एसडीएम सदर की कार्यशैली से नाराज वकीलों ने शुरु किया भूख हड़ताल
![]()
*शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक काम के बदले अवैध वसूली का लगाया आरोप
गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित सदर तहसील में सोमवार को अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी सदर अशोक कुमार गुप्ता पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है और साथ ही भूख हड़ताल व विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है।यह प्रदर्शन 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ता सचिन मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है।अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते हैं,जिसके परिणामस्वरूप खतौनी और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े कई वाद लंबित हैं।वकीलों का कहना है कि राजस्व के कई ऐसे मामले हैं जिनका समाधान करने के बदले अवैध वसूली की जा रही है।वकीलों ने यह भी दावा किया है कि एसडीएम सदर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तहसील में उपस्थित नहीं रहते हैं।वे शाम 5 बजे से रात 10 बजे तककर्मचारियों को रोककर अवैध वसूली के साथ लंबित मामले का निपटारा करते हैं।अधिवक्ता संघ नज इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है।इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन में सचिन मिश्रा एडवोकेट,शशिकांत शुक्ला एडवोकेट, शुभम कुमार एडवोकेट,विपिन कुमार तिवारी एडवोकेट,आशीष कुमार तिवारी एडवोकेट,नीरज तिवारी एडवोकेट, अंबिकेश्वर एडवोकेट,शैलेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट,सर्वजीत मिश्रा एडवोकेट, शशांक तिवारी एडवोकेट,हेमंत तिवारी एडवोकेट,हरिश्चंद्र बाजपेई एडवोकेट,रवि तिवारी एडवोकेट,उमेश प्रताप मिश्रा एडवोकेट,विवेक कुमार पाण्डेय एडवोकेट,विनोद चतुर्वेदी एडवोकेट,अवधेश कुमार एडवोकेट,अमित कुमार मिश्रा एडवोकेट, सत्यम चतुर्वेदी एडवोकेट, शुभम चतुर्वेदी एडवोकेट,अशोक तिवारी एडवोकेट सहित कई अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।इस मामले को लेकर जब एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता से उनका पक्ष जानने के लिए उनके सीयूजी नंबर पर फोन किया गया तो घंटी बजती रही परंतु फोन नहीं उठा।![]()


*शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक काम के बदले अवैध वसूली का लगाया आरोप

गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरासिंह पुर में शनिवार देर रात एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया।इस हमले में रामकुमार पुत्र मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गये,जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात लगभग एक बजे की है जब रामकुमार अपने घर पर सो रहे थे।मामले में आरोप है कि पड़ोसी दु:खी के दामाद परसराम ने उन पर हमला किया।बताया जा रहा है कि हमले से पहले शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करवा दिया था।आरोप है कि देर रात हमलावर परसराम ने मौका पाकर सोते समय बांके से रामकुमार पर हमला कर दिया।शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे,लेकिन आरोपी तब तक घटनास्थल से फरार हो चुका था।गंभीर रूप से घायल रामकुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया,जहाँ उनका इलाज जारी है।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2),351(3),352 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारम्भ कर दिया है।
गोंडा।केंद्र सरकार द्वारा रविवार को सदन में प्रस्तुत किया गया बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता। देश इस समय महँगाई और बेरोज़गारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन बजट में इनके समाधान के लिए कोई ठोस योजना नज़र नहीं आती। किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग को इससे कोई वास्तविक राहत नहीं मिली है। युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करने की दिशा में भी बजट निराशाजनक है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों के लिए किया गया प्रावधान अपर्याप्त है, जो सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाता है। छोटे व्यापारियों और ग्रामीण भारत की ज़रूरतों को भी नज़रअंदाज़ किया गया है। कुल मिलाकर यह बजट जनविरोधी है और समावेशी विकास के लक्ष्य को पूरा करने में असफल रहता है।
*यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज
*शाखा प्रबंधक को जांचकर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश, पहले से दो एफआईआर दर्ज
गोंडा।जिले के एक व्यापारी से दाल की आपूर्ति के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।नगर कोतवाली पुलिस ने इंदौर निवासी दो कारोबारियों हितेष भाला और मनीष भाला के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।रानी बाजार निवासी व्यापारी आनंद कुमार अग्रवाल ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी फर्म माता प्रसाद बाबूलाल के नाम से पंजीकृत है।उन्होंने व्यापार के सिलसिले में इंदौर के हितैष भाला और मनीष भाला से संपर्क किया था।दाल की खेप मंगाने के लिए आनंद कुमार ने आरटीजीएस के माध्यम से तीन किस्तों में कुल 25 लाख रुपए भेजे थे।आरोप है कि रकम मिलने के बाद आरोपियों ने न तो दाल की आपूर्ति की और न तो पैसा वापस किया।जब आनंद कुमार ने उनसे संपर्क किया तो पहले टालमटोल की गई और बाद में उन्हें गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।आरोपियों ने बार बार दाल भेजने या पैसा लौटने का झूठा आश्वासन दिया।व्यापारी आनंद कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने यह रकम विवाह और तिलक जैसे आयोजनों के लिए दाल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भेजी थी क्योंकि इस दौरान दाल की मांग बढ़ जाती है।नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आनंद कुमार अग्रवाल की तहरीर पर हितैष भाला और मनीष भभाला के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने शिकायतकर्ता से मामले से जुड़े साक्ष्य मांगे हैं और जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।
*दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
*जेल जाते समय एक दूसरे पर लगा रहे थे आरोप
*रौब जमाने के लिए किया,हथियार जब्त
1 hour and 41 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1