आयुश शर्मा ने विद्यालय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी
मुंबई । समाज की प्रतिभाएं जब अपनी  योग्यता से ब्रह्मांड के पटल पर अपनी प्रतिभा के शशक्त हस्ताक्षर करती हैं तो समाज में युवाओ का आदर्श,अन्तरिम  प्रेरणा एवं सफलताओं का  प्रतिमान बन जाती है।जो समाज,परिवार एवं जनपद में शौर्य का प्रतीक बनकर उत्साह  और सफलताओ का आधार बनती है। जनपद जौनपुर मझगंवां मुंगराबादशाहपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी स्मृति शेष प्रेमनारायण शर्मा एवं  श्रीमती फूलादेवी शर्मा के पौत्र तथा पिता सैन हरिकेश शर्मा नन्दवंशी भांडुप,मुंबई एवं माता श्रीमती रेखा शर्मा के होनहार  सुपुत्र आयुष (आदर्श) शर्मा ने "नेशनल एजुकेशन सोसाइटी हाई स्कूल भांडुप के वाद विवाद प्रतियोगिता, हैंडबॉल,फुटबॉल, क्रिकेट की प्रतिस्पर्धा में प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त किया है।आयुष (आदर्श)शर्मा ने वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, हैंडबॉल में द्वितीय स्थान, फुटबॉल में द्वितीय स्थान, क्रिकेट में द्वितीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय,परिवार,समाज एवं शहर का नाम रोशन किया है।जनपद सहित महानगर मुंबई के सामाजिक व्यक्तियों व परिवार के शुभचिंतकों ने आदर्श को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन की पदाधिकारी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न
मुंबई। शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन, ईशान्य मुंबई जिला की ओर से आयोजित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक मुलुंड (पश्चिम) स्थित इंपीरियल लॉन, लायंस क्लब ऑफ मुलुंड, पुरंदरे स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अविनाश पांडेय द्वारा किया गया तथा शिवसेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाब चंद्र दुबे  के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक के दौरान संगठन को मज़बूत करने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने तथा आगामी रणनीतियों को लेकर गंभीर और सार्थक चर्चा की गई।
बैठक में उत्तर भारतीय संगठन महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष श्री जयप्रकाश सिंह की प्रमुख उपस्थिति रही। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और जनसेवा को शिवसेना की मूल पहचान बताते हुए निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला प्रमुख उत्तर पूर्व मुंबई श्री संतोष तिवारी एवं महिला जिला प्रमुख श्रीमती सुषमा सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिवमहापुराण कथा सम्पन्न
मुंबई। उत्तर मुंबई के लोकप्रिय जन सेवक गोपाल शेट्टी जी के मार्गदर्शन में आयोजित 9 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का समापन 08 फरवरी 2026 को देवीपाडा ग्राउंड बोरीवली में हुआ। इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और 09 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद का लाभ लिया। कथा व्यास पंडित श्याम सुन्दर दास  महाराज के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का श्रवणपान सभी कथा प्रेमियों ने किया। संस्था अध्यक्ष शिवदयाल मिश्रा के नेतृत्व में कथा का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नागेन्द्र मिश्रा, रवि पाठक, सुभाष तिवारी, शर्मिला पाठक, राजेश मिश्रा, डॉ संजय उपाध्याय, धीरूभाई चौहान, नरेन्द्र पांडे, सत्यनारायण तिवारी, रमेश गौड़, हरीश तिवारी, घनश्याम शुक्ला, राजेश मौर्या, अक्षय उपाध्याय, मंगल रावत, अरुण पाठक, हर्षित पाठक, विकास तिवारी, हरीश तिवारी, संजय प्रसाद, घनश्याम शुक्ला, हर्षवर्धन मिश्रा सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूर्वांचल विकास परिवार ने किया समाजवादी कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव का सम्मान
मुंबई। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक  डॉ. द्रिगेश यादव के नेतृत्व में आज  समाजवादी कुटिया, जौनपुर के संस्थापक ऋषि यादव के मुंबई आगमन पर पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा विले पार्ले पूर्व स्थित  कार्यालय पर बहुत ही भव्य स्वागत सम्मान  किया। डॉ दुर्गेश यादव ने शॉल, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया । डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि समाजवादी कुटिया लोगों को समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दे रही है।  इस अवसर संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव , उपाध्यक्ष बृजेश यादव, राष्ट्रीय सचिव विमलेश यादव, कवि जौनपुरिया सतीश यादव, मिमिक्री आर्टिस्ट विजय यादव, रमाकांत यादव, मुकेश यादव ,जोगेंद्र यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
सामाजिक संगठनों द्वारा मनाया गया भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती
ठाणे । सामाजिक संगठन भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति, सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट,नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट,नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट एवं एम.डब्ल्यू. ओ. के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 8 फरवरी 2026 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री,भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सभागार,खोपट ठाणे में मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कलेक्टर शर्मा प्रबंध निदेशक एमके इंडस्ट्रियल गोरेगांव ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में आर जे शर्मा अध्यक्ष क्रांतिकारी पत्रकार संघ जिला ठाणे,हितेंद्र लिंबाचिया प्रदेश अध्यक्ष सूरत गुजरात,गीता ठाकुर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरत, विजय शंकर शर्मा जिला अध्यक्ष सूरत, विनोद कुमार शर्मा उर्फ सोनू जौनपुर जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेविका चित्रा पवार उपस्थित रही।विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी ठाणे शहर वरिष्ठ आमदार संजय जी केलकर साहब,नगरसेवक एवं उप महापौर कृष्ण दादू पाटिल के साथ ठाणे जिला नवनियुक्त नगरसेवक/नगरसेविका नंदा ताई पाटील,नम्रता कोली,प्रतिभा मंडवी,आशा शेर बहादुर सिंह, दीपक जाधव एवं अनीता दयाशंकर यादव उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथियों में डॉ एस आर श्रीवास,डॉ संजय शर्मा,डॉ सुरेन्द्र शर्मा,बाबुल्ले शर्मा, ओमप्रकाश सविता,संतोष कुमार शर्मा डोंबिवली,रोशन शर्मा कुर्ला,अनिल शर्मा विलेपार्ले,संतोष शर्मा भाईंदर, कल्पनाथ शर्मा मुलुंड,लोलारक शर्मा सांताक्रुज, सुरेश कमला प्रसाद शर्मा, राजकुमार शर्मा प्रधानाचार्य,विनोद शर्मा विक्रोली,देवनारायण शर्मा, ललित शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने उपस्थित सामाजिक बंधुओं को NSCT के उद्देश्य की विधिवत जानकारी दी और निवेदन किया कि आप सभी सदस्यता ग्रहण करें और परिवार को सुरक्षित करें।उक्त समारोह का आयोजन कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,दुर्गेश कुमार शर्मा नंदवंशी,श्रीमती राधा संतोष शर्मा,सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी,मनोज कुमार जगदीश शर्मा,संतोष निरंकार शर्मा ने किया।उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर किया गया।अतिथियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का आगाज़ किया तत्पश्चात समाज को आगे बढ़ाने एवं उत्थान हेतु शिक्षा,संस्कार,रोजगार,दहेज प्रथा विरोध,जनसंख्या,स्वास्थ्य एवं सहयोग की बात रखी।ठाणे के वरिष्ठ साहित्यकार एन बी सिंह नादान ने अपनी ग़ज़लों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं ओमप्रकाश सविता एवं विनय शर्मा दीप ने भारत रत्न की जीवनी काव्य के माध्यम से रखी।मंच का संचालन एवं आभार कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने किया।
श्रोताओं का दिल जीतने के लिए रॉकस्टार संगीत मासूम फिर तैयार
मुंबई। हिंदी संगीत जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके उभरते हुए कलाकार और रॉक-स्टार संगीत मासूम एक बार फिर श्रोताओं के दिलों को छूने के लिए तैयार हैं।
“दिल का खुदा”, “ब्रेकअप पार्टी” और “साजन के शहर” जैसी सुपरहिट प्रस्तुतियों की अपार सफलता के बाद अब उनका नवीनतम हिंदी संगीत एल्बम “बेदर्दी” संगीत प्रेमियों के बीच दस्तक देने जा रहा है।
“बेदर्दी” केवल एक संगीत एल्बम नहीं, बल्कि टूटे हुए दिलों की सच्ची आवाज़ है—ऐसी दास्तान, जो प्रेम, पीड़ा, बिछोह और भावनाओं की गहराई को सुरों के माध्यम से बयां करती है। इस गीत के प्रत्येक शब्द में दर्द की सच्चाई, प्रेम की कसक और आत्मा को छू लेने वाली संवेदनाएँ समाहित हैं, जो श्रोताओं को भीतर तक झकझोर देती हैं।
एल्बम की आत्मा को अपनी सशक्त और भावनात्मक गायकी से सजाया है प्रसिद्ध गायक अगम कुमार निगम ने, जिनकी आवाज़ इस एल्बम को और भी प्रभावशाली बनाती है। गीत के बोल मुकेश कुमार मासूम द्वारा रचे गए हैं, जो शब्दों के माध्यम से टूटे रिश्तों और अधूरी मोहब्बत की सच्चाई को बेहद खूबसूरती से उकेरते हैं। मुकेश कुमार मासूम समकालीन हिंदी साहित्य, सिनेमा और वैचारिक लेखन के एक संवेदनशील, प्रखर और बहुआयामी रचनाकार हैं। उनकी लेखनी की पहचान है—सरल भाषा में गहन भाव, तथ्यात्मक स्पष्टता के साथ साहित्यिक प्रवाह, और समकालीन समाज को दिशा देने वाला विचार। मुकेश कुमार मासूम स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (SWA) तथा इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के सदस्य हैं, जो उनके सशक्त जुड़ाव को साहित्य और फिल्म उद्योग—दोनों से प्रमाणित करता है। वे बॉलीवुड में एक स्थापित गीतकार के रूप में भी जाने जाते हैं और “ दिल तोड़ने वाला , दिल का खुद निकला “ ( उदित नारायण ) , दारू सिगरेट छोड़ दे ( ममता शर्मा ) , जीवन एक अमृत है ( उदित नारायण ) , मेरे मन को ( उदित नारायण ) , भगवान जरूरी है ( अल्तमश फरीदी ) , खाटू श्याम जाना है ( अनूप जलोटा )  , जय भीम बोलो रे (मोहम्मद अज़ीज़ )  ब्रेकअप पार्टी ( हरमन नाज़िम ) , मेनू हँसके विदा कर दे ( शबाब साबरी )  , बौद्ध धर्म के अनुयाई (अनूप जलोटा ) उस बेदर्दी ने दिल तोड़ा ( अगम कुमार निगम )  जैसे अनेक सुपरहिट एवं लोकप्रिय गीतों की रचना कर चुके हैं। उन्होंने अगम कुमार निगम, समीर खान, ममता शर्मा, अल्तमश फ़रीदी, शबाब साबरी, स्वर्गीय मोहम्मद अज़ीज़, पद्मश्री कुमार शानू, पद्मश्री अनूप जलोटा, तथा पद्मश्री एवं पद्म भूषण उदित नारायण जैसे महान एवं प्रतिष्ठित गायकों के लिए गीत लिखे हैं। उनके गीतों में भावनात्मक गहराई, लोकसंवेदना और आत्मीयता स्पष्ट रूप से झलकती है।
  फिलहाल वे सिनेविस्टा लिमिटेड जैसी सुप्रसिद्ध फिल्म / सीरियल मेकिंग फिल्म कंपनी सहित बॉलीवुड की लगभग सभी बड़ी हस्तियों के लिए लेखन कार्य कर रहे हैं ।एल्बम में संगीत मासूम के साथ खुशबू पोद्दार मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी, जिनकी सशक्त प्रस्तुति गीतों की भावनात्मक गहराई को दृश्य रूप प्रदान करती है। उजाला मेहता ने भी शानदार अभिनय किया है। संगीत निर्देशन की कमान संभाली है रफ़ीक़ राजा ने, जिनकी धुनें दिल को छू लेने वाली हैं और लंबे समय तक स्मृति में बनी रहती हैं।एल्बम का निर्देशन अनिल मेहता ने किया है, जबकि नृत्य संयोजन संजय चौधरी द्वारा किया गया है, जो गीतों को दृश्यात्मक रूप से और भी प्रभावशाली बनाता है।“बेदर्दी” उन सभी दिलों की कहानी है, जिन्होंने कभी सच्चा प्रेम किया और टूटने का दर्द सहा। यह एल्बम भावनाओं की उस गहराई को छूता है, जहाँ शब्द कम और एहसास अधिक बोलते हैं। संगीत मासूम का यह नया प्रयास न केवल संगीत प्रेमियों को एक यादगार अनुभव देगा, बल्कि हिंदी संगीत जगत में एक गहरी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। मासूम फिल्म कंपनी का यह गीत बहुत ही कर्णप्रिय बन पडा़ है। यह हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा। बता दें कि संगीत मासूम एक होनहार कलाकार है। उन्होंने सरोज खान से डांस सीखा है और रोशन तनेजा एक्टिंग एकेडमी से अभिनय का चार महीने का डिप्लोमा किया है।
भायंदर के काशी विश्वनाथ मंदिर में जागरण व भंडारा , शामिल हुए हजारों भक्त
भायंदर। मीरा भायंदर के प्रख्यात समाजसेवी तथा देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में भायंदर पूर्व के आरएनपी पार्क में बनवाए गए दिव्य और भव्य काशी विश्वनाथ मंदिर में आज श्री राम मानस प्रचार समिति  द्वारा मां भगवती का विशाल जागरण व भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। लल्लन तिवारी ने अपने हाथों से भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया। उनके साथ मंदिर के ट्रस्टी पुरुषोत्तम पांडे, भोर भ्रमण परिवार के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, समाजसेवी अभयराज चौबे ने भी महाप्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम मानस प्रचार समिति के संस्थापक श्रीराम दुबे, अध्यक्ष वीरेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष बबलू पांडे, सुशील त्रिपाठी, दिनेश दुबे, जमीदार मिश्रा, रामप्रवेश तिवारी , संजय श्रीवास्तव , नीरज तिवारी, विनोद पांडे, अशोक मिश्रा, संजय दुबे,डीएम मिश्रा ,अनिल गुप्ता, हौसिला शुक्ला, दाढ़ी तिवारी, संतोष मिश्रा, पप्पू तिवारी की सक्रिय भूमिका रही । समाजसेवी पीजी सिंह तथा समाजसेवी अमित उपाध्याय का विशेष योगदान रहा।
लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक “AUTHENTIC CONCEPT OF SHIVA” पर मुंबई में विशेष संवाद
मुंबई। गरुड़ प्रकाशन द्वारा प्रकाशित लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक “AUTHENTIC CONCEPT OF SHIVA” के उपलक्ष्य में टाइटल वेव्स, बांद्रा वेस्ट, मुंबई में एक विशेष लेखक संवाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली तथा लेखक राजीव नौटियाल ने अंशुल पांडे से भेंट कर उन्हें पुस्तक प्रकाशन पर बधाई दी। संवाद के दौरान पुस्तक में प्रस्तुत भगवान शिव की प्रामाणिक एवं शोध-आधारित व्याख्या पर विस्तार से चर्चा हुई। लेखक ने शिव तत्व की दार्शनिक गहराई तथा शिव चेतना की समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार यह अवधारणा प्राचीन ज्ञान को आधुनिक संदर्भ से जोड़ती है।
यह लेखक मिलन साहित्य प्रेमियों और पाठकों के लिए एक समृद्ध एवं ज्ञानवर्धक अनुभव सिद्ध हुआ, जिसमें आध्यात्मिकता, दर्शन और सांस्कृतिक समझ पर सार्थक विमर्श हुआ। कार्यक्रम ने शोधपरक आध्यात्मिक साहित्य के प्रति पाठकों की बढ़ती रुचि को भी रेखांकित किया।
हनुमान जी शक्ति, भक्ति, निस्वार्थ सेवा और साहस के सर्वोच्च प्रतीक : बालकृष्णाचार्य महाराज

भायंदर। हनुमान जी शक्ति, असीम भक्ति, निस्वार्थ सेवा और साहस के सर्वोच्च प्रतीक हैं। वे भगवान राम के परम भक्त हैं, जिन्हें "संकटमोचन" कहा जाता है क्योंकि वे भक्तों के दुखों और बुराइयों का नाश करते हैं। हनुमान जी का महत्व बल, बुद्धि, विद्या और विनम्रता के आदर्श रूप में है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहने की प्रेरणा देते हैं। मोदी परिवार द्वारा बालाजी गौशाला भायंदर पश्चिम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के व्यास पीठ से बोलते हुए प्रख्यात कथावाचक बालकृष्णाचार्य महाराज नए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की उपासना करने वाला व्यक्ति हमेशा सुखी समृद्ध और बलशाली होता है।  मानकचंद मोदी तथा उनके परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में हजारों लोग शामिल हुए। मुख्य यजमान के रूप में ज्योति मानकचन्द मोदी तथा अंजू सुरेश कुमार मोदी ने लोक कल्याण की भावना के साथ पूजा अर्चना की। 2 फरवरी से आरंभ कथा का समापन 8 फरवरी को भंडारा के साथ संपन्न हुआ।
साहित्य सागर मंच पर गीत ग़ज़लों की सजी महफिल
जयपुर । साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था साहित्य सागर मंच के तत्वावधान में शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को आनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि गणेश प्रसाद गौतम प्रज्ञेय उपस्थित थे। कवियों में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पा माथुर,दीपा शर्मा उजाला उपस्थित रही जहां मंच का खूबसूरत संचालन नम्रता शर्मा ने किया।संस्थापक अध्यक्ष डॉ शिवदत्त शर्मा के संयोजन में खूबसूरत महफ़िल सजी जिसमें स्वयं डॉ शर्मा ने भी गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था उपाध्यक्ष अरुण ठाकर एवं सचिव सुभाष चन्द्र शर्मा की अहम भूमिका रही।अंत में विनय शर्मा दीप ने सभी की रचनाओं की खूबसूरत समिक्षा के साथ सवैया सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया तथा डॉ शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समापन किया।