19 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे रमजान एवं आगामी होली पर्व को लेकर नपाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल की अध्यक्षयता में सभासदों के साथ बैठक सम्पन्न
आज 18 फरवरी को नगर पालिका परिषद सुलतानपुर सभाकक्ष में दिनांक 19 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे रमजान एवं आगामी होली के पर्व 4 मार्च 2026 के त्योहार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सफाई विभाग, निर्माण विभाग, मार्ग प्रकाश एवं जल-कल विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की गयी।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कल 19 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे रमजान पर्व पर सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि नगर में अभियान चलाकर वार्डों में सभी मस्जिदों के आस-पास की साफ- सफाई,गन्दगी होने पर कूड़ा उठान की तात्कालिक व्यवस्था एवं चूना छिड़काव इत्यादि की व्यवस्था व उनके निकट स्थित विद्युत पोलों पर प्रकाश की व्यवस्था, पेयजल हेतु रोस्टर के अनुसार निर्बाधित पेयजल पूर्ति किये जाने एवं लगे हैण्डपम्पों एवं अन्य को स्थलीय निरीक्षण कराकर ठीक कराया जाय व त्योहार पूर्व आवश्यकतानुसार सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय व विशेष स्थानों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता पर किया जाय।
सभी मस्जिदों के व्यवस्थापक व मौलाना साहेबान से मिलकर वहां की आवश्यकताओं एवं समस्या के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम में आगामी पर्व होली की तैयारी के संबंध में पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व की भॉंति होली का पर्व मनाये जाने हेतु सभी जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि नगर में चिन्हित किये गये समस्त होलिकादहन स्थलों पर साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाय व होली के दिन निर्बाध रूप से पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, साथ ही पूर्व की भॉंति मॉंग के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
जल-कल विभाग द्वारा बताया गया कि लगभग 50 स्थलों पर टैंकर की व्यवस्था सुनश्चित की जायेगी। इसी के साथ सफाई विभाग को निर्देशित किया गया कि होली के दिन प्रातः 07ः00 बजे तक नगर में साफ-सफाई व कूड़ा उठान का कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिया जाय। पालिकाध्यक्ष ने अपील की है कि सभी पर्व आपसी सद्भाव व प्रेम के साथ मनाये जांय, इसके लिए पालिका द्वारा योजना तैयार कर ली गयी है, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जायेगी। पूर्व की भॉंति नगर पालिका प्रांगण में मनायी जाने वाली होली मिलन समारोह व ईद मिलन समारोह का आयोजन उसी दिन किया जायेगा।
इस अवसर नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के सभासदगण, अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, अवर-अभियन्ता सिविल सन्तोष कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्रीमती अधूलिका, अवर-अभियन्ता जल सुनील कुमार पाल, अवर-अभियन्ता सिवल नीलम कुमारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह व अनूप कुमार भारती तथा प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता, प्रभारी मार्ग प्रकाश अजय तिवारी, प्र0लेखा लिपिक व स्टोर इंचार्ज सुनील कुमार श्रीवास्वत, प्र0 सफाई लिपिक प्रशान्त कुमार रावत, प्र0 जल-कल लिपिक पवन कुमार शुक्ल व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
26.7k