पुरानी यादें हुईं ताजा: गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेंट की 'दिशोम गुरु' संग यादगार तस्वीर
![]()
रांची: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज उस वक्त पुरानी यादें ताजा हो गईं, जब गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राजनीति के दो अलग-अलग पीढ़ियों का संगम देखने को मिला।
अति विशिष्ट उपहार:
श्री वाघेला ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक अत्यंत दुर्लभ और यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की। इस तस्वीर के पीछे का इतिहास बताते हुए उन्होंने कहा कि यह उस दौर की है जब वे और दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी एक ही कार्यकाल में एक साथ सांसद थे। यह तस्वीर उन दोनों नेताओं के बीच के पुराने संसदीय संबंधों और मित्रता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने जताया आभार:
अपने पिता और राज्य के कद्दावर नेता शिबू सोरेन की इस ऐतिहासिक तस्वीर को पाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभिभूत नजर आए। उन्होंने इस बहुमूल्य भेंट के लिए श्री वाघेला का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस खास पल के साक्षी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो भी बने, जो मुलाकात के दौरान वहां उपस्थित थे।







झारखंड विधानसभा का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र (2026) आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत परंपरा के अनुरूप राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई。 इस बार के बजट को राज्य सरकार ने 'अबुआ दिशोम बजट' का नाम दिया है, जो झारखंड की अस्मिता और विकास की नई सोच को प्रदर्शित करता है。

2 hours and 25 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k