भारत को अपमानित करना कांग्रेस व विपक्ष का एजेंडा - हर्षवर्धन*
*एआई समिति में प्रदर्शन कांग्रेस की कुंठा व हताशा का प्रतीक - चन्दन नारायन*
*यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल का पुतला*
सुलतानपुर,विश्वस्तरीय आयोजन एआई इंपैक्ट समिति के दौरान शुक्रवार को यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए अर्द्धनग्न प्रदर्शन को भाजपाइयों ने देश विरोधी हरकत व अराजकता बताया है।इसी अराजकता के विरुद्ध शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रतिकात्मक पुतला दहन किया।इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह के नेतृत्व एवं मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया पार्क से कलेक्ट्रेट गेट तक विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रतिकात्मक पुतला जलाया।
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी मुर्दाबाद, राहुल गांधी हाय- हाय, गली गली में शोर है राहुल गांधी चोर है के नारे लगाए और 4 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को कलेक्ट्रेट में सौंपा।इसमें घटना के मुख्य सूत्रधारों की पहचान करने और भविष्य में ऐसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा यूथ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन कांग्रेस की हार की कुंठा और अहंकार व हताशा का जीता जागता उदाहरण है।उन्होंने कहा सरकार को निशाना बनाने के लिए भारत को अपमानित करना कांग्रेस व विपक्ष का एजेंडा हों गया है।उन्होंने कहा आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।भारत तेजी से हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।राहुल गांधी देश की बढती लोकप्रियता व विकास को लेकर झूठ फैलाते हैं।प्रश्न उठाते हैं।देश को विश्व स्तर पर बदनाम करने की प्लानिंग राहुल,सोनिया और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बनाई गई। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह ने यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन की निन्दा करते हुए कहा आपरेशन सिंदूर हों या एयरस्ट्राइक और अब एआई समिति में कांग्रेस ने भारत विरोधी मनोवृत्ति को वैश्विक स्तर पर दिखाया हैं।पार्टी के मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने कहा भाजपा व मोदी सरकार का विरोध करते-करते राहुल व विपक्ष देश का विरोध करने पर अमादा हो गए है।आपको बता दें प्रधानमंत्री ने 16 फरवरी को एआई समिति का उद्घाटन किया था।यहां 16 देशों के राष्ट्राध्यक्ष समेत 100 से ज्यादा देशों के सीईओ व प्रतिनिधि मौजूद थे।यहां दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट एआई सोल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश किया। इस मौके पर सुधांशु सिंह,अंकुर तिवारी,नगर अध्यक्ष प्रशान्त कसौधन,रीना जायसवाल,आकाश जैसवाल,शौर्य बर्धन सिंह,आकाश शर्मा,सचिन पाण्डेय,गौरव मौर्य,लकी झा,सचीन्द्र शुक्ला,अखिलेश जायसवाल, डॉ रामजी गुप्ता,ऋषभ वर्मा,अभिनव सिंह,प्रकाश नारायण,कृष्णा सिंह,हेमंत तिवारी,विजय मिश्रा,गांधी सिंह,दीपू शुक्ला,इन्द्रदेव मिश्रा, काली सहाय पाठक,वीरेंद्र भार्गव, अरुण द्विवेदी,लालेन्द्र प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता, अयोध्या प्रसाद वर्मा, दिनेश चौरसिया, रजनीश मिश्रा,प्रदीप मिश्रा, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
2 hours and 47 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0