सुलतानपुर में चलती ट्रक में घुसी कार, मां-बेटे की मौत: कार क्षतिग्रस्त, दो अन्य घायल; झपकी आने से हुआ हादसा
सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। यह सड़क हादसा लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक कार में सवार थे।
सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। यह सड़क हादसा लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक कार में सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक ट्रक आगे चल रहा था तभी पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।




कार में चालक समेत 4 लोग सवार थे। कार में सवार 3 लोग अपने ननिहाल बलिया जा रहे थे। वहीं, कार में सवार घायल महिला अमृता शाहजहांपुर से वाराणसी लौट रही थीं।
सुलतानपुर के लम्भुआ में चालक को झपकी आ गई। इस वजह से कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही, घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बेबी मसीह (45) पत्नी स्वर्गीय जगदीश मसीह और उनके पुत्र अर्पित कुमार (20) को जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने मृतकों की शिनाख्त की पुष्टि की।
हादसे में संजू (27) पुत्री स्वर्गीय जगदीश मसीह को सामान्य चोटें आई हैं। मृतक बेबी मसीह, अर्पित कुमार और घायल संजू मूल रूप से अमहर दक्षिण पट्टी माधवपुर, थाना रसड़ा, जनपद बलिया के निवासी बताए गए हैं। कार में सवार एक अन्य घायल अमृता (40) पत्नी निर्मल जैनब जैनिया वाराणसी से ताल्लुक रखती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लम्भुआ के उप निरीक्षक जय शंकर यादव ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है और अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। भोर में चालक को झपकी आने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
मनरेगा बचाओ संग्राम: सुल्तानपुर की सड़कों पर कांग्रेसियों का हुजूम, सरकार पर बरसे कांग्रेसी*
पदयात्रा नहीं,अन्याय के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की है शुरुआत : अभिषेक सिंह राणा*

मनरेगा को कमजोर करने की साजिश को नहीं सफल होने देगी कांग्रेस : बीपी सिंह*

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत जोरदार पदयात्रा निकाली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व ब्लॉक अध्यक्ष रामभवन पांडेय के नेतृत्व में सदर विधानसभा (जयसिंहपुर) क्षेत्र में निकली इस पदयात्रा में कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिकों और महिलाओं की भागीदारी रही। पदयात्रा का शुभारंभ जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बगिया चौराहे से हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं औऱ जॉब कार्ड धारकों ने हाथों में मनरेगा बचाओ संग्राम का बैनर महात्मा गांधी की फ़ोटो और कांग्रेस का झंडा लेकर मनरेगा के समर्थन में नारेबाजी की। बगिया चौराहे से शुरू हुई यात्रा सदरपुर जयसिंहपुर गाँव कान्हापुर सुकुलबिजौली होते हुए जयसिंहपुर तहसील मुख्यालय पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा के साथ पदयात्रा का समापन हुआ। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य बीपी सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। जनपद की विधानसभा कादीपुर सुल्तानपुर व सदर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया और मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने के खिलाफ आवाज बुलंद की। सुल्तानपुर 188 विधानसभा की पदयात्रा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से सुपर मार्केट डाकखाना चौराहा गन्दानाला अस्पताल चौराहा रोडवेज बस स्टेशन से विकास भवन के सामने से होते हुए पंत स्टेडियम होकर लाल डिग्गी चौराहे तक निकाली गई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों के हक पर डाका डाल रही है। मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा, बजट में कटौती की जा रही है और काम के अवसर घटाए जा रहे हैं। कांग्रेस यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मनरेगा के साथ छेड़छाड़ बंद नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को और तेज करेगी। मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है, इसे समाप्त करने की साजिश का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य बीपी सिंह ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए सुरक्षा कवच है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा यह सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है,जबकि गांव का मजदूर अपने हक के लिए भटक रहा है। कांग्रेस हर गांव, हर मजदूर और हर गरीब के अधिकार की लड़ाई लड़ेगी। मनरेगा बचाओ संग्राम सिर्फ एक पदयात्रा नहीं, बल्कि जनआंदोलन की शुरुआत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और मनरेगा के मुद्दे पर व्यापक जनसमर्थन तैयार करें। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने स्पष्ट किया कि मनरेगा बचाओ संग्राम आने वाले दिनों में और व्यापक रूप लेगा। इस अवसर जफर खान, फिरोज अहमद, राहुल त्रिपाठी, राजेश तिवारी, राम भवन पांडे, प्रदीप सिंह, जयप्रकाश पाठक, होशिला भीम, जफीर अहमद, सुरेश चंद्र मिश्र, ममनून आलम, आवेश अहमद, मनोज तिवारी, रणजीत सिंह सलूजा, सलाउद्दीन हाशमी, हामिद राईनी, मोहसिन सलीम, अरबाज खान, शरद श्रीवास्तव, अनवर फौजी, जमींदार यादव, अनवर शाही, मोती पाल, शिवपूजन सिंह, रामचंद्र कोरी, अशोक वर्मा, असलम, इकराम, आशु मिश्रा, देवेंद्र श्रीवास्तव, संतोष तिवारी,विनय त्रिपाठी, राहुल पांडे, आशीष, दिनेश तिवारी, बाबुल खान, श्याम किशोर, श्याम लगन, जाकिर हसन सुब्रत सिंह सनी आदि लोग शामिल रहे। इनसेट- कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत पदयात्रा हमजापुर पठान से कांग्रेस जनों द्वारा निकाली गई जिसका बनकेगांव पड़ेला नूरपुर गौराबीबीपुर रानीपुर होकर कादीपुर तहसील मुख्यालय पर समापन हुआ, पदयात्रा में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निकलेश सरोज, विजयपाल, सर्वेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, इश्तियाक अहमद, राम प्रयाग निसाद, छोटे लाल प्रजापति अनिल गौतम आदि लोग शामिल रहे।
आज सुबह करीब 5 बजे हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई,हादसे में दो अन्य लोग घायल*
सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। यह सड़क हादसा लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक कार में सवार थे। सुलतानपुर में चलती ट्रक में घुसी कार, मां-बेटे की मौत: कार क्षतिग्रस्त, दो अन्य घायल; झपकी आने से हुआ हादसा सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। यह सड़क हादसा लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक कार में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक ट्रक आगे चल रहा था तभी पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चालक समेत 4 लोग सवार थे। कार में सवार 3 लोग अपने ननिहाल बलिया जा रहे थे। वहीं, कार में सवार घायल महिला अमृता शाहजहांपुर से वाराणसी लौट रही थीं। सुलतानपुर के लम्भुआ में चालक को झपकी आ गई। इस वजह से कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही, घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बेबी मसीह (45) पत्नी स्वर्गीय जगदीश मसीह और उनके पुत्र अर्पित कुमार (20) को जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने मृतकों की शिनाख्त की पुष्टि की। हादसे में संजू (27) पुत्री स्वर्गीय जगदीश मसीह को सामान्य चोटें आई हैं। मृतक बेबी मसीह, अर्पित कुमार और घायल संजू मूल रूप से अमहर दक्षिण पट्टी माधवपुर, थाना रसड़ा, जनपद बलिया के निवासी बताए गए हैं। कार में सवार एक अन्य घायल अमृता (40) पत्नी निर्मल जैनब जैनिया वाराणसी से ताल्लुक रखती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लम्भुआ के उप निरीक्षक जय शंकर यादव ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है और अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। भोर में चालक को झपकी आने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
फर्जी शादी कर और बाद में पैसे वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़*
सुल्तानपुर पुलिस ने झांसा देकर शादी करने के बाद अवैध वसूली करने वाले दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पीड़ित दूल्हे पक्ष की शिकायत पर दुल्हन,उसकी सहेलियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस युवती ने धर्म बदलकर शादी की, उसका पहले ही निकाह हो चुका है और उसके पति और तीन बच्चे भी हैं।

दरअसल राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले जगदीश, अपने बेटे रोहिताश का विवाह, देवरिया जिले के रहने वाली सुमन नाम की युवती से करने देवरिया पहुंचे हुए थे। विवाह के बाद मंगलवार को जगदीश अपने बेटे रोहिताश और बहू सुमन और उसकी सहेली शशि को लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से वापस राजस्थान लौट रहे थे। इसी दौरान दुल्हन सुमन ने माइल स्टोन 110 पर गाड़ी रुकवा दी, जिसके बाद सुमन और शशि ने 64000 रुपयों की डिमांड शुरू कर दी। जगदीश ने पैसे देने से मना किया तो इन लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। जगदीश को कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने तत्काल धनपतगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो जो सच्चाई पता लगी वो चौकाने वाली थी। पुलिस की माने तो रोहिताश से जिस सुमन नाम की युवती का विवाह हुआ था उसका असली नाम मुस्कान है और उसका निकाह पहले ही परवेज नाम के युवक से हो चुका है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

पुलिस की माने तो इनका एक गिरोह है जो भोले भाले लोगों को फंसाकर अपना धर्म जाति छिपाकर विवाह करती है और उसके बाद दूल्हे पक्ष से अवैध वसूली करते हैं। पुलिस ने इस मामले में मुस्कान उसकी सहेली शशि, रानी निशा और सहयोगी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की खोजबीन में जुट गई है। ये सभी देवरिया जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के पास से दूल्हे पक्ष द्वारा दिए गए जेवरात बरामद कर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के आदेश पर मुख्य आरक्षी/आरक्षी/महिला आरक्षी को तत्काल प्रभाव से स्थानानंतरित किया गया*
आदेश के क्रम में सुल्तानपुर पुलिसाधीक्षक चारु निगम द्वारा पारित किया गया है,जिसमें मुख्य आरक्षी/आरक्षी/महिला आरक्षी को तत्काल प्रभाव से जनहित में उनके नाम,पद और स्थान अंकित कर स्थानानंतरित किया गया है।............................................

आदेश में निम्नलिखित नाम और स्थान शामिल हैं:
1. मु.आ. जितेंद्र कुमार-पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर
2. मु.आ. अमरीश सिंह-पुलिस लाइन से थाना कुड़वार
3. मु.आ. अमरनाथ-पुलिस लाइन से थाना धम्मौर
4. मु.आ. मयंक वर्मा-पुलिस लाइन से थाना दोस्तपुर
5. मु.आ. आनन्द कुमार यादव-पुलिस लाइन से थाना कादीपुर
6. मु.आ. वृजेश कुमार यादव*: पुलिस लाइन से थाना को० देहात
7. मु.आ. अवधेश कुमार-पुलिस लाइन से थाना चांदा
8. मु.आ. श्याम नारायण-पुलिस लाइन से थाना शिवगढ़
9. मुआ अशोक कुमार-पुलिस लाइन से थाना धनपतगंज
10. मु.आ. मनीष सत्यार्थी-पुलिस लाइन से थाना अखण्डनगर
11. मु.आ. राजेश कुमार-पुलिस लाइन से थाना करसैदकला
12. मु.आ. रुपेश मौर्या-पुलिस लाइन से थाना हलियापुर
13. आरक्षी जितेंद्र कुमार यादव-पुलिस लाइन से थाना जयसिंहपुर
14. महिला मुआ सरोज कुमारी यादव- पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर
15. महिला मुआ मोहिनी देवी मीना-पुलिस लाइन से थाना को० नगर
16. महिला आरक्षी ममता मौर्या-पुलिस लाइन से थाना शिवगढ़ थाना स्थानानंतरित किया जाता है।
कम्प्यूटर शिक्षा से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास : कृष्ण कुमार मिश्र
    सुल्तानपुर। विकास खण्ड स्थित इसरावती देवी पीजी कॉलेज, कम्मरपुर करौंदी कला के प्रबंधक वीरेन्द्र मिश्र द्वारा महाविद्यालय में आयोजित विकास खण्ड के शिक्षकों के सम्मान समारोह एवं प्राथमिक विद्यालय कम्मरपुर के बच्चों को कंप्यूटर में दक्षता प्राप्ति के लिए कंप्यूटर प्रदान किए जाने का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप दीप प्रज्ज्वलित किया गया।प्रबंधक द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राम शब्द पाठक अखिलेश सिंह मंत्री मिथिलेश यादव एआरपी राज केशर मिश्र नीरज तिवारी रवीन्द्र प्रसाद पूर्व एआरपी प्रदीप नारायण झा अशोक पाण्डेय शिक्षक संकुल विजय कुमार गुप्ता,लोकेश प्रताप सिंह, विवेक नारायण झा ,मनोज रंजन अनिल सिंह नीतीश स्वामी यादव एवं चन्द्र प्रताप यादव अखिलेश प्रताप सिंह पंकज मिश्र सुरेन्द्र प्रताप यादव देवेश सिंह अजय कुमार बृजेश यादव को प्रबन्धक वीरेन्द्र मिश्र द्वारा माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए प्राथमिक विद्यालय कम्मरपुर के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार को एक सेट कम्प्यूटर भेंट किया गया।खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने सम्मान समारोह एवं कंप्यूटर के सम्बन्ध में प्रबन्धक की प्रशंसा संबोधित करते हुए कहा कि आप द्वारा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास के प्रति जो योगदान प्रदान किया गया हैं,बेसिक शिक्षा के लिए अविस्मरणीय है। पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रबन्धक द्वारा ग्रामीणांचल में महा विद्यालय की स्थापना से शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन एवं बेसिक शिक्षक सम्मान एवं कंप्यूटर प्रदान करना हमारे लिए गौरव की बात है।उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि आप सदैव विद्यालय का विकास करते रहे,आपका विद्यालय एवं समाज के प्रति सकारत्मक सोच सराहनीय है।इससे शिक्षा की दिशा एवं दशा बदल जाएगा।प्रबन्धक वीरेन्द्र मिश्र ने खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं समाज के सबसे महत्वपूर्ण विवेकशील शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना समाज का धर्म है,मैं सदैव बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक छात्रों के प्रति सजग रहता हूं।शीघ्र ही विकास खण्ड के समस्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित करते हुए सम्मानित किया जाएगा,साथ ही साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्मरपुर में कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष करने के उद्देश्य से विद्यालय को कंप्यूटर से सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मीडिया प्रभारी केसी मिश्र द्वारा किया गया।
*मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने लगाया दम,पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम दिवसीय प्रतियोगिता हुई संपन्न*
सुल्तानपुर, मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अयोध्या मंडल का भव्य आयोजन पंत स्पोर्ट स्टेडियम में किया गया जिसमें अयोध्या मंडल के सभी पांचों जनपद के जनपद के विजेता बच्चों की टीम ने मण्डल में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण मायाराम एवं विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक अयोध्या मंडल अयोध्या कौस्तुभ कुमार सिंह एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी सुल्तानपुर राजेश कुमार रहे। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्ज्वलित करते हुए पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ, सुल्तानपुर के प्राथमिक विद्यालय सिपाह के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मायाराम ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल द्वारा बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ भावनात्मक और सामाजिक विकास भी होता है। ग्रामीण परिवेश से आए नन्हे मुन्ने बच्चों ने जो प्रस्तुति दी है उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम ही है ग्रामीण परिवेश के बच्चे जब जनपद स्तर पर आते हैं तो उन्हें भ्रमण करने का भी मौका मिल जाता है जो बच्चों में उत्सुकता को बढ़ाता है एडी बेसिक अयोध्या मंडल कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए ताकि स्वस्थ्य समाज निर्माण करने की क्षमता विकसित हो सके हमारे पूरे मण्डल की टीमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से प्रतिभागिता कर रही हैं। मण्डल के विजेता बच्चों को स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। जिला क्रीड़ा शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ बच्चों को खेल में भी भविष्य सुनहरा बनाने का अवसर है सभी बालक बालिकाओं को पूर्ण ऊर्जा के साथ प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर अपना योगदान दे रहे हैं बच्चे खेल में भी भविष्य बनाने में सक्षम है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट करके मुख्य अतिथियों एवं दर्शकों का मनमोहन लिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी बच्चों का स्वागत करता हूं सभी बच्चे पूर्ण मनोयोग से प्रतिस्पर्धा में भाग लें ,जीत हार खेल का हिस्सा है।प्रतियोगिता का परिणाम कुछ इस प्रकार रहा। प्राथमिक वर्ग 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्रमशः बालक एवं बालिका संवर्ग में सुल्तानपुर से जोहिद एवं अंबेडकरनगर की फरीदा विजई रही।50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्रमशः बालक एवं बालिका में अमेठी विजयी रहा।200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्रमशः बालक एवं बालिका में सुल्तानपुर के प्राथमिक विद्यालय पिलखिनी के जावेद विजयी रहे। प्राथमिक बालक संवर्ग कबड्डी में अमेठी विजेता एवं सुल्तानपुर उपविजेता रहा।कार्यक्रम के आयोजन में अरविंद यादव खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज सतीश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिरखाना हरिओम तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी सिंहपुर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव एवं बबीता ने किया। इस मौके पर शिक्षक संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ ही साथ राहुल तिवारी प्रमेंद्र विक्रम सिंह अनुपम शुक्ला ज्योति सिंह श्रद्धा सिंह हरीश कुमार अकबाल खान अनिल कुमार धर्मेंद्र कुमार सिंह बृजेश सिंह एस पी सिंह रितेश त्रिपाठी के के सिंह संदीप गोस्वामी सनत कुमार सिंह नवीन सिंह सुशांत मिश्र अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे
*काउंसिल ने की पुलिस अधीक्षक से मुलाकात, मिला आश्वासन समस्याओं से मिलेगी निजात*
सुल्तानपुर,कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच के जनपद पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह के नेतृत्व में नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम का पुष्पगुच्छ देते हुये स्वागत किया,महिला मोर्चा की प्रभारी दलबीर यादव के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने अंगवस्त्र पहना कर तो जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता व महामंत्री राजेश माहेश्वरी ने अभिनन्दन पत्र सौंप कर किया अभिनन्दन। संक्षिप्त मुलाक़ात में व्यापारियों द्वारा सुरक्षा व जाम की समस्या से अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके व व्यापारियों के सहयोग से सभी समस्याओं से निजात का आश्वासन दिया। मुलाक़ात करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह,जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, महामंत्री राजेश माहेश्वरी,महिला मोर्चा प्रभारी दलबीर कौर यादव,जिला कोषाध्यक्ष बबिता जैन,आरुषि जैन,अरविन्द द्विवेदी, संतोष जायसवाल,दिनेश यादव,मनोज जैन,माणिक लाल आदि उपस्थित रहे।
*इंटर के छात्राओं को विदाई और हाई स्कूल मंगलकान दी गई*
सुल्तानपुर,गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आंगनकोल स्थित ए के शिक्षा निकेतन स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या आरती पांडेय ने बताया कि हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के छात्रों के लिए विदाई समारोह एवं शुभकामनाएं एक भावनात्मक और यादगार अवसर होता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि यह सुख का क्षण है। बच्चे स्कूली पढ़ाई पूरी कर अब उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं. 12वीं व 10वीं के सभी बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की मंगल कामना भी की व आशीर्वाद दिया, विद्यार्थियों के सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर 12वीं के सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का भी आह्वान किया। इस मौके पर सीमा मिश्रा, पूजा मिश्रा, शालनी यादव, अनुष्का यादव, रेनू भारती, मैसाना, सत्य प्रकाश तिवारी, शेर मोहम्मद, राजेंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र शर्मा, सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
महात्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा सुल्तानपुर पहुंची,60 फीट ऊंचा त्रिशूल अयोध्या में होगा स्थापित*
सुल्तानपुर,महात्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा सोमवार को सुल्तानपुर पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म को संगठित करना और हिंदू एकता का संदेश देना है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से 2 फरवरी को शुरू हुई यह यात्रा 10 फरवरी को अयोध्या स्थित श्री विघ्नेश्वर नाथ महादेव धाम पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य आकर्षण 60 फीट ऊंचा और 800 किलोग्राम वजनी विशाल स्टील का त्रिशूल है। यह त्रिशूल पूरी तरह से स्टील धातु से निर्मित भारत का पहला ऐसा विशाल प्रतीक बताया जा रहा है,जिसे अयोध्या में स्थापित किया जाएगा। सुल्तानपुर पहुंचने पर स्थानीय हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान 'जय श्री राम' के उद्घोष गूंजते रहे। यात्रा का नेतृत्व कर रहे अमित योगी विघ्नेश्वर नाथ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह यात्रा सनातनियों को एकजुट करने के लिए निकाली गई है। अमित योगी ने त्रिशूल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह 60 फीट ऊंचा और 11 फीट चौड़ा भव्य प्रतीक है, जो "बाबा की मर्जी से बना" है। यात्रा का व्यापक उद्देश्य समाज में आत्मबल, संबल और धर्म की रक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है। सुल्तानपुर में भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष रीना जायसवाल और अन्य गणमान्य नागरिक भी यात्रा के स्वागत में उपस्थित रहे। यह यात्रा का सातवां दिन था, जो 10 फरवरी को अयोध्या में संपन्न होगी। अमित योगी का मानना है कि प्रत्येक सनातनी के घर में 'शास्त्र' के साथ-साथ 'शस्त्र' का प्रतीक भी होना चाहिए ताकि समाज और परिवार की रक्षा हो सके।