बी.ए.शिक्षाशास्त्र प्रायोगिक परीक्षा 20 को होगी*
सुलतानपुर। राणा प्रताप पी जी कॉलेज के शिक्षाशास्त्र मेजर विषय के बी०ए० प्रथम,तृतीय और पंचम सेमेस्टर की मौखिकी/प्रायोगिकी परीक्षा 20 फरवरी दिन शुक्रवार को महाविद्यालय में प्रातः 10 बजे से कला संकाय में सम्पन्न होगी। विभागाध्यक्ष डॉ० शिल्पी सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थी अपने परिचय-पत्र, प्रवेश-पत्र एवं प्रायोगिक की फाइल के साथ निर्धारित तिथि एवं समयानुसार महाविद्यालय में उपस्थित हों। परीक्षा में अनुपस्थित रहने और परीक्षा छूट जाने पर सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं परीक्षार्थियों की होगी ।
12वीं की एक छात्रा ने घर में फांसी के फंदे पर लटककर दी अपनी जान,जानें पूरा मामला*
सुल्तानपुर,12वीं की एक छात्रा ने घर में फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि आज से उसका इंटरमीडिएट का पेपर था, और इस परीक्षा को लेकर वो बड़े तनाव में थी, लिहाजा उसने अपनी जान दे दी। दरअसल ये मामला है हलियापुर थानाक्षेत्र के रामपुर बाबुआन गांव का। इसी गांव के रहने वाले जग नारायण यादव की 17 वर्षीय बेटी लक्ष्मी सेन 12वीं की छात्रा थी। लक्ष्मी अयोध्या जिले के कुमारगंज थानाक्षेत्र के शिवनाथगंज स्थित गायत्री विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट कर रही थी। आज से उसका 12वीं की परीक्षा थी। इसी परीक्षा को लेकर लक्ष्मी पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी। लिहाजा उसने वो कदम उठा लिया जिसे उसके घर वालों ने सपने में भी नहीं सोचा था। बीती रात लक्ष्मी ने पढ़ाई के बहाने कमरे में चली गई। घंटों बाद जब वो कमरे से नहीं निकली, तो घर वालों ने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। अंदर लक्ष्मी फंदे से लटक कर अपनी जान दे चुकी थी। आनन फानन में पुलिस बुलाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की माने तो परिजनों के अनुसा वो परीक्षा को लेकर बेहद तनाव में थी, शायद यही वजह रही तो उसने ये कदम उठा लिया।
लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से टकराया ट्रैक्टर,सवा घंटे ट्रैक रहा बाधित,क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े*
सुल्तानपुर में बुधवार को लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां ईंट से लदा एक ट्रैक्टर मालगाड़ी के इंजन से टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण करीब सवा घंटे तक रेल ट्रैक बाधित रहा। यह घटना बुधवार सुबह लगभग 10:43 बजे थाना चांदा क्षेत्र के ग्राम सभा शेरपुर परशुरामपुर में पोल नंबर 887/22 और 887/24 के बीच हुई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने दूर से ही ट्रैक्टर को देखकर उसकी गति धीमी कर दी थी, जिससे एक बड़ी और अप्रिय दुर्घटना होने से बच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। रेलवे पुलिस के अनुसार, मालगाड़ी के इंजन का आगे का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद मालगाड़ी सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:02 बजे तक ट्रैक पर रुकी रही,जिसके बाद ट्रैक खाली कराकर उसे आगे रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह ट्रैक्टर ट्रॉली कोइरीपुर से ईंट लादकर शेरपुर परशुरामपुर में किसी अज्ञात व्यक्ति के यहां ले जा रहा था। हालांकि, ट्रैक्टर चालक या मालिक के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस और थाना कोतवाली चांदा से सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह यादव तथा सब इंस्पेक्टर अजय यादव मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित हो गए।
19 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे रमजान एवं आगामी होली पर्व को लेकर नपाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल की अध्यक्षयता में सभासदों के साथ बैठक सम्पन्न
आज 18 फरवरी को नगर पालिका परिषद सुलतानपुर सभाकक्ष में दिनांक 19 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे रमजान एवं आगामी होली के पर्व 4 मार्च 2026 के त्योहार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सफाई विभाग, निर्माण विभाग, मार्ग प्रकाश एवं जल-कल विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की गयी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कल 19 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे रमजान पर्व पर सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि नगर में अभियान चलाकर वार्डों में सभी मस्जिदों के आस-पास की साफ- सफाई,गन्दगी होने पर कूड़ा उठान की तात्कालिक व्यवस्था एवं चूना छिड़काव इत्यादि की व्यवस्था व उनके निकट स्थित विद्युत पोलों पर प्रकाश की व्यवस्था, पेयजल हेतु रोस्टर के अनुसार निर्बाधित पेयजल पूर्ति किये जाने एवं लगे हैण्डपम्पों एवं अन्य को स्थलीय निरीक्षण कराकर ठीक कराया जाय व त्योहार पूर्व आवश्यकतानुसार सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय व विशेष स्थानों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता पर किया जाय। सभी मस्जिदों के व्यवस्थापक व मौलाना साहेबान से मिलकर वहां की आवश्यकताओं एवं समस्या के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम में आगामी पर्व होली की तैयारी के संबंध में पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व की भॉंति होली का पर्व मनाये जाने हेतु सभी जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि नगर में चिन्हित किये गये समस्त होलिकादहन स्थलों पर साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाय व होली के दिन निर्बाध रूप से पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, साथ ही पूर्व की भॉंति मॉंग के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जल-कल विभाग द्वारा बताया गया कि लगभग 50 स्थलों पर टैंकर की व्यवस्था सुनश्चित की जायेगी। इसी के साथ सफाई विभाग को निर्देशित किया गया कि होली के दिन प्रातः 07ः00 बजे तक नगर में साफ-सफाई व कूड़ा उठान का कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिया जाय। पालिकाध्यक्ष ने अपील की है कि सभी पर्व आपसी सद्भाव व प्रेम के साथ मनाये जांय, इसके लिए पालिका द्वारा योजना तैयार कर ली गयी है, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जायेगी। पूर्व की भॉंति नगर पालिका प्रांगण में मनायी जाने वाली होली मिलन समारोह व ईद मिलन समारोह का आयोजन उसी दिन किया जायेगा। इस अवसर नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के सभासदगण, अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, अवर-अभियन्ता सिविल सन्तोष कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्रीमती अधूलिका, अवर-अभियन्ता जल सुनील कुमार पाल, अवर-अभियन्ता सिवल नीलम कुमारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह व अनूप कुमार भारती तथा प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता, प्रभारी मार्ग प्रकाश अजय तिवारी, प्र0लेखा लिपिक व स्टोर इंचार्ज सुनील कुमार श्रीवास्वत, प्र0 सफाई लिपिक प्रशान्त कुमार रावत, प्र0 जल-कल लिपिक पवन कुमार शुक्ल व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रजत जयंती वर्ष अवसर पर सजेगा भजनों का महाकुंभ-21 फरवरी 2026 को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का होगा आयोजन*
जनपद सुल्तानपुर में श्याम भक्तों की आस्था का महापर्व श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव इस वर्ष 21 फरवरी 2026 दिन शनिवार को ऐतिहासिक आयोजन खुर्शीद क्लब मैदान में भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित होगा। यह वर्ष महोत्सव का रजत जयंती वर्ष है। जिसे विशेष आध्यात्मिक भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर खाटू धाम के गर्भगृह की तर्ज पर अलौकिक दरबार सजाया जाएगा,जिससे श्रद्धालु सुल्तानपुर में ही बाबा श्याम के दिव्य दर्शन का अनुभव कर सकेंगे। विशेष आकर्षण: प्रथम बार बाबा श्याम का मनोहारी श्रृंगार विभिन्न प्रकार के मेवों से किया जाएगा,कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा तैयार यह श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। भव्य सेल्फी प्वाइंट की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। भक्ति रस की अविरल धारा: सनातनी भजन प्रवाहिका अंजली द्विवेदी (नाथ नगरी बरेली), राष्ट्रपति द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित रिंगस (खाटू) सुप्रसिद्ध भजन गायक संतोष व्यास। सुल्तानपुर की शान और आयोजन की मजबूत टीम: शहर के लोकप्रिय भजन गायक राजवीर श्रीवास्तव मंच की शोभा बढ़ाएंगे। महोत्सव के सफल संचालन में आयोजक श्री श्याम सत्संग मंडल की टीम के सभी सदस्यों की विशेष भूमिका रहेगी।जिनके मार्गदर्शन और समर्पण से यह रजत जयंती महोत्सव भव्य स्वरूप ले रहा है। समय: सायं 5 बजे से स्थान: खुर्शीद क्लब मैदान,सुल्तानपुर। आप सभी श्रद्धालुजन सपरिवार व इष्ट-मित्रों सहित इस दिव्य भजन संध्या में सादर आमंत्रित हैं। आइए,रजत जयंती वर्ष में एक स्वर से गूंज उठे— “हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा”।
SP सुल्तानपुर के आदेशानुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कि गई बड़ी कार्यवाही*
सुल्तानपुर,पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के आदेश के अनुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत,अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में थाना प्रभारी कादीपुर की टीम द्वारा मु0अ0सं0 0533/23 धारा 363/366/376 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0न्यायालयसुलतानपुर रवाना किया गया।
विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त – विपिन पुत्र संगम निवासी मुस्तफाबाद सरैया थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 22 वर्ष !!
सामाजिक जनसेवा कल्याण समिति के द्वारा काशी में आयोजित वृहत सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम*
सुल्तानपुर,सामाजिक जनसेवा कल्याण समिति के द्वारा काशी में आयोजित वृहत सामाजिक,सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के जाने माने कैंसर सर्जन डॉ काबरा के कर कमलों द्वारा स्मृति रत्न 2026 सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ सौरभ मिश्र विनम्र, कथा व्यास सनी मिश्र को किया गया सम्मानित। आपको बताते चलें सनी और सौरभ ने समाजसेवा से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में अद्भुत जनजागरण व सेवा कार्य किया है चाहे वो यातायात का क्षेत्र हो जिसमें एम्बुलेंस को रास्ता दें अभियान प्रमुख है, चाहे पर्यावरण संरक्षण का क्षेत्र हो जिसमें वृक्षारोपण ,प्लास्टिक मुक्त अभियान आदि , तथा सामाजिक हित में विभिन्न सामाजिक समसामयिक विषयों पे मुखरता से समाज की आवाज को बुलंद करने का कार्य पूर्ण निर्भीकता से किया है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोरोना काल जैसी विपरीत परिस्थितियों में शानदार सेवा कार्य किया है जनपद के दोनों युवाओं ने विभिन्न पुरस्कारों को प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित करने का कार्य किया है ।। डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र गाना मिश्र के पुरवा निवासी कटका के वही सनी पुरुषोत्तमपुर के मूल निवासी हैं। सौरभ कटका क्लब के अध्यक्ष के पद है उन्होंने एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ पूर्व में राज्य परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के आयोजक इंद्रजीत तिवारी इन युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
*सीबीएसई हाईस्कूल एवं इण्टमीडियट बोर्ड की परीक्षाएं कल से*
सुलतानपुर जनपद के कुल 12 परीक्षा केन्द्रों पर हाईस्कूल के 5562और इण्टर के 4162 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित - राकेश मणि त्रिपाठी - सिटी कोआर्डिनेर सीबीएसई

सुलतानपुर,जनपद में सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल एवं इण्टमीडियट की परीक्षाओं के सकुशल संचालन हेतु कुल 12परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्द नगर, महर्षि विद्या मन्दिर योगीवीर अहिमाने ,स्टेला मैरेस कान्वेंट स्कूल,नवयुग इंटरनेशनल स्कूल दोस्तपुर, गोपाल पब्लिक स्कूल ओमनगर,सनबीम स्कूल सैदपुर, त्रिभुवन देवी अकादमी कादीपुर,टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइन,पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय अमहट,एस के प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल ओदरा,के एन आई सी लाल डिग्गी तथा शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल गोराबारिक सुल्तानपुर का नाम सम्मिलित है। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य एवं सुलतानपुर के सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर श्रीमान् राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड 2026 की परीक्षा में कक्षा 10 के 5562 तथा कक्षा 12 के कुल 4162 छात्र सम्मिलित होंगे। हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11मार्च तक तथा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की 2026 की परीक्षा मुख्य रूप से एक ही पाली (Morning Shift) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा ‌।
पत्नी के सिर पर हुआ प्यार का भूत सवार,प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या,पत्नी गिरफ़्तार,प्रेमी हुआ फरार*
सुल्तानपुर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया जबकि पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी प्रेमी को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। दरअसल ये मामला है लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव का। इसी गांव के रहने वाले अमित सिंह का विवाह कुछ वर्षों पूर्व शिल्पी सिंह से हुआ था। अमित सिंह ट्रक चलाने का कार्य करता था,अमित का साथी दीपक भी ट्रक चलाता था,जिसके कारण अक्सर वो अमित के घर आया करता था। जिससे दीपक और शिल्पी में प्रेम हो गया। इस बात की जानकारी जब घर वालों को लगी तो दीपक और शिल्पी को समझबुझा कर मामला शांत करवा दिया गया। कल भी दीपक, अमित के घर आया हुआ था। देर रात जब अमित सो रहा था तो दीपक ने शिल्पी को उठाया और अमित पर किसी धारदार हथियार हमला कर दिया। इस घटना में अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद शिल्पी और अमित फरार हो गए। इस बात की जानकारी जब आसपास के रहने वालों को लगी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस बुलाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक अमित का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉग स्क्वायट और फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। फिलहाल पुलिस ने पत्नी शिल्पी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही फरार दीपक की तलाश करने के लिए चार टीमें भी लगाई गई है।
सुल्तानपुर में बोले संजय सिंह ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा बेरोजगारी का अड्डा*
सुल्तानपुर में रविवार को आप सांसद संजय सिंह निजी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा इस बार जो उत्तर प्रदेश का चुनाव होना है उसमें बहुत सारे वो मुद्दे आएगे जिससे जनता दुःखी है। जैसे रोजगार का सवाल है, आज के समय में उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा बेरोजगारी का अड्डा बन गया है। हर जिले में एक बड़ी संख्या बेरोजगारों की है। दूसरा विषय है कृषि का, अभी अमेरिका से समझौता होने के बाद कृषि क्षेत्र को पूरी बर्बादी की ओर पहुंचा दिया गया है। आपने देखा होगा खाद की एक बोरी के लिए किसानों को लाठिया पड़ी हैं। तो वो क्षेत्र बर्बादी की कगार पर धीरे धीरे जा रहा है। तीसरी बात है जिस तरीके से बुलडोजर की राजनीति करना, डराना, धमकाना। पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ, दलितों के साथ, मुसलमानों के साथ नफ़रत फैलाना उनको प्रताड़ित करना। ये सारे मुद्दे इस बार चुनाव में होंगे। जो पार्टी इस पर काम करेगी वो निश्चित रूप से सफलता पाएगी। ये योगी नहीं तय करेंगे कि कौन शंकराचार्य लिखेगा नहीं लिखेगा। शंकराचार्य बनाने की एक परम्परा है, पद्धति है, एक रीति रिवाज है। उस हिसाब से शंकराचार्य बनेंगे ना, उसमे योगी मोदी की कोई भूमिका नहीं है। न कोई भारतीय जनता पार्टी वाला तय कर सकता है कौन शंकराचार्य होगा नहीं होगा। शंकराचार्य ही शंकराचार्य तय करते हैं कौन उनकी गद्दी पर बैठेगा। ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं है। छोटी सी चीज़ दिमाग़ पर जोर लगाकर सोचिए 12 लाख रुपए करोड़ का अमेरिकी सामान जब हिंदुस्तान के बाजारों में आ जाएगा तो आपका देश कहां पहुंच जाएगा। कौन सा रोजगार बचेगा आपका। जब यहां पर अमेरिका का फल, अमेरिका की सब्जी, अमेरिका का दाल चावल गेहूं बिकने लगेगा तो कहां जाएगा देश। अभी थोड़ी चीजों के लिए खोला है बाजार बाद में और चीजों के लिए खोल देंगे बाजार। इसलिए ये ट्रेड डील थ्रेड डील है। आपके सामानों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा उनके सामानों पर आपने जीरो परसेंट टैक्स किया है ये कौन सी ट्रेड डील है। आपको उसने डांटा आप रूस से तेल नहीं खरीदोगे आप रूस से तेल नहीं खरीद रहे हो।