आबादी के अनुसार राजनैतिक भागीदारी के लिए भरा हुंकार- झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ।
दिनांक 18 एक 2026 को झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ जिला हजारीबाग के द्वारा कुम्हारो के अधिकार और हक के लिए कुम्हार अधिकार महारैली हजारीबाग में संपन्न हुआ। अधिकार महारैली की अध्यक्षता झारखंड प्रजापति (कुम्हार )महासंघ के हजारीबाग जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र प्रजापति (पप्पू )ने किया। संचालन सुखदेव प्रजापति और वीरेंद्र प्रजापति ने किया।
कुम्हार अधिकार महा रैली में मुख्य अतिथि झारखंड प्रजापति (कुम्हार)महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवनारायण प्रजापति, विशिष्ट अतिथि बेरमो के पूर्व विधायक श्री योगेश्वर महतो( बाटुल), झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य सह प्रदेश महामंत्री श्री ईश्वर चंद्र प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय पंडित, प्रदेश संगठन मंत्री पप्पू पंडित, प्रदेश प्रवक्ता श्री विक्रम महतो उपस्थित रहे।
कुम्हार अधिकार महारैली की शुरुआत सभी मंचासीन अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी मंचासीन पदाधिकारी को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुचछ देकर स्वागत किया गया। कुम्हार अधिकार महारैली में अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति के द्वारा अध्यक्षीय स्वागत भाषण दिया गया। जिसमें मुख्य उद्देश्य कुम्हार समाज को राजनैतिक उपेक्षा के प्रति सरकार एवं सभी राजनैतिक दल को सजग एवं चेतावनी करना है। उनके प्रमुख बिंदु निम्न है--
(१) कुम्हार समाज को राजनैतिक और सामाजिक भागीदारी में शामिल करना ।
(२) झारखंड में माटी कला बोर्ड का पुनर्गठन गठन करना।
(३) कुम्हार समाज की समस्याओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीति निर्माण में हमारी भागीदारी हो।
झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ ने कहा की रैली का मुख्य उद्देश्य से कुम्हार को राजनीतिक उपेक्षा के प्रति सरकार को सजग करना। कुम्हार समाज के अधिकारों और मांगों को सरकार के समक्ष उठाना। कुम्हार समाज को राजनैतिक और सामाजिक भागीदारी में शामिल करने के लिए दबाव बनाना।
मुख्य अतिथि झारखंड प्रजापति (कुम्हार )महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवनारायण प्रजापति ने कहा कि झारखंड में कुम्हारो की संख्या 32 लाख है जो झारखंड के कुल आबादी का 8% आता है सभी जिलों में हमारी जनसंख्या एक लाख से डेढ़ लाख तक है प्रखंड के सभी पंचायत में हमारी जनसंख्या निवास करती है फिर भी हमें राजनीतिक आर्थिक एवं सामाजिक लाभ से रोका गया। जो अब बर्दाश्त नहीं होगा अब आर-पार की लड़ाई होगी।
श्री योगेश्वर महतो (बाटुल)) ने कहा-- झारखंड मैं 82 विधानसभा है सभी विधानसभा में 7000 से 45000 तक मतदाता कुमार के निवास करते हैं उसके बावजूद भी राजनीतिक हिस्सेदारी हमें नहीं मिलता है। मैं इस मंच से आग करना चाहता हूं कि अब सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक भागीदारी यदि हम सबों को समान रूप से नहीं मिलेगा तो अब कुम्हार बर्दाश्त नहीं करेगा इसका खामियाजा सभी राजनैतिक दलों को भुगतना पड़ेगा।
कुम्हार समाज आदिकाल से सनातनी है कुम्हार के बगैर दिया और कलश का आज भी पूजा नहीं हो सकता है।
झारखंड माटी कला बोर्ड पूर्व अध्यक्ष श्री श्रीचंद्र प्रजापति ने कहा कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी सभी राजनैतिक दलों को देना होगा। वर्तमान सरकार झारखंड में माटी कला बोर्ड का पुनर्गठन करें।
झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य महासंघ के प्रदेश महामंत्री श्री ईश्वर चंद्र प्रजापति ने कहा कि पिछले 78 वर्षों से सभी राजनीतिक दलों ने कुम्हार को चला है उनका हक अधिकार से वंचित रखा है इसलिए मैं यह आह्वान करता हूं कि 78 वर्षों का दांत अब नहीं झेलना है अब महिलाएं युवाओं से खास कर यह आग्रह है कि अपने हक और अधिकार को समझें और आर पार की लड़ाई लड़ने का कार्य करें। साथ ही पिछड़ा वर्ग के सांसद और विधायक से यह आग्रह है कि पिछले 25 वर्षों से जो झारखंड के पिछड़ों को 27 परसेंट के जगह में 14% का जो आरक्षण मिल रहा है वह 27 प्रतिशत करवाया जाए। सती नगर निगम जिला परिषद में भी हमारी भागीदारी सुनिश्चित हो इसलिए कुम्हार एकजुट हो।
संबोधन करने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री पप्पू पंडित , प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता विक्रम महतो, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री गोपाल पंडित, गिरिडीह जिला के जिला अध्यक्ष श्री दीपक पंडित, रामगढ़ जिला अध्यक्ष श्री राधा विनोद प्रजापति, कोडरमा जिला महामंत्री श्री विजय पंडित, धनबाद जिला अध्यक्ष श्री मोहन कुंभकार, , लोहरदगा जिला अध्यक्ष श्री सरोज प्रजापति
कुम्हार अधिकार महारैली को सफल बनाने में हजारीबाग जिला के उपाध्यक्ष लीलाधन प्रजापति, संगठन मंत्री श्री शिवकुमार प्रजापति , संरक्षक श्री विष्णु प्रजापति, श्री महेश प्रजापति, निर्मल प्रजापति, राजेश प्रजापति, जागेश्वर प्रजापति, समाजसेवी सोनू प्रजापति, रामदयाल प्रजापति, प्रखंड अध्यक्ष बड़ी कमाल शंकर पंडित, चौपारण राम अवतार प्रजापति, बरकट्ठा छत्रु पंडित, इचाक जयशंकर पंडित, केरेडारी वासुदेव पंडित, बड़कागांव राजेश प्रजापति, डाडी बसंत प्रजापति, टाटी झरिया रामेश्वर प्रजापति, हजारीबाग सदर सुजीत प्रजापति, चालकुसा सुरेंद्र पंडित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
झारखंड में सफल अभ्यर्थी झारखंड लोक सेवा आयोग एवं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा मैं सफल अभ्यर्थियों को समाज और से सम्मानित किया गया।
2 hours and 21 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k