डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भदोही दौरे पर:सीएचसी का निरीक्षण किया, UGC सवाल पर SIR का जिक्र
![]()
![]()
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को भदोही दौरे पर रहे। डिप्टी सीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से सुविधाओं एवं अस्पताल स्टॉफ के व्यवहार को लेकर जानकारी ली। उन्होंने दवा के लिए आई एक बुजुर्ग महिला से समस्या एवं इलाज को लेकर जानकारी ली। और उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर यह भी पूंछा, कि डॉक्टर बाहर के लिए दवा तो नहीं लिख रहे। उन्होंने इमरजेंसी, जनरल वार्ड, शिशु वार्ड सहित डॉक्टर चेम्बर्स एवं अन्य वार्डों का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम चौगुना में नवनिर्मित भारत माता मंदिर का अनावरण किया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमने सीएचसी सुरियावा का जायजा लिया है। चिकित्सकों का मरीज के प्रति व्यवहार अच्छा है हमने भवन एवं अन्य मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा अस्पताल के परिसर एवं बिल्डिंग में तत्काल मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिए हैं। पर्याप्त संख्या में इस सीएचसी पर मरीज आ रहे हैं, ओपीडी, आईपीडी, दवाएं सहित सारी सुविधाएं यहां मौजूद हैं। हम हर स्थिति में प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।
अखिलेश यादव द्वारा कानपुर के लेंबोर्गिनी मामले में कार्रवाई में भेदभाव के हमले पर भी उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को सच्चाई से वाकिफ होना चाहिए। कोई भी अपराधी किसी भी परिस्थिति में बचने नहीं पाएगा। उनके समय में संगठित अपराध का जाल बिछा था, आज कोई भी संगठित माफिया और अपराधियों का गिरोह यूपी में नहीं है। आपसी वैमनस्यता में जो घटनाएं हो रही हैं, उन मामलों में छोटा-बड़ा न देखकर हमारी सरकार कड़ी कार्यवाही कर रही है। कानपुर मामला अभी निस्तारित नहीं हुआ है, अदालत में विचाराधीन है। हम पुलिस प्रशासन से कहेंगे कि वह अपना पक्ष निष्पक्षता से रखें, अदालत जो फैसला देगी उसका पालन होगा।
यूजीसी कानून को लेकर रुख के सवाल पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कन्नी काट गए। यूजीसी के सवाल पर वह SIR की बात करने लगे। और कहा कि, इस समय प्रदेश में SIR चल रहा है। इसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हम सभी कार्यकर्ता पालन कर रहे हैं। हर स्थिति में पारदर्शिता एवं निष्पक्ष पूर्ण सूची बने, इसको लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।



भदोही। जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाले यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्रों को प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया। लखनऊ से सीधे एक-एक केंद्र की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। 15 फरवरी से कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष के जिलास्तरीय कंट्रोल रूम भी सक्रिय हो जाएगा। यहां भी सभी केंद्रों को जोड़ा जाएगा। दोनों पालियों की परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम भी कैमरे की जद में रहेगा। स्ट्रांग रूम के सामने लगने वाला कैमरा 24 घंटे संचालित रहेगा। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले में 94 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलविहीन कराने के लिए तैयारी की गई है। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक संग सेक्टर एवं जोन मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी 94 परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। बुधवार को सभी केंद्रों को राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया। मुख्यालय स्थित कंट्रोल कक्ष से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। 15 फरवरी से इसे सक्रिय कर दिया जाएगा। परीक्षा के लिए डीआईओएस कार्यालय में भी गहमागहमी बढ़ गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए सभी 94 केंद्रों को प्रदेशस्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। वहीं से सभी केंद्रों पर नजर रखी जा सकेगी। 15 फरवरी तक जिलास्तरीय कंट्रोल रूम भी सक्रिय हो जाएगा। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से भी केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।
भदोही। वाराणसी डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाई संगठन के बैनर तले एलआईसी कार्यालय ज्ञानपुर पर देशव्यापी हड़ताल के शहर हड़ताल किया एवं विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग किया। हड़ताल के माध्यम से कर्मचारियों ने वर्तमान सरकार द्वारा प्रस्तावित नए श्रम कानून से मजदूरों के हितों के विरोध में है उसे तत्काल वापस लेने की मांग किया, पुरानी पेंशन बहाली की जाए वर्ग 3 एवं चतुर्थ श्रेणी के खाली स्थान पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया किया जाए, 100% एफडीआई को वापस लेने की मांग किया एलआईसी को निजीकरण ना किया जाए। अपने विभिन्न मांगों को लेकर आज ज्ञानपुर में कर्मचारियों ने हड़ताल किया। इस अवसर पर पारसनाथ यादव सुनील कुमार सिंह देवी प्रसाद यादव राम अनिल कुमार पूर्णिमा मोनिका चौरसिया हिमांशु उपाध्याय विजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
*15 फरवरी रविवार को अत्यंत दुर्लभ एवं शुभ संयोग बन रहा है*
नितेश श्रीवास्तव
*नए शिक्षा सत्र में 45 हजार बच्चों के नामांकन का विभाग ने रखा है लक्ष्य*
2 hours and 21 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1