जमीनी विवाद में दबंगों ने लोगों को दौड़ाकर पीटा,महिला का टूटा पैर
![]()
दो आरोपी पुलिस हिरासत में
गोंडा।जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद में दबंगों ने दौड़ा दौड़ा कर मारापीटा,दबंगों द्वारा बेरहमी के साथ की गई मारपीट में एक महिला का पैर टूट गया।इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।यह घटना दो दिन पहले तालेपुरवा गांव में हुई थी।गुरु प्रसाद,सुभाष उर्फ़ टिंकू सिंह,विकास सिंह और दीपक सिंह सहित पांच लोगों ने प्रेम लोनिया, उनकी पत्नी रामदुलारी,बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली गलौज के बाद मारपीट भी किया है।मारपीट में प्रेम लोनिया की पत्नी रामदुलारी का एक पैर टूट गया,जिन्हें इलाज के लिए गोंडा जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है,वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।विवाद तब शुरु हुआ जब प्रेम लोनिया अपनी पुश्तैनी जमीन पर निर्माण करा रहे थे।आरोपियों ने इसे अपनी जमीन बताते हुए निर्माण रोकने की कोशिश की।प्रेम लोनिया के मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ बेरहमी के साथ मारपीट किया।घटना का वीडियो दो दिन बाद सामने आने पर प्रेम लोनिया की बेटी महिमा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरु प्रसाद और सुभाष सिंह उर्फ़ टिंकू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधे श्याम राय ने बताया कि परसपुर के तालेपुरवा में प्रेम लोनिया और टिंकू सिंह के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।उन्होंने पुष्टि की कि प्रेम लोनिया की लिखित शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस पूरे मामले की गहनता से विवेचना कर रही है और साक्ष्य के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।![]()
![]()
![]()


दो आरोपी पुलिस हिरासत में

*महिला ने लेटर में लिखा मेरा दोनों बच्चों से कोई रिश्ता नहीं
*प्रदेश के सभी थानों में पुलिस ने पायल व चप्पल की फोटो भेजा
*अमेठी नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
*दो महीने के लिए बंद करने का प्रस्ताव
गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरासिंह पुर में शनिवार देर रात एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया।इस हमले में रामकुमार पुत्र मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गये,जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात लगभग एक बजे की है जब रामकुमार अपने घर पर सो रहे थे।मामले में आरोप है कि पड़ोसी दु:खी के दामाद परसराम ने उन पर हमला किया।बताया जा रहा है कि हमले से पहले शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करवा दिया था।आरोप है कि देर रात हमलावर परसराम ने मौका पाकर सोते समय बांके से रामकुमार पर हमला कर दिया।शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे,लेकिन आरोपी तब तक घटनास्थल से फरार हो चुका था।गंभीर रूप से घायल रामकुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया,जहाँ उनका इलाज जारी है।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2),351(3),352 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारम्भ कर दिया है।
गोण्डा। पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट को जनहित में सराहनीय बजट बताया, आम बजट देशवासियों के लिए बहुत ही लाभकारी है और रेल बजट में रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारीयों की सुरक्षा के प्रति धन आवंटित किया गया है इसी प्रकार रेल बजट में करोना काल से बंद वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं को बहाल करते हुए कई हाई स्पीड रेल गाड़ियों के संचालन तथा बंदे भारत एवं अमृत भारत जैसी सभी सुविधाओ से परिपूर्ण नॉन एसी ट्रेनों को कई रूट चलाने पर जोर दिया गया है रेल बजट से सभी को लाभ होगा और सुविधाओं में काफी बढ़ोतरी होगी।जेड.आर.यू.सी.सी. मेम्बर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की रेल बजट से काफी प्रसन्नता है रेल बजट जन उपयोगी तथा सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ-साथ रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारीयों के लिए सुविधा एवं संसाधन उपयोगी बजट है भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव के साथ अमित वर्मा,महेंद्र यादव,उमेश श्रीवास्तव, दानिश आदि लोग उपस्थित थे।
1 hour and 20 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1