गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब चुनाव में डाॅ विनय जैन के पैनल को मिली बंपर जीत

मुंबई। मुंबई ही नहीं, अपितु समूचे महाराष्ट्र के अत्याधुनिक व प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स क्लब के रूप में शुमार
मालाड (पश्चिम) लिंक रोड स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब की नई 24 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए रविवार को हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव अधिकारी पी. के. सबलोक द्वारा जारी विजेता उम्मीदवारों की सूची में जहां तन्वी दिनेश राव को सबसे ज्यादा वोट 2,791 मिले तो सबसे कम 2,162 वोट से उदय जैन ने सफलता हासिल की। महानगर के सबसे महत्वपूर्ण क्लब के चुनाव को लेकर एक तरफ डॉ. विनय जैन की पैनल के ओर से 24 प्रत्याशी थे, तो दूसरी तरफ डॉ. श्याम अग्रवाल की तरफ से 22 उम्मीदवार थे। जबकि एक उम्मीदवार बिना किसी पैनल से निर्दलीय के रूप में उतरा था। चुनाव नतीजों के मुताबिक, डॉ. विनय जैन के पैनल से 16 लोग जीतने में कामयाब रहे, वहीं डॉ. श्याम अग्रवाल पैनल से 8 लोगों ने जीत दर्ज की।

3 वर्ष का रहेगा कार्यकालः
------
आगामी 3 वर्षीय कार्यकाल के लिए अब सबकी नजर इस बात पर है कि अगला अध्यक्ष कौन बनेगा। वर्ष 2023 में हुए क्लब के चुनाव में डॉ. विनय जैन के पैनल से 23 सदस्यों ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। डॉ. विनय जैन पैनल से तन्वी दिनेश राव, विनोद पोद्दार, भारत गाला, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. विनय जैन, सुनील काबरा, राखी सोनीगरा, डॉ. मुकेश अग्रवाल, हर्ष चांडक, प्रदीप जैन, कौशिक मेहता, चंद्रकांत अग्रवाल, पूजा कटारा, ललित जैन, संजय मालू तथा डॉ. आकाश सरावगी ने जीत दर्ज की है। जबकि डॉ. श्याम अग्रवाल पैनल से शिल्पा लाहोटी, करण सिंह वालिया, ऋचा जाजू, मनन बंग, अनिल अग्रवाल, अमित बगेरिया, विवेक नारसरिया तथा उदय जैन ने बाजी मारी है।

सराहनीय रहा है डाॅ विनय जैन का अध्यक्षीय कार्यकाल:
-------
गौरतलब हो कि डाॅ विनय जैन के अध्यक्षीय कार्यकाल में न सिर्फ गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब की प्रतिष्ठा बढ़ी है, अपितु तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास भी हुआ है। उनके पारदर्शी कार्यकाल की सभी सदस्यों द्वारा सराहना होती रही है, साथ ही सदस्यों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक बार फिर से इस क्लब की बागडोर उनके हाथों में सौंपी जा सकती है।
सीमा सिंह ने अनोखे ढंग से मनाया वैलेंटाइन डे, उपहार देकर जीता कारीगरों का दिल
मुंबई । फरवरी प्रेम का महीना है। वैलेंटाइन डे मनाने और प्रेम को याद करने का समय, जो हमारे जीवन में प्रेम के महत्व को दर्शाता है। अक्सर हम प्रेम और दुःख के बीच के गहरे संबंध को नहीं समझ पाते। देश की प्रख्यात समाजसेवी सीमा सिंह ने खार पश्चिम के 14वां रोड स्थित अपनी शॉप सीमा सिंह कलेक्शन में वैलेंटाइन डे को बहुत अनोखे ढंग से मनाया। फैशन की दुनिया में उन्होंने डेनिम कलेक्शन को लांच किया , जिसका नाम उन्होंने डेनिम अफेयर रखा।

इस कलेक्शन के अंतर्गत उन्होंने आधुनिक कपड़ों को भी नए तरीके से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने जो साड़ी पहन रखी थी, उसमें भी एक अलग तरीके की झलक साफ नजर आ रही थी। सबसे खास बात यह रही कि सीमा सिंह ने कपड़ा सिलनेवाले कारीगरों और डिजाइनिंग करने वाली टीम को न सिर्फ उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाई अपितु उनके साथ इस त्यौहार को भी सेलिब्रेट किया।

सीमा सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके समर्पित कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अथक परिश्रम कर नित नवीन कपड़ों को प्रस्तुत करने वाले कारीगरों को सम्मान और प्यार दिया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने उनके ड्रेस कलेक्शन की सराहना करते हुए कहा कि सीमा सिंह नई सोच और नए सपनों के साथ फैशन कपड़ों को प्रस्तुत करती हैं। सीमा सिंह ने उन्हें अपने फैशन डिजाइन शोरूम में बनाए जा रहे कलेक्शन कपड़ों का एक डिजाइन बुक भेंट किया। ज्ञातव्य है कि सीमा सिंह अपनी आय का एक बड़ा भाग समाज सेवा के क्षेत्र में खर्च करती हैं। खासकर बच्चों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यक्रमों की हमेशा सराहना की जाती रही है।
न्यू स्टार टीम को हराकर गुरु नानक डिग्री कॉलेज टीम बनी चैंपियन

मुंबई। चेंबूर ग्राउंड मुंबई में हो रहे ओवर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता में न्यू स्टार टीम को हराकर गुरु नानक डिग्री कॉलेज ने चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।2 फरवरी 2026 से चल रहे गुरु नानक टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने बेहतरीन प्रदर्शन का करते हुए चैंपियन ट्रॉफी अपने कॉलेज के नाम कर दिया बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अभय यादव, हिमांशु थापा , अनीश गुप्ता रवि शंकर महतो  अवनीश शर्मा अजय आखरिया गगन सांखला लक्ष्मण सिंघानिया राधेश्याम गुप्ता आर्यन सिंह वेद सबत,प्रिंसिपल मैम,वाइस प्रिंसिपल रामराज सर, जोशी सर,स्पोर्ट्स इंचार्ज अरुण सर, पवन सर और स्पोर्ट्स कमेटी के सभी स्टाफ और टीचर्स का शानदार समर्थन रहा।

टॉप परफॉर्मर्स बल्लेबाजी - अभय यादव, गगन सांखला, अजय आखरिया,बॉलिंग - अनिश गुप्ता, आर्यन सिंह, राधेश्याम गुप्ता, लक्ष्मण सिंघाड़िया, अवनीश शर्मा के शानदार कैचेस। प्लेइंग 11: अभय यादव (डब्ल्यूके), हिमांशु थापा (सी), अनिश गुप्ता, रविशंकर म्हातो, अवनीश शर्मा, अजय आखरिया, गगन सांखला,लक्ष्मण सिंघाड़िया,राधेश्याम गुप्ता, आर्यन सिंह,वेद सबत पूरी स्पोर्ट्स कमेटी ने सभी खिलाड़ियों के खेल की और सुजीत सिन्हा कुछ की खूब सराहना की।
कांदिवली में बालकोत्सव 2025– 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा आर/दक्षिण विभाग ,कांदिवली के
एम.पी.एस. बजाज रोड स्कूल में बालकोत्सव, लोकनृत्य प्रतियोगिता 2025– 2026 का भव्य आयोजन किया गया। बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाले इस उत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी रुचि की कलाओं का प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों एवं नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहन मिलता है। इस बालकोत्सव कार्यक्रम में उप शिक्षणाधिकारी (पश्चिम उपनगर) दीपिका पाटील,ममता राव, उप शिक्षणाधिकारी (लोकसहभाग कक्ष) मुख्तार शहा, (अधीक्षक) तौहीद शेख,(कनिष्ठ पर्यवेक्षक) राजेश शिंदे, (प्रशासकिय अधिकारी)अशफाक शाह, विभाग निरीक्षक राजेश बुजड,तथा विभाग निरीक्षक मीना कवळे  उपस्थित रहे। विभिन्न मनपा स्कूलों के बच्चों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
एपीआई उत्पादन से ही फार्मा क्षेत्र में सच्ची आत्मनिर्भरता संभव : मुदित अग्रवाल
कुमाऊं, उत्तराखंड। कुमाऊँ–गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष, उत्तराखंड फार्मा चैप्टर प्रमुख एवं एग्रोन रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मुदित अग्रवाल ने केंद्रीय बजट–2026 को प्रगतिशील, संतुलित और उद्योगोन्मुखी बताते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि स्वास्थ्य, एमएसएमई और बायो-फार्मास्युटिकल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के प्रति सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

श्री अग्रवाल ने कैंसर रोधी दवाओं पर करों में की गई कटौती को अत्यंत सराहनीय और स्वागतयोग्य कदम बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवाओं की ऊँची कीमत एक बड़ी चुनौती होती है। कर राहत से जीवनरक्षक दवाओं की लागत में कमी आएगी, जिससे आम मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय सरकार की मानवीय सोच और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देने वाले दृष्टिकोण को दर्शाता है।

उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र के लिए 2,000 करोड़ रुपये के विशेष आवंटन, विशेषकर बायो-फार्मा एवं लाइफ साइंसेज उद्योग पर केंद्रित समर्थन को दूरदर्शी पहल बताया। उनके अनुसार इससे छोटे एवं मध्यम फार्मा उद्यमों को तकनीकी उन्नयन, आधुनिक मशीनरी, गुणवत्ता मानकों के अनुपालन, अनुसंधान एवं विकास तथा नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, इससे रोजगार सृजन को भी बल मिलेगा। औद्योगिक रूप से उभरते राज्य उत्तराखंड के लिए यह प्रावधान विशेष रूप से उत्साहवर्धक है।

श्री अग्रवाल ने बजट में ईमानदार एवं नियमों का पालन करने वाले करदाताओं को दी गई राहत का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस को मजबूती मिलेगी और स्वैच्छिक कर अनुपालन को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे उद्योग जगत का सरकार पर विश्वास और सुदृढ़ होगा।

हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि फार्मास्युटिकल उद्योग को कुछ अतिरिक्त सेक्टर-विशिष्ट कर राहतों की अपेक्षा थी। यदि उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (PLI) या अतिरिक्त कर रियायतें दी जातीं, तो आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और अधिक किफायती हो सकती थी।

भविष्य की रणनीति पर बात करते हुए श्री अग्रवाल ने सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) के मामले में चीन पर भारत की अत्यधिक निर्भरता को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 70 प्रतिशत एपीआई आयात चीन से किया जाता है। देश में सच्ची आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए सरकार को कर रियायतों, सब्सिडी, भूमि और बुनियादी ढांचे के सहयोग से घरेलू एपीआई उत्पादन को प्रोत्साहित करना चाहिए।

अंत में उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट–2026 एमएसएमई सशक्तिकरण, बायो-फार्मा क्षेत्र के विस्तार, जनस्वास्थ्य संरक्षण और ईमानदार करदाताओं के सम्मान की दिशा में एक संतुलित और विकासोन्मुखी बजट है। कुमाऊँ–गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का फार्मा चैप्टर इन पहलों का पूर्ण समर्थन करता है और भविष्य में उद्योग की व्यावहारिक एवं नीतिगत आवश्यकताओं के अनुरूप और सकारात्मक कदमों की अपेक्षा करता है।
विधायक जे एम अभ्यंकर की निधी से माध्यमिक एडेड स्कूलों में बांटे गए कंप्यूटर
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना अध्यक्ष तथा विधायक जेएम अभ्यंकर की विधायक निधी से 4 फरवरी को जोगेश्वरी पूर्व के सुरजबा विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक एडेड स्कूलों में कंप्यूटर बांटे गए। इस मौके पर सैकड़ों स्कूल प्रिंसिपल, हेडमास्टर और टीचर मौजूद थे। इस मौके पर सुरजबा स्कूल के संस्थाचालक विक्रम पटेल, शक्ति सेवा संघ संस्था के हृदयनारायण मिश्रा, डालमिया कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.दिगंबर गंजेवार, मुंबई विभाग अध्यक्ष अजीत चव्हाण, महासचिव मुरलीधर मोरे, मुंबई पश्चिम विभाग के अध्यक्ष हितेंद्र चौधरी, ज्ञानेश्वर ठाकरे, वैशाली भंडारकर, मनीषा काले, लहू कोकने,  अमरुद्दीन सोलकर, सरजेराव पाटिल, डोंगरदीवे,संजय डावरे और दूसरे पदाधिकारी मौजूद थे।
राजभर समाज ने धूमधाम से मनाया महाराजा सुहेलदेव जयंती
वसई। राजभर समाज सेवा संघ (महाराष्ट्र) द्वारा श्रावस्ती भर सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी की १०१७ वीं जयंती नायगांव में बड़े धूमधाम से मनाई गई। समारोह के प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जयंती समारोह के इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैं खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली समझता हूं कि महाराष्ट्र की इस धरती पर राजभर समाज सेवा संघ (महा.) द्वारा आयोजित इस भव्य महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती पर प्रमुख अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने सुहेलदेव जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी सुहेलदेव देव जी का वंशज होने के नाते हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि उनके द्वारा बताए गए रास्तों का अनुसरण करके एकजुटता का परिचय दें और आपस में भाईचारा का माहौल स्थापित करके सुहेलदेव जी के आदर्शों, शौर्य व शूर विरता की गाथा को जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करें। संघ के संस्थापक अध्यक्ष लालमनी राजभर ने कहा कि मुंबई में राजभर समाज विगत कई पिंडियों से रह रहा है मगर समाज को महाराष्ट्र में किसी भी प्रकार के आरक्षण का लाभ या सहुलियत नहीं मिलता है हमसे १९५० के समय का पुरावा मांगा    जाता है जो कि लगभग नामुमकिन है इसके लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है व महाराष्ट्र सरकार से समन्वय बनाकर संवाद स्थापित कर इस समस्या हल निकाला जा सकता है। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामदुलारे राजभर ने कहा कि हम सभी राजभर समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा तभी हम किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान ढूंढ पाएंगे। संघ के महामंत्री रमाकांत राजभर ने समारोह में आए हुए सभी अतिथियों व समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष तारकेश्वर राय ने कहा कि उम्र व अस्वस्थता की वजह से अब हम आगे की जिम्मेदारी नहीं संभाल पाएंगे आप सभी संभाले , संस्था के कोषाध्यक्ष रमेश राजभर के मार्गदर्शन में अतिथियों का सत्कार किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीतु भारद्वाज ने किया समारोह में पप्पू राजभर ने अपनी गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित व्यवसाई बलिराम राजभर , पन्नालाल राजभर, राघवेन्द्र राजभर , हीरा भारद्वाज , महेंद्र राजभर,रमेश राजभर, फिल्म निर्माता विरेंद्र प्रताप राजभर गीतकार विलास राजभर कवि नंदलाल राजभर, धर्मा देवी राजभर व संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजनाथ राय , ओमप्रकाश राजभर (छेदी) बालकिशन राजभर, अशोक राजभर, राजेश राजभर, रामभुवन राजभर , चंदू राजभर भुल्लन राजभर, रामप्रताप राजभर, रामबदन राजभर, हरिश्चंद्र राजभर व भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
केंद्रीय बजट 2026 को लेकर युवा मोर्चा मुंबई ने जेन-जी (Gen-Z) युवतियों के लिए किया एक विशेष संवाद का आयोजन
मुंबई। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज 4 फरवरी 2026 को ‘केंद्रीय बजट 2026’ विषय पर 18 से 28 वर्ष की जेन-जी (Gen-Z) युवतियों के लिए एक विशेष संवाद कार्यक्रम का एसएनडीटी कॉलेज, मलाड (पश्चिम) में सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने उपस्थित जेन-जी युवतियों से संवाद करते हुए केंद्रीय बजट 2026 के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, स्टार्ट-अप, तकनीकी विकास और मुंबई के समग्र विकास पर अपने विचार साझा किए।
संवाद के दौरान अमित साटम ने कहा कि "आज भारत की अर्थव्यवस्था में पर्यटन, विशेषकर धार्मिक पर्यटन, एक नई शक्ति बनकर उभरा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद वर्ष 2024 में 3.5 करोड़ (35 मिलियन) पर्यटक आए और 2025 में यह संख्या बढ़कर 5.5 करोड़ (55 मिलियन) तक पहुँच गई है। यह आंकड़ा विश्व स्तर पर वेटिकन सिटी और मक्का-मदीना जैसे स्थलों से भी अधिक है, जो भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति का प्रमाण है।" महिलाओं और युवाओं के भविष्य पर जोर देते हुए उन्होंने आगे कहा कि "सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर जिले में एक वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने जा रही है। साथ ही, यह बजट युवाओं को 'जॉब सीकर' (नौकरी मांगने वाला) नहीं, बल्कि 'जॉब गिवर' (नौकरी देने वाला) बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। अब भारत किसी बड़े देश के पीछे नहीं चलता या उनके दिखाए रास्तों का अनुसरण नहीं करता, बल्कि आज का भारत आत्मविश्वास के साथ कहता है— 'यह मेरा रास्ता है (It’s MY WAY)!'"कार्यक्रम के दौरान युवतियों ने बजट से संबंधित अपने प्रश्न रखे, जिनका अमित साटम जी ने सरल और स्पष्ट भाषा में उत्तर दिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि “केंद्रीय बजट 2026 में नारी सशक्तिकरण को आर्थिक मजबूती के साथ जोड़ा गया है। SHE-Marts के माध्यम से अब स्वयं सहायता समूह की बहनें न केवल उत्पाद बनाएंगी, बल्कि उनका स्वामित्व और संचालन भी स्वयं करेंगी। लखपति दीदी योजना और केयरगिविंग सेक्टर में 1.5 लाख नई नौकरियों के सृजन से महिलाओं की भागीदारी देश की अर्थव्यवस्था की सशक्त धुरी बनेगी।”
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और उपस्थित युवतियों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।
बसंतोत्सव में  जवाहरलाल निर्झर कोदिया गया शब्द साधक सम्मान
मुंबई । पूर्वांचल मानस मंडल द्वारा मुंबई के मलाड़ पूर्व में शारदा ज्ञानपीठ सभागार में आयोजित बसंतोत्सव 2026 राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन रविवार 1 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया।देश भर से कवियों साहित्यकारों की उपस्थिति देखी गई। उक्त अधिवेशन की अध्यक्षता हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त  रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने किया।स्वागताध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के सानिध्य में महानगर के वरिष्ठ कवि जवाहरलाल निर्झर को महानगरीय साहित्य गोष्ठियों के योगदान हेतु शब्द साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।राष्ट्रवाद के पर्याय ओज कवि योगेन्द्र शर्मा कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे, जिन्होंने प्रथम सत्र की अध्यक्षता भी की। महानगर के प्रतिष्ठित हास्य-व्यंग्य के हस्ताक्षर महेश दुबे के साथ साथ सुविख्यात हास्यकवि मंच संचालक सुरेश मिश्रा ने उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में प्रथम सत्र की अध्यक्षता योगेन्द्र शर्मा और संचालन उमेश मिश्रा "प्रभाकर" ने किया। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता निडर जौनपुरी व संचालन पंकज अंगार ने किया। त्रितीय सत्र की अध्यक्षता रामकृष्ण सहस्रबुद्धे व संचालन राजेश "अल्हड़ असरदार" ने किया।मुख्य अतिथि केवल कोठारी व विशिष्ट अतिथियों में स्थानिक नगरसेवक अधिवक्ता सिद्धार्थ शर्मा व संजय कांबले सहित विनय कुमार दुबे,प्रभाकर शुक्ला,राजेश गोहिल,प्रकाश राठोड़,शिव नारायण सोनी, संतोष राठोड़,लालचंद तिवारी,बंशीधर चौबे,राजेन्द्र चौबे तथा सौ. भारती श्रीवास्तव ने विभिन्न सत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वरिष्ठ साहित्यकार श्री राम सिंह,रेखा किंगर रोशनी,  कमलेश पाण्डेय तरूण,दिनेश बैसवारी और डाॅ. कनकलता तिवारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व काव्यपाठ किया।साहित्य अधिवेशन में उतर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु सहित महाराष्ट्र के नागपुर,सातारा मुंबई महानगर व उपनगरों के लगभग 70 कवियों ने काव्य पाठ किया।राकेश मणि त्रिपाठी, शारदा प्रसाद दुबे, सुजाता उदेशी, प्रकाश कुमार, संजीव द्विवेदी, श्रीधर मिश्रा, कविता झा, शिवकुमार सिंह, सुमित्रा गुप्ता, अमरनाथ द्विवेदी, मीना घुमे, लक्ष्मीकांत कमलनयन, किरन तिवारी, निरज शर्मा, कुसुम तिवारी, अरूण दुबे, शीतल देवयानी, राजीव मिश्रा, राजेश ऋतुपर्ण, माया मेहता, किरन मिश्रा, काजू निषाद, विनोद कुमार शुक्ल, रितेश गौड़, आनंद पांडेय, अनिल गौड़, इंदु मिश्रा, नीतू पाण्डेय आदि कवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व काव्यपाठ किया।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद मुंबई, संगीत साहित्य मंच, हृदयांगन सामाजिक साहित्यिक संस्था, सुधा सामाजिक साहित्यिक संस्था, हस्ताक्षरम् सामाजिक साहित्यिक संस्था, बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट आदि संस्थाओं के सहयोग से अन्नपूर्णा गुप्ता "सरगम", बिट्टू जैन "सना", संगीता पाण्डेय, सीमा त्रिवेदी, डॉ मृदुल तिवारी "महक", हिरालाल चौधरी, बिपीन दुबे, रिना धीमान "स्वर्ण" के संयोजन में रामजीत गुप्ता, विधु भूषण त्रिवेदी, सत्यभामा सिंह, वाचस्पति तिवारी, रजनी साहू, बसंत आर्य व रामकृष्ण गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व राजेश दुबे "अल्हड़ असरदार" तथा सदाशिव चतुर्वेदी ने किया।
कल्याण में धूमधाम से मनाया गया द हेरिटेज स्कूल का वार्षिकोत्सव


ठाणे। कल्याण स्थित द हेरिटेज स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम, उल्लास एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि काउंसलर श्रीमती स्नेहा आशीष भाने द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों, विद्यालय के अभिभावकगण एवं आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोग अत्यंत प्रसन्नचित एवं उत्साहित दिखाई दिए। वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष दुबे ने आगंतुकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, उपलब्धियों एवं शैक्षिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। विद्यालय के महासचिव गौरव दुबे ने संस्था की भावी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की। सम्पूर्ण आयोजन अनुशासन, संस्कार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मूल्यों को प्रतिबिंबित करता हुआ अत्यंत सफल एवं स्मरणीय रहा।