दुबई के बुर्ज खलीफा पर गूंजेगी ओलचिकी की गूंज: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिला ओडिसा का प्रतिनिधिमंडल
![]()
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में ओडिसा के रायरंगपुर से आए पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य केंद्र ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष को वैश्विक मंच पर मनाना रहा।
दुबई में ऐतिहासिक आयोजन:
ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि आगामी 11 और 12 अप्रैल 2026 को संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) के बुर्ज खलीफा में 'ओलचिकी शताब्दी समारोह' का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। प्रतिनिधिमंडल ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की और राज्य सरकार के सहयोग व मार्गदर्शन की अपेक्षा की।
ओलचिकी में झारखंड का नक्शा:
इस मुलाकात के दौरान ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री को एक विशेष उपहार भेंट किया। उन्होंने सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ओलचिकी लिपि में अनुवादित झारखंड का आधिकारिक मानचित्र (Map) मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपनी भाषा और लिपि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना गौरव की बात है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री चुन्नियान मुर्मु, कोषाध्यक्ष श्री अंता आलोक बास्के और सदस्य डॉ. डुमनी माई मुर्मु उपस्थित रहे।









2 hours and 6 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
24.2k