टूटे पोल पर चल रही ग्यारह हजार की सप्लाई, दे रही बड़ी दुर्घटना को दावत
चौराहा वासियों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष

मीरजापुर। मड़िहान तहसील क्षेत्र के रजौहा चौराहे पर सड़क किनारे लगा ग्यारह हजार सप्लाई का पोल हफ्तों से टूटकर खड़ा है। जिसमें विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते सप्लाई चालू है। जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। बाजार वासियों ने विरोध जताते हुए अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। रजौहा निवासी राजू सिंह ने बताया कि मड़िहान विद्युत उपकेंद्र से सिरसी फीडर के लिए ग्यारह हजार बोल्टेज की सप्लाई हेतु सड़क किनारे से पोल गुजारा है। वही क्षेत्रीय निवासियों द्वारा जीवकोपार्जन हेतु दर्जनों चाय, नाश्ता, पान, वेल्डिंग, हेयर कटिंग आदि दुकानों के साथ साथ बगल ही पचोखरा खुर्द धान क्रय केंद्र भी खुला है। जहां रोजाना सैकड़ो लोगों के आवागमन के साथ,दर्जनों किसान रोजाना क्रय केंद्र पर पहुंचते है। लगभग 20 दिन पहले एक अज्ञात चार चक्का वाहन की टक्कर से हाई डिस्टेंस करंट का पोल टूटकर अगल हो कर भी खड़ा है। जो कभी भी तेज हवा के झोंके से गिर सकता है।जिससे बाजार वासियों में भय व्याप्त है। बिजली विभाग मड़िहान को पोल सही कराने के लिए कई बार सूचना दिया गया, परंतु विभागीय अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे है। आए दिन क्षेत्र से करंट की चपेट में आकर झुलसने वालो की जानकारी मात्र से ही सभी सहमे हुए है। गुरुवार को बाजार वासियों में साबिर, रामदेव, लवकुश शर्मा, संजय अग्रवाल, वीरेन्द्र यादव, प्रभु पटेल, पल्लू कोल, सुनील जायसवाल, बेचन मोदवलनवाल, नंदकुमार कोल, शिव पटेल आदि ने सड़क पर खड़े होकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ में विभागीय अधिकारियों को चेताया भी कि अगर समय रहते टूटे पोल को नहीं बदलवाया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मड़िहान विद्युत विभाग सहायक अभियंता प्रमोद सिंह ने बताया कि तकलीन अवर अभियंता को मौके पर भेजा जा रहा है, जल्द ही नया पोल लगवाया जाएगा।
चेतना महोत्सव 2025 में सम्मानित हुए चयनित बच्चे
प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है - डॉ कैलाश पति त्रिपाठी

साहित्य चेतना समाज प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ना सिखा रही है- डॉ नीरज त्रिपाठी

मिर्जापुर। साहित्य चेतना समाज मीरजापुर इकाई के तत्वावधान में चेतना महोत्सव 2025 का आयोजन विंध्यवासिनी महाविद्यालय भरूहना मीरजापुर में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. कैलाशपति त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता डॉ नीरज त्रिपाठी ने किया। समारोह में चित्रकला, निबंध और सामान्यज्ञान प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. कैलाशपति ने अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन आवश्यक है। इससे उनका बौद्धिक विकास होता है। अध्यक्षता कर रहे डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि साहित्य चेतना समाज की प्रतियोगिताएं बच्चों को प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ना सिखा रही हैं। विशिष्ट अतिथि भोलानाथ कुशवाहा ने संदेश के माध्यम से चयनित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ने कहा कि हम चालीस वर्षों से निरंतर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं। मीरजापुर और मऊ की शाखाओं में भी दो वर्षों से प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। बच्चों के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रतियोगिता प्रभारी सृष्टि राज ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में 20 से अधिक स्कूलों के 145 बच्चों ने भाग लिया। 90 बच्चों को चयनित करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक कुलभूषण पाठक ने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में दुगुना बच्चों ने परीक्षा दी। अतिथियों का स्वागत सह संयोजक विजय कुमार श्रीवास्तव, केदार नाथ सविता, आनंद केसरी, अनिल यादव ने किया। संचालन आनंद अमित ने किया। विशिष्ट अतिथि राजपति ओझा और संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पुरस्कृत होने वाले बच्चों को बधाई दिया। गाजीपुर से आए कवि नागेश मिश्र और आशुतोष श्रीवास्तव ने कविता सुनाया।

प्रतियोगिताएं चार वर्गों में आयोजित हुई थीं। चित्रकला वरिष्ठ वर्ग में अर्यांश श्रीवास्तव, ज्येष्ठ वर्ग में करण कुमार गुप्ता, मध्यम वर्ग में अवि श्री राजपूत और कनिष्ठ वर्ग में यशिका श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में समृद्धि श्रीवास्तव, ज्येष्ठ वर्ग में शिवानी बिंद, मध्यम वर्ग में वैष्णवी शुक्ला और कनिष्ठ वर्ग में छाया प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सृजन श्रीवास्तव, ज्येष्ठ वर्ग में शोभित दुबे, मध्यम वर्ग में अनुश्री लकी और कनिष्ठ वर्ग में आशुतोष पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि, अध्यक्ष और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। चेतना महोत्सव में आचार्य रामचंद्र शुक्ल स्मारक शिक्षण संस्थान के बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक प्रस्तुत किया। संगीत और गणेश वंदना भी प्रस्तुत किया गया। 

कार्यक्रम में डॉ सुधा सिंह, सारिका चौरसिया, रेखा चौरसिया, नंदिनी वर्मा, अभिनव पाण्डेय, विनोद मिश्रा, विकास कुमार, आशीष शुक्ला, राकेश चंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे और अपने कर कमलों से बच्चों को सम्मानित किया।
सोया डीओसी लादकर जा रहा ट्रक पलटा चालक घायल

ड्रमंडगंज, मीरजापुर।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की देर रात में सोया डीओसी लादकर जा रहे ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गया। संयोग ठीक था कि हादसे में ट्रक चालक को सामान्य चोटें आई हैं। भोपाल से सोया डीओसी लादकर सिलीगुड़ी जा रहा ट्रक जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान से सौ मीटर पहले पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। घटना में 40 वर्षीय ट्रक चालक  राजेश सिंह यादव निवासी दिलदार नगर जिला गाजीपुर को मामूली चोटें आई। वहीं ट्रक पर लदी बोरियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिखर गई और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुभाष यादव ने घटना की जांच कर घायल चालक का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया। उपनिरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि बुधवार की देर रात ब्रेक फेल होने से सोया डीओसी लादकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर ड्रमंडगंज घाटी में पलट गया घटना में चालक को सामान्य चोटें आई हैं जिसका उपचार कराया गया है।
कंबल पाकर खिले गरीब असहायों के चेहरे

हलिया, मीरजापुर।क्षेत्र के अहुगी कलां गांव टिकुरी बस्ती गांव निवासी समाजसेवी प्रभु नारायण पांडेय की ओर से बुधवार को दो सौ गरीब असहायों को कंबल वितरित किया गया।कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष हलिया राजीव कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता जगदीश प्रसाद मिश्र,डा॰ अवधेश सिंह ने गरीब निराश्रितों को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर ठंड से ठिठुर रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों की समय पर मदद करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नही है। अधिवक्ता जगदीश प्रसाद मिश्र ने कहा कि गरीबों की मदद करना पुनीत कार्य है समाज के हर वर्ग को इस दिशा में आगे आना चाहिए।

समाजसेवी प्रभु नारायण पांडेय की ओर से भीषण ठंड में कंबल पाकर उर्मिला,सोहागी देवी,फगुनी देवी दसवंती,बेचन सिंह, अमरजीत आदि के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।कंबल वितरण कार्यक्रम में देवेश पांडेय, उमेश पांडेय,उमाकांत दुबे, कन्हैया सिंह पटेल, श्याम सिंह, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
Mirzapur : सीमा सिंह बनी भ्रष्टाचार विरोधी संगठन की महिला जिलाध्यक्ष, कहां प्रभावित लोगों की लडूंगी लड़ाई

मीरजापुर। जिले की तेज तर्रार महिला सामाजिक कार्यकर्ता सीमा सिंह को भ्रष्टाचार विरोधी संगठन  महिला विंग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी दुबे ने संगठन के बरौधा सदर स्थित कैंप कार्यालय पर जिले की तेज तर्रार क्रांतिकारी महिला सीमा सिंह को मीरजापुर जनपद का भ्रष्टाचार विरोधी संगठन का जिलाध्यक्ष (महिला विंग) का नियुक्ति पत्र देते हुए संगठन के मजबूती पर जोर दिया है।


साथ ही यह विश्वास जताया है कि सीमा सिंह जनपद की कमान संभालने के साथ ही साथ जनपद को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को धार प्रदान करेंगी। अपने मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए सीमा सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा और नैतिकता के साथ पालन करते हुए समाज के उन लोगों की आवाज बनेंगी जो भ्रष्टाचार से उत्पीड़ित और परेशान हैं। उन्होंने कहा ।

जनपद के भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मुहिम चलाकर संगठन को मजबूत करने का वह काम करेंगी‌। उनके मनोनयन पर संगठन के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रमोद कुमार दुबे, वाराणसी जनपद के जिलाध्यक्ष तारीक सलीम, भदोही जनपद के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कृष्णकांत, मोहम्मद सैफ, पत्रकार सुशील पांडेय इत्यादि प्रमुख लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
रस्सी के सहारे पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहा गांव स्थित पटेहरा मौजा से बुधवार की सुबह एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। एक साधारण परिवार की उम्मीदों का सहारा बने 45 वर्षीय रामफल ने वेर के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जब परिजनों की नजर इस दर्दनाक दृश्य पर पड़ी, तो घर में कोहराम मच गया, चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग जुट गए। बुधवार की सुबह जब परिजन घर से बाहर निकले तो वेर के पेड़ का दृश्य देख मानो आसमान ही टूट गया हो।

रामफल का शव फंदे से झूलता दिखा। यह दृश्य इतना भयावह था कि परिजन वहीं बेसुध होकर गिर पड़े। किसी के होश उड़ गए, तो किसी की आंखों से आंसुओं का सैलाब बहने लगा। घटना की सूचना मिलते ही मड़िहान पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, रामफल रोजगार की तलाश में डेढ़ वर्ष से कानपुर में रह रहा था। करीब एक माह पहले वह घर लौटा था, और गांव में ही छोटी-सी किराना दुकान खोलकर परिवार का पालन- पोषण कर रहा था। उसकी दुकान ही घर की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थी। मंगलवार की शाम परिवार में विवाद हुआ था। पीआरवी पुलिस सुलह समझौता कराकर लौट गई, इस कदम से हर कोई हैरान है। कोई यह समझ नहीं पा रहा कि आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी थी, जिसने उसे यह कठोर निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया।
पदोन्नति पाकर दरोगा बने हेड कांस्टेबल को थानाध्यक्ष ने लगाया स्टार

ड्रमंड गंज मिर्जापुर।ड्रमंडगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मूलचंद वर्मा को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर मंगलवार को थानाध्यक्ष भारत सुमन ने उनके कंधे पर बैज (स्टार) लगाकर उन्हें बधाई दी।हेड कांस्टेबल मूलचंद को विभाग द्वारा यह पदोन्नति उनके बेहतरीन कार्य शैली के लिए दी गई है। उपनिरीक्षक बने मूलचंद वर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।

इस दौरान एसआई त्रिलोचन प्रताप सिंह,एसआई शिवाकांत पांडेय,सुभाष यादव, मनसुख यादव हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, अरविंद सिंह प्रमोद सिंह, कुलदीप कुमार, सोहित कुमार, साकेत सैनी आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सीओ ने ड्रमंडगंज थाने का किया औचक निरीक्षण,दिए निर्देश

ड्रमंडगंज, मीरजापुर।सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को ड्रमंडगंज थाने का औचक निरीक्षण किया।सीओ ने थाना परिसर की साफ सफाई, अभिलेखों का निरीक्षण किया। मौजूद पुलिसकर्मियों को फरियादियों की त्वरित सुनवाई करने का निर्देश दिया।सीओ ने महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल वंदना यादव से हेल्प डेस्क पर आ रही शिकायतों एवं उनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली।

सीओ ने प्राथमिकता के आधार पर शिकायतें निपटाए जाने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद एस आई सुभाष यादव व एसआइ त्रिलोचन प्रताप सिंह से अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि गश्त में तेजी लाने का निर्देश दिया। सीओ ने कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही।
मनरेगा का नाम बदलकर गरीबों का अधिकार छीन रही बीजेपी सरकार है

मिर्जापुर। 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय  के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन का अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा महात्मा गांधी का नाम मिटाने से मिटने वाले नहीं है  पटेल ने कहा कि मनरेगा यूपीए की सरकार में  ऐतिहासिक क्रांतिकारी कदम था।

जिसका फायदा करोड़ों ग्रामीण व गरीब परिवारों को मिल रहा था  पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया है मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया है भाजपा की गरीब विरोधी सरकार है नरेंद्र मोदी  ने गुजरात में देश का ही नहीं विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम हटाकर अपने नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनाने का काम किया, इसे ये साबित होता है कि नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी जवाहर लाल नेहरू सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे देश की आजादी के नायकों को पसंद नहीं करते हैं इनके नाम से इनको तकलीफ है इसे साफ साबित होता है
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  मोदी सरकार के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मनरेगा रोजगार का जो  नाम बदला जा रहा है इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।इस कानून से  देश के करोड़ों मजदूर, किसानों, श्रमिकों और गरीबों के हितों पर हमला किया है।

चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह  के नेतृत्व में लोकसभा के अंदर संसद में मनरेगा कानून आम राय से पास किया गया था। यह ऐसा क्रांतिकारी कदम था, जिसका फायदा करोड़ों ग्रामीण परिवारों को मिला था।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त उर्फ राजन पाठक ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के नाम बदले जाने की कड़ी निदा करते हैं।

जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा जैसे तमाम योजना का कानून बनाया था कांग्रेस पार्टी के शासन में  जिसका लाभ जनता को सीधे मिल रहा था जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है सारी योजनाओं को बंद कर रही है।

सभा का संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब से बीजेपी की सरकार आई है जनता को परेशान के अलावा कोई भी काम नहीं किया है  खान ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बनी थी तभी  राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  के नाम से बनाया गया था इस  योजना  से गरीब जनता कोलाभ मिल रहा था  खान ने कहा किमनरेगा योजना से कोविड के वक़्त ये गरीब वर्ग को इस योजना से फायदा मिल रहा था

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन कांग्रेस नेता सुधाकर रमेश प्रजापति पप्पू राजधर दुबे फ़ैज़ अहमद जनार्दन पांडे अमरनाथ पांडे  इश्तियाक अंसारी कपिल कुमार सोनकर कैलाश प्रजापति  राजेंद्र विश्वकर्मा अमर दुबे राम लखन मास्टर मोहित मिश्रा अंशु पांडे विवेक सिंह शकील अहमद विजय दुबे छोटू चौबे प्रमोद गुप्ता संजय पांडे आनंद त्रिपाठी गणेश शंकर पांडे कैलाश प्रजापति अखिलेश सिंह मनीष दुबे दिलीप मौर्य अशोक पटेल मानस मोहल्ले  अंकु श्रीवास्तव डॉक्टर दिनेश चौधरी अनुज मिश्रा शिव शंकर पांडे जैकी कोल रितेश मिश्रा रामनाथ दुबे अश्वनी दुबे अशोक गुप्ता अमरनाथ पांडेय गुलाब मिश्रा अशोक गुप्ता नरेंद्र ठाकुर विवेक पटेल मनोज पटेल रामराज भारती यदुनाथ बिंद दुर्गेश पांडे इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Captain Raghawendra' Prabha का हुआ विमोचन
मीरजापुर । सृष्टि राज द्वारा अंग्रेजी में अनुवाद की गई पुस्तक Captain Raghawendra's Prabha का विमोचन प्रयागराज पुस्तक मेले में हुआ। सृष्टि राज की दो पुस्तकें दर्पण में बचपन व बहादुर कुकू पूर्व प्रकाशित हो चुकी हैं जो कि हिंदी में है। प्रयागराज पुस्तक मेले में सृष्टि राज द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित और शिबू गाजीपुरी द्वारा लिखी गई पुस्तक कैप्टन राघवेंद्र की प्रभा का विमोचन मनीष गर्ग, विपिन सिंह, आनंद अमित, विजय कुमार श्रीवास्तव और वेद प्रकाश वेद ने किया।  अपने वक्तव्य में मनीष गर्ग ने कहा कि कैप्टन राघवेंद्र की प्रभा एक ऐतिहासिक उपन्यास है।

विपिन सिंह ने कहा कि कैप्टन राघवेंद्र जैसे नायक हमारे युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व पर उपन्यास लिखा जाना महत्वपूर्ण है। आनंद अमित ने कहा कि कैप्टन राघवेंद्र की प्रभा 1971 के भारत पाक युद्ध अर्थात बांग्लादेश उदय के वक्त की वास्तविक घटना पर आधारित एक उपन्यास है। कैप्टन राघवेंद्र के युद्ध में मारे जाने की सूचना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मानेकशॉ के पत्रों के माध्यम से आई। लेकिन राघवेंद्र की धर्मपत्नी प्रभा ने कहा कि कैप्टन राघवेंद्र जीवित हैं। उनका विश्वास जीता और सेना द्वारा कैप्टन राघवेंद्र के जीवित होने की सूचना आई। आज भी कैप्टन राघवेंद्र और प्रभा वाराणसी में रह रहे हैं। इस महत्वपूर्ण घटना पर आधारित उपन्यास का अंग्रेजी में अनुवाद करने वाली सृष्टि राज ने इसे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी बताया।

कार्यक्रम का संचालन आनंद अमित ने किया। स्वागत भाषण वेद प्रकाश वेद ने दिया। धन्यवाद विजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रकट किया। अरुण यादव, प्रो. बालेश्वर, देवी प्रसाद वेदांती, पीयूष मिश्र, आशीष प्रजापति, यामिनी प्रजापति आदि उपस्थित रहे।