शारदा मंदिर हाई स्कूल का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न मुंबई।
मुंबई के सोफिया कॉलेज ऑडिटोरियम में शारदा मंदिर हाई स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम बड़े उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में विद्यालय के लगभग 900 विद्यार्थियों ने भाग लेकर नृत्य, संगीत, नाट्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देश की प्रसिद्ध समाजसेविका डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के महत्व को समझाते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और सकारात्मक सोच बच्चों को सफल और जिम्मेदार नागरिक बनाती है। उनके प्रेरणादायी शब्दों से विद्यार्थियों में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धता को दर्शाता रहा।

बच्चों को शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना चाहिए : कुंवर मृगेंद्र सिंह
सिंगरामऊ।स्थानीय बाजार में स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी में‘यूथ फेस्टिवल’ तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगरामऊ रियासत के राजा कुंवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी, मेडल, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। बच्चों को संबोधित करते हुए कुंवर मृगेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों ने खेलकूद के प्रति उत्साहित करते हुए उन्हें शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यह बच्चों के भविष्य के लिए प्रेरणादायक होगा। यही होनहार बच्चे हमारे कल के भविष्य हैं। वहाँ आयोजित दौड़, खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, ऊँची कूद, कुर्सी दौड़, बैडमिंटन, मेढक दौड़, समूह गान, एकांकी सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में सरस्वती वंदना व स्वागत गीत विद्यालय की छात्रा रोशनी यादव, शाम्भवी सिंह खरवार ने प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रगति आख्या समन्वयक नसरूल्लाह हाश्मी ने प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने मुख्य अतिथि कुंवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा का स्वागत करते हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। वहाँ पर रेलवे कांट्रैक्टर वरुण सिंह, संतोष मिश्रा, संपादक अरविंद उपाध्याय, पत्रकार शिव पूजन मिश्रा, दिव्यांशु शेखर सिंह, बीरंजय सिंह, आज़म अली, अमितोष निगम, अरविंद दुबे, सौरभ दूबे, राजीव कुमार सिंह, पूनम सिंह, प्रांजली दूबे, अर्पिता रावत उपस्थित रहे।
सामाजिक उत्थान एवं एकता महासम्मेलन संपन्न
मुंबई। सामाजिक संगठन नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट (मुंबई महाराष्ट्र), नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट एवं सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के संयुक्त संयोजन में 13 दिसंबर 2025 को संतसेना महाराज सभागृह दादर मुंबई में सामाजिक उत्थान एकता महासम्मेलन तथा समाज रत्न गौरव सम्मान समारोह संपन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय प्रचारक NSCT तथा राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम शर्मा अमेठी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में दिनेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष भारतीय नई कल्याण विकास सेवा समिति, उदय राज शर्मा सचिव MWO को उत्तर प्रदेश, शिवदयाल शर्मा महासचिव MWO, मुन्ना लाल शर्मा ब्लाक अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री MWO, शैलेंद्र शर्मा प्रदेश संरक्षक नई उम्मीद फाउंडेशन एवं NSCT संयोजक‌ वाराणसी, नामदेव विट्ठल झिंगाड़े अध्यक्ष प्रेरणा चैरिटेबल ट्रस्ट, कल्याण चंदू मुजूमुले लाइफ कोच एवं पूर्व SEO महाराष्ट्र,उदय टक्के सर हेयर आर्टिस्ट, प्रसाद चौहान महाराष्ट्र अध्यक्ष SBPA,रमेश चौहान अध्यक्ष SBPA ठाणे जिला,पवन कोतवाल ( स्वतंत्रता सेनानी हुतात्मा वीर भाई कोतवाल नातू), कवि,गीतकार एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, ओमप्रकाश सविता,कलेक्टर शर्मा, अशोक शर्मा,नीलम शर्मा भाजपा सायन कोलीवाड़ा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं राधा संतोष शर्मा भाजपा ठाणे महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त समारोह में मुंबई एवं उप नगरों से जियालाल शर्मा, संतोष निरंकार शर्मा, हरिकेश नंदवंशी,प्रदीप नंदवंशी, अधिवक्ता अनिल शर्मा,राम मिलन शर्मा,संतोष कुमार शर्मा, अशोक शर्मा कलवा,मनोज शर्मा, अमरनाथ शर्मा सहित सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ संत सैनजी महराज की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया तत्पश्चात कवि विनय शर्मा दीप ने स्वागत गीत से सभी का सम्मान किया।मंच का संचालन शिक्षाविद रविन्द्र शर्मा ने किया तथा सभी का सम्मान खूबसूरत शब्दों, मोमेंटो, अंगवस्त्र तथा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। उक्त समारोह के संयोजक घनश्याम शर्मा, चंद्रभूषण शर्मा,अनिल कुमार मुन्ना लाल शर्मा, सत्य कुमार शर्मा, श्यामजी शर्मा, रोशन शर्मा, अनिल कुमार शर्मा एवं आशीष मुन्ना लाल शर्मा सहित सहयोगी अवधेश शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, रामजनम शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, राजेश शर्मा एवं दुर्गेश शर्मा उपस्थित थे।अंत में घनश्याम शर्मा ने उपस्थित सभी समाजसेवी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजेश मिश्रा को मिली भाजपा जिला उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी
भायंदर। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन द्वारा राजेश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह नियुक्ति पत्र विधायक नरेंद्र मेहता व जिला अध्यक्ष दिलीप जैन के हाथों प्राप्त हुआ। राजेश मिश्रा भाजपा के एक कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ता होने के साथ-साथ वरिष्ठ समाजसेवी भी रहे हैं। समय समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करते रहे हैं। श्री मिश्र इसके पहले जिला सचिव पद संभाल चुके हैं। राजेश मिश्रा ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन पूरे मनोयोग के साथ करेंगे । राजेश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर फैल गई। बधाइयों का ताता लगा हुआ है। भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवक रत्नाकर मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता एड डीके पांडेय, भाजपा नेता रमेश मिश्रा, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, पूर्व नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, विजय राय, स्नेहा पांडे, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडेय , महिला जिला अध्यक्ष वैशाली भोईर, रेनू मल्लाह काजल सक्सेना, अनीता राय, पूजा विश्वकर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रावती त्रिपाठी, उत्तर भारतीय मोर्चा महामंत्री कमलेश दुबे, महेंद्र पांडेय, सुरेन्द्र तिवारी, एड पी आर शुक्ला, एड मनीष तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
मीरा भायंदर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष बनाए गए सुरेश सिंह

भायंदर। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने उत्तर भारतीय मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता सुरेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।विधायक नरेंद्र मेहता व जिला अध्यक्ष दिलीप जैन के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, रमेश चंद्र मिश्रा, पूर्व नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष दिक्षित, भाजपा नेता राजेश मिश्रा, मोर्चा के महामंत्री कमलेश दुबे, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे, ओम प्रकाश सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। सुरेश सिंह भाजपा के कर्मठ, ऊर्जावान,सर्वप्रिय तथा विनम्र चेहरा के रूप में जाने जाते हैं। उत्तर भारतीय संघ, मीरारोड शाखा के अध्यक्ष रहे सुरेश सिंह को 2016 में तत्कालीन विधायक नरेंद्र मेहता ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। तभी से वे पार्टी के लिए लगातार सक्रियता से काम कर रहे हैं। सुरेश सिंह इस शहर के नामचीन भवन निर्माता के साथ साथ लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। कोविड संकट काल के समय उनके द्वारा की गई मानवीय सहायता को लोग आज भी याद करते हैं। पार्टी द्वारा 2022 में सुरेश सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में शहर के अनेक उत्तर भारतीय भाजपा से जुड़े।उन्हें दूसरा कार्यकाल भी मिला । 2024 विधानसभा चुनाव में पार्टी के निर्णायक विजय को सुनिश्चित करने में वे सबसे आगे रहे। महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए अब सुरेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्ति के साथ साथ प्रभाग 18 का प्रभारी बनाकर पार्टी के सभी उम्मीदवारों जिताने की विशेष जवाबदारी दी गई है। सुरेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर फैल गई। बधाइयों का ताता लगा हुआ है। वरिष्ठ अधिवक्ता एड डी के पांडेय, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, विजय राय, पूर्व नगरसेविका स्नेहा पांडे, महिला जिला अध्यक्ष वैशाली भोईर, रेनू मल्लाह, काजल सक्सेना ,अनीता राय, पूजा विश्वकर्मा, पूर्व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रावती त्रिपाठी, महेंद्र पांडेय, युवा मोर्चा महामंत्री विवेक उपाध्याय, अजीत उपाध्याय, सुरेन्द्र तिवारी, एड पीआर शुक्ला, एड मनीष तिवारी समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
वडाला भक्ति पार्क WBC क्रिकेट टीम बनी चैंपियन
मुंबई।बिंद समाज विकास संघ द्वारा रविवार 14 दिसंबर 2025 को उरबन स्पोर्ट्स रामजी असर टर्फ घाटकोपर ईस्ट मुंबई में आयोजित टर्फ बॉक्स प्रतियोगिता बिलासा देवी केवट ट्रॉफी वडाला भक्ति पार्क क्रिकेट क्लब ने अपने नाम कर ली। इस टूर्नामेंट में मुंबई के कोने-कोने से आई हुई कल 12 टीमों ने भाग लिया सभी ने अपने कुशल खेल का कला प्रदर्शन करते हुए अच्छे अच्छे परफॉर्मेंस किया। जिसमें कप्तान कमलेश सिंह की वडाला भक्ति पार्क WBC टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार एवं एक चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने क्रिकेट क्लब की कमेटी को सौंप दिया। द्वितीय पुरस्कार एवं ट्रॉफी कप्तान सर्वजीत बिंद विक्रोली की टीम एवं तृतीय पुरस्कार एवं ट्रॉफी कप्तान अशोक नाविक कुर्ला नाविक ग्रुप की टीम ने प्राप्त किया। मैन ऑफ द सीरीज बेहतरीन बल्लेबाजी आसिफ को और मैंन ऑफ द टूर्नामेंट प्रियांशु बिंद ने अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट की शुरुआत करने से पहले बिंद समाज विकास संघ के कार्यकर्ताओं,सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने देश का सबसे प्यारा राष्ट्रगान गीत गाकर पूरे माहौल को गमगीन किया। फिर क्रिकेट प्रेमियों ने क्रिकेट का आनंद प्राप्त करते हुए खूब चौको छक्कों पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हर्षोल्लास करते हुए हौसला बढ़ाया।के आर बिंद कंपनी के मालिक किशोरी लाल बिंद और हरीश कुमार बिंद एवं उनके सहयोगियों ने बहुत ही सुंदर आयोजन करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शेषधर बिंद एवं बी एस वी एस के सभी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने आयोजन आयोजन कर्ताओं एवं क्रिकेट खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में विद्या विहार के आर बिंद कंपनी, डबलू बी सी क्रिकेट क्लब वडाला, कुर्ला नाविक ग्रुप, विद्या विहार हरीश बिंद कंपनी, घाटकोपर यश यश इंटरप्राइजेज, विक्रोली कार्तिक एंटरप्राइजेज, जोगेश्वरी करन कंस्ट्रक्शन, टिटवाला आराध्या इंजीनियरिंग, उड़ान बॉयज एंटोफिल,बीआर वी एंटरप्राइजेज माहिम, वीर एकलव्य चेंबूर, युवासेना टीम जीटीबी नगर मुंबई इत्यादि का समावेश रहा।
महायुति का होगा मुंबई का अगला महापौर – कृपाशंकर सिंह
मुंबई। महापालिका चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल एक्टिव मूड में आ गए हैं। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह का स्पष्ट रूप से मानना है कि मुंबई का अगला महापौर महायुति का ही बनेगा। उन्होंने कहा कि मुंबई की जनता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से पूरी तरह से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि मुंबईकर सुरक्षा, शांति और विकास में विश्वास रखता है। यही कारण है कि आम आदमी महायुति के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव महानगरपालिका को लूटने वाले लोगों के लिए कभी ना भूलने वाला सबक होगा। महानगरपालिका चुनाव में महायुति के प्रत्याशी दो तिहाई से अधिक वार्डों में शानदार विजय प्राप्त करेंगे।
मकर संक्रांति पर महायुति के महापौर के लिए मुंबईकर करेंगे मतदान : आचार्य पवन त्रिपाठी

मुंबई। मुंबई महानगरपालिका का चुनाव आम मुंबईकर लड़नेवाला है। मुंबई की जनता मकर संक्रांति ( 15 जनवरी ) पर महायुति को अपना मत देकर विकास एवं सुरक्षित मुंबई का उत्तरायण लाएगी। श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास की कोषाध्यक्ष तथा मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई का कायाकल्प किया है, उसे देखते हुए मुंबईकर पूरी तरह से महायुति के पक्ष में मतदान करने जा रहे हैं। आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि कोस्टल रोड हो या अटल सेतु हो या मुंबई मेट्रो तथा आगे के मुंबई के विकास के सभी प्रकल्प की बात हो, 2030 तक पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास के साथ मुंबई की सुरक्षा भी ट्रिपल इंजन की सरकार ही दे सकती है। इसलिए आम मुंबईकर मनपा में महायुति का महापौर ही बैठाएगा।

डोंबिवली में 17 दिसंबर से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

डोंबिवली में 17 दिसंबर से भागवत कथा सुनाएंगे कुणाल जी महाराज

डोंबिवली। आध्यात्मिक मानव विश्व कल्याण ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का अद्भुत और ऐतिहासिक आयोजन डोंबिवली भागवत परिवार के द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन बुधवार, 17 दिसंबर बुधवार से, 23 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से 9:30 बजे तक होगा। इस अवसर पर काशी के प्रख्यात कथावाचक श्री श्री कुणाल जी महाराज व्यासपीठ से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के गूढ़ तत्वज्ञान का भावपूर्ण विवेचन करेंगे।

यह कथा लोकमान्य तिलक प्राथमिक विद्यालय, मोठागांव चौक, डोंबिवली (पश्चिम) में होगी।संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शशिधर शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि देखते देखते यह कारवां आज १३ वें वर्ष में पहुंच गया । इस वर्ष कथा का लाइव प्रसारण आस्था भजन पर भी होगा और कथा श्रवण के उपरांत प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। बताते चले कि श्री शशिधर शुक्ला के नेतृत्व में धार्मिकता की श्रेष्ठता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है,सभी से निवेदन किया कि आप सभी आए और भागवत कथा का श्रवण कर अपने जीवन को कृष्णमय बनाए।

बोरीवली में की गई आर्य समाज की स्थापना
मुंबई । बोरीवली शहर के गोविंद अपार्टमेंट में आर्य समाज की स्थापना स्वामी योगानंद सरस्वती की अध्यक्षता में की गई। पं. विजयपाल शास्त्री आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा थे तथा उक्त अवसर पर मुंबई के सभी आर्य समाजों के प्रधान मौजूद थे। आर्य प्रतिनिधि सभा मुंबई के अध्यक्ष हरीश आर्य ने कहा कि आने वाले दिनों में आर्य समाज बोरीवली बहुत तेजी से विकास करेगा। समाज के महामंत्री पं. प्रभारंजन पाठक ने बताया कि बोरीवली में आर्य समाज की स्थापना कोई नई स्थापना नहीं, बल्कि यह महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों का विस्तार है। मुख्य वक्ता डॉ. जितेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि विद्वता को मात्र मंच - माइक तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे व्यावहारिक धरातल पर उतरना जरूरी है। आर्य समाज वाशी से पधारे विद्वान पं. विजयपाल शास्त्री ने नए आर्यसमाज की स्थापना को जरूरी बताया। इस अवसर पर स्वामी यज्ञ मुनि, पवन अबरोल, अरविंद  पटेल, विश्वभूषण आर्य, स्वामी योगानंद सरस्वती, जया पटेल, अक्षय मानकटाला आदि आर्य विद्वानों ने सभा को संबोधित किया। कवि कल्पेश आर्य की कविता और अभिषेक आर्य के गायन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संगठन सूक्त और शांति पाठ से स्थापना दिवस का समापन किया गया।अंत में सभा के प्रधान आनंद अग्रवाल ने आमंत्रित अतिथियों का आभार माना।