शिक्षा क्षेत्र सीयर: शाहपुर अफगा कम्पोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य का असामयिक निधन, शिक्षा जगत शोक मग्न
![]()
संजीव सिंह बलिया! 4 फरवरी 2026: शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर अफगा पर कार्यरत सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य का बुधवार सुबह असामयिक निधन हो गया। वे लंबे समय से लीवर की समस्या से ग्रसित थे। मूल रूप से भुआरी गांव के निवासी जितेन्द्र बेहद मृदुभाषी, मिलनसार और सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। दो पुत्रों और एक बालिका के पिता जितेन्द्र के निधन की खबर फैलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया।निधन की सूचना मिलते ही शिक्षक साथी और शुभचिंतक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंच रहे हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को विभाग की ओर से हर संभव मदद समय पर दिलाई जाएगी।शिक्षक संगठनों ने व्यक्त की गहरी संवेदना शिक्षक साथी देवेंद्र वर्मा, विनोद कुमार मौर्य, विनोद कुमार वर्मा, जितेंद्र वर्मा, दिलीप कुशवाहा, नन्द लाल शर्मा, जय प्रकाश यादव, कृष्णा नन्द सिंह, हरे कृष्ण पाण्डेय, अजित सिंह, राहुल, विवेक पटेल आदि ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन सीयर ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में परशुराम यादव, जितेंद्र वर्मा, संतोष तिवारी, रामप्रवेश मौर्य, देवेंद्र वर्मा, सुमन देवी, अभिषेक यादव, अजीत गुप्ता, रामावलंब यादव, अनिल सिंह, नजरा खातून, जगदीश यादव, राजकुमार, अभय सिंह, सतेंद्र तिवारी, अवधेश चौरसिया, गणेश प्रसाद कुशवाहा, अरविंद मौर्य, गोपाल मौर्य, कन्हैया गुप्ता, आशुतोष पांडे, राकेश मौर्य, प्रवीण पांडे, शत्रुघ्न पटेल, राहुल पटेल, आशा देवी, विजेंद्र पाल, अमरजीत यादव, बजरंगी यादव आदि शामिल रहे।


संजीव सिंह बलिया! 4 फरवरी 2026: शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर अफगा पर कार्यरत सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य का बुधवार सुबह असामयिक निधन हो गया। वे लंबे समय से लीवर की समस्या से ग्रसित थे। मूल रूप से भुआरी गांव के निवासी जितेन्द्र बेहद मृदुभाषी, मिलनसार और सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। दो पुत्रों और एक बालिका के पिता जितेन्द्र के निधन की खबर फैलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया।निधन की सूचना मिलते ही शिक्षक साथी और शुभचिंतक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंच रहे हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को विभाग की ओर से हर संभव मदद समय पर दिलाई जाएगी।शिक्षक संगठनों ने व्यक्त की गहरी संवेदना शिक्षक साथी देवेंद्र वर्मा, विनोद कुमार मौर्य, विनोद कुमार वर्मा, जितेंद्र वर्मा, दिलीप कुशवाहा, नन्द लाल शर्मा, जय प्रकाश यादव, कृष्णा नन्द सिंह, हरे कृष्ण पाण्डेय, अजित सिंह, राहुल, विवेक पटेल आदि ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन सीयर ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में परशुराम यादव, जितेंद्र वर्मा, संतोष तिवारी, रामप्रवेश मौर्य, देवेंद्र वर्मा, सुमन देवी, अभिषेक यादव, अजीत गुप्ता, रामावलंब यादव, अनिल सिंह, नजरा खातून, जगदीश यादव, राजकुमार, अभय सिंह, सतेंद्र तिवारी, अवधेश चौरसिया, गणेश प्रसाद कुशवाहा, अरविंद मौर्य, गोपाल मौर्य, कन्हैया गुप्ता, आशुतोष पांडे, राकेश मौर्य, प्रवीण पांडे, शत्रुघ्न पटेल, राहुल पटेल, आशा देवी, विजेंद्र पाल, अमरजीत यादव, बजरंगी यादव आदि शामिल रहे।

अमर बहादुर सिंह बलिया शहर! नगरा:30 जनवरी 2026: जिला बलिया के नगरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम व पोस्ट कमरौली निवासी अरविंद यादव की पुत्री बबिता यादव, जो बीए चौथे सेमेस्टर की छात्रा थीं और जयप्रकाश महिला महाविद्यालय नगरा में पढ़ाई करती थीं, का आज स्कूल से घर लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया।घटना नगरा-बेल्थरमार्ग पर नगरा जिप स्टेंड के पास घटित हुई, जहां तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने बबिता को तेज धक्का मार दिया। हादसे के तुरंत बाद बबिता गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने शव को जिप स्टेंड के पास देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।बबिता के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, जबकि पूरे कमरौली गांव और नगरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिवार की प्रतिक्रिया: पिता अरविंद यादव ने बताया कि बेटी रोज की तरह स्कूल से लौट रही थी, अचानक यह हादसा हो गया। उन्होंने दोषी चालक को कड़ी सजा की मांग की है।स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और डंपरों की लापरवाही पर चिंता जताई है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

संजीव सिंह बलिया! नगरा:आज ताड़ीबड़ा गांव के श्री सुभाष इंटर कॉलेज मैदान पर खेला गया 27वें शिवकुमार सिंह राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बलिया और भदोही के बीच रोमांचक रहा। भदोही ने टॉस जीतकर बलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।टॉस हारने के बावजूद बलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बलिया की ओर से अभय ने 28 गेंदों पर 1 छक्का व 5 चौकों की मदद से 36 रन और ऋतुराज ने 21 गेंदों पर 3 छक्के व 3 चौकों से 35 रनों का योगदान दिया। भदोही की ओर अनुज ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अनुराग और यश को 2-2 सफलताएं मिलीं।जवाब में 139 रनों का लक्ष्य को पीछा करने उतरी भदोही 20 ओवरों में 109 रन ही बना सकी। भदोही की ओर वेदप्रकाश ने 34 गेंदों पर 5 छक्के व 1 चौका जड़कर 57 रन ठोके, अनुज ने 17 गेंदों पर 19 और यश ने 14 गेंदों पर 15 रन बनाए। बलिया की ओर मंदु यादव ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि दीपक पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 12 रन खर्च कर 2 विकेट लिए। इस तरह बलिया ने भदोही को 21 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया।मैच का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह 'सियर' व भाजपा कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह ने फीता काटकर किया। समापन समारोह में छात्र शक्ति कांस्ट्रक्शन के डायरेक्टर व रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज रमेश सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति ने रमेश सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया।मैच के दौरान पंडाल में मुख्य अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष मैनुद्दीन अंसारी, आयोजक मुकेश सिंह, शैलेश्वर सिंह, राजीव सिंह मुकेश, मनोज सिंह, हैप्पी सिंह, आलोक सिंह, अभिषेक सिंह, सोनू सिंह, प्रणव सिंह, विनय सिंह आदि ने किया।
लखनऊ, 29 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बड़ी राहत प्रदान करने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों और उनके परिवारों को आयुष्मान योजना की तर्ज पर 5 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया।इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 8-10 लाख शिक्षक, कर्मचारी और उनके परिजन लाभान्वित होंगे। यह सुविधा कैशलेस होगी, जिससे इलाज के दौरान किसी आर्थिक बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह फैसला 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी द्वारा की गई घोषणा को साकार करने वाला है।बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े हजारों शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे थे। इस निर्णय से न केवल उनका चिकित्सा खर्च कम होगा, बल्कि वे निश्चिंत होकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। कैबिनेट बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों पर भी चर्चा हुई, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के लिए यह सबसे बड़ा उपहार साबित होगा।
सर्वेश्वर पांडे और लखन सिंह का विशेष योगदान रहा।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह अभियान जिले भर में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का हिस्सा है, जो बेसिक शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों पर आधारित है।
संजीव सिंह बलिया!रसड़ा, 28 जनवरी 2026: विश्व की सबसे बड़ी संगठन सनातन संस्कृति की धरोहर को आगे बढ़ाने वाले विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल रसड़ा जिला की जिला बैठक बुधवार को नगर की एक निजी विद्यालय में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने कहा कि इस वर्ष भी प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव (रामोत्सव) का कार्यक्रम प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर मनाया जाएगा। इसके साथ ही बजरंग दल का एक दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा, जिससे युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाकर राष्ट्र रक्षा एवं कल्याण के लिए प्रेरित किया जा सके।जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में नवीन दायित्वों का 'ॐ' की ध्वनि से संकल्पित मनोनयन किया गया। जिला मंत्री अरविंद मिश्रा ने सीयर प्रखंड अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, गड़वार प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह, चिलकहर प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, मंत्री अंकुर तिवारी, रसड़ा नगर सह संयोजक अंशु सोनी को नए पदाधिकारी घोषित किया। सभी को अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया गया।बैठक में प्रांत सह मीडिया प्रमुख अजय श्रीवास्तव, रसड़ा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल, बलिया विभाग संयोजक दीपक गुप्ता, जिला संयोजक प्रतीक राय, जिला सह मंत्री अभिनंदन सिंह, जिला सह संयोजक विपिन गुप्ता सोनू, आलोक मिश्रा, मार्कंडेय सोनी, विजय शर्मा, रिंकू सिंह, रमेश चौरसिया, नगरा प्रखंड अध्यक्ष प्यारेलाल पाण्डेय एवं सभी प्रखंडों के पालक उपस्थित रहे।
संजीव सिंह बलिया! नगरा: ताड़ीबड़ा गांव के श्री सुभाष इंटर कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया 27वें शिवकुमार सिंह राज्य स्तरीय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच बलिया और सिवान के बीच रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया 17.5 ओवरों में 235 रनों पर आलआउट हो गई। बलिया की ओर से ऋतुराज ने 11 गेंदों पर 50 रन (6 छक्के, 3 चौके) की विस्फोटक पारी खेली, जबकि गुर्मान ने 24 गेंदों पर 50 रनों का योगदान दिया (4 छक्के, 5 चौके)। सिवान की ओर से जफर इमाम ने 4 विकेट लिए, वहीं फैजल और मितिश को क्रमशः 1-2 विकेट मिले।निर्धारित 236 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सिवान 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। सिवान की ओर से आशीब ने 23 गेंदों पर 33 रन और फरान ने 19 गेंदों पर 27 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। बलिया की ओर से दीपक पांडेय ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि मंदार ने 2 विकेट लिए।64 रनों से जीत दर्ज कर बलिया ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सर्वसम्मति से दीपक पांडेय (25 रन + 5 विकेट) को दिया गया, जिसे इंटर कॉलेज प्रबंधक मनीष सिंह ने प्रदान किया। हिटिक चौके के लिए विशाल सिंह को 501 रुपये समेत अन्य पुरस्कार मिले।मैच के आज उम्पायर हीरालाल और राजीव सिंह रहे। कमेंटेटर राजेश सिंह, विपिन और चंद्रशेखर सिंह ने जिम्मेदारी निभाई, जबकि स्कोरिंग सुनील और सत्यम ने संभाली। पांडाल में मनोज सिंह, उमाशंकर राम (नगरा चेयरमैन प्रतिनिधि), सभासद लाल बहादुर सिंह( चचया )प्रदीप सिंह (मुकेश), मुकेश सिंह, आलोक सिंह, टीपू सिंह,नवतेज सिंह समेत कमेटी के सभी सदस्य व अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
संजीव सिंह बलिया! शिक्षा क्षेत्र नगरा के ग्राम सभा लोहरईया के प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण समारोह बड़े धूमधाम से आयोजितबलिया। ग्राम सभा लोहरईया के प्राथमिक विद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक राघवेंद्र प्रताप राही ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अतिथियों और गणमान्यजनों का पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम में ग्रामीणों, अभिभावकों और बच्चों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने राष्ट्रभक्ति पूर्ण गीत गाए तथा देश की एकता व अखंडता के संकल्प को दोहराया। राही जी ने बच्चों के लिए मिष्ठान व विशेष उपहार का प्रबंध किया। बच्चों को कॉपी, कलम, रबर व इरेजर वितरित कर विशेष पुरस्कार दिए गए।इसके बाद बच्चों ने 'वीर तुम बढ़े चलो' का नारा लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली, जो पूरे गांव में घूमी। बच्चों के मनमोहक देशभक्ति गीतों ने ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने वाला रहा। गांव के कई सम्मानित लोग उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।इनमें विद्यालय परिवार के प्रदीप कुमार, अजय कुमार, रिंकी, तारा चौहान, सुधा चौहान, पूजा, रंजू चौहान, अर्चना श्रीवास्तव आदि प्रमुख थे।
सभी ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। जेई अनुराग सिंह ने कर्मचारियों को ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का प्रेरणादायक संदेश दिया।
2 hours and 9 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.0k