 45 वर्षीय पंधारी कनौजिया वर्ष 2008 की सफाई कर्मी भर्ती का आवेदक बताया गया है। भदोही में यह भर्ती पर रोक लगा दी गई थी। टावर पर चढ़ा व्यक्ति और उसके साथी लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने की मांग कर रहा है। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने माइक से समझाकर करीब दो घंटे बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस मामले में पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
सौ शय्या अस्पताल में लेबर कक्ष तैयार,14 नर्सों की हुई तैनाती
*24 घंटे के लिए रोस्टर वाईज लगाई गई ड्यूटी*
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही।सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में धीरे-धीरे स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने लगा है। यहां प्रसव सेवा की सुविधा शुरू हो गई है। प्रसव पीड़ता के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें दूर के अस्पतालों का चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। ओपीडी भवन के भूतल मंजिला पर एक कक्ष में अभी प्रसव सेवा शुरू हुई है। सिर्फ नार्मल प्रसव कराए जाएंगे। सिजेरियन मरीज को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। यहां 14 नर्सों की तैनाती है। जिनकी दो-दो नर्सों की ड्यूटी 24 घंटे प्रसव कराने के लिए रोस्टर वाइज लगाई गई है। अस्पताल में रोजाना 400 से 500 की ओपीडी होती है, जिन्हें जांच पड़ताल करके चिकित्सक दवा देते हैं। ज्यादातर यहां मौसमी बीमारी के मरीज आते हैं। प्रसव सेवा शुरू होने के बाद अब मरीजों की संख्या में और वृद्धि होगी। इससे मुख्यालय के सरपतहां, लखनों, कसियापुर, नंदापुर, कावल, गडेरियापुर आदि सहित दर्जनों गांव के प्रसव पीड़िता को जिला अस्पताल जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। उन्हें मुख्यालय पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध होगा। यहां महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ऑपरेशन की जरुरत पड़ने पर मरीज को रेफर किया जाएगा। परिसर में टीबी अस्पताल, डायलिसिस सेंटर, बर्न यूनिट, डिजिटल एक्सरे, सिटी स्कैन आदि सुविधा है। यहां रोजाना एक हजार से 1200 मरीज, तीमारदारों की भीड़ होती है। चार महीने से इमरजेंसी मेडिलक असफर (ईएमओ) तैनात किए गए है। डॉक्टरों को ड्यूटी में और सहूलियत हो गई है।
हाल ही में प्रसव सेवा शुरू किया गया है। दो-दो सिस्टर की ड्यूटी रोस्टर वाइज लगाई गई है। नार्मल प्रसव होगा, ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर मरीज को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। - डॉ. सुनील कुमार पासवान, सीएमएस 10 बेड़ सरपतहां
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को दिया
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया राष्ट्रपति को संबोधित के ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपा । ज्ञापन के माध्यम से शांतिपूर्वक संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारिक पर विरोध जताया कहा कि यह लोकतंत्र को कुचलने जैसा है। जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा नई दिल्ली में जनहित के मुद्दों पर शांतिपूर्वक संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा था प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार है पूर्व में भी विभिन्न संगठनों राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शन अवधारणा किया गया जिन्हें लोकतंत्र की हिस्सा मांगा गया न की अपराध माना गया किंतु वर्तमान में दमनात्मक कार्यवाही लोकतंत्र की व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा लोकतंत्र अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए एवं गिरफ्तार किए गए युवा कांग्रेस साथियों को अभिलंब रिहा किया जाए इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश्वर दुबे, संतोष सिंह बघेल, राजेंद्र प्रसाद मौर्य ,शमशीर अहमद, मोनीश अंसारी ,विमलेश पाल, उमेश कुमार पाल ,विष्णु श्रीवास्तव, विशाल गौतम, नौशाद अली इत्यादि लोग उपस्थित रहे.
भदोही। जिले में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी हो गई है। 16 से 20 मार्च तक होने वाली परीक्षा में पहली से आठवीं तक के एक लाख 47 हजार बच्चे शामिल होंगे। 31 मार्च को परिणाम आएगा। इसके बाद नया शिक्षण सत्र शुरू होगा। समय सारिणी जारी होते ही शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय है। इनमें करीब एक लाख 47 हजार छात्र-छात्राएं हैं। अभी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा, सीबीएसई और संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। 10 मार्च तक यह सभी परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। जिसको देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी को जारी कर दिया। 16 से 20 मार्च तक परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार कराकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को दिया जाएगा। बीएसए इसका मुद्रण कराकर विद्यालयों में वितरण कराएंगे। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच की परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों माध्यम से होगी। दो व तीन में इसका अधिभार 50-50 फीसदी होगा। वहीं, कक्षा चार व पांच में क्रमश: 70 व 30 का होगा। लिखित परीक्षा 50 नंबर की होगी। लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी जबकि मौखिक परीक्षा के लिए प्रधानाध्यापक आवश्यकतानुसार समय तय करेंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल का पत्र आते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी को शुरू कर दिया है। 25 मार्च को कॉपियों को जांचा जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने कहा कि परीक्षा की समय सारिणी आ गई है। जल्द ही प्रश्नपत्र तैयार कराकर विद्यालयों में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं। वार्षिक परीक्षा और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होने के बाद परीक्षाफल जारी करने के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावकों की बैठक होगी। इसमें मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी। इसके बाद ही परीक्षाफल जारी होगा।
जिले में रंगों के त्योहार की तैयारियां युद्ध स्तर पर
*जनपद में कुल 12 जगहों पर होलिका जलाई जाएगी*
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। कालीन नगरी में रंगों का पर्व होली तीन अथवा चार मार्च को मनाया जा सकता है। होलिका दहन की रात चंद्रग्रहण के कारण तिथियों को लेकर माथापच्ची है। उधर, इसकी तैयारियां घर-घर चल रही हैं। होली की पूर्व संध्या में जनपद में कुल करीब 12 जगहों पर होलिका जलायी जाएगी। खास बात है कि इसमें 60 फीसदी होलिका संवेदनशील चिह्नित की गई है। इसके अलावा कई ऐसी जगहें हैं, जहां हाइटेंशन तार के नीचे से होलिका गुजरी हुई है। पुलिस विभाग की ओर से इसको लेकर खास तैयारी की गई है। पुलिस की ओर गठित क्विक रिस्पांस टीमें लगातार चक्रमण करती रहेंगी।होली के लिए पुलिस विभाग की ओर से खास तैयारियां की गई है। जिले में कुल करीब 12 सौ जगहों पर होलिका जलायी जाएगी। जिसमें अधिक औराई क्षेत्र में 183 और भदोही में 168 जगहों पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन वाले दिन सर्किल सीओ, इंस्पेक्टर और क्विक रिस्पांस की टीम लगातार चक्रमण करती रहेगी। होली को लेकर पुलिस विभाग की तैयारियां भले ही पुख्ता है लेकिन बिजली विभाग इसको लेकर अब तक तैयार नहीं है। जिले में तमाम ऐसी जगहों पर होलिका स्थापित की गई हैं। जहां हाईटेंशन तार के नीचे से होलिका लगाई गई हैं। इसमें कई तो घनी आबादी के बीच हैं। ऐसे में हमेशा खतरे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों को इस बात का भी डर बना होता है कि अगर तार में स्पार्किंग होगा या फिर कोई तार टूटता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग का दावा है कि जेई और लाइनमैन की टीम भ्रमण करेंगे। अगर कहीं ऐसा होता है तो होलिका को आगे-पीछे कराया जाएगा। शहर के मेन रोड भरत चौराहा के पास तारों के नीचे होलिका स्थापित है।
केंद्र का बना टेक्निकल पोर्टल दे रहा धोखा, स्वास्थ्य कर्मियों को एक साल से नहीं मिला मानदेय
फर्रुखाबाद । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के दर्जनों पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को दिया है जिसमें कहा है कि टेक्निकल पोर्टल बने होने से कर्मचारियों को 1 साल से अधिक हो गया है मानदेय का पैसा अभी तक उनके खाते में नहीं भेजा गया है जिसके चलते कर्मचारियों में रोष व्याप्त है आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी भुखमरी की खबर पर पहुंच जाएगा क्योंकि आय का साधन न होने से कर्ज लेकर परिवार का पालन पोषण किया जा रहा है।
27 को बाबा बड़े शिव धाम में रंगभरी एकादशी पर होगा महोत्सव
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम में पूर्व की भांति इस वर्ष भी जगत जननी जगदम्बा माता पार्वती के गौना पर कार्यक्रम होगा। बाबा बड़े शिव धाम सेवा सीमित द्वारा प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक रंगभरी एकादशी महोत्सव का आयोजन 27 फरवरी की शाम छह बजे से किया जाएगा।
इस अवसर पर अनंत कोटि ब्रह्माण्ड नायक, देवों के देव महादेव बाबा बड़े शिव महाराज का दुग्ध,दही घृत, मधु एवं शर्करा से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। श्रृंगार में गेंदा, गुलाब, कनेर,मदार,अलसी, धतुरा,कमल, रजनीगंधा, कुमुदिनी,बेल पत्र,शमी पत्र तथा स्वर्ण - रजत आभूषणों का विशेष प्रयोग किया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को फूल - मालाओं से सजाया जाएगा।
केंद्रों को 30 दिन तक रखनी होगी डीवीआर की रिकॉर्डिंग
*परीक्षा की निष्पक्षता की जांच के लिए केंद्राध्यक्षों को दिए निर्देश*
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। अबकी बार सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिन तक सुरक्षित रखनी होगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा में डीवीआर की रिकॉर्डिंग 30 दिन रखनी होगी परिषद के निर्देश पर डीआईओएस ने सभी केंद्राध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है। यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता की जांच की जा सके। जिले में 94 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा चल रही है। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराने के लिए हर स्तर पर तैयारी की गई है।
इस बार बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान जनपदीय और मंडल स्तर के सचल दल के अधिकारी किसी भी तिथि और किसी भी विषय की परीक्षा की रिकॉर्डिंग का परीक्षण कर सकेंगे। यदि किसी केंद्र पर रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं पाई जाती है तो संबंधित केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि परिषद का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा में नकल और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाना है। सीसीटीवी निगरानी से परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी और किसी भी शिकायत की जांच साक्ष्यों के आधार पर की जा सकेगी। परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डीवीआर की नियमित जांच करते रहें, ताकि तकनीकी खराबी की स्थिति में समय रहते सुधार किया जा सके। रिकॉर्डिंग सुरक्षित रूप से संरक्षित रहे।
शंकराचार्य पर FIR होने पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:भदोही में राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन DM को सौंपा
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पदाधिकारी शंकराचार्य अविमुत्तेस्वरानंद पर हुए एफआईआर के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन के माध्यम से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। कहां की जिस तरह से कुंभ में शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों पर उत्पीड़न किया गया वह चिंता जनक है। इसके साथ ही शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों के ऊपर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फिर दर्ज कराया गया जो एक तरफा व दुर्भावपूर्ण प्रतीत होता है। कांग्रेसियों में शंकराचार्य व उनके शिष्यों के खिलाफ हुए एफआईआर की निष्पक्षता एवं पारदर्शीपुर जांच कराई जाए, मुकदमा दर्ज करने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि परिस्थितियों एवं संभावित प्रेरक तत्वों का भी निष्पक्ष परीक्षण कराया जाए। शंकराचार्य व उनके शिष्यों के साथ हुए अभद्र व्यवहार का भी उच्च स्तरीय जांच की जाए दूसरी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, भविष्य में धार्मिक स्वतंत्रता संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु आवश्यक निर्देश जारी किया जाए। इस अवसर पर कांग्रेसजन उपस्थित रहे और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दूबे राजन, राकेश कुमार मौर्य, सुरेश चंद्र मिश्र, माबूद खान, राजेश्वर दूबे, राजेश दूबे, दीनानाथ दूबे,सुरेश गौतम, रमाशंकर बिंद ,सुरेश चौहान, शिवपूजन मिश्रा ,राजाराम दूबे,संजय जायसवाल, नाजिम अली,करन मौर्य, शक्ति मिश्र, उपेन्द्र कुमार भारती,राकेश पाल, विनोद सरोज, गौरव उपाध्याय, अनीश शेख, धीरज बिंद, नसरुल्लाह हाशमी,मीना देवी,मकोई लाल बिंद, राजनाथ यादव, जल्लू यादव आदि लोग उपस्थित रहें.
2 hours and 6 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2