प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सुरेश त्रिपाठी का भव्य अभिनन्दन शिक्षकों ने जताया सम्मान
संजय द्विवेदी, प्रयागराज।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रयागराज के तत्वावधान में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी के पुनःसर्व सम्मति से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कर्नलगंज इंटर कॉलेज के सभागार में भव्य अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न कोनों से आए 500 से अधिक शिक्षक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय ने किया।अभिनन्दन कार्यक्रम के साथ ही संगठन के संस्थापक एवं शिक्षक संघर्षो के नायक ओम प्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ओम प्रकाश शर्मा का शिक्षक आन्दोलन में योगदान अविस्मरणीय है।उन्होने शिक्षकों को अधिकार और उपलब्धियो की नई ऊंचाइयो तक पहुंचाया।
शिक्षकों ने जो जिम्मेदारी उन्हें पुनःसौपी है उसे वे पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ निभाने का प्रयास करेगे।जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रयागराज जनपद के लिए यह गर्व का विषय है कि सुरेश कुमार त्रिपाठी दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।जिला कार्यकारिणी उनका अभिनंदन कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ.पी. पी.सिंह संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पाण्डेय जिला मंत्री जगदीश प्रसाद कोषाध्यक्ष रविन्द्र त्रिपाठी उमाशंकर यादव वरिष्ठ नेता कुंज बिहारी मिश्रा प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ.मनोज मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनय प्रताप सिंह, वसीम अहमद सिद्दीकी डॉ. सुयोग पाण्डेय तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री शिव बहादुर सिंह यादव सहित अनेक शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए।









1 hour and 40 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k