मुख्य वन संरक्षक ने ड्रमंडगंज वनरेंज का निरीक्षण कर मातहतों को दिया आवश्यक निर्देश
ड्रमंड गंज मिर्जापुर : मुख्य वन संरक्षक सुशांत शर्मा ने रविवार को ड्रमंडगंज वन रेंज का निरीक्षण कर अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मुख्य वन संरक्षक ने कटरा कंपार्टमेंट नंबर एक में बीस हेक्टेयर में कराए जा रहे अग्रिम मृदा कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। वन क्षेत्र में विगत वर्षों में रोपे गए पौधों के नदारद होने पर नाराजगी जताई। रेंजर वीरेंद्र कुमार तिवारी और मौजूद वनकर्मियों को वनों तथा वन्य जीवों की सुरक्षा में लापरवाही नही बरतने की हिदायत दी। मुख्य वन संरक्षक ने सुखड़ा पौधशाला में चार हेक्टेयर भूमि में तीन लाख सत्तानवे हजार अवशेष पौधों के साथ एक लाख वर्तमान आम, अमरुद , आंवला, महुआ, आंवला , चिलबिल, सागौन,कट सागौन,करंज बांस,नीम आदि प्रजाति के उगाए जा रहे पौधों का निरीक्षण किया। पौधों की समय-समय से सिंचाई व समुचित देखभाल करने के लिए कहा कि पौधौ के रखरखाव में अगर किसी प्रकार की कोई कमियां आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी शेख मुअज्जम  रेंजर वीके तिवारी, वनदरोगा सर्वेश्वर पटेल, अभिषेक सिंह वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
दुर्भावना से बनी फिल्में नाम बदलकर भी रिलीज नहीं होनी चाहिए : शैलेन्द्र अग्रहरि
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधि मण्डल ने फ़िल्म के खिलाफ आंदोलन को दिया समर्थन

किसी फिल्म का शीर्षक उसकी मूल भावना होती है। शीर्षक ही पूरे फिल्म का सार होता है। हाल ही में आयी फिल्म घूसखोर पंडत जिसका शीर्षक केवल आपत्तिजनक ही नहीं, यह बेहद अपमानजनक भी है। ऐसी भावना से बनी फिल्में नाम बदलकर भी रिलीज नहीं होनी चाहिए। फिल्में देश और समाज को दिशा देती हैं। ऐसे शीर्षक आधारित फिल्में अपनी सोच से समाज में विघटन उत्पन्न करती हैं। यह शीर्षक बेहद आपत्तिजनक है। यह बेहद दुःख और चिंता का विषय है कि फ़िल्म का मुहूर्त इन्ही बुद्धिजीवी विप्र समाज के लोगों से कराया जाता है फिर इन्ही को अपमानित करने की सोच के साथ ऐसी फिल्मे बनायी जाती है।
जब तक फिल्म बनाने वालों को आर्थिक हानि नहीं होगी, तब तक ऐसी सोच पर आधारित फिल्में बनाना बंद नहीं होगी।
जातियों में विभेद फैलाने की कोशिशें बढ़ी है। बृहद समाज में किसी भी जाति के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें अपमानित करने का कोई अधिकार नहीं है, उनके इतिहास और योगदान से सीखने की जरूरत है।
आज ब्राह्मण समाज को दुर्भावना ग्रसित लक्ष्य पर रखा जा रहा है। अगर चुप रहे तो आगे यह विभेधात्मक और अपमानजनक कुत्सित प्रयास अन्य किसी भी जाति धर्म के साथ भी हो सकता है। वैश्य समाज ने सदैव सनातन संस्कृति और समाज में सद्भाव के लिए काम किया है। सामाजिक सद्भावना को बिगाड़ना वाले तत्वों के खिलाफ पूरा वैश्य समाज एकजुट हो ब्राह्मण समाज के साथ खड़ा है। विप्र समाज सदैव सनातन संस्कृति का अगवा रहा है उन्होंने समाज को राह दिखाने का काम किया है। उनका अपमान संपूर्ण देश का अपमान है जो सनातन संस्कृति को तोड़ने की साजिश है। ऐसी जाति सूचक शीर्षक पर आधारित फिल्म का वैश्य समाज विरोध करते हुए इसकी घोर निंदा करता है।
ये बातें कहते हुए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी के साथ पदाधिकारियों ने विंध्याचल धाम में ज्योर्तिमठ के गौ प्रवक्ता पंडित शुभम मिश्रा एवं काली खोह मंदिर के प्रधानअर्चक आचार्य अगस्त मुनि द्विवेदी जी को अपना समर्थन पत्र सौंपा और केंद्र सरकार को संबोधित पत्र की छाया प्रति भी संलग्न की साथ ही इसके लिए होने वाले किसी भी आंदोलन में अपना पूर्ण सहयोग व समर्थन देने का वादा किया। इस दौरान अतिन कुमार गुप्ता, अनुज उमर भी उपस्थित रहे।
प्राथमिकता के आधार पर दर्ज मामलों में अपराधी तुरंत भेजे जाएं जेल : शैलेन्द्र अग्रहरि
कलेक्ट्रेट में वैश्य समाज ने प्रदर्शन कर मुख्य्मंत्री को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन

मिर्ज़ापुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष मुकेश साहू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में वैश्य-व्यापारियों के ऊपर हो रहे लगातार हमले, लूट व अपराध की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया कऔर इसके विरोध में ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि विगत कई महीनों में विभिन्न जनपदों में व्यापारियों पर कई हमले व लूट की घटनायें हुई हैं। जिनका पूर्ण खुलासा करने में पुलिस विफल साबित हुई है।  इनका जल्द से जल्द खुलासा करके व्यापारियों की जान माल की सुरक्षा की जाय।वैश्य-व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी किये जाएं। जिला सोनभद्र में जगजीवन सिंह पटेल जो गैंगेस्टर सहित गंभीर आरोप का बांछित अपराधी है। पुलिस के सांठ गांठ से वैश्य समाज के अभिषेक केसरी व राजेश केसरी जो पेशे से स्वर्णकार हैं। उनकी जमीन पर दूसरी चौहद्दी देकर बैनामा कराने के बाद जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी संतोष गोयल ने कहा कि प्रयागराज जिले के भिटरिया भीरपुर करछना चन्दन सोनी के साथ लूट की घटना हुई साथ ही हत्या की कोशिश में गोली मारा गया। जिसमें पुलिस कार्यवाही में तीन आरोपी गिरफ्तार करने के बावजूद लाखों रूपए के माल में ढेला बरामद न होना संदेह पैदा कर रहा है। वहीं जिला मिर्जापुर के सुगापाख, मढीहान निवासी अरुण सोनी के घर में घुस कर ,हमलावर लूट हत्या की कोशिश जैसे घटना को अंजाम देते हैं। उनके नाबालिक बेटी को मारा पीटा एवं जेवर छिन लिया,जिसमें पुलिस लिपा पोती कर अपराधी को बचाना चाहती है। पुलिस कार्यवाही ना करके ऐसे अपराधियों का मन बढ़ाती हैं।
जिलाध्यक्ष मुकेश साहू ने कहा कि संतोष कुमार सोनी जो कि गरेथा,भरारी, मेजा प्रयागराज के निवासी हैं उनके दो बेटों का हत्या हुई। अपराधी आज भी बचे हुए हैं जिसमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध है, जिसकी CBCID जांच करा कर न्याय दिलाया जाय। वैश्य समाज पर ऐसे आपराधिक हमलों से समाज में भय व्याप्त है। वैश्य व्यपारियों को प्राथमिकता के आधार पर सुनना चाहिए पुलिसिया रवैया संवेदनशील होना चाहिए।
जिला महामंत्री राजकुमार स्वर्णकार ने कहा कि अपराधिक हमलों से सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को चुनौती मिल रही है। जिला चित्रकूट के थाना बरगढ़ में व्यापारी सुभाष केशरवानी के पुत्र आयुष केसरवानी की दिन दहाड़े अपहरण कर हत्या कर दी जाती हैल चित्रकूट में अपहरण कांड का ,जिस प्रकार से खुलासा हुआ ,वह उसमें अपराधियों को सजा दिलाई गई, इस प्रकार से प्रत्येक जिलों में पुलिस को निर्देशित करने का आदेश दिया जाना चाहिए। इस घटना से सबक लेते हुए वैश्य-व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनना चाहिए जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
इस दौरान रुपेश वर्मा, शिखा अग्रवाल, अनुज उमर, रवि साहू, श्यामा प्रसाद जायसवाल, नमिता केशरवानी, सौरभ श्रीवास्तव, जितेन्द्र अग्रहरि, सौरभ सोनी, कन्हैया कुमार, भरत लाल, प्रदीप सोनी, ऋषि सोनी, आदित्य सेठ, अक्षत गुप्ता, अखिलेश कुमार गुप्ता, विवेक सोनी, लवकुश, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान का किया निरीक्षण
कार्यों में लापरवाही बरतने पर फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का दिया निर्देश

मीरजापुर 07 फरवरी 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। एक्सरे जांच में बताया गया कि प्रतिदिन 10 से 12 एक्सरे किया जाता है यह भी बताया कि औसत मासिक मरीज की रजिस्ट्रेशन ओ0पी0डी0 चार हजार के लगभग है। प्रसव के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ हर्षिता श्रीवास्तव विगत कई माह से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है एवं वेतन आहरित नहीं किया जा रहा है। स्टाक निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रयोग में आने वाली कुल 230 दवाओं के सापेक्ष 140 दवाओं का मांग पत्र भेजा जाना बताया गया किंतु मांगे जाने पर 140 दवाओं का मांग पत्र ही प्रस्तुत किया जा सका और न ही 90 दवाइयांे की सूची का मांग पत्र नहीं भेजे जाने के सम्बंध में कोई संतोषजनक उत्तर दिया गया। निरीक्षण के समय वर्तमान स्टाक की स्थिति भी स्पष्ट नहीं की जा सकी। निरीक्षण के समय प्राप्त 140 दवाओं में कौन सी दवा कितनी मात्रा में अवशेष है जिसका भौतिक सत्यापन किया जाना संभव नहीं हो सका यह भी पाया गया कि बड़ी मात्रा में बहुत सारी दवाई आगामी माहो में उनकी तिथि समाप्त होने वाली है जिससे प्रतीत होता है यथा आवश्यकता दवाएं रोगियो को वितरित नहीं की जा रही है दवाओं के साथ-साथ तत्संबंधी अद्यावधिक अभिलेखीय एवं रखरखाव व साफ सफाई व्यवस्था अत्यंत ही खराब पाई गई उपरोक्त पाए गए त्रुटियों से स्पष्ट है कि मुख्य फार्मासिस्ट राजेश सिंह के द्वारा अपने दायित्व्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
भारतीय स्टेट बैंक राजगढ़ का पासबुक मशीन खराब उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी


राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा राजगढ़ में खुली हुई है। पासबुक मशीन की छपाई ना होने से उपभोक्ताओं में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैसों का लेनदेन का हिसाब भी नहीं मालूम चल पा रहा है क्योंकि महीनो से पासबुक मशीन खराब पड़ी हुई है। इसको बनवाने के लिए बैंक मैनेजर कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। उपभोक्ता भी पैसों का लेनदेन कर रहे हैं लेकिन पासबुक की छपाई नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। बैंक में कई बार महीनो से चक्कर लगाया गया।पासबुक की छपाई के लिए लेकिन अभी तक एक हफ्ते 15 दिन में मशीन बन जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मशीन जस की तस पड़ी हुई है बैंक से पैसों की निकासी हो रही है लेकिन मशीन से छपाई नहीं हो पा रही है बैंक मैनेजर उपभोक्ताओं से कहते हैं ग्राहक सेवा केंद्र स्टेट बैंक की शाखा में जाएं वहां से पासबुक छपाई करवा सकते हैं। स्टेट बैंक की में ब्रांच होने के नाते जब यहां की व्यवस्था ऐसी है तो बाहर की क्या होगी। इस संबंध में जब स्टेट बैंक राजगढ़ के बैंक मैनेजर जितेंद्र कुमार जायसवाल से बात हुई उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद मशीन सही हो जाएगा। अगर ज्यादा जरूरी है तो स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र जाकर वहां से छपाई करवा सकते हैं।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

मीरजापुर।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में गुरुवार की देर रात कच्चे मकान के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर युवती ने आत्महत्या कर लिया। मड़वा धनावल गांव निवासी संतोष प्रसाद केशरी की 20 वर्षीया पुत्री रागिनी केशरी रात में मां संगीता देवी और छोटे भाई अंकित के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नही खुलने पर भाई अंकित केशरी ने बहन को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। भीतर से कोई प्रतिक्रिया नही होने पर भाई ने खपरैल के मकान की छत से कमरे में देखा तो बहन बड़ेर में दुपट्टे से लटकी हुई थी।बहन को फंदे से लटकता देख भाई के होश उड़ गए।घटना की जानकारी मां को दी। मां की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे अगल बगल के लोगो ने किसी तरह दरवाजे को खोलकर भीतर गए। ग्रामीणों ने युवती को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता संतोष प्रसाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मैहर दर्शन पूजन करने गए थे।मृतका के भाई की सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एस आई मूलचंद वर्मा ने घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटना की जांच की। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मड़वा धनावल गांव में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान के भीतर बड़ेर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी है।घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बबुरा खुर्द गांव में नील गाय का मांस बरामद कर वनविभाग व पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

गृहस्वामी व उसका परिवार पुलिस व वनविभाग की टीम के आने की भनक लगते ही फरार

ड्रमंड गंज मिर्जापुर
।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बबुरा खुर्द गांव में घर के भीतर नीलगाय का मांस रखे जाने की सूचना पर गुरुवार सुबह वनविभाग व पुलिस की टीम गांव में पहुंची। जहां वनविभाग व पुलिस के आने से पहले आरोपित घर छोड़कर भाग निकले।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बबुरा खुर्द गांव निवासी दीन मोहम्मद उर्फ लंगड़ ने गांव के ही तालाब के भीटे पर पक्का मकान बना रखा है।पक्के मकान के भीतर नीलगाय का मांस रखे जाने की गांव के ही एक व्यक्ति ने वनविभाग व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज विनोद कुमार सिंह, एसआई टीपी सिंह, एसआई मूलचंद वर्मा वनदरोगा सर्वेश्वर पटेल, कुमार कार्तिकेय मौर्य, वनरक्षक अंकुर सिंह ने घर के भीतर तलाशी ली तो बेड के नीचे बड़े टब और बोरी में भरा हुआ करीब चालीस किलो नीलगाय का मांस बरामद किया। ग्रामीणों ने बताया कि बरामद मांस को आरोपियों ने बेचने के लिए घर के भीतर रखा था।वनविभाग की टीम बरामद मांस को थाने लेकर गई ।आरोपितों को पुलिस व वनविभाग की टीम गिरफ्तार नही कर सकी है। वनविभाग मामले की लीपापोती में लगा हुआ है।वनदरोगा सर्वेश्वर पटेल का कहना है बरामद किया गया मांस प्रयागराज जिले से लाया गया था। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि अभी आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया तो वन दरोगा को कैसे मालूम कि नील गाय का मांस प्रयागराज से लाया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया वनविभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।जंगली जानवरों की सुरक्षा में घोर लापरवाही बरत रहा है ।यदि वनविभाग की टीम वनरेंज में गश्त करती तो शायद नील गाय का शिकार नही हो पाता।नील गाय का मांस बरामद होना वनविभाग की कार्य शैली पर सवालिया निशान लगा रहा।वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी ड्रमंडगंज वीरेंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि पशुचिकित्साधिकारी हलिया कमलेश कुमार को बरामद किए गए नील गाय के मांस की पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए सूचना दी गई है। पशुचिकित्साधिकारी द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद आरोपितों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
जिम जिहाद का 8 वां आरोपी मौलाना गिरफ्तार

* सात आरोपी पहले ही किए जा चुके हैं गिरफ्तार

एक आरोपी लकी अभी भी चल रहा है फरार

मीरजापुर। नगर के बहुचर्चित जिम की आड़ में संचालित होते हुए आएं जिम जिहाद व धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने पूर्व में पंजीकृत 2 अलग-अलग मामलों में से सम्बन्धित 8वें आरोपी एक मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि पूर्व में थाना कोतवाली देहात पर धर्मांतरण से सम्बन्धित पंजीकृत दो अभियोगों में अबतक 7 की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में बुधवार 4 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व मुखबिर के सूचना के आधार पर धर्मांतरण से सम्बन्धित 08वें आरोपी मौलवी खलीलुर्रहमान 39 वर्ष पुत्र अजीजुर्रहमान निवासी भूदेव की गली भटवा के पोखरी थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मौलवी खलीलुर्रहमान इस प्रकरण से सम्बन्धित आरोपियों के अनवरत सम्पर्क में था तथा संगठित रूप से आरोपियों के साथ मिलकर हिन्दू लड़कियों को वशीभूत करके धर्मातरण कराने का कार्य करता था।

पुलिस से पूछताछ में मौलाना द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2023 में थाना लोहता जनपद वाराणसी में एक हिन्दू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम लड़के से निकाह कराया था। जिसके सम्बन्ध में उसके खिलाफ थाना लोहत जनपद वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है।
फॉर्म-7 को लेकर सपा का बड़ा आरोप, श्याम लाल पाल बोले - भाजपा पीडीए वोटर्स का नाम काटने की कर रही साजिश

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि मतदाता सूची से नाम काटने वाले फॉर्म-7 को लेकर भाजपा और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि बड़े स्तर पर पीडीए वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। वह मिर्जापुर समाजवादी पार्टी विधानसभा महासचिव अमरेश सोनकर की भतीजी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव की भतीजी की शादी समारोह मेें भाग लेने आये थे।

अनगढ़ रोड स्थित भोला गार्डेन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा बड़े स्तर पर पीडीए वोटरों के नाम मतदाता सूची से कटवाने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह जानकारी मिली, समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखित रूप में अवगत कराया है।दावा किया कि मिर्जापुर और उन तमाम इलाकों से शिकायतें आईं जहां भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायतकर्ता पढ़ा-लिखा नहीं है, लेकिन उसके नाम से हस्ताक्षर वाले फॉर्म-7 जमा कर दिए गए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की घोर उपेक्षा कर रही उत्तर प्रदेश में भी सपा की सरकार बनेगी। लगे हाथ उन्होने भाजपा पर आरोप लगाते हुये कहा कि जनता इनकी करतूतों को जान चुकी है। आने वाले विधानसभा 2027 के चुनाव में इन्हे सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष जी के मिर्जापुर आगमन पर कोन विकास खण्ड के तिलठी, मवैया, चील्ह एवं मझवां विधानसभा के बरौंधा, जसोवर आदि क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर स्वागत करने वालो में गिरधारी पटेल, अमरेश सोनकर, अशोक यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, आशीष यादव, दामोदर प्रसाद मौर्या, सुरेन्द्र पटेल, सत्यप्रकाश यादव, राणा प्रताप सिंह, सोकिम अहमद, हरिशंकर यादव, अनील सोनकर, राममिलन यादव, झल्लू यादव, सौरभ यादव, लाल बहादुर यादव, विरेन्द्र यादव, राज नारायण निराला, रमाशंकर कोल, बलराम यादव आदि मौजूद रहें।
पुआल के भूसे में अज्ञात कारणों से बीती रात आग लग गई

लालगंज, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत गंगहरा कलां गांव निवासी मुनिराज दुबे के सात बीघा धान के पुआल के भूसे में अज्ञात कारणों से बीती रात आग लग गई। पीड़ित के पुत्र लक्ष्मी नारायण दुबे ने बुधवार को लहंगपुर चौकी पर पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के पुत्र लक्ष्मी नारायण दुबे ने बताया कि सात बीघा धान का पुआल गांव के सिवान में स्थित पोखरी के पास रखा था। जिसका कूटी कटवाकर घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर पुआल में आग लगा दिया। वहीं पर पीड़ित ने बताया कि सात बीघा जमीन में धान की फसल लगाया था। थ्रेसरिंग के बाद पुआल का कूटी कटवाकर मवेशियों को खिलाने के लिए भूसे को घर ले जाने की तैयारी कर रहा था कि अज्ञात लोगों ने जानबूझकर भूसे में आग लगा दिया जिससे पूरा भूसा जलकर राख हो गया। बताया कि पोखरी के पास अज्ञात नशेड़ियों का जमावड़ा हमेशा लगा रहता है। लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत सेठ ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है।