एसडीएम सदर की कार्यशैली से नाराज वकीलों ने शुरु किया भूख हड़ताल
*शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक काम के बदले अवैध वसूली का लगाया आरोप
गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित सदर तहसील में सोमवार को अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी सदर अशोक कुमार गुप्ता पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है और साथ ही भूख हड़ताल व विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है।यह प्रदर्शन 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ता सचिन मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है।अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते हैं,जिसके परिणामस्वरूप खतौनी और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े कई वाद लंबित हैं।वकीलों का कहना है कि राजस्व के कई ऐसे मामले हैं जिनका समाधान करने के बदले अवैध वसूली की जा रही है।वकीलों ने यह भी दावा किया है कि एसडीएम सदर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तहसील में उपस्थित नहीं रहते हैं।वे शाम 5 बजे से रात 10 बजे तककर्मचारियों को रोककर अवैध वसूली के साथ लंबित मामले का निपटारा करते हैं।अधिवक्ता संघ नज इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है।इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन में सचिन मिश्रा एडवोकेट,शशिकांत शुक्ला एडवोकेट, शुभम कुमार एडवोकेट,विपिन कुमार तिवारी एडवोकेट,आशीष कुमार तिवारी एडवोकेट,नीरज तिवारी एडवोकेट, अंबिकेश्वर एडवोकेट,शैलेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट,सर्वजीत मिश्रा एडवोकेट, शशांक तिवारी एडवोकेट,हेमंत तिवारी एडवोकेट,हरिश्चंद्र बाजपेई एडवोकेट,रवि तिवारी एडवोकेट,उमेश प्रताप मिश्रा एडवोकेट,विवेक कुमार पाण्डेय एडवोकेट,विनोद चतुर्वेदी एडवोकेट,अवधेश कुमार एडवोकेट,अमित कुमार मिश्रा एडवोकेट, सत्यम चतुर्वेदी एडवोकेट, शुभम चतुर्वेदी एडवोकेट,अशोक तिवारी एडवोकेट सहित कई अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।इस मामले को लेकर जब एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता से उनका पक्ष जानने के लिए उनके सीयूजी नंबर पर फोन किया गया तो घंटी बजती रही परंतु फोन नहीं उठा।
1 hour and 58 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1