एक लाख की धोखाधड़ी मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
*अमेठी नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

गोंडा।अमेठी जिले के एक नर्सिंग कॉलेज के खिलाफ एक लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।बताते चलें कि स्थानीय जनपद निवासी अर्जुन वर्मा की शिकायत पर अमेठी के न्यू इंडिया नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस कालेज के प्रबंधक रेहान खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।अर्जुन वर्मा ने एसपी कार्यालय में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 14 अक्टूबर 2023 को अपनी बहन खुशबू वर्मा का दाखिला न्यू इंडिया नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस कालेज, जगदीशपुर, अमेठी में कराया था और दाखिले के समय कालेज में 20 हजार रुपए नगद जमा किया था।पीड़ित के अनुसार कालेज द्वारा न तो खुशबू वर्मा का दाखिला सुनिश्चित किया और न ही परीक्षा फार्म भरवाया।दाखिले के बाद अलग अलग किस्तों में उनसे 80 हजार रुपए लिए गये,जिससे धोखाधड़ी की कुल धनराशि एक लाख रुपए हो गई।अर्जुन वर्मा ने अपनी शिकायत के साथ इस मामले में साक्ष्य भी संलग्न किए हैं।अर्जुन वर्मा ने आरोप लगाया कि कालेज ने लगातार दो साल तक उन्हें परेशान किया।इस अवधि में न तो उनकी बहन को कालेज में दाखिला मिला और न ही उनके पैसे वापस किए गए।इस धोखाधड़ी की शिकायत अर्जुन वर्मा द्वारा 31 जनवरी को एसपी कार्यालय में दर्ज कराया था।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।इन निर्देशों के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने न्यू इंडिया नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस कालेज के प्रबंधक रेहान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने संजय सेतु बंद करने के लिए जिलाधिकारियों को भेजा पत्र
*दो महीने के लिए बंद करने का प्रस्ताव

गोंडा।गोंडा व लखनऊ को जोड़ने वाले संजय सेतु (घाघरा पुल) की मरम्मत के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक प्रस्ताव तैयार किया है।पुल की जर्जर हालत को देखते हुए इसकी व्यापक मरम्मत की जाएगी।जिसके लिए लगभग दो महीने तक बंद रखा जा सकता है।अभी तक पुल बंद करने का कोई आदेश नहीं आया है लेकिन इसके लिए प्रस्ताव दिया गया है।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस संबंध में देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।पत्र के माध्यम से राय भी ली गई है कि पुल बंद करने के दौरान किन किन वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को भेजा जाए।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार संजय सेतु के कई हिस्सों को तोड़कर नए सिरे से मरम्मत की जाएगी।इस कार्य का मुख्य उद्देश्य पुल के ढांचे को अगले 20 से 25 वर्षों के लिए मजबूत बनाना है।वर्तमान में पुल की स्थिति चिंताजनक है,जिसके कारण अक्सर छोटे मोटे मरम्मत कार्य होते रहते हैं।अब विभाग एक स्थाई समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहा है।पुल बंद होने से जनता को होने वाली परेशानी को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कुछ वैकल्पिक व्यवस्थाएं प्रस्तावित किया है।हल्के वाहनों जैसे कार व बाइक के लिए नदी पर एक पांटून (पीपा) पुल बनाने का प्रस्ताव है ताकि स्थानीय लोगों का संपर्क बना रहे।वहीं बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों को सीतापुर और फैजाबाद (अयोध्या) के रास्ते लखनऊ डायवर्ट किया जाएगा।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए गोंडा, बाराबंकी व लखनऊ के जिलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेगा।घाघरा नदी पर एक नए पुल का प्रस्ताव फिलहाल भारत सरकार के पास लंबित है।जानकारों का मानना है कि यदि नया पुल स्वीकृत भी हो जाता है तो उसे बनकर तैयार होने में कम से कम तीन साल का समय लगेगा।यही कारण है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण वर्तमान संजय सेतु की रिपेयरिंग को प्राथमिकता दे रहा है,ताकि यातायात पूरी तरह ठप न हो।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि दो महीने पुल बंद करने की चेतावनी अभी सिर्फ एक प्रस्ताव है जिसका अंतिम निर्णय शासन और जिला प्रशासन के साथ बैठक के बाद ही लिया जाएगा।यही कारण है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण वर्तमान संजय सेतु की रिपेयरिंग को प्राथमिकता दे रहा है,ताकि यातायात पूरी तरह ठप न हो।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि दो महीने पुल बंद करने की चेतावनी अभी सिर्फ एक प्रस्ताव है,जिस पर अंतिम निर्णय शासन व जिला प्रशासन के साथ बैठक के बाद ही लिया जाएगा।
आज आएगी महिला आयोग की सदस्य, करेंगी जनसुनवाई

गोण्डा।  प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से 04 फरवरी,2026 को जनपद में महिला जनसुनवाई एवं निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनसुनवाई कार्यक्रम पूर्वान्ह 11ः00 बजे से सर्किट हाउस गोण्डा में आयोजित होगा। जनसुनवाई के उपरान्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा। जनपद में महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। सभी पीड़ित महिलाएं जनसुनवाई में अपनी बात रख सकती है।  इस दौरान महिला थानाध्यक्ष सहित संबंधित पुलिस अधिकारी जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे।
आयोग का यह प्रयास महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण, प्रशासनिक समन्वय और जमीनी स्तर पर निगरानी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं जनसुनवाई के बाद श्रीमती सिंह द्वारा स्वास्थ्य केंद्र  व आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी।
स्वशासी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य हटाए गये,डॉ बीना सिंह बनीं कार्यवाहक प्रधानाचार्य

चूहों और कुत्तों के वीडियो सामने आने के बाद हुई कार्यवाही

गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित स्वशासी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने को प्रिंसिपल के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है,यह कार्रवाई वार्डों में चूहों और कुत्तों के घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद की गई है।डॉ बीना सिंह को मेडिकल कॉलेज का कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है।प्रोफेसर कोटास्थाने को उनके मूल पद विभागाध्यक्ष पैथालॉजी विभाग,गोंडा मेडिकल कॉलेज में वापस भेज दिया गया है।यह निर्णय जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद लिया गया,जिसका गठन वायरल वीडियो के सामने आने के बाद किया गया था।डॉ बीना सिंह वर्तमान में स्वशासी मेडिकल कॉलेज में बायोकेमिस्ट्री विभाग की आचार्य हैं जिन्हें अब यहां का कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है।

मेडिकल कॉलेज में अभी तक कोई स्थाई प्रिंसिपल नियुक्त नहीं किया गया है और यह कार्यवाहक प्रधानाचार्य की अगुआई में ही संचालित हो रहा है।वायरल वीडियो के कारण गोंडा मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग की प्रदेश ही नहीं,बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई थी।इस घटना के बाद से ही प्रिंसिपल पर कार्रवाई की अटकलें लगाई जा रही थी।पोर्टल ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था,जिसके संज्ञान में आने के बाद शासन ने जांच कमेटी का गठन किया।कमेटी ने बीते दिनों मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वायरल वीडियो से संबंधित जांच भी किया था।

शासन के इस फैसले का मेडिकल कॉलेज में तैनात कई कर्मचारियों और डाक्टरों ने स्वागत किया है।उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद भी दिया है।वहीं जिला प्रशासन द्वारा धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने को रिलीव करते हुए उनको उनके मूल पद पर भेज दिया गया है तथा नव मनोनीत कार्यवाहक प्रधानाचार्य को पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
पड़ोसी ने सोते हुए व्यक्ति पर किया धारदार हथियार से हमला,जिला अस्पताल में भर्ती
गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरासिंह पुर  में शनिवार देर रात एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया।इस हमले में रामकुमार पुत्र मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गये,जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात लगभग एक बजे की है जब रामकुमार अपने घर पर सो रहे थे।मामले में आरोप है कि पड़ोसी दु:खी के दामाद परसराम ने उन पर हमला किया।बताया जा रहा है कि हमले से पहले शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करवा दिया था।आरोप है कि देर रात हमलावर परसराम ने मौका पाकर सोते समय बांके से रामकुमार पर हमला कर दिया।शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे,लेकिन आरोपी तब तक घटनास्थल से फरार हो चुका था।गंभीर रूप से घायल रामकुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया,जहाँ उनका इलाज जारी है।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2),351(3),352 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारम्भ कर दिया है।
पंकज श्रीवास्तव ने केंद्रीय बजट को सराहनीय बताया
गोण्डा। पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट को जनहित में सराहनीय बजट बताया, आम बजट देशवासियों के लिए बहुत ही लाभकारी है और रेल बजट में रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारीयों की सुरक्षा के प्रति धन आवंटित किया गया है इसी प्रकार रेल बजट में करोना काल से बंद वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं को बहाल करते हुए कई हाई स्पीड रेल गाड़ियों के संचालन तथा बंदे भारत एवं अमृत भारत जैसी सभी सुविधाओ से परिपूर्ण नॉन एसी ट्रेनों को कई रूट चलाने पर जोर दिया गया है रेल बजट से सभी को लाभ होगा और सुविधाओं में काफी बढ़ोतरी होगी।जेड.आर.यू.सी.सी. मेम्बर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की रेल बजट से काफी प्रसन्नता है रेल बजट जन उपयोगी तथा सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ-साथ रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारीयों के लिए सुविधा एवं संसाधन उपयोगी बजट है भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव के साथ अमित वर्मा,महेंद्र यादव,उमेश श्रीवास्तव, दानिश आदि लोग उपस्थित थे।
एसडीएम सदर की कार्यशैली से नाराज वकीलों ने शुरु किया  भूख हड़ताल
*शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक काम के बदले अवैध वसूली का लगाया आरोप

गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित सदर तहसील में सोमवार को अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी सदर अशोक कुमार गुप्ता पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है और साथ ही भूख हड़ताल व विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है।यह प्रदर्शन 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ता सचिन मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है।अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते हैं,जिसके परिणामस्वरूप खतौनी और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े कई वाद लंबित हैं।वकीलों का कहना है कि राजस्व के कई ऐसे मामले हैं जिनका समाधान करने के बदले अवैध वसूली की जा रही है।वकीलों ने यह भी दावा किया है कि एसडीएम सदर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तहसील में उपस्थित नहीं रहते हैं।वे शाम 5 बजे से रात 10 बजे तककर्मचारियों को रोककर अवैध वसूली के साथ लंबित मामले का निपटारा करते हैं।अधिवक्ता संघ नज इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है।इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन में सचिन मिश्रा एडवोकेट,शशिकांत शुक्ला एडवोकेट, शुभम कुमार एडवोकेट,विपिन कुमार तिवारी एडवोकेट,आशीष कुमार तिवारी एडवोकेट,नीरज तिवारी एडवोकेट, अंबिकेश्वर एडवोकेट,शैलेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट,सर्वजीत मिश्रा एडवोकेट, शशांक तिवारी एडवोकेट,हेमंत तिवारी एडवोकेट,हरिश्चंद्र बाजपेई एडवोकेट,रवि तिवारी एडवोकेट,उमेश प्रताप मिश्रा एडवोकेट,विवेक कुमार पाण्डेय एडवोकेट,विनोद चतुर्वेदी एडवोकेट,अवधेश कुमार एडवोकेट,अमित कुमार मिश्रा एडवोकेट, सत्यम चतुर्वेदी एडवोकेट, शुभम चतुर्वेदी एडवोकेट,अशोक तिवारी एडवोकेट सहित कई अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।इस मामले को लेकर जब एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता से उनका पक्ष जानने के लिए उनके सीयूजी नंबर पर फोन किया गया तो घंटी बजती रही परंतु फोन नहीं उठा।
पड़ोसी ने सोते हुए व्यक्ति पर किया धारदार हथियार से हमला,जिला अस्पताल में भर्ती
गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरासिंह पुर  में शनिवार देर रात एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया।इस हमले में रामकुमार पुत्र मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गये,जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात लगभग एक बजे की है जब रामकुमार अपने घर पर सो रहे थे।मामले में आरोप है कि पड़ोसी दु:खी के दामाद परसराम ने उन पर हमला किया।बताया जा रहा है कि हमले से पहले शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करवा दिया था।आरोप है कि देर रात हमलावर परसराम ने मौका पाकर सोते समय बांके से रामकुमार पर हमला कर दिया।शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे,लेकिन आरोपी तब तक घटनास्थल से फरार हो चुका था।गंभीर रूप से घायल रामकुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया,जहाँ उनका इलाज जारी है।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2),351(3),352 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारम्भ कर दिया है।
सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं
गोंडा।केंद्र सरकार द्वारा रविवार को सदन में प्रस्तुत किया गया बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता। देश इस समय महँगाई और बेरोज़गारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन बजट में इनके समाधान के लिए कोई ठोस योजना नज़र नहीं आती। किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग को इससे कोई वास्तविक राहत नहीं मिली है। युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करने की दिशा में भी बजट निराशाजनक है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों के लिए किया गया प्रावधान अपर्याप्त है, जो सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाता है। छोटे व्यापारियों और ग्रामीण भारत की ज़रूरतों को भी नज़रअंदाज़ किया गया है। कुल मिलाकर यह बजट जनविरोधी है और समावेशी विकास के लक्ष्य को पूरा करने में असफल रहता है।
आज का शेयर बाजार इस बजट की असलियत बयान कर रहा है।
151 परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकॉर्डर
*यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज

गोंडा।जिले में आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां अभी से तेज कर दी गयी हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ रामचंद्र ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि 17 फरवरी की सुबह तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।लापरवाही पाए जाने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।परीक्षा शुरू होने से पहले,विभिन्न टीमों द्वारा 151 परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।इस दौरान केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे,वायस रिकॉर्डर,इंटरनेट कनेक्टिविटी और बिजली व्यवस्था की जांच की जा रही है।इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षाएं नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में हाइटेक जिलास्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गये हैं।इस कंट्रोल रूम में लगभग 20 मानीटरों पर सभी 151 परीक्षा केंद्रों को सीधे आनलाइन माध्यम से जोड़ा जाएगा।यदि कोई परीक्षा केंद्र आफलाइन पाया जाता है या वहाँ के सीसीटीवी कैमरे बंद मिलते हैं तो तत्काल संबंधित केंद्र को सूचित किया जाएगा और जांच के लिए टीम भेजी जाएगी।स्थानीय खुफिया विभाग भी इन सभी परीक्षा केंद्रों की विस्तृत जांच कर रहा है।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ रामचंद्र ने बताया कि इस बार 95 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने में अब केवल 16 दिन शेष हैं,इसलिए तैयारियां अभी से शुरु कर दी गई हैं।सभी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं।कंट्रोल रूम बनाने के साथ साथ केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठकें भी की गई हैं और ड्यूटी लगाई जा रही है।बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों की ड्यूटी लगाने के संबंध में भी पत्र भेजा गया है।