देवघर- के डिवाईन पब्लिक स्कूल 10 + 2 में पाँच दिवसीय वार्षिक खेलकूद दिवस सम्पन्न।
देवघर: के नंदन पहाड़ रोड स्थित डिवाईन पब्लिक स्कूल 10+2 में पाँच दिवसीय वार्षिक खेलकूद दिवस आज सम्पन्न हुआ। बहुप्रतिक्षित वार्षिक खेलकूद दिवस के पाँचवे दिन पर आज कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति देवघर मंडल कारा के कारा अधीक्षक प्रमोद कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही बच्चों के द्वारा मुख्य अतिथि को तिलक लगा कर तथा बैगपाइपर की मधुर धुन पर परेड के साथ उनका स्वागत किया गया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने शॉल, पुष्प गुच्छ प्रदान कर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुरुआत ओलम्पिक कलश को प्रज्वल्लित कर बच्चों को सौंपते हुए की , जिसे लेकर बच्चों ने पुरे जोश के साथ कलश एक दूसरे को सौंपते हुए पुरे मैदान का चक्कर लगा कर ओलम्पिक मशाल (फायर स्टैंड) को प्रज्वल्लित किया। वार्षिक खेलकूद दिवस में बच्चों के लिए कबड्डी, रिले रेस, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, टैग ऑफ़ वॉर, चैस, कैरम, स्लो साइकिलिंग, क्रिकेट मैच, बोरी दौड़, स्पून एंड मार्बल रेस के साथ ही छोटे बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, अरेंजिंग बॉल, पासिंग बॉल, जलेबी रेस, नार्मल रेस, फ्रॉग रेस, 50 मीटर रेस, 60 मीटर रेस, 80 मीटर रेस, बैलेंसिंग बुक, कलरिंग फ़ास्ट, टाई एंड बरस्टिंग बैलून, बैलेंसिंग द बैलून, पिकअप थिंग्स, शू रेस, डक वाक रेस, फलों व सब्जियों को पहचानना, आदि खेलों को शामिल किया गया था। मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार जी बच्चों के खेल से काफ़ी प्रभावित हुए। बच्चों की तारीफ करते हुए उन्होंने दैनिक खेलकूद को मुफ्त में उपलब्ध होने वाली दवा बताते हुए कहा कि खेल कूद से ना केवल शारीरिक बल्कि बच्चों का मानसिक व्यायाम भी होती है और पूरा शरीर फिट रहता है। स्कूल में बच्चों के लिए ऐसे खेल कार्यक्रमों को कराये जाने के लिए उन्होंने स्कूल की तारीफ करते हुए अपनी शुभकामनायें व्यक्त किया। प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने बताया की विद्यालय प्रत्येक वर्ष “वार्षिक खेलकूद दिवस” का आयोजन करता है परन्तु कोरोना काल के बाद से ऐसा नहीं हो पाया था। जिस कारण सभी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। खेलों की समाप्ति के बाद सभी खेलों के विजेताओं के मध्य पुरुस्कार का वितरण मुख्य अतिथि व अन्य के हाथों से किया गया। जिसमें कबड्डी, क्रिकेट, रस्साकस्सी के विजेता टीम, क्रिकेट के मैन ऑफ़ द मैच सहित सभी विजेता खिलाड़ी शामिल रहे। विद्यालय की नर्सरी की छात्रा सनाया श्री ने सात गेम मे विनर रह कर बेस्ट स्पोर्ट्स परसन का खिताब जीता वही कक्षा पाँचवी ने इस पाँच दिवसीय खेलकूद दिवस में सर्वाधिक 10 स्वर्ण 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
देवघर- नगर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में एसआईआर पर हुई चर्चा।
देवघर: भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला कार्यालय में देवघर नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सोना धारी झा ने की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की। बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय सुग्गा नरौने गौरी शंकर शर्मा धनंजय खवाड़े एवं धनंजय तिवारी मौजूद रहे सभी मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से एसआईआर को लेकर फैलाई जा रही गलतफहमियों को दूर करने का आग्रह किया। बैठक में जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय ने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में एसआईआर पर व्यक्त किए गए विचारों को जिले हर जगह प्रसारित करने की योजना बना रहे हैं।” उन्होंने रविवार को दिल्ली में ‘वोट चोरी’ के विरोध में कांग्रेस की रैली पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, “राहुल गांधी झूठ और अफवाहें फैलाने के आदी हैं। उन्होंने अपने दावों के संबंध में निर्वाचन आयोग में एक भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। विदेशी साजिश के तहत वे भारतीय संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं।” भाजपा नेता सुग्गा नरौने ने कहा कि लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा, “घुसपैठियों को बचाने और उन्हें मतदाता बनाने के प्रयास में वे (कांग्रेस) एसआईआर का विरोध कर रहे हैं। एक विदेशी नागरिक भारत में मतदाता कैसे हो सकता है? संविधान स्पष्ट करता है कि केवल भारतीय नागरिक ही भारत का मतदाता हो सकता है।” बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सोना धारी झा संतोष उपाध्याय, सुग्गा नरोने गौरी शंकर शर्मा धनंजय खवाड़े धनंजय तिवारी मीणा झा राकेश सिंह बम बम दुबे बिट्टू पांडे सिंटू उपाध्याय मनीष मंडल गोविंद राणा संजय मंडल लल्लन शाह प्रदीप झा आशीष राउत सुरेश मंडल देव कश्यप राहुल कश्यप कृष्णा शाह प्रेम शर्मा कृष्ण सिंह अंकित मिश्रा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
देवघर- झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा अंडर 14 टूर्नामेंट 2025 खेला गया। जिसमें देवघर विजय रहा।
देवघर: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेले जा रहे अंडर- 14 टूर्नामेंट- 2025 के ईस्ट जोन ग्रुप मुकाबले में आज का मुकाबला देवघर वेन्यू पर गिरिडीह अंडर -14 और देवघर अंडर- 14 के बीच खेला गया। गिरिडीह अंडर- 14 के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जो शुरुआत में सही भी साबित हो रहा था। शुरुआत के ओवरों में ही अपने तीन विकेट खोकर देवघर अंडर -14 की टीम मुसीबत में दिख रही थी। लेकिन बाद में दीपक कुमार के नाबाद 64 रन और क्षितिज सिंह के 54 रन की बदौलत देवघर की टीम ने 40 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया। गिरिडीह की ओर से गेंदबाजी करते हुए वैभव जायसवाल ने 8 ओवरों में 34 रन देकर दो विकेट जबकि विशाल मरांडी ने 8 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट हासिल किया। बल्लेबाजी करने को उतरी गिरिडीह की टीम अपने सभी विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी। गिरिडीह की ओर से रोशन यादव ने शानदार नाबाद(100) शतक बनाया इसके बावजूद भी वह टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा दिव्यांक दिव्या ने 20 महत्वपूर्ण रनों का योगदान दिया। देवघर की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक ने 7 ओवरों में 40 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किया। इसके अलावा आदर्श ने 42 रन देकर 3 विकेट और यशराज ने 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। सधी गेंदबाजी की बदौलत देवघर की टीम अंततः 19 रनों की जीत हासिल करने में सफल रही। आज का मैन ऑफ द मैच देवघर के लिए नाबाद 64 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले दीपक कुमार को दिया गया। आज के इस मैच में अंपायर के रूप में हेमंत ठाकुर और रवि झा जबकि स्कोरर की भूमिका ज्ञान रंजन ने निभाया। मैच के अवसर पर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर पूर्व रणजी खिलाड़ी (झारखंड) श्री संजीव गुप्ता के अलावा देवघर जिला संघ के सचिव विजय झा, नीरज सिंह समेत अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। ईस्ट जोन ग्रुप से धनबाद अंडर - 14 की टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए सुपर लीग राउंड के लिए क्वालीफाई किया।
देवघर-के डीएवी कास्टर टाउन,देवघर में स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन।
देवघर: के स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन, देवघर में महान कर्मयोगी एवं संन्यासी स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह,शिक्षक गण एवं बच्चों के द्वारा स्वामी श्रद्धानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात् विद्यालय के शिक्षक बिजय मिश्रा,अंकित शुक्ला,सर्वेश्वर पांडेय एवं गंगाधर झा के द्वारा वैदिक विधि-विधान से हवन यज्ञ करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद भारत के महान राष्ट्रभक्त संन्यासियों में अग्रणी थे। जिन्होंने अपना जीवन स्वाधीनता,स्वराज्य, शिक्षा तथा वैदिक धर्म के प्रचार- प्रसार के लिए समर्पित कर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने सामाजिक उत्थान के साथ ही धर्म और देश के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने मार्ग से भटके लोगों को पुनः स्वधर्म में लाने के लिए शुद्धि आंदोलन का सूत्रपात किया। स्वामी श्रद्धानंद ने अंग्रेजों के समक्ष सिर उठाकर देश सेवा,त्याग व दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।उन्होंने यह प्रमाणित कर दिखाया कि मानव जन्म से नहीं बल्कि कर्मों से महान बनता है। अपने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती से प्रेरणा लेकर आजादी और वैदिक धर्म के प्रचार के लिए प्रचंड रूप में सक्रिय रहे।भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना के लिए 1902 में गुरुकुल प्रणाली को सर्वश्रेष्ठ बताया और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की स्थापना हरिद्वार में की। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएंँ उपस्थित रहे। उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।
देवघर- के किड्स प्ले हाउस का 11वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से संपन्न।
देवघर: सदर अस्पताल के निकट स्थित ऑडिटोरियम में मंगलवार को किड्स प्ले हाउस का 11वां वार्षिक महोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उड़ान का अर्थ है सपनों को पंख देना थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के नन्हे बच्चों द्वारा गुरु वंदना और गायत्री मंत्र के सस्वर पाठ से हुई, जिससे पूरा सभागार भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य रिमी झा ने मंच से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक क्रम में कक्षा प्ले के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों पर मोबाइल के बढ़ते प्रभाव को सरल और प्रभावी ढंग से दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवघर सिविल सर्जन डॉक्टर जुगल किशोर चौधरी ने बच्चों की प्रतिभा और शैक्षिक उपलब्धियों के आधार पर उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, महेश राय सहित कई गणमान्य लोग और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
देवघर- की मदर टच स्कूल में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया।
देवघर: के मदर टच स्कूल में वार्षिक खेल दिवस अत्यंत उत्साह, आनंद और छात्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में शारीरिक फिटनेस, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देना था। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे: 1. बिस्किट ईटिंग प्रतियोगिता
देवघर-संदीपनी पब्लिक स्कूल में प्रभु यीशु के संदेश के साथ नन्हे सितारों का क्रिसमस उत्सव ।
देवघर: के झौसागढी, दुःखी साह रोड स्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी तथा कक्षा 1 एवं 2 के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए क्रिसमस उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण उत्सवमय एवं आनंद से परिपूर्ण हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु यीशु मसीह की प्रेरणादायक कथा से की गई। मंच संचालक शिक्षिका माधवी ने प्रभु यीशु के जन्म, उनके त्याग, प्रेम, करुणा एवं मानवता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सेवा और शांति का महत्व समझाया। सांता क्लॉस के आगमन ने बच्चों में विशेष उत्साह भर दिया। जैसे ही सांता क्लॉस विद्यालय प्रशाल में पहुँचे, बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को चॉकलेट और केक वितरित की गई, जिसे पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न नजर आए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा “जिंगल बेल्स” गीत पर सामूहिक प्रस्तुति दी गई। इसके बाद
देवघर- के क्रीड़ा भारती द्वारा b.ed कॉलेज ग्राउंड में तीन दिवसीय खेल का समापन।
देवघर: क्रीड़ा भारती द्वारा बीएड कॉलेज ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय 'खेल कबड्डी खेल' का समापन हुआ। इस खेल में 102 टीम ने भाग लिया। क्रीड़ा भारती के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य 2036 में होने वाले ओलंपिक में कबड्डी को शामिल करना और ऑल इंडिया की टीम का खोज करना भी है। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित यह खेल पुरे भारत में पर्व की तरह मनाया जा रहा है। इसी के तहत पुरे भारत के 566 जिलों में इसका आयोजन किया गया है, जिसका लक्ष्य है कि हर जिले में कम से कम 100 टीम पार्टिसिपेट करें। उन्होंने आगे कहा कि देवघर पहला जिला है जिसने इस लक्ष्य को पुरा किया है। मुख्य अतिथि डॉ एन डी मिश्रा ने कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य रहा है ' खेल के माध्यम से चरित्र निर्माण और चरित्र के माध्यम से राष्ट्र निर्माण'। इसी लक्ष्य को लेकर क्रीड़ा भारती द्वारा खेल कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य कबड्डी को 2036 के ओलंपिक को शामिल कराना है। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ जे सी राज ने कहा कि क्रीड़ा भारती भारतीय खेल को बढ़ावा देने वाला संगठन है। इसलिए कबड्डी, जो न ही राष्ट्रीय खेल है और न ही ओलंपिक में शामिल है को ओलंपिक में शामिल करने हेतु 'खेल कबड्डी खेल' का आयोजन किया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। खेल के दौरान डॉ एन डी मिश्रा(मुख्य अतिथि), डॉ जे सी राज(आयोजन समिति के अध्यक्ष), कुमार गौरव(क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष), प्रेम कुमार, विनीता मिश्रा, डॉ गौरी शंकर, डॉ अनिल बरनबाल, डॉ एन सत्यम, डॉ राजीव रंजन, डॉ पूजा राय, डॉ. अनुराधा सहित सैकड़ों खिलाड़ी उपस्थित थे।
देवघर- सांसद खेल महोत्सव का देवघर कॉलेज मैदान आगाज।
देवघर: सांसद खेल महोत्सव का देवघर कॉलेज मैदान में आयोजित हुआ, इसका भव्य उद्घाटन देवघर मैराथन से शुरू हुआ। मैराथन दौड़ की शुरुआत निशिकांत दुबे और सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा झंडा दिखा कर किया गया। उद्घाटन समारोह में सांसद डॉ निशिकांत दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रमानी, एम्स के डिप्टी डायरेक्टर, देवघर ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील खवाड़े समेत काफी लोग मौजूद रहे। लड़कों का मैराथन दौड़ 10किलो मीटर आयोजित किया गया,जिसमें प्रथम स्थान जानकी कुमार, द्वितीय स्थान दीपक कुमार यादव, तृतीय स्थान दीपक कुमार को प्राप्त हुआ। लड़कियों का मैराथन दौड़ 5किलोमीटर का आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान मनाली सिंह ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 25000नकद और द्वितीय स्थान को 15000नकद, तृतीय स्थान को 10000, और चतुर्थ और पांचवे स्थान को 5000 नकद पुरस्कार दिया गया। डॉ निशिकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि आज खेल के तरफ युवाओं को प्रेरित करने हेतु प्रधानमंत्री का ये अमूल्य पहल है, क्योंकि खेल में जो युवा भाग लेते हैं उन्हें खेल में कोई भी समय बर्बाद करने वाली ख्याल दिमाग में नहीं आता। अगले साल से किसी भी खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागी को सारी सुविधाएं सांसद खुद प्रदान करेंगे। अगले वर्ष 1-7नवंबर को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा। खेल और संगीत आज के युवा और समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है, सांसद ने अपने संबोधन में ये सारी बात कहीं।
देवघर के डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के प्राचार्य ने देवपेक्स 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया।
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला देवघर में डाक विभाग के द्वारा आयोजित फिलाटेली प्रदर्शनी देवपेक्स - 2025 में पेंटिंग, क्विज व पत्र लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान प्राचार्य बलराम कुमार झा ने किया। ज्ञात हो कि दो दिनों तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने हरेक प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। सम्मानित होने वाले छात्र छात्राएं- लेटर बॉक्स पेंटिंग में प्रथम स्थान-आर्या कुमारी , दीक्षा राज , रिया रानी और दिव्यांका राज ड्राइंग प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार रितंभरा भारती और आर्य किशोर बरनवाल। क्रिएटिव पत्र लेखन(जूनियर) में प्रथम स्थान आराध्या कुमारी , तीसरा स्थान सारा पाल पत्र लेखन (सीनियर) में प्रथम स्थान शिवम वर्मा सांत्वना पुरस्कार अपेक्षा आर्य ।क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पल्लवी राज और शिवम गुप्ता। प्राचार्य बलराम कुमार झा ने बच्चों की सफलता पर कहा कि फिलाटेली विद्यार्थियों में जिज्ञासा, अनुसंधान प्रवृत्ति, धैर्य, सौंदर्यबोध तथा इतिहास-बोध विकसित करती है। आज की डिजिटल दुनिया में यह शौक हमें सीखने, संजोने और समझने की कला सिखाता है। ऐसी प्रतियोगिता में बच्चों का भाग लेना और विजयी होना काबिले तारीफ है। इसकी जानकारी स्कूल के मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।