अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा*
सुलतानपुर,जनपद में व्यापारियों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाला एकमात्र संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय व क्षेत्रीय प्रभारी अवध क्षेत्र अमर बहादुर सिंह के दिशा निर्देशन एंव जिला प्रभारी प्रवींद्र भालोटिया की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की बैठक में जिला अध्यक्ष के रूप में पुनः विजय प्रधान को जिले की कमान सौंपते हुए जिला महामंत्री तेजिंदर सिंह को मनोनीत किया गया।
वहीं वरिष्ठ जिला महामंत्री का दायित्व पहले की तरह ही अम्बरीश मिश्रा ही उठाएंगें, एडवोकेट आशीष तिवारी जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व लेंगे।
इसी के साथ ही मुख्य संरक्षक के रूप में विजय मिश्रा, जिला संगठन महामंत्री का दायित्व अमरचंद साहू को दिया गया, विक्रांत दुबे धर्मेंद्र सिंह बबलू, संतोष सिंह राज, को संगठन मंत्री का दायित्व मिला, विनय सिंह, आशुतोष झा, रमेश कसौधन, परितोष कसौधन, अंकुर तिवारी को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिला, सुनील सिंह, चंद्रदेव मिश्रा, दिनेश कसौधन, दिनेश गिरी, दीपक मोदनवाल, राकेश कौशल, जिला मंत्री का दायित्व निभाएंगे, नारायण राय, अवधेश अग्रहरि,सर्वेश सिंह, सुधा सिंह, को मीडिया प्रभारी बनाया गया विधिक सलाहकार के लिए राहुल श्रीवास्तव( इनकम टैक्स) कुलदीप श्रीवास्तव( सेल टैक्स) सुरेंद्रनाथ दुबे (सिविल ) सत्य प्रकाश पांडे (फौजदारी) उत्कर्ष शुक्ला (सिविल) का दायित्व निभाएंगे।

सुलतानपुर,जनपद में व्यापारियों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाला एकमात्र संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय व क्षेत्रीय प्रभारी अवध क्षेत्र अमर बहादुर सिंह के दिशा निर्देशन एंव जिला प्रभारी प्रवींद्र भालोटिया की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की बैठक में जिला अध्यक्ष के रूप में पुनः विजय प्रधान को जिले की कमान सौंपते हुए जिला महामंत्री तेजिंदर सिंह को मनोनीत किया गया।
वहीं वरिष्ठ जिला महामंत्री का दायित्व पहले की तरह ही अम्बरीश मिश्रा ही उठाएंगें, एडवोकेट आशीष तिवारी जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व लेंगे।
इसी के साथ ही मुख्य संरक्षक के रूप में विजय मिश्रा, जिला संगठन महामंत्री का दायित्व अमरचंद साहू को दिया गया, विक्रांत दुबे धर्मेंद्र सिंह बबलू, संतोष सिंह राज, को संगठन मंत्री का दायित्व मिला, विनय सिंह, आशुतोष झा, रमेश कसौधन, परितोष कसौधन, अंकुर तिवारी को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिला, सुनील सिंह, चंद्रदेव मिश्रा, दिनेश कसौधन, दिनेश गिरी, दीपक मोदनवाल, राकेश कौशल, जिला मंत्री का दायित्व निभाएंगे, नारायण राय, अवधेश अग्रहरि,सर्वेश सिंह, सुधा सिंह, को मीडिया प्रभारी बनाया गया विधिक सलाहकार के लिए राहुल श्रीवास्तव( इनकम टैक्स) कुलदीप श्रीवास्तव( सेल टैक्स) सुरेंद्रनाथ दुबे (सिविल ) सत्य प्रकाश पांडे (फौजदारी) उत्कर्ष शुक्ला (सिविल) का दायित्व निभाएंगे।

एनएसएस शिविर में सड़क सुरक्षा, योगाभ्यास और साइबर जागरूकता पर कार्यक्रम हुए।
जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा ,बिना हेलमेट यात्रा न करें ,परिवार प्रतीक्षा में है ,कृपया सुरक्षित चले आदि स्लोगन का नारा स्वयंसेवको ने लगाए । द्वितीय सत्र रामकृष्ण मिशन के द्वारा हार्ट फूलनेस के अंतर्गत योग और ध्यान का कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जिसमें डॉ आर सी सिंह एवं नीलिमा सिंह उपस्थित रहे। बैंक साइबर क्राइम पर एक व्याख्यान इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार त्रिपाठी द्वारा दिया गया।
एटीएम से पैसा निकालते समय या फिर एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर जहां अपने मोबाइल फोन को चार्ज करते हैं वहां जिस कंपनी का चार्जर लगा होता है वह भी साइबर क्राइम करता है। किसी के झांसे में ना आए ,किसी का पैसा अपने खाते में ना लें ,सुरक्षित रहें और छोटी-छोटी बचत से अपने जीवन को सुरक्षित रखें।आभार ज्ञापन कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी डॉ विभा सिंह ने किया। संचालन डॉ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र गुप्ता, एनएसएस के स्वयंसेवक और स्वंयमसेविका उपस्थित रहे।
जनपद
कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को एंबुलेंस से दोस्तपुर सीएचसी पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
जिला एथलेटिक एसोसिएशन सुल्तानपुर की संयोजकता में एकदिवसीय जनपदीय ट्रायल श्याम नगर खेल प्रांगण में संपन्न हुआ संगठन के सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ बाबादिन चौधरी की संयोजकता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी आर बी पांडे ने किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक संघ के महासचिव पंकज दुबे के द्वारा 800 मीटर बालक वर्ग में स्टार्टिंग देकर किया गया, जिसमें शिवम वर्मा प्रथम व मोहित यादव द्वितीय स्थान पर रहे ट्रायल में कुल 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया। 800 मी बालिका में शगुन प्रथम,पायल मिश्रा द्वितीय स्थान पर रही 3000 मीटर बालक वर्ग में उमेश प्रथम व बालिका वर्ग में प्रिया शुक्ला प्रथम व सपना यादव द्वितीय स्थान पर रही है।
गोला फेक में यश शुक्ला प्रथम स्थान पर रहे वहीं 200 मीटर बालक वर्ग में अंश बौद्ध प्रथम व आकाश वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। संगठन के चयन करता महेश कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी दिनांक 27 व 28 फरवरी 2026 को अयोध्या में होने वाली प्रथम उत्तर प्रदेश सिलेक्शन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे इस ट्रायल एवं चयन में सत्यवीर यादव, राकेश कुमार, अनिल यादव, अनुराग पांडे, राधेश्याम , धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार
सुलतानपुर,राणा प्रताप महाविद्यालय के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत प्रथम सत्र में छात्र-छात्राओं लंबरदार का पुरवा में स्वच्छता रैली निकाल करके लोगों को स्वच्छ जीवन यापन करने का संदेश दिया। द्वितीय सत्र में बौद्धिक के अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में संजय गांधी पी जी कॉलेज चौकिया की प्राचार्य प्रो0 मंजू मगन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ अर्चना सिंह जो प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी है कार्यक्रम में उपस्थिति रही।
सुल्तानपुर,टीईटी अनिवार्यता के विरोध में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर 23 फरवरी से 25 फरवरी तक जनपद के शिक्षक बाहों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य संपादित कर रहे हैं। सोमवार को पूरे जिले के शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ काली पट्टी बांधकर पढ़ाया। दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य जारी रहा।
उन्होंने कहा कि जब तक अनिश्चितता का बादल छाया है, तब तक शिक्षकों के घरों में चिंता स्वाभाविक है। वर्षों का अनुभव, समर्पण और सेवा देने के बावजूद असुरक्षा की भावना किसी भी शिक्षक के लिए सबसे बड़ा संकट है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ पढ़ाने वाला कर्मी नहीं, बल्कि समाज का निर्माता है। धैर्य, विश्वास और लोकतांत्रिक संघर्ष ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जिस दिन टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति मिलेगी, वह दिन शिक्षकों की एकता और संयमित आंदोलन की ऐतिहासिक जीत का दिन होगा। इससे विद्यार्थियों को भी अपने अनुभवी गुरुजनों का मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहेगा।
सुल्तानपुर में एक बार फिर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से लटका मिला है। मृतका के पिता ने दामाद और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दिया है।
घटना कोतवाली नगर के पंजाबी कालोनी की है। जहां मकान मालिक शेखू के मकान में सितारा बानो पत्नी तौफीक रहती थी। आज दोपहर बाद उसका शव कमरे में लटका हुआ पाया गया। तौफीक और मृतका अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के दहियावां की मूल निवासी है। तौफीक यहां मेडिकल कंपनी में एमआर की जॉब करता था और किराए पर रहता था। मोहल्ले वासियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया है।
पुलिस ने मृतका के पिता इदरीस को फोन पर घटना की सूचना दिया। जिस पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया करीब ढाई माह पूर्व तौफीक उनकी बेटी को भगाकर ले गया था। हमने मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया। जहां अमेठी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लड़की को बरामद किया और थाने लाकर सुलह समझौता कराते हुए लड़की को तौफीक के साथ भेज दिया।
तौफीक दो बच्चों का बाप है और बहला फुसलाकर मेरी बेटी को लाया। इसके पिता, भाई और पहली पत्नी ने कहा था जिसको चाहूं निपटा दूंगा और निपटा दिया। मृतका दो भाइयों में अकेली बहन थी।
इस मामले में सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट - नाम बोला है
सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विषय के बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 24 फरवरी को, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 25 फरवरी एवं एम.ए. प्रथम वर्ष की मौखिक परीक्षा 25 फरवरी को ही प्रातः 10 बजे से महाविद्यालय में संपन्न होगी।
विभाग अध्यक्ष डॉ अभय सिंह ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को अपने प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा के दिन अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है। अनुपस्थित रहने की स्थिति में संपूर्ण उत्तरदायित्व छात्र एवं छात्र का होगा ।
सुलतानपुर,23 फरवरी 2026 भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश काशी प्रांत से संबद्ध जिले में 14 विद्यालयों का संचालन करने वाली बाल कल्याण समिति का चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हुआ। पुरानी समिति पर विश्वास करते हुए चुनाव में पूर्व कमेटी को पुनः बहाल कर डॉ0 विनोद कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं हरि दर्शन राम पुनः मंत्री बनाया गया है।
समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि विद्या भारती द्वारा संचालित एवं भारतीय शिक्षा समिति से संबंध बाल कल्याण समिति सुलतानपुर की नई कार्य कारिणी का गठन सोमवार को सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिरवारा मार्ग मे किया गया। चुनाव अधिकारी भारतीय शिक्षा समिति काशी प्रांत के अध्यक्ष कंचन सिंह, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य सुमंत पांडे, पूर्व संभाग निरीक्षक दयाराम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुरानी समिति को बहाल करते हुए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह एवं मंत्री हरि दर्शन राम,कोषाध्यक्ष डॉ राम जी गुप्ता पुनः बनाए गए।
2 hours and 21 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1