Mirzapur: दिव्यांग दंपत्ति का रोका रास्ता,मना करने पर जान से मारने की मिली धमकी, पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से लगाया न्याय की गुहार

मीरजापुर। एक तरफ़ सरकार जहां आमजनों को सुलभ रास्ता मुहैया कराने के लिए सार्वजनिक रास्ता से लेकर गली सड़क के चौड़ीकरण कार्य को बढ़ावा दे रही है वहीं कुछ लोग आज भी अपने रसूख के बल पर रास्ता रोकर अमन-चैन बिगाड़ने हुए शांति व्यवस्था में खलल डालने का कार्य करते आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौधा का सामने आया है जहां के रहने वाले कृष्ण दूबे व उनकी पत्नी दोनों शारीरिक रूप से विकलांग है। जिनके विपक्षी रमाकांत, उमाकांत, श्रीकांत, और शिवकांत पुत्र शिवशंकर उनके रास्ते को रोककर अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। बताया गया है कि कृष्ण दूबे के घर के सामने स्थित लगभग 8 फीट चौड़ा रास्ता है। जिसका उपयोग सैकड़ों ग्रामीण करते हैं। आरोप है कि विपक्षी इस सार्वजनिक रास्ते पर जबरन कब्जा कर रहे हैं और आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया है। जब पीड़ित दंपत्ति ने रास्ता रोकने का विरोध किया, तो आरोपी वकील और उसके भाइयों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने मीरजापुर के जिलाधिकारी कार्यालय में एक पत्रक सौंपा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर पैमाइश कराई जाए और दबंग वकील के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए बंद रास्ते को खुलवाया जाए।
श्रीराम कथा के लिए गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलशयात्रा
ड्रमंडगंज।क्षेत्र के खुटहा गांव स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के लिए सोमवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक विंध्य पीठाधीश्वर लक्ष्मणाचार्य महराज के नेतृत्व में कलश यात्रा मनकामेश्वर मंदिर से कलश यात्रा आरंभ हुई। पटेहरा गांव स्थित हनुमान मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं और महिलाओं ने कलश में जल भरा।कलश यात्रा पटेहरा गांव से होती हुई मनकामेश्वर मंदिर कथा स्थल पर पहुंची।जहां विधि विधान से कलश स्थापना की गई।कलश यात्रा में जय श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एस आई अंसार अहमद व पुलिसकर्मी लगे रहे।कलश यात्रा में छोटी कुंवर सिंह,कृष्ण कांत तिवारी,अमर बहादुर सिंह, रमाशंकर सिंह,भानु तिवारी,धीरज मिश्र, मार्तंड सिंह, उमाकांत दुबे,अरूण मिश्र, राकेश तिवारी, पिंकेश सिंह, अभिषेक सिंह अधिवक्ता जेपी तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
मिर्जापुर : भ्रष्ट सचिव को नेताओं के दबाव में बचा रहा AR,नहीं कर रहा कोई कार्रवाई,नियम के विरुद्ध गांव के समिति में है नियुक्त है सचिव

मिर्जापुर जनपद के बी. पैक्स रामपुर खोमर मैना समिति में नियुक्त सचिव के खिलाफ समिति के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि सचिव की नियुक्ति अवैध और विधि विरुद्ध किया गया है.गांव में नियुक्ति होने से किसानों को सरकारी दाम से अधिक दाम में खाद बेचना बिचौलियों से रात में धान उतरवाने का विडियो वायरल होने पर एसडीएम लालगंज ने स्थानांतरण करने का आदेश दिया था इसके बावजूद भी इस भ्रष्ट सचिव पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. सचिव गांव में नियुक्त होने से राजनीति अलग से कर रहा है. स्थानांतरण न होने से किसानों में आक्रोश है.



मिर्जापुर जनपद का बी. पैक्स रामपुर खोमर मैना समिति लालगंज इस वक्त सुर्खियों में है.गांव की समिति में सचिव की नियुक्ति होने पर किसानों में आक्रोश है. किसानों ने समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल शिकायत की है. ओम प्रकाश पटेल ने किसानों की बात को लेकर जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार को प्रार्थना पत्र देखकर आरोप लगाया है कि अवैध और नियम के विरुद्ध सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी ने नियुक्ति की है. गांव में नियुक्ति होने के कारण बिना अधिकारियों के डरे किसानों को सरकारी दाम से अधिक दाम पर खाद बेचा जा रहा हैं सचिव.किसानों से 10 रुपये प्रति बोरी अधिक सचिव ले रहा है.किसानों के विरोध करने पर सचिव अपने कार्यकाल से बाहर निकलने का धमकी दे रहा है.वीडियो बनता देख सचिव कुर्सी छोड़कर खिसक गया.सचिव और किसानों के बीच हो रहे वार्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.किसानों का आरोप हैं कि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी और इनके कार्यालय के कर्मचारियों के मिली भगत से सचिव ले रहा है.खाद के साथ ही धान में भी सचिव रणजीत सिंह कालाबाजारी करता है.क्रय केंद्र  बंद होने पर किसानों के जगह रात में व्यापारियों से धान उतरवाता हैं जिसका वीडियो किसानों ने बना कर वायरल किया था.वीडियो वायरल होने के बाद भी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी सचिव को बचाने में जुटे हैं.जबकि वीडियो वायरल होने पर एसडीएम लालगंज ने विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया था साथ ही स्थानांतरण करने को कहा था इसके बावजूद भी नहीं किया गया.


मिर्जापुर में गजब का सरकारी ऑफिस हैं एडवांस में पत्र लिखा रहता है.मिर्जापुर के सहकारिता विभाग के ऑफिस में शिकायत के पहले ही पत्र तैयार रहता है.एक आदेश पत्र है जो शिकायत करने के 27 दिन पहले जारी हो गया है.एक नोटिस का पत्र है जो शिकायत करने के एक दिन पहले जारी किया गया है.दोनों पत्रों में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी अमित कुमार पांडेय का हस्ताक्षर है.पत्र में विभाग खुद बता रहा शिकायतकर्ताओं का तारीख़.इसके बावजूद आँख बंद कर AR साहब हस्ताक्षर कर दे रहे है.दोनों पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति के जिला सचिव बने अनिल
*मानव अधिकारों के रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित रहने की दुहराईं वचनबद्धता

मीरजापुर/सोनभद्र। अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति ने संगठन को विस्तार देने के क्रम में मीरजापुर जिला सचिव एवं सोनभद्र जिले में जिलाध्यक्ष की नियुक्त करते हुए संगठन विस्तार की अपेक्षा की है।
समिति ने मीरजापुर जिले के मड़िहान तहसील क्षेत्र के बेदौली, कलवारी माफी निवासी पत्रकार अनिल कुमार को जिला सचिव मनोनीत किया है। आदिवासी बहुल क्षेत्र से आने वाले अनिल कुमार ने अपने मनोनयन पर समिति के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि वह मानव अधिकारों के रक्षा के साथ समाज के दबे-कुचले वंचित शोषित पीड़ित लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इसी प्रकार सोनभद्र जनपद ईकाई के तौर पर सोनभद्र जिले के ग्राम ढोलो परसौना निवासी राजेन्द्र जी को अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति का
जिलाध्यक्ष सोनभद्र मनोनित किया गया है। अपने मनोनयन पर उन्होंने कहा है कि सोनभद्र जनपद के उपेक्षित पीड़ित लोगों के हक अधिकार के लिए आवाज उठाते हुए उन्हें सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में वह तत्पर रहेंगे।
सड़क हादसे में एएनएम कर्मचारी की मौत
लालगंज, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत मलेट्री कंपाउंड के सामने सोमवार दोपहर बाद मिर्जापुर की तरफ से लालगंज आते समय बाइक में साड़ी फंसने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे बाइक में पीछे बैठी एएनएम कर्मचारी की सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंचे समाजसेवी नवीन तिवारी ने अपने वाहन से घायल कर्मचारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में तैनात एएनएम 55 वर्षीय आशा पटेल अपने पुत्र सौरभ पटेल के साथ मिर्जापुर से लालगंज की तरफ बाइक से आ रही थी की बाइक में साड़ी फंस गई जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक सड़क पर गिरने से एएनएम के सिर में गंभीर चोट लग गई। जिससे एएनएम की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया की अधिक रक्त स्राव होने की वजह से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही अस्पताल पर भीड़ लग गई। वहीं अस्पताल परिवार में सन्नाटा छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा देवहट गांव
मृत श्रमिक के परिजनों से मिलकर घटना की ली जानकारी

ड्रमंडगंज।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर सोमवार दोपहर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल क्षेत्र के देवहट गांव पहुंचा। समाजवादी पार्टी के छानबे विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने मृत श्रमिक छोटकऊ कोल के घर पहुंचकर स्वजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। प्रतिनिधि मंडल ने श्रमिक की हत्या का खुलासा नही किए जाने पर आक्रोश जताया। प्रतिनिधि मंडल मृत श्रमिक के पुत्र रविन्द्र कुमार उर्फ पिंटू के साथ ड्रमंडगंज थाने पर पहुंचा और घटना की जांच के संबंध में थानाध्यक्ष भारत सुमन से जानकारी ली। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने श्रमिक की हत्या का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष से कहा। थानाध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी के अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सियाराम जैसल ने बताया कि जिलाध्यक्ष के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक आवाज उठाएगी। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज से मामले की जांच की प्रगति के संबंध में वार्ता की गई है।हम उम्मीद करते हैं कि डीएम और एसएसपी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय सचिव ने आरोप लगाया कि श्रमिक दुलार मनि कोल ने आत्म हत्या नही कि बल्कि उसकी भी हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया।छोटकऊ कोल की हत्या में शामिल लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। समाजवादी पार्टी श्रमिक की हत्या में शामिल लोगों के विरुद्ध  कार्रवाई की मांग करती है। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
दिनदहाड़े संविदा स्वास्थ्यकर्मी का स्पलेन्डर प्लस बाइक हुआ चोरी
मीरजापुर। अभी तक तो मंडलीय अस्पताल परिसर में ही बाइक और साइकिल चोरी की घटनाएं घटित हुआ करती थी, अब टीबी अस्पताल परिसर भी इससे अछूता नहीं रहा है। शनिवार को चोरों ने दिनदहाड़े टीबी अस्पताल में तैनात संविदा स्वास्थ्यकर्मी का स्पलेन्डर प्लस बाइक पार कर दिया। बाइक चोरी होने की जानकारी होते ही अन्य टीबी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों सहित आएं हुए मरीजों में हड़कंप मचा रहा है।
बताते चलें कि देहात कोतवाली थाना क्षेत्र भरुहना निवासी आकाश कुमार यादव टीबी अस्पताल में संविदा पद पर कार्यरत है, नित्य की भांति शनिवार 7 फ़रवरी को भी वह अपनी बाइक (मोटर साइकिल) से टीबी अस्पताल आएं हुए थे। अचानक समय दोपहर 1.15 बजे जहां उन्होंने अपनी बाइक खड़ा किया हुआ था वहां से संख्या UP63 AZ 3839 स्पलेन्डर प्लस जो ब्लेक (काला) रंग की रही नदारद देख दंग रह गए। पहले सोचा कि किसी ने हटाकर इधर-उधर खड़ा कर दिया होगा, लेकिन पूरा परिसर खंगालने के बाद भी जब बाइक का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने बाइक चोरी की सूचना अस्पताल पुलिस चौकी सहित शहर कोतवाली पुलिस को भी दे दी।

*दो दिन बाद भी चोरी गई बाइक का नहीं चला पता*

दिनदहाड़े संविदा टीबी अस्पताल स्वास्थ्यकर्मी का स्पलेन्डर प्लस बाइक चोरी होने की घटना के दो दिन बीतने के बाद भी बाइक चोरों का पुलिस पता लगा पाने में असफल रही है। बाइक चोरी के तीसरे दिन सोमवार को टीबी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों एवं यहां आएं हुए मरीजों में चोरों का खौफ देखा गया। लोग चर्चा करते हुए देखें सुनें जा रहें थें कि टीबी अस्पताल के गेट से लेकर परिसर पर बेख़ौफ़ नशेड़ियों एवं बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता है। बाइक चोरी वाले दिन भी कुछ संदिग्ध युवकों की आवा-जाही बनी हुई थी‌ आशंका जताई जा रही है कि नशेड़ियों एवं जुआड़ियों की भी इसमें संलिप्तता हो सकती है। यदि पुलिस ने कुछ संदिग्धों सहित नशेड़ियों, गजेड़ियों की आवा-जाही को संज्ञान में लिया तो बाइक चोरी का खुलासा किया जा सकता है।

*स्वास्थ्य कर्मियों ने एसपी से लगाई गुहार*

बाइक चोरी की घटना के तीसरे दिन टीबी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने पीड़ित संविदाकर्मी के संग नवागत पुलिस अधीक्षक से मिलकर बाइक चोरी की घटना से अवगत कराते हुए बाइक को बरामद करने की गुहार लगाई, साथ ही बाइक चोरी की सूचना दर्ज किये जाने एवं चोरी करने वाले के विरूद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही करने की मांग की। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर सहित शहर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
मुख्य वन संरक्षक ने ड्रमंडगंज वनरेंज का निरीक्षण कर मातहतों को दिया आवश्यक निर्देश
ड्रमंड गंज मिर्जापुर : मुख्य वन संरक्षक सुशांत शर्मा ने रविवार को ड्रमंडगंज वन रेंज का निरीक्षण कर अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मुख्य वन संरक्षक ने कटरा कंपार्टमेंट नंबर एक में बीस हेक्टेयर में कराए जा रहे अग्रिम मृदा कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। वन क्षेत्र में विगत वर्षों में रोपे गए पौधों के नदारद होने पर नाराजगी जताई। रेंजर वीरेंद्र कुमार तिवारी और मौजूद वनकर्मियों को वनों तथा वन्य जीवों की सुरक्षा में लापरवाही नही बरतने की हिदायत दी। मुख्य वन संरक्षक ने सुखड़ा पौधशाला में चार हेक्टेयर भूमि में तीन लाख सत्तानवे हजार अवशेष पौधों के साथ एक लाख वर्तमान आम, अमरुद , आंवला, महुआ, आंवला , चिलबिल, सागौन,कट सागौन,करंज बांस,नीम आदि प्रजाति के उगाए जा रहे पौधों का निरीक्षण किया। पौधों की समय-समय से सिंचाई व समुचित देखभाल करने के लिए कहा कि पौधौ के रखरखाव में अगर किसी प्रकार की कोई कमियां आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी शेख मुअज्जम  रेंजर वीके तिवारी, वनदरोगा सर्वेश्वर पटेल, अभिषेक सिंह वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
दुर्भावना से बनी फिल्में नाम बदलकर भी रिलीज नहीं होनी चाहिए : शैलेन्द्र अग्रहरि
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधि मण्डल ने फ़िल्म के खिलाफ आंदोलन को दिया समर्थन

किसी फिल्म का शीर्षक उसकी मूल भावना होती है। शीर्षक ही पूरे फिल्म का सार होता है। हाल ही में आयी फिल्म घूसखोर पंडत जिसका शीर्षक केवल आपत्तिजनक ही नहीं, यह बेहद अपमानजनक भी है। ऐसी भावना से बनी फिल्में नाम बदलकर भी रिलीज नहीं होनी चाहिए। फिल्में देश और समाज को दिशा देती हैं। ऐसे शीर्षक आधारित फिल्में अपनी सोच से समाज में विघटन उत्पन्न करती हैं। यह शीर्षक बेहद आपत्तिजनक है। यह बेहद दुःख और चिंता का विषय है कि फ़िल्म का मुहूर्त इन्ही बुद्धिजीवी विप्र समाज के लोगों से कराया जाता है फिर इन्ही को अपमानित करने की सोच के साथ ऐसी फिल्मे बनायी जाती है।
जब तक फिल्म बनाने वालों को आर्थिक हानि नहीं होगी, तब तक ऐसी सोच पर आधारित फिल्में बनाना बंद नहीं होगी।
जातियों में विभेद फैलाने की कोशिशें बढ़ी है। बृहद समाज में किसी भी जाति के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें अपमानित करने का कोई अधिकार नहीं है, उनके इतिहास और योगदान से सीखने की जरूरत है।
आज ब्राह्मण समाज को दुर्भावना ग्रसित लक्ष्य पर रखा जा रहा है। अगर चुप रहे तो आगे यह विभेधात्मक और अपमानजनक कुत्सित प्रयास अन्य किसी भी जाति धर्म के साथ भी हो सकता है। वैश्य समाज ने सदैव सनातन संस्कृति और समाज में सद्भाव के लिए काम किया है। सामाजिक सद्भावना को बिगाड़ना वाले तत्वों के खिलाफ पूरा वैश्य समाज एकजुट हो ब्राह्मण समाज के साथ खड़ा है। विप्र समाज सदैव सनातन संस्कृति का अगवा रहा है उन्होंने समाज को राह दिखाने का काम किया है। उनका अपमान संपूर्ण देश का अपमान है जो सनातन संस्कृति को तोड़ने की साजिश है। ऐसी जाति सूचक शीर्षक पर आधारित फिल्म का वैश्य समाज विरोध करते हुए इसकी घोर निंदा करता है।
ये बातें कहते हुए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी के साथ पदाधिकारियों ने विंध्याचल धाम में ज्योर्तिमठ के गौ प्रवक्ता पंडित शुभम मिश्रा एवं काली खोह मंदिर के प्रधानअर्चक आचार्य अगस्त मुनि द्विवेदी जी को अपना समर्थन पत्र सौंपा और केंद्र सरकार को संबोधित पत्र की छाया प्रति भी संलग्न की साथ ही इसके लिए होने वाले किसी भी आंदोलन में अपना पूर्ण सहयोग व समर्थन देने का वादा किया। इस दौरान अतिन कुमार गुप्ता, अनुज उमर भी उपस्थित रहे।
प्राथमिकता के आधार पर दर्ज मामलों में अपराधी तुरंत भेजे जाएं जेल : शैलेन्द्र अग्रहरि
कलेक्ट्रेट में वैश्य समाज ने प्रदर्शन कर मुख्य्मंत्री को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन

मिर्ज़ापुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष मुकेश साहू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में वैश्य-व्यापारियों के ऊपर हो रहे लगातार हमले, लूट व अपराध की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया कऔर इसके विरोध में ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि विगत कई महीनों में विभिन्न जनपदों में व्यापारियों पर कई हमले व लूट की घटनायें हुई हैं। जिनका पूर्ण खुलासा करने में पुलिस विफल साबित हुई है।  इनका जल्द से जल्द खुलासा करके व्यापारियों की जान माल की सुरक्षा की जाय।वैश्य-व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी किये जाएं। जिला सोनभद्र में जगजीवन सिंह पटेल जो गैंगेस्टर सहित गंभीर आरोप का बांछित अपराधी है। पुलिस के सांठ गांठ से वैश्य समाज के अभिषेक केसरी व राजेश केसरी जो पेशे से स्वर्णकार हैं। उनकी जमीन पर दूसरी चौहद्दी देकर बैनामा कराने के बाद जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी संतोष गोयल ने कहा कि प्रयागराज जिले के भिटरिया भीरपुर करछना चन्दन सोनी के साथ लूट की घटना हुई साथ ही हत्या की कोशिश में गोली मारा गया। जिसमें पुलिस कार्यवाही में तीन आरोपी गिरफ्तार करने के बावजूद लाखों रूपए के माल में ढेला बरामद न होना संदेह पैदा कर रहा है। वहीं जिला मिर्जापुर के सुगापाख, मढीहान निवासी अरुण सोनी के घर में घुस कर ,हमलावर लूट हत्या की कोशिश जैसे घटना को अंजाम देते हैं। उनके नाबालिक बेटी को मारा पीटा एवं जेवर छिन लिया,जिसमें पुलिस लिपा पोती कर अपराधी को बचाना चाहती है। पुलिस कार्यवाही ना करके ऐसे अपराधियों का मन बढ़ाती हैं।
जिलाध्यक्ष मुकेश साहू ने कहा कि संतोष कुमार सोनी जो कि गरेथा,भरारी, मेजा प्रयागराज के निवासी हैं उनके दो बेटों का हत्या हुई। अपराधी आज भी बचे हुए हैं जिसमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध है, जिसकी CBCID जांच करा कर न्याय दिलाया जाय। वैश्य समाज पर ऐसे आपराधिक हमलों से समाज में भय व्याप्त है। वैश्य व्यपारियों को प्राथमिकता के आधार पर सुनना चाहिए पुलिसिया रवैया संवेदनशील होना चाहिए।
जिला महामंत्री राजकुमार स्वर्णकार ने कहा कि अपराधिक हमलों से सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को चुनौती मिल रही है। जिला चित्रकूट के थाना बरगढ़ में व्यापारी सुभाष केशरवानी के पुत्र आयुष केसरवानी की दिन दहाड़े अपहरण कर हत्या कर दी जाती हैल चित्रकूट में अपहरण कांड का ,जिस प्रकार से खुलासा हुआ ,वह उसमें अपराधियों को सजा दिलाई गई, इस प्रकार से प्रत्येक जिलों में पुलिस को निर्देशित करने का आदेश दिया जाना चाहिए। इस घटना से सबक लेते हुए वैश्य-व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनना चाहिए जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
इस दौरान रुपेश वर्मा, शिखा अग्रवाल, अनुज उमर, रवि साहू, श्यामा प्रसाद जायसवाल, नमिता केशरवानी, सौरभ श्रीवास्तव, जितेन्द्र अग्रहरि, सौरभ सोनी, कन्हैया कुमार, भरत लाल, प्रदीप सोनी, ऋषि सोनी, आदित्य सेठ, अक्षत गुप्ता, अखिलेश कुमार गुप्ता, विवेक सोनी, लवकुश, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।