*अटल जी की जन्मशती के उपलक्ष्य में चलाया गया स्वच्छता अभियान*
सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे पूर्व पीएम अटल-सुशील त्रिपाठी***************
पूर्व पीएम अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगी भाजपा*****
पूर्व पीएम के जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम*
सुलतानपुर,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशती के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय परिसर व विवेकनगर स्थित अटल पथ पर स्वच्छता अभियान व दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।भाजपा जिला कार्यालय पर स्वच्छता अभियान में भाजपा जिला महामंत्री संदीप सिंह,मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, सुनील वर्मा,मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, सोहनलाल निषाद,महेश यादव आदि ने कार्यालय व परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
इसी क्रम में विवेक नगर स्थित अटल पथ पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, विनोद पांडेय,शिवमूर्ति पाण्डेय,सौरभ पाण्डेय,अनुज प्रताप सिंह,हिमांशु गुप्ता,रेनू सिंह,मंजू तिवारी, संदीप गुप्ता, राहुल भान मिश्रा,वीरेंद्र गुप्ता आदि ने स्वच्छता अभियान चलाया।
पूर्व पीएम अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी जी की अगुवाई में भाजपा जिला कार्यालय व विवेनगर स्थित अटल पथ पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा पूर्व पीएम अटल जी सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।भाजपा मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने जानकारी दी कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्मजयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगी।इस दौरान जिले के 1991 बूथों पर अटल स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यकर्ता भारतरत्न पूर्व पीएम अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
उनकी कविताओं का वाचन होगा।25 दिसम्बर को बारात घर में अटल जी के जीवन और योगदान पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।26 दिसम्बर को भाजपा जिला कार्यालय सभागार में संगोष्ठी आयोजित होंगी।इस मौके पर आनन्द द्विवेदी, डॉ प्रीति प्रकाश, धर्मेन्द्र कुमार, चन्दन नारायन सिंह, राजेश दूबे निर्माण, संजय उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, सुनील विश्वकर्मा, रचना अग्रवाल, दयाराम यादव, अतुल सिंह,नीता मौर्य, सुरजीत कुमार गौड़,सुनील निषाद आदि मौजूद रहे।
2 hours and 6 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1