"टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं” — हरक सिंह रावत के बयान से कांग्रेस में सियासी हलचल
![]()
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उनका यह बयान— “टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं हुआ है”—प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का विषय बन गया है।
दरअसल, हरक सिंह रावत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने टिकट वितरण को लेकर पार्टी की स्पष्ट नीति सामने रखी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष होने के नाते बड़ी संख्या में नेता उनके पास टिकट की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन कांग्रेस केवल उसी नेता को टिकट देगी, जो जीतने की स्थिति में होगा—चाहे वह किसी भी बड़े नेता का करीबी क्यों न हो।
हरक सिंह रावत ने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई नेता सीट निकालने की स्थिति में नहीं है, तो उसे टिकट नहीं मिलेगा, चाहे वह उनके, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल या पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कितने ही नजदीक क्यों न हों। उन्होंने बताया कि यही बात उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ हुई बैठक में राहुल गांधी के सामने भी रखी थी।
उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को अवगत कराया कि कुछ नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का नाम लेकर यह दावा कर रहे हैं कि उनका टिकट तय हो चुका है। इसी संदर्भ में उन्होंने राहुल गांधी से कहा— “टिकट तो आपका भी फाइनल नहीं है।” इस पर राहुल गांधी चौंक गए, लेकिन बाद में उन्होंने इस विचार से सहमति जताई।
हरक सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को समझाया कि यदि पार्टी के वरिष्ठ नेता यह तय करें कि किसी सीट से चुनाव लड़ना उचित नहीं है, तो उस निर्णय को स्वीकार करना चाहिए। राहुल गांधी ने भी इस सोच का समर्थन किया।
अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर हरक सिंह रावत ने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी जिस सीट से चाहे उन्हें चुनाव लड़ने को कहे, वह तैयार हैं। यहां तक कि अगर पार्टी दरी बिछाने को भी कहेगी, तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्हें न तो किसी पद की लालसा है और न ही टिकट की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इन बातों को साझा करने का उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं को सच्चाई से अवगत कराना और उन्हें एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रेरित करना है।
हरक सिंह रावत ने अपने बयान की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता नेतृत्व की नजर में है। टिकट का फैसला माहौल, परिस्थितियों और जनता के रुझान को देखते हुए किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उन्हें खुद नहीं पता कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे या उन्हें टिकट मिलेगा भी या नहीं।


* तीन अज्ञात स्कूटी सवारों ने की मारपीट और दी धमकी, मनीषा हत्याकांड में आरोपी पर 25 हजार का इनाम
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का औचक निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद बिचौलिए (दलाल) मौके से फरार हो गए।
लक्सर (हरिद्वार)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में पशु वैक्सीनेशन के नाम पर लाखों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। यह खुलासा सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
डोईवाला। उत्तराखंड के जौलीग्रांट स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी छात्रा की संदिग्ध मौत ने यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
रुड़की (हरिद्वार)। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के झबरेड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय मामला सामने आया है। एक प्राइवेट पब्लिक स्कूल के शिक्षक पर कक्षा एक में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित छात्र के परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विकासनगर उत्तराखंड। प्रसिद्ध भद्राज मंदिर ट्रेकिंग रूट पर पहाड़ियों और घने जंगल के बीच रास्ता भटक गए 10 युवकों को पुलिस ने समय रहते रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अंधेरा होने के कारण युवक निर्धारित ट्रेकिंग रूट से भटक गए थे, जिससे उनकी जान पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।
देहरादून। इलाज के दौरान एक महिला की मौत के मामले में उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक निजी अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। काउंसिल ने अस्पताल की गंभीर लापरवाही मानते हुए उस पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, साथ ही अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों का पंजीकरण दो माह के लिए निलंबित कर दिया गया है।
1 hour and 27 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1