संजय द्वारा मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर पीड़ित परिवार गंभीर धाराएं बढ़वाये जाने के संबंध में सीओ सिटी सौरभ सावंत को ज्ञापन सौंपा*
सुल्तानपुर,कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा कॉमेडियन संजय यदुवंशी के द्वारा मीडिया पर अभद्र टिप्पणी एवं पीड़ित परिवार गंभीर धाराएं बढ़वाये जाने के संबंध में पीड़ित परिवार के साथ सीओ सिटी सौरभ सावंत को लिखत रूप से ज्ञापन सौंपा कर कड़ी कार्यवाही कि मांग कि गई। ज्ञापन कि अगुआई संस्था अध्यक्ष डॉ.सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि देश के चौथे स्तंभ मीडिया बंधुओ पर निरंतर संजय यदुवंशी के द्वारा अभद्र टिप्पणी कि जा रही है जिसे समाजसेवियों और पत्रकारों में काफी रोष है आखिर पुलिस प्रशासन के द्वारा मीडिया के सुरक्षा के तमाम वादे हवा हवाई साबित हो रहे हैं । लेकिन कटका क्लब इस लड़ाई का लगातार लड़ती रहेगी। पीड़ित धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि बंधुआकला थाना संजय यदुवंशी को बचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने ने पुलिस प्रशासन से मांग कि है मेडिकल के अनुसार गंभीर धाराएं बढ़वाये जाए और आरोपी कि जल्द गिरफ्तारी कि जाए। कथा वाचक शनि मिश्र ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मीडिया के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले संजय यदुवंशी के खिलाफ जल्द कड़ी कार्यवाही कि जाएगी,उन्होंने भरोसा दिलाया है जल्द कार्यवाही कि जाएगी उन्होंने सभी प्रकरण से अवगत है। ज्ञापन के दौरान केदानाथ वर्मा, राजकुमार कन्नौजिया, प्रधान शोहराब खान, के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर पहुंचे सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बजट को लेकर मीडिया के साथ की प्रेसवार्ता*
सुल्तानपुर पहुंचे सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बजट लेकर आज प्रेस कांफ्रेंस किए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बजट पर चर्चा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। दरअशल आज सुभासपा अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सुल्तानपुर पहुंचे और जिला पंचायत सभागार में भाजपा नेताओं और पत्रकारों के समक्ष बजट सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी।सरकार द्वारा राज्यसभा में सरकारी स्कूल बंद होने और प्राइवेट स्कूल के ज्यादा खुलने पर बोले ओ पी राजभर। गरीब हो या अमीर,कोई ऐसा घर नहीं जहां मोबाइल के रिचार्ज के लिए सभी के पास पैसा,लेकिन अपने बच्चे के रिचार्ज के पास बोला जाता है पैसा नहीं है।पांच घंटे मोबाइल रिचार्ज न हो तो पागलपन छा जाता है, अपने बच्चे के लिए क्यों नहीं करता। जितने भी सरकारी स्कूल है वहां सारी व्यवस्था सरकार दे रही है, जो लोग वहां नहीं जा रहे वही खराब है। नाले पर अतिक्रमण हटवाने गई नगर निगम की टीम को फोन कर हड़काने वाले सुभाषपा विधायक का ऑडियो वायरल होने पर बोले राजभर।ऐसा कुछ नही है, अगर लेखपाल ऐसा कह रहा है तो उसके मोबाइल की रिकॉर्डिंग निकाल कर दे दीजिए। वीडियो वायरल होने पर बोले।देखिए प्रकरण नियम 51 के तहत विधानसभा में उठाया गया था, जहां वास्तव में नाला है वहां ठेकेदारों ने अपना फ्लैट बना रखा है, ठेकेदार चाह रहे हैं कि किसी और की जमीन से नाला निकलवा दें, विधायक चाहते हैं जहां नाला है वहीं से नाला निकले। नाले की जमीन पर विधायक जी का मैरिज लॉन नहीं बना है। उसकी चार चार पैमाईश हुई है,पार्षद पार्टी से प्रेरित है। SIR की सीमा एक माह बढ़ाए जाने और पंचायत चुनाव की स्थिति पर बोले राजभर।पंचायत चुनाव समय पर होगा, मतपत्र छप गए हैं, 75 जिलों में मतपत्र पहुंचा दिए गए हैं। फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन 28 को होगा, समय पर चुनाव होगा।
SGPGI में इलाज के दौरान पति ने तोड़ा दम,श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से घर जाते समय पत्नी ने लगाई छलांग,जानें क्यों*
सुल्तानपुर,पति की मौत से सदमे में आई एक पत्नी ने चलती ट्रेन से छलांग लगा कर अपनी जान दे दिया। उसका शरीर चार हिस्सों में बट गया। आरपीएफ व कोतवाली देहात पुलिस ने शव के टुकड़ो को समेत कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मृतका बिहार प्रांत की रहने वाली थी। जीआरपी थाना प्रभारी भोला सिंह के अनुसार बिहार के बक्सर जिले के रायपुरा गांव की रहने वाली नीतू उपाध्याय (35) परिजनों के साथ लखनऊ से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से जा रही थी। ट्रेन गुरुवार रात तक़रीबन 1:40 पर सुल्तानपुर-वाराणसी रेलमार्ग पर पखरौली रेलवे स्टेशन के पास अभियाकला गांव के निकट पहुंची थी। उसी समय नीतू उपाध्याय शौच के बहाने गेट के पास गईं और चलती ट्रेन से छलांग लगा दिया। यात्रियों ने इस घटना पर तत्काल चेन पोलिंग कर ट्रेन को रोका। कुछ दूर जाकर देखा तो नीतू का शरीर टुकड़ो में बट गया था। परिजनों ने इस घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दिया। जिस पर आरपीएफ व कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सिपाही विजय सिंह और कोतवाली देहात थाने के उप निरीक्षक नदीम अहमद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव के टुकड़ो को जमा किया और पंचायत नामा की कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल भेजा। जहां से शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। बता दें कि अजीत का एक साल पहले किडनी टलांसप्लांट हुआ था। इधर कुछ माह से उसे समस्या बढ़ी तो लखनऊ से इलाज हो रहा था। 24 जनवरी को उसे SGPGI में एडमिट कराया गया था जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अजीत के शव को परिजन एंबुलेंस से घर ले जा रहे थे वहीं नीतू को परिजन और रिश्तेदार उन्हें श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से साथ लेकर जा रहे थे। पति का शव एक एंबुलेंस से घर भेजा जा रहा था। मृतक की दो बेटियां अनन्या, अमान्या और एक नौ साल का बेटा सत्यजीत है। अजीत तीन भाई चार बहन में छटे नंबर पर था। उसकी मां लैसम देवी और पिता मुरलीधर का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
चौंसठ योगिनी हनुमान मंदिर की 8वीं वर्षगांठ पर होंगे भव्य कार्यक्रम में मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह देंगी प्रस्तुति*
भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के संयोजन में तीन दिवसीय भव्य हनुमत महोत्सव का आयोजन।

सुलतानपुर,स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के भंडरा-चंद्रकला स्थित श्री चौंसठ योगिनी हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 19 से 21 फरवरी तक तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के नेतृत्व में किया जा रहा है। मनीषा पांडेय ने बताया कि 19 फरवरी को संगीतमय अखंड श्रीराम चरितमानस पाठ आरम्भ होगा। 20 फरवरी को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान सम्पन्न कराया जाएगा। 21 फरवरी को सायं भजन संध्या एवं प्रसादी वितरण होगा,जबकि दोपहर तीन बजे से भव्य हनुमत महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हनुमत महोत्सव की भजन संध्या में भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह मुख्य आकर्षण रहेंगी। उनके साथ गायक आर्यन बाबू लिटिल स्टार,अवधी गायक अनुराग पंडित, अभिषेक शुक्ला, गायक विवेक पांडेय तथा कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी अपनी प्रस्तुति देंगे। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था रहेगी। यथार्थ मानस सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीनारायण पांडेय ने सभी श्रद्धालुओं, जनपद वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
चौंसठ योगिनी हनुमान मंदिर की 8वीं वर्षगांठ पर होंगे भव्य कार्यक्रम में मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह देंगी प्रस्तुति*
भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के संयोजन में तीन दिवसीय भव्य हनुमत महोत्सव का आयोजन।

सुलतानपुर,स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के भंडरा-चंद्रकला स्थित श्री चौंसठ योगिनी हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 19 से 21 फरवरी तक तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के नेतृत्व में किया जा रहा है। मनीषा पांडेय ने बताया कि 19 फरवरी को संगीतमय अखंड श्रीराम चरितमानस पाठ आरम्भ होगा। 20 फरवरी को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान सम्पन्न कराया जाएगा। 21 फरवरी को सायं भजन संध्या एवं प्रसादी वितरण होगा,जबकि दोपहर तीन बजे से भव्य हनुमत महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हनुमत महोत्सव की भजन संध्या में भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह मुख्य आकर्षण रहेंगी। उनके साथ गायक आर्यन बाबू लिटिल स्टार,अवधी गायक अनुराग पंडित, अभिषेक शुक्ला, गायक विवेक पांडेय तथा कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी अपनी प्रस्तुति देंगे। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था रहेगी। यथार्थ मानस सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीनारायण पांडेय ने सभी श्रद्धालुओं, जनपद वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव राज्य कर यूपी शासन कामिनी चौहान से मुलाक़ात किया*
सुल्तानपुर,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया की अध्यक्षता में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में आज व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव राज्य कर उत्तर प्रदेश शासन कामिनी चौहान जी से मुलाकात किया और जीएसटी की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौपा। मांग पत्र में संगठन की तरफ से लिखा गया है कि हम भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी गण आपके समक्ष व्यापार समुदाय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता प्रस्तुत करना चाहता हूँ। प्रदेश चेयरमैन सुधीर हलवासिया ने कहा कि महोदया,यह सर्वविदित है कि उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 से संबंधित GST पेनल्टी एवं ब्याज को मूल कर राशि जमा करने की शर्त पर माफ करके व्यापारियों को उल्लेखनीय राहत प्रदान की है। इस निर्णय ने वहाँ के छोटे, मध्यम एवं कुटीर उद्योगों को विशेष रूप से लाभान्वित किया और आर्थिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार किया। इस छूट को उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाए जिससे व्यापारियों उद्यमियों को राहत मिल सके। प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि आपका ध्यान व्यापारिक समाज की कुछ गंभीर समस्याओं और विभागीय स्तर पर हो रहे उत्पीड़न की ओर आकृष्ट कराना है। सरकार की मंशा सदैव व्यापारियों को सुगम माहौल देन े की रही है, किंतु धरातल पर कुछ अधिकारियों की कार्यशैली से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल आपसे निम्नलिखित चार प्रमुख बिंदुओं पर तत्काल संज्ञान लेने और कार्यवाही करने का अनुरोध करता है:
1. वाहनों की चेकिंग के दौरान अवैध वसूली: माल परिवहन के दौरान सचल दल (Mobile Squad) या अन्य अधिकारियों द्वारा गाड़ियाँ रोकी जाती हैं। कई बार दस्तावेज सही होने के बावजूद अनावश्यक दबाव बनाया जाता है और अवैध सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। इस प्रकार की अनैतिक वसूली पर तत्काल पूर्ण विराम लगाया जाए।
2. मानवीय त्रुटि (Clerical Error) पर उत्पीड़न न हो: जीएसटी और ई-वे बिल तकनीकी विषय हैं। यदि किसी व्यापारी के प्रपत्रों में कोई छोटी-मोटी मानवीय या लिपिकीय त्रुटि (Clerical Error) हो, और उसकी मंशा कर अपवंचना (Tax Evasion) की न हो, तो उस े परेशान न किया जाए और न ही गाड़ी सीज की जाए। (हमारा स्पष्ट मत है कि यद ि मंशा कर चोरी की है तो कार्यवाही हो, लेकिन सामान्य भूल पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए।)
3. गोदाम से वाहन रिलीज के नाम पर अवैध वसूली: जब किसी वाहन को सीज कर गोदाम मे ं खड़ा कर दिया जाता है, तो व्यापारी द्वारा पेनल्टी भरने और रिलीज ऑर्डर (Release Order) प्राप्त करने के बाद भी उस े परेशान किया जाता है। गोदाम स्तर पर 'गेट पास' या 'खर्चा पानी' के नाम पर ₹500 से ₹1000 की अवैध मांग की जाती है। रिलीज ऑर्डर मिलने के बाद किसी भी प्रकार की अतिरिक्त मांग को दंडनीय माना जाए।
4. फिजिकल वेरिफिकेशन (PV) के नाम पर वसूली बंद होः जीएसटी पंजीकरण या अन्य विभागीय कार्यो ं हेत ु जब अधिकारी फर्म के भौतिक सत्यापन (Physical Verification - PV) के लिए आते हैं, तो व्यापारियों से इसके बदले चार्ज या सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। यह प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क और पारदर्शी होनी चाहिए। इस प्रकार की अवैध मांग पर सख्ती से रोक लगाई जाए। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करने का कष्ट करें,ताकि प्रदेश का व्यापारी भयमुक्त होकर अपना व्यापार कर सके। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रदेश सहसंयोजक राकेश गुप्ता साईंअलीगढ़, नितिन अग्रवाल आगरा, प्रदेश संयुक्त मंत्री गोपाल महेश गुप्ता अनिरुद्ध बरनवाल जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी सुल्तानपुर युवा उद्यमी शाश्वत त्रिपाठी आदि शामिल रहे तथा अपनी बात रखी। सधन्यवाद। जय प्रकाश मिश्र मिडिया प्रभारी
डॉ.संतोष अंश को मिला वैश्विक सम्मान ग्लोबल एक्सीलेंस एजुकेटर अवार्ड से हुए सम्मानित*
सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज में बी एड़ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार सिंह (अंश) ने राजर्षि जनक विश्वविद्यालय, नेपाल में 'वैश्विक सततताः शिक्षा, साहित्य, मानविकी एवं विज्ञान का समावेश" विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में सारगर्भित एवं शोधपरक शोध-पत्र प्रस्तुत किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, शोधात्मक उपलब्धियों एवं प्रभावी शैक्षणिक नेतृत्व के लिए डॉ. संतोष कुमार सिंह (अंश) को "ग्लोबल एक्सीलेंस एजुकेटर अवार्ड" से राजर्षि जनक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमर प्रसाद यादव एवं रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार यादव ने सम्मानित किया । अपने व्याख्यान में डॉ संतोष अंश ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। एआई आधारित तकनीकों के माध्यम से व्यक्तिगत शिक्षण, स्मार्ट क्लासरूम, ऑनलाइन मूल्यांकन, डेटा आधारित शैक्षणिक निर्णय एवं शिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार संभव हुआ है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के क्षेत्र में असीम अवसर प्रदान करता है। इसके समक्ष डेटा सुरक्षा, नैतिकता, तकनीकी असमानता एवं शिक्षकों के प्रशिक्षण जैसी चुनौतियां भी विद्यमान है। चुनौतियों से निपटने के लिए उन्होंने संतुलित, जिम्मेदार एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। डॉ.संतोष अंश को सम्मान मिलने पर महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष शुभ नारायण सिंह, प्रबंधक बाल चंद्र सिंह, पूर्व प्रबंधक टी पी सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, राम बहादुर सिंह, सुरेन्द्र नाथ सिंह, प्राचार्य प्रो डी क़े त्रिपाठी, उप प्राचार्य प्रो निशा सिंह, एमजीएस इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक प्रो विनोद सिंह, डॉ.भारती सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकों , कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने बधाई औऱ मंगलकामनाएं दी।
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन,लगातार ग्यारहवीं बार भदैया बना ओवर आल चैंपियन*
सुल्तानपुर,जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि डीएफओ अमित सिंह एवं विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में 14 ब्लॉक और नगर क्षेत्र की ने बढ़िया प्रदर्शन किया l 197 अंक प्राप्त कर लगातार ग्यारहवीं बार भदैया बना ओवर आल चैंपियन,137 अंकों के साथ धनपतगंज ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया वहीं जयसिंहपुर ब्लॉक ने 116 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

दिन भर चली प्रतियोगिता में 100 मीटर जूनियर में कूरेभार के अविनाश प्रथम चक्का फेंक जूनियर बालक में भदैया के वीरू रहे l टेबल टेनिस बालक वर्ग में दूबेपुर प्रथम और भदैया द्वितीय रहा वहीं बालिका वर्ग में भदैया प्रथम और दूबेपुर दूसरे स्थान पर रहा l बैडमिंटन में जयसिंहपुर बालक बालिका दोनों वर्गों में विजेता रहा दोनों वर्गों में उपविजेता भदैया रहा l जूडो कुश्ती में भदैया और धनपतगंज का दबदबा रहा जिसमें कई भार वर्ग में प्रतियोगिता संपन्न हुई l व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राथमिक बालक वर्ग में दूबेपुर के जोहिद और बालिका में आर्या यादव कूरेभार रही जूनियर बालक में दूबेपुर के योगेश रहे वहीं बालिका में कुड़वार की अनुश्री मिश्रा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया l इस बीच सभी ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों के बीच दौड़ प्रतियोगिता हुई जिसमें लंभुआ के पंकज सिंह प्रथम वहीं धनपतगंज के अरविंद सिंह द्वितीय रहे दूसरी दौड़ खेल अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों के मध्य हुई जिसमें भदैया के उमेश यादव प्रथम और मोतिगरपुर के अजहर द्वितीय रहे l संचालन अनिल यादव और बबिता सिंह ने किया l जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे l जिला व्यायाम शिक्षिका ने बताया कि पात्रता संबंधी सभी कार्य पूर्ण कराते हुए विजेता खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा जिससे मंडल में अच्छा प्रदर्शन हो सके l इस अवसर पर जिला स्काउट मास्टर धर्मेंद्र सिंह जिला गाइड कैप्टन ज्योति सिंह ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक, शिक्षक संघों के पदाधिकारी सहित शिक्षक मुनेंद्र मिश्रा रितेश त्रिपाठी जितेंद्र मौर्य संतोष सिंह मनोज राहुल गायत्री सिंह अर्जुन यादव अनुपम शुक्ला सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे l
निवर्तमान कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विजय मिश्रा, व्यापार मंडल में हुऐ शामिल*
सुल्तानपुर,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन ने आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के दिशा निर्देशन एवं जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह राज के नेतृत्व में व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। विजय मिश्रा एक वरिष्ठ भाजपा नेता की छवि के साथ-साथ व्यवसाय क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हैं, उनके द्वारा विजय मेडिकल एजेंसी का संचालन कुशलता पूर्वक किया जाता है, इसी के चलते उन्होनें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं व्यापारी हितों के लिए सदैव संघर्षित रहने वाले संगठन में अपना विश्वास दिखाते हुए, संगठन के वरिष्ठ जिला महामंत्री अम्बरीश मिश्रा के द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर हिमांशु मालवीय ने कहा कि,विजय मिश्रा जी को भविष्य में संगठन के महत्वपूर्ण पद पर रहकर अपनी कार्य कुशलता से व्यापारी एवं व्यापार मंडल को एक शीर्ष स्थान पर पहुंचाने का कार्य करना है, जिस पर विजय मिश्रा द्वारा यह आश्वासन दिया कि वह व्यापारी हितों के लिए संगठन के साथ सदैव तत्पर रहेंगे।
श्रद्धा तिवारी का BCCI की UP सीनियर महिला टीम में हुआ सलेक्शन,खेल प्रेमियों,परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर*
सुल्तानपुर,श्रद्धा तिवारी का BCCI की UP सीनियर महिला टीम में हुआ सलेक्शन। खेल प्रेमियों,परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर। देहात कोतवाली के पखरौली गांव की रहने वाली श्रद्धा तिवारी ने कमाल कर दिया। अपनी प्रतिभा के बल पर श्रद्धा का चयन यूपी सीनियर क्रिकेट टीम में हो गया है। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा घोषित 20 सदस्यीय टीम में श्रद्धा को शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी लगते ही परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है,वहीं जिले के खेल प्रेमी भी श्रद्धा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहे हैं,श्रद्धा के पिता संपूर्णानंद तिवारी उर्फ लल्लन एक व्यापारी और माता अनीता तिवारी गृहिणी है और श्रद्धा की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी की लहर हैं और वे उसे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।