गढ़वा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन ।

Image 2Image 3

:- नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 में नहीं रहेगा नोटा का विकल्प, मतपत्र एवं मतपेटिका से कराया जाएगा चुनाव संपन्न : जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त गढ़वा।

गढ़वा :- जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की अध्यक्षता में आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को समाहरणालय सभागार में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मीडिया प्रतिनिधियों से निर्वाचन संबंधी सूचनाओं को साझा करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित समस्त जारी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराया।

वहीं प्रेसवार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा जानकारी दी गई कि गढ़वा नगर परिषद (वर्ग ख) में कुल 21 वार्ड, 42 मतदान केन्द्र बनाये गए है। वहीं श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में कुल 17 वार्ड, 30 मतदान केंद्र व मझिआँव नगर पंचायत में कुल 12 वार्ड एवं 17 मतदान केंद्र बनाये गए है।

गढ़वा नगर परिषद हेतु कुल 34347 मतदाता है, जिसमें से 17570 पुरूष एवं 16777 महिला मतदाता हैं। वहीं श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत अन्तर्गत 26946 मतदाता में से 13749 पुरूष व 13197 महिला हैं तथा मझिआँव नगर पंचायत अन्तर्गत 15266 मतदाता में से 7757 पुरूष व 7509 महिला हैं। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त द्वारा बताया गया कि मतदान तिथि 23.02.2026 (सोमवार) एवं मतगणना की तिथि 27.02.2026 (शुक्रवार) है। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 मतपत्र एवं मतपेटिका के द्वारा संपन्न कराया जाएगा एवं इस आम चुनाव में नोटा का विकल्प नहीं रहेगा।

वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश यादव ने बताया कि गढ़वा नगर परिषद अंतर्गत अध्यक्ष पदों के लिए कुल नामांकित अभ्यर्थियों की संख्या 14 थी जिसमें से दो अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने के पश्चात निर्वाचन के लिए बचें अभ्यर्थियों की संख्या कुल 12 रही। श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु कुल नामांकित अभ्यर्थियों की संख्या 12 थी, जिसमें से एक अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस लिया गया एवं एक अभ्यर्थी का नामांकन अस्वीकृत किया गया। इस प्रकार शेष अभ्यर्थियों की संख्या मात्र 10 रही। वही मंझिआंव नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए कुल नामांकित अभ्यर्थियों की संख्या 9 है। वहीं वार्ड पार्षद के लिए अभ्यर्थियों की बात की जाए तो नगर परिषद अंतर्गत कल 21 वार्डों हेतु वार्ड पार्षदों की कुल नामांकित अभ्यर्थियों की संख्या 93 थी जिनमें से तीन अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया एवं आठ नामांकन अस्वीकृत किए गए तत्पश्चात निर्वाचन के लिए बचें अभ्यर्थियों की संख्या मात्र 82 रही। श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड सदस्य के लिए नामांकित कुल अभ्यर्थियों की संख्या 97 थी जिसमें से 5 नामांकन अस्वीकृत किए गए, तत्पश्चात निर्वाचन के लिए योग्य अभ्यर्थियों की संख्या 92 रही। वहीं नगर पंचायत मझिआंव के लिए वार्ड सदस्य हेतु कुल नामांकित अभ्यर्थियों की संख्या 56 थी जिसमें से दो अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया एवं चार को अस्वीकृत किया गया तत्पश्चात निर्वाचन के लिए बचे योग्य अभ्यार्थियों की संख्या 50bरही।

इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से अन्य जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि गढ़वा नगर परिषद हेतु सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 22, संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 16 एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र 04 के साथ कुल 42 मतदान केंद्र एवं 26 भवनों है। वहीं श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में सामान्य 24, संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 06 एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र 00 के साथ कुल 30 मतदान केंद्र एवं 18 भवन है। वहीं मझिआँव नगर पंचायत में सामान्य 04, संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 09 एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र 04 के साथ कुल 17 मतदान केंद्र एवं 12 भवन बनाये गये हैं।

इसके अलावे उन्होंने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों द्वारा किये जाने वाले निर्वाचन व्यय की अधिसीमा गढ़वा नगर परिषद हेतु अध्यक्ष पद के लिए 06 लाख एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 1.5 लाख वहीं श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत एवं मझिआँव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 05 लाख एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 1 लाख राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के लिए निर्वाचन व्यय की अधिसीमा निर्धारित की गई है। वहीं अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रचार प्रसार एवं मतदान के दिन के लिए वाहनों की अनुमति नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चार वाहन एवं वार्ड पार्षद के लिए दो वाहन की अनुमति दी गई है जबकि नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर एवं मंझिआंव के लिए अध्यक्ष पद हेतु वाहनों की अधिकतम अनुमान्य संख्या तीन एवं वार्ड पार्षद के लिए मात्र दो रखी गई है। वहीं निर्वाचन के निमित आवश्यक तैयारियाँ जैसे मतदान केन्द्रों का चयन एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थापना कर ली गयी है, विभिन्न कोषांगों का गठन कर लिया गया है, तीनों नगरपालिका क्षेत्र के लिए वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र की स्थापना कृषि उत्पादन बाजार समिति, गढ़वा में की गई है। वहीं मतदान दलों का डिस्पैच सेंटर एवं रिसीविंग सेंटर के लिए कृषि उत्पादन बाजार समिति, गढ़वा के परिसर को चिन्हित किया गया है। मतदान दलों का डिस्पैच दिनांक 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

वहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि नगरपालिका निर्वाचन के लिए मतदान की तिथि दिनांक 23.02.2026 को एवं मतदान का समय प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक निर्धारित है। झारखण्ड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली 2012 के आलोक में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व (की अवधि के दौरान) कोई सार्वजनिक सभा आयोजित नहीं की जाएगी। अर्थात दिनांक 21.02.2026 को अपराह्न 5:00 बजे के बाद कोई सार्वजनिक सभा का आयोजन की अनुमति नहीं होगी। गढ़वा जिला के तीनों नगरपालिका क्षेत्र के लिए अलग-अलग बजगृह एवं मतगणना केन्द्र की स्थापना कृषि उत्पादन बाजार समिति, गढ़वा में की गई है। नगरपालिका निर्वाचन क्षेत्रवार स्थापित मतगणना हॉल में अध्यक्ष पद एवं वार्ड पार्षद पद के लिए मतगणना दिनांक 27.02.2026 को प्रातः 8:00 बजे से प्रारम्भ होगी।

मतदाताओं की पहचान हेतु निम्नलिखित दस्तावेज।

वहीं इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा जानकारी दी गयी कि मतदान के समय मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है। ऐसे में इसके लिए जिन मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पहचान पत्र (एपिक) उपलब्ध कराए गए हैं उनकी पहचान एपिक के माध्यम से की जाएगी। परन्तु यदि किसी मतदाता के पास फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तो उसकी पहचान आयोग द्वारा यथा निर्धारित 12 वैकल्पिक दस्तावेजों के माध्यम से की जा सकती है। 1. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया मतदाता पहचान पत्र 2. निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटोयुक्त मतदाता पर्ची 3. पासपोर्ट 4. ड्राईविंग लाइसेंस 5. राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रम, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कम्पनी द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किये जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र 6. बैंक/डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक 7. आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड) 8. आधार कार्ड 9. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) 10. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत जारी फोटोयुक्त जॉब कार्ड 11. फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना/स्मार्ट कार्ड 12. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज इसके लिए आयोग द्वारा अनुदेश निर्गत किए गए हैं।

नगरपालिका निर्वाचन को लेकर 23 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश, मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश का प्रावधान

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची की अधिसूचना के अनुसार उक्त तिथि को संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख), श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत एवं मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति जो नगर निकाय क्षेत्र का मतदाता है, चाहे वह किसी औद्योगिक इकाई, प्रतिष्ठान या दुकान में कार्यरत हो अथवा अस्थायी/कैजुअल कर्मी (Casual Worker/Daily Wage Worker) के रूप में कार्य करता हो, उसे मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। यदि कोई नियोजक उक्त प्रावधानों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगरपालिका निर्वाचन को लेकर मतदान केंद्रों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित

निर्वाचन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग तथा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड के आदेश के आलोक में उक्त सभी नगर निकाय क्षेत्रों में स्थापित सभी मतदान केंद्रों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। मतदान केंद्र परिसर में सिगरेट, बीड़ी, खैनी, गुटखा, पान मसाला, जर्दा सहित किसी भी प्रकार के तंबाकू पदार्थों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

डिस्पैच एवं रिसीविंग के समय शहर में बड़ी वाहनों के आवागमन रहेंगे बंद।

नगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र डिस्पैच (पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक) एवं रिसीविंग (सायं 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक) के दौरान गढ़वा शहर में बड़ी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में यातायात नियंत्रण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

मतदान केंद्रों पर मोबाइल, कैमरा एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि मतदान के दिन किसी भी सामान्यजन/मतदाता के लिए मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, कैमरा या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

शिकायत दर्ज कराने हेतु नियंत्रण कक्ष का निर्माण

नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल संचालन के क्रम में सामान्य जन को चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार के शिकायत दर्ज करने एवं समाधान की सूचना प्राप्त करने के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष का निर्माण कराया गया है जिसका दूरभाष संख्या 06561 22 23 14 एवं मोबाइल संख्या 703330 5738 है।

प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अमन कुमार* द्वारा जानकारी दी कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक तैयारियां कर ली गयी है। साथ ही सुरक्षा को लेकर वार्ड वार पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जायेगी एवं असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के साथ-साथ 126 एवं सीसीए के तहत कार्रवाई की जायेगी। आगे उन्होंने जानकारी दी कि आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। साथ ही सोशल मीडिया की निगरानी एवं चुनाव को लेकर क्यू आर टी का भी गठन किया गया है, ताकि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वातावरण मे चुनाव सम्पन्न कराया जा सके।

वहीं उक्त प्रेसवार्ता के दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि के साथ-साथ संबंधित विभाग के कर्मी एवं प्रेस मीडिया के प्रतिनिधिगण सहित अन्य संबंधित उपस्थित थें।।

झारखंड विधानसभा: बजट सत्र का तीसरा दिन आज, सदन में पेश होगा तृतीय अनुपूरक बजट

Image 2Image 3

रांची: झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र की कार्यवाही आज अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है। आज का दिन विधायी कार्यों और वित्तीय चर्चाओं के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 17 कार्यदिवसों के इस लंबे सत्र में राज्य की भावी योजनाओं और वित्तीय स्थिरता पर गहन विचार-विमर्श की तैयारी है।

आज की कार्यसूची:

दिन की शुरुआत प्रश्नकाल के साथ होगी, जिसमें विपक्ष विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा, वहीं सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा देगा। इसके उपरांत, वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा सदन के पटल पर तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और उस पर होने वाले वाद-विवाद के बाद सरकार अपना आधिकारिक जवाब पेश करेगी।

वार्षिक बजट पर नजर:

सत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 24 फरवरी 2026 को देखने को मिलेगी, जब वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करेंगे। इस बजट से राज्य के युवाओं, किसानों और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

सत्र के दौरान कुल 17 दिनों तक राज्य की नीतियों, वित्तीय प्राथमिकताओं और विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस होने वाली है।

झारखंड में एसआईआर का समर्थन: बाबूलाल बोले— "सही वोटर की पहचान से ही मजबूत होगा लोकतंत्र"

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए राज्य के दो ज्वलंत मुद्दों— एसआईआर (SIR) और जमीन विवाद पर अपनी बेबाक राय रखी।

Image 2Image 3

एसआईआर और मतदाता सूची शुद्धिकरण:

बाबूलाल मरांडी ने निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे एसआईआर (Special Interactive Revision/Summary Interim Revision) का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह मतदाता सूची के शुद्धिकरण की एक सामान्य प्रक्रिया है जो हर 10 साल में होती है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर उन्हें इस प्रक्रिया से क्या डर है?

मरांडी ने स्पष्ट किया कि एसआईआर के माध्यम से:

मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे।

दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो चुके लोगों की सूची अपडेट होगी।

सबसे महत्वपूर्ण, अवैध रूप से बसे घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से बाहर होंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शायद इसलिए परेशान है क्योंकि उनके 'वोट बैंक' (अवैध घुसपैठियों) पर प्रहार होगा, लेकिन चुनाव आयोग यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा करेगा।

जमीन विवाद और मुआवजा नीति:

राज्य में चल रहे जमीन विवादों पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को संवेदनशील होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के महापुरुषों ने हमेशा जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी है। यहाँ के आदिवासी और मूलवासी पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं।

उन्होंने सरकार को एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा— "यदि सरकार खनिज संसाधनों के दोहन के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण करती है, तो उसे केवल आर्थिक मुआवजा ही नहीं, बल्कि उतनी ही जमीन दूसरी जगह उपलब्ध करानी चाहिए।" उन्होंने तर्क दिया कि यह कोई कठिन कार्य नहीं है और सरकार को इस नीति पर नए सिरे से विचार करना चाहिए ताकि विस्थापितों का जीविकोपार्जन प्रभावित न हो।

रांची नगर निगम के घर घर को रोशन करेगी मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो....आदित्य साहू


Image 2Image 3

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज रांची गंगा नगर,हरमू में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया।

श्री साहू ने कहा कि रोशनी खलखो एक जुझारू ,संघर्षशील प्रत्याशी है जो महिला सशक्तिकरण केलिए संकल्पित है। पिछले चुनाव में निर्विरोध पार्षद बनने वाली लोकप्रिय नेता है।श्रीमती रोशनी खलखो के दिल में रांची नगर निगम के घर घर को रोशन करने का संकल्प है।

कहा कि आज राज्य की राजधानी रांची पूरी तरह असुरक्षित हो गई है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म ,लूट ,छिनताई की घटनाएं आम हो गईं है।महिलाएं घर से देर शाम निकलने में डरती हैं।

श्री साहू ने कहा कि अब तो महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी असुरक्षित हैं।कब कौन बच्चा गायब हो जाएगा,उसकी चोरी हो जाएगी ये किसी को पता नहीं ।राजधानी में बच्चा चोर गिरोह घूमता रहता है और पुलिस वसूली में लगी रहती है।

उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों में राज्य से हजारों बच्चे गायब हुए हैं।सभी गरीब के बच्चे हैं लेकिन जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी,आंदोलन किए,रांची बंद की घोषणा की तो अंश ,अंशिका,कन्हैया जैसे 60 बच्चे बरामद हुए।लेकिन अभी भी सैकड़ों बच्चे लापता हैं।

कहा कि गांव नगर सभी जगह विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। व्यावसायियों को धमकी मिल रही,अब तो भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भी जान से मारने की धमकी मिल रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही गरीबों,दलितों,वंचितों ,बहन बेटियों की चिंता की।महिलाओं को 33% आरक्षण दिया। एक रूपये में 50लाख रुपए की सम्पत्ति की रजिस्ट्री भाजपा सरकार की देन थी। इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण केलिए अनेक कार्य किए गए।

कहा कि भाजपा की सरकार ही महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और महिला सम्मान केलिए समर्पित है।

कहा कि जो महिलाओं को सम्मान,सुरक्षा दे उसे ही ताकत दें। जो परेशान करे उसे पराजित करें।

कहा कि रोशनी खलखो जनभावनाओं पर खरी उतरेगी, सुख दुख की सहभागी बनेगी, घर घर की बेटी बहन बनेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने भी रोशनी खलखो को बिस्किट छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से जीताने की अपील की। कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाकर राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार जो सत्ता के बल पर लोकतंत्र का गला घोंट रही उसे सबक सिखाएं।

मंच संचालन मंडल अध्यक्ष जी इंद्रजीत यादव ने किया।इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

अंगदान महादान: नन्ही आलिन का त्याग पूरे देश के लिए मिसाल" – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम के अंगदान के फैसले को मानवता की एक अमिट मिसाल बताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल 'X' के माध्यम से आलिन के माता-पिता, श्रीमती शेरिन एन जॉन और श्री अरुण अब्राहम के साहस, त्याग और करुणा की सराहना करते हुए उन्हें नमन किया है।

Image 2Image 3

मानवता की अटूट आस्था:

मुख्यमंत्री ने भावुक संदेश में कहा कि संतान को खोना किसी भी माता-पिता के लिए असहनीय होता है, लेकिन शोक के उस क्षण में अंगदान का निर्णय लेना असाधारण साहस का परिचायक है। उन्होंने कहा कि आलिन का जीवन भले ही छोटा रहा, लेकिन आज वह कई घरों की उम्मीद बनकर अमर हो गई है।

केरल सरकार की संवेदनशीलता की सराहना:

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनारयी विजयन के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नन्ही आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देकर केरल सरकार ने मानवता के इस संदेश को और भी गौरवान्वित किया है।

झारखंड में अंगदान नीति पर बड़ा फैसला:

इस हृदयस्पर्शी घटना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि झारखंड राज्य में भी अंगदान की नीति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस दिशा में हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि 'अंगदान महादान' के संदेश को धरातल पर उतारा जा सके।

नगर परिषद का चुनाव केवल किसी व्यक्ति का चुनाव नहीं, बल्कि गढ़वा के भविष्य का चुनाव है - अलख नाथ पाण्डेय।

Image 2Image 3

गढ़वा:- गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री अलखनाथ पाण्डेय ने जनसंपर्क अभियान की एक अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने लगातार लगभग 150 घंटे तक बिना रुके और बिना थके पैदल चलकर लोगों के बीच पहुंचकर उनसे समर्थन, सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान श्री पाण्डेय ने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और नगर के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का चुनाव केवल किसी व्यक्ति का चुनाव नहीं, बल्कि गढ़वा के भविष्य का चुनाव है

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर नगर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए 23 फरवरी 2026 को मतदान अवश्य करें तथा चुनाव चिन्ह चूड़ीयां छाप (क्रमांक संख्या 3) पर अपना मत देकर विकास के पक्ष में निर्णय लें।

वहीं श्री पाण्डेय ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान पिछले लगभग 35 वर्षों से गढ़वा के लोगों के बीच किए गए अपने सामाजिक कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा, सामाजिक सेवा, जनहित के कार्यों तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर प्रयास किया है और आगे भी नगर के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, जल निकासी, रोजगार के अवसर और गरीबों के लिए योजनाओं को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। जनसंपर्क के दौरान कई जगहों पर लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना भी की।

वहीं स्थानीय नागरिकों ने कहा कि प्रत्याशी का इस तरह लगातार पैदल चलकर लोगों तक पहुंचना उनकी गंभीरता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है

अब देखना होगा कि इतने व्यापक जनसंपर्क अभियान का असर मतदान के दिन कितना दिखाई देता है, लेकिन इतना तय है कि इस बार गढ़वा नगर परिषद का चुनाव काफी रोचक और चर्चित हो गया है।।

भावुक क्षण: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे धनबाद, पूर्व विधायक आनंद महतो के सुपुत्र को दी श्रद्धांजलि

Image 2Image 3

धनबाद (बलियापुर): मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज धनबाद के बलियापुर (बड़ादाहा) स्थित पूर्व विधायक श्री आनंद महतो के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां पूर्व विधायक के दिवंगत सुपुत्र डॉ० बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे।

पुष्पांजलि और शोक संवेदना:

सदन की व्यस्तताओं के बीच समय निकाल कर पहुंचे मुख्यमंत्री ने दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी डॉ० महतो की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री और श्रीमती सोरेन ने पूर्व विधायक श्री आनंद महतो एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी और ढांढ़स बंधाया।

JPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: 8 मार्च की जगह अब 15 मार्च को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

Image 2Image 3

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा (PT) की तिथि को संशोधित किया है। अब यह परीक्षा 8 मार्च के स्थान पर 15 मार्च 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण पदों पर होनी है बहाली:

इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें प्रशासनिक सेवा (उपसमाहर्ता), पुलिस सेवा (DSP), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और सहायक नगर आयुक्त जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं।

आयु सीमा पर फंसा पेंच:

परीक्षा तिथि में बदलाव के बीच, अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में छूट की मांग जोर पकड़ रही है। कई उम्मीदवारों का तर्क है कि परीक्षाओं में विलंब के कारण वे अवसर खो रहे हैं। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि जब तक राज्य सरकार या कैबिनेट की ओर से इस पर कोई आधिकारिक आदेश नहीं आता, तब तक वर्तमान नियम ही प्रभावी रहेंगे।

परीक्षा का स्वरूप:

प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी, जिसमें नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

राँची प्रशासन सख्त: बोर्ड परीक्षाओं के बीच 'शोर' मचाया तो होगी जेल, डीजे और लाउडस्पीकर पर कड़ा पहरा

राँची: सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए राँची जिला प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान छेड़ दिया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों की एकाग्रता भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।

Image 2Image 3

प्रत्याशियों और बार संचालकों को चेतावनी:

वर्तमान में नगर निगम चुनाव के प्रचार और रेस्टोरेंट/बार में बजने वाले तेज संगीत से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि यदि चुनावी वाहन, प्रत्याशी, रेस्टोरेंट संचालक या कोई भी आयोजक तय डेसिबल सीमा से अधिक शोर करते पाए गए, तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें उपकरण की जब्ती और भारी जुर्माना शामिल है।

मानकों का करना होगा पालन:

ध्वनि प्रदूषण नियम, 2000 के तहत प्रशासन ने मानक स्पष्ट किए हैं:

आवासीय क्षेत्र: दिन में 55 dB(A) और रात में 45 dB(A) की सीमा।

लाउडस्पीकर: रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना अनुमति के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध।

निजी स्थान: यहां भी शोर की सीमा 5 dB(A) से अधिक नहीं बढ़नी चाहिए।

परीक्षा का संवेदनशील समय:

उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री कुमार रजत को निर्देशित किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के इस संवेदनशील समय में पुलिस गश्त बढ़ाएं। शोर से न केवल छात्र, बल्कि वृद्ध, बीमार और गर्भवती महिलाएं भी प्रभावित हो रही हैं, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

झारखंड विधानसभा में शोक की लहर: शिवराज पाटिल, अजित पवार और मार्क टली समेत कई विभूतियों को दी गई श्रद्धांजलि

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही के दौरान 'शोक प्रकाश' पढ़ा गया। विधानसभा अध्यक्ष और माननीय सदस्यों ने पिछली बैठक से अब तक की अवधि में हमारे बीच से गुजर गए राजनेताओं, समाजसेवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों और वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रमुख विभूतियों को नमन:

सदन में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल, महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सदन ने उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

साहित्य, पत्रकारिता और कला जगत की क्षति:

Image 2Image 3

विनोद कुमार शुक्ल: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध साहित्यकार।

मार्क टली: पत्रकारिता की विश्वसनीय आवाज और बीबीसी के पूर्व दिग्गज।

राम सूतार: देश के विख्यात शिल्पकार।

धनंजय तिवारी: पहली नागपुरी फिल्म के निर्माता-निर्देशक।

प्रो० बी० पी० शरण: रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति।

झारखंड के सपूतों को श्रद्धांजलि:

सदन ने झारखंड के वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर के वंशज रामनंदन सिंह खरवार, गुवा गोलीकांड के साक्षी दरगड़ाय सिरका, और पूर्व विधायक रामचन्द्र नायक व गौर हरिजन को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इसके साथ ही 1971 के युद्ध के वीर सेनानी हारून टोपनो की बहादुरी की चर्चा की गई।

दुखद घटनाओं पर शोक:

सदन ने केवल विभूतियों को ही नहीं, बल्कि विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले नागरिकों और शहीदों को भी याद किया। जम्मू-कश्मीर के डोडा में शहीद हुए 10 जवानों, लातेहार बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों और गोवा, हिमाचल व उत्तराखंड की सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।