केंद्र का बना टेक्निकल पोर्टल दे रहा धोखा, स्वास्थ्य कर्मियों को एक साल से नहीं मिला मानदेय
फर्रुखाबाद । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के दर्जनों पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को दिया है जिसमें कहा है कि टेक्निकल पोर्टल बने होने से कर्मचारियों को 1 साल से अधिक हो गया है मानदेय का पैसा अभी तक उनके खाते में नहीं भेजा गया है जिसके चलते कर्मचारियों में रोष व्याप्त है आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी भुखमरी की खबर पर पहुंच जाएगा क्योंकि आय का साधन न होने से कर्ज लेकर परिवार का पालन पोषण किया जा रहा है।
27 को बाबा बड़े शिव धाम में रंगभरी एकादशी पर होगा महोत्सव
रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम में पूर्व की भांति इस वर्ष भी जगत जननी जगदम्बा माता पार्वती के गौना पर कार्यक्रम होगा। बाबा बड़े शिव धाम सेवा सीमित द्वारा प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक रंगभरी एकादशी महोत्सव का आयोजन 27 फरवरी की शाम छह बजे से किया जाएगा।

इस अवसर पर अनंत कोटि ब्रह्माण्ड नायक, देवों के देव महादेव बाबा बड़े शिव महाराज का दुग्ध,दही घृत, मधु एवं शर्करा से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। श्रृंगार में गेंदा, गुलाब, कनेर,मदार,अलसी, धतुरा,कमल, रजनीगंधा, कुमुदिनी,बेल पत्र,शमी पत्र तथा स्वर्ण - रजत आभूषणों का विशेष प्रयोग किया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को फूल - मालाओं से सजाया जाएगा।
केंद्रों को 30 दिन तक रखनी होगी डीवीआर की रिकॉर्डिंग

*परीक्षा की निष्पक्षता की जांच के लिए केंद्राध्यक्षों को दिए निर्देश*


रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। अबकी बार सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिन तक सुरक्षित रखनी होगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा में डीवीआर की रिकॉर्डिंग 30 दिन रखनी होगी परिषद के निर्देश पर डीआईओएस ने सभी केंद्राध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है। यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता की जांच की जा सके। जिले में 94 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा चल रही है। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराने के लिए हर स्तर पर तैयारी की गई है।

इस बार बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान जनपदीय और मंडल स्तर के सचल दल के अधिकारी किसी भी तिथि और किसी भी विषय की परीक्षा की रिकॉर्डिंग का परीक्षण कर सकेंगे। यदि किसी केंद्र पर रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं पाई जाती है तो संबंधित केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि परिषद का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा में नकल और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाना है। सीसीटीवी निगरानी से परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी और किसी भी शिकायत की जांच साक्ष्यों के आधार पर की जा सकेगी। परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डीवीआर की नियमित जांच करते रहें, ताकि तकनीकी खराबी की स्थिति में समय रहते सुधार किया जा सके। रिकॉर्डिंग सुरक्षित रूप से संरक्षित रहे।
शंकराचार्य पर FIR होने पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:भदोही में राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन DM को सौंपा
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पदाधिकारी शंकराचार्य अविमुत्तेस्वरानंद पर हुए एफआईआर के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन के माध्यम से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। कहां की जिस तरह से कुंभ में शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों पर उत्पीड़न किया गया वह चिंता जनक है। इसके साथ ही शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों के ऊपर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फिर दर्ज कराया गया जो एक तरफा व दुर्भावपूर्ण प्रतीत होता है। कांग्रेसियों में शंकराचार्य व उनके शिष्यों के खिलाफ हुए एफआईआर की निष्पक्षता एवं पारदर्शीपुर जांच कराई जाए, मुकदमा दर्ज करने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि परिस्थितियों एवं संभावित प्रेरक तत्वों का भी निष्पक्ष परीक्षण कराया जाए। शंकराचार्य व उनके शिष्यों के साथ हुए अभद्र व्यवहार का भी उच्च स्तरीय जांच की जाए दूसरी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, भविष्य में धार्मिक स्वतंत्रता संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु आवश्यक निर्देश जारी किया जाए।  इस अवसर पर कांग्रेसजन उपस्थित रहे और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दूबे राजन,  राकेश कुमार मौर्य, सुरेश चंद्र मिश्र, माबूद खान,  राजेश्वर दूबे, राजेश दूबे, दीनानाथ दूबे,सुरेश गौतम, रमाशंकर बिंद ,सुरेश चौहान, शिवपूजन मिश्रा ,राजाराम दूबे,संजय जायसवाल, नाजिम अली,करन मौर्य, शक्ति मिश्र, उपेन्द्र कुमार भारती,राकेश पाल, विनोद सरोज, गौरव उपाध्याय, अनीश शेख, धीरज बिंद, नसरुल्लाह हाशमी,मीना देवी,मकोई लाल बिंद, राजनाथ यादव, जल्लू यादव आदि लोग उपस्थित रहें.
मत्स्य मंत्री ने किया भदोही का भ्रमण, विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित
नितेश श्रीवास्तव

भदोही ।डॉ. संजय कुमार निषाद, मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद भदोही के भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय अतिथि गृह ज्ञानपुर में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री के आगमन पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही समाजसेवी राकेश तिवारी, पप्पू तथा विपुल दुबे (विधायक ज्ञानपुर) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने बुके भेंट कर मंत्री का अभिनंदन किया। समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, मछुआ समुदाय के कल्याण एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।

मंत्री ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
185 स्कूलों में नौनिहालों को टाट-पट्टी से मिलेगी मुक्ति

रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले के 185 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को जल्द ही टाट-पट्टी से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा विभाग ने डेस्क-बेंच खरीद के लिए परियोजना कार्यालय प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने पर अप्रैल-मई तक डेस्क-बेंच की खरीद की जाएगी। अब तक करीब 700 विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को यह सुविधा मिल रही है। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इसमें एक लाख 40 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। ऑपरेशन कायाकल्प सहित अन्य योजनाओं से विद्यालयों को चमकाया जा रहा है। परियोजना कार्यालय और कंपोजिट ग्रांट से विद्यालयों में डेस्क-बेंच की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। साल 2020 के पहले गिने-चुने विद्यालयों में डेस्क-बेंच की सुविधा थी, लेकिन बीते पांच साल में सुविधाएं बढ़ाई गई। साल 2022 में करीब 250, 2023 में 123, 2024 में 45 और 2025 में 11 समेत अब तक कुल 700 विद्यालयों में डेस्क-बेंच की सुविधा दे दी गई है, लेकिन अब भी 185 विद्यालयों में बच्चों को टाट-पट्टी पर ही बैठना पड़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सभी विद्यालयों में डेस्क-बेंच की सुविधा मुहैया कराने के लिए विभाग ने परियोजना कार्यालय प्रस्ताव भेजा है। एक-एक बेंच पर 8519 रुपये खर्च होंगे। शासन से जैसे बजट मिलेगा विभाग इसकी खरीद करेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने कहा कि हर साल स्कूलों में डेस्क-बेंच की सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। शासन से मिले बजट के अलावा संगठनों, जप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। 185 विद्यालयों का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर डेस्क-बेंच की खरीद की जाएगी।
सीएमओ, एसीएमओ ओपीडी में करेंगे इलाज

रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए अब सीएमओ या एसीएमओ भी सप्ताह में एक दिन ओपीडी करेंगे। बृहस्पतिवार का दिन इसके लिए तय किया गया है। छह सीएचसी, 20 पीएचसी सहित कुल 235 स्वास्थ्य केंद्रों में से किसी एक केंद्र पर वे अचानक जाएंगे। मरीजों को देखने के साथ ही वहां की व्यवस्था को भी देखेंगे।जिले में महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही और सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल सहित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 206 उप स्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 235 स्वास्थ्य केंद्र है। किसी एक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के एक प्रशासनिक अधिकारी ओपीडी करेंगे। इन केंद्रों पर रोजाना पांच हजार से 5500 की ओपीडी होती है। अमूमन सीएमओ को शिकायत मिलती रहती है कि ओपीडी में समय से डॉक्टर नहीं मिलते हैं। उपचार कराने में मरीज के पूरे दिन बीत जाते है। इसका मुख्य कारण है कि समय से डॉक्टर नहीं मिलते हैं, उपचार कराने में काफी समय लग जाता हैं। यदि मरीज को जांच लिख दिया गया तो पूरा दिन उपचार कराने में निकल जाते हैं। शासन का निर्देश है कि महीने में दो बार स्वास्थ्य महकमा के आलाधिकारियों जैसे सीएमओ, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ को ओपीडी करनी है। यदि सीएमओ और एसीएमओ बैठक या अन्य विभागीय कार्य के कारण शहर से बाहर रहेंगे तो अन्य प्रभारी चिकित्साधिकारी ओपीडी में बैठेंगे।


हर बृहस्पतिवार को खुद किसी न किसी अस्पताल में ओपीडी करुंगा, जिस अस्पताल में ओपीडी करनी है, वहां औचक पहुंचेंगे। बाहर रहने पर किसी अन्य एसीएमओ या डिप्टी सीएमओ ओपीडी में बैठेगे। कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी- डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही
कुछ राम कभी लौटे ही नहीं: तिरंगे में लिपटकर लौटे वीर सपूत धीरज गुप्ता, औराई में उमड़ा जनसैलाब


नितेश श्रीवास्तव


भदोही। जनपद भदोही के औराई क्षेत्र में उस समय भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा जब जेठूपुर (औराई) के वीर सपूत अग्निवीर धीरज गुप्ता का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर अपने गृह जनपद पहुँचा। हजारों की संख्या में उमड़े जनसमूह ने नम आँखों से अपने लाल को अंतिम विदाई दी।

औराई चौराहे पर हर ओर सिर्फ एक ही नारा गूंज रहा था —
“धीरज गुप्ता अमर रहें” और “भारत माता की जय”।
धीरज गुप्ता जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी और सदा-सदा के लिए अमर हो गए।अंतिम दर्शन के दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, सांसद विनोद बिंद, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मां की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे, पर चेहरे पर बेटे के बलिदान का गर्व भी साफ झलक रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि धीरज गुप्ता ने पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।सच ही कहा गया है —
कुछ राम कभी लौटे ही नहीं।
वे लौटे भी तो तिरंगे में लिपटकर, लेकिन अपने साहस, पराक्रम और बलिदान से अमर होकर।
पूरा भदोही आज अपने इस वीर सपूत को नमन कर रहा है।
लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता घायल:ज्ञानपुर के गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन
रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के ज्ञानपुर स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 17 फरवरी को लखनऊ में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विधानसभा घेराव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घायल होने के विरोध में किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस शांतिपूर्ण धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने लखनऊ में हुई घटना को 'दमनात्मक कार्रवाई' बताया और इसके खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित की आवाज को दबाने के लिए लाठीचार्ज और दमन की नीति अपना रही है। पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी और पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे 'राजन' ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी मनरेगा के हक और अधिकार की लड़ाई में प्रदेश नेतृत्व के साथ खड़ी है। दोनों नेताओं ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया और कहा कि उनका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर और किसान के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और मनरेगा पर किसी भी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश चंद्र मिश्रा, राजेश्वर दूबे, सुरेश गौतम, अवधेश पाठक, शिवपूजन मिश्रा, संदीप दूबे, अशोक मिश्र पराशर, महेश चंद्र मिश्रा, राम सजीवन गौतम, हरिश्चंद्र दूबे, राकेश पाल, धीरज पाल और मनोज मौर्य सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भदोही रोजगार मेले में 9 अभ्यर्थी चयनित:70 शामिल हुए, तीन कंपनियों ने लिया साक्षात्कार
रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही जिले के ज्ञानपुर स्थित सेवायोजन कार्यालय में आज रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें कुल 70 अभ्यर्थियों ने प्रतिभा किया इस दौरान 9 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया एवं रोजगार मेला में आए तीन कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। यह रोजगार मेला सेवायोजन कार्यालय में महीने में चार दिन आयोजित किया जाता है जिसमें अधिक से अधिक बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। रोजगार मेला में प्राइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,आईसील इंडिया लिमिटेड एवं एसआरके कंपनी मेला में प्रतिभा किया कंपनियों द्वारा रोजगार मेले में आए बच्चों को चयन करने के साथ ही साक्षात्कार लिया गया। सेवा योजना अधिकारी ने बताया कि आगामी मार्च महीने में बेहद रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री भी शामिल होंगे उन्हीं के हाथों चयनित बच्चों को लेटर दिया जाएगा इस मेले में लगभग 2 से 3 हजार अभ्यर्थी शामिल। होंगे