सामाजिक उत्थान एवं एकता महासम्मेलन संपन्न
मुंबई। सामाजिक संगठन नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट (मुंबई महाराष्ट्र), नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट एवं सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के संयुक्त संयोजन में 13 दिसंबर 2025 को संतसेना महाराज सभागृह दादर मुंबई में सामाजिक उत्थान एकता महासम्मेलन तथा समाज रत्न गौरव सम्मान समारोह संपन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय प्रचारक NSCT तथा राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम शर्मा अमेठी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में दिनेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष भारतीय नई कल्याण विकास सेवा समिति, उदय राज शर्मा सचिव MWO को उत्तर प्रदेश, शिवदयाल शर्मा महासचिव MWO, मुन्ना लाल शर्मा ब्लाक अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री MWO, शैलेंद्र शर्मा प्रदेश संरक्षक नई उम्मीद फाउंडेशन एवं NSCT संयोजक वाराणसी, नामदेव विट्ठल झिंगाड़े अध्यक्ष प्रेरणा चैरिटेबल ट्रस्ट, कल्याण चंदू मुजूमुले लाइफ कोच एवं पूर्व SEO महाराष्ट्र,उदय टक्के सर हेयर आर्टिस्ट, प्रसाद चौहान महाराष्ट्र अध्यक्ष SBPA,रमेश चौहान अध्यक्ष SBPA ठाणे जिला,पवन कोतवाल ( स्वतंत्रता सेनानी हुतात्मा वीर भाई कोतवाल नातू), कवि,गीतकार एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, ओमप्रकाश सविता,कलेक्टर शर्मा, अशोक शर्मा,नीलम शर्मा भाजपा सायन कोलीवाड़ा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं राधा संतोष शर्मा भाजपा ठाणे महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त समारोह में मुंबई एवं उप नगरों से जियालाल शर्मा, संतोष निरंकार शर्मा, हरिकेश नंदवंशी,प्रदीप नंदवंशी, अधिवक्ता अनिल शर्मा,राम मिलन शर्मा,संतोष कुमार शर्मा, अशोक शर्मा कलवा,मनोज शर्मा, अमरनाथ शर्मा सहित सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ संत सैनजी महराज की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया तत्पश्चात कवि विनय शर्मा दीप ने स्वागत गीत से सभी का सम्मान किया।मंच का संचालन शिक्षाविद रविन्द्र शर्मा ने किया तथा सभी का सम्मान खूबसूरत शब्दों, मोमेंटो, अंगवस्त्र तथा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। उक्त समारोह के संयोजक घनश्याम शर्मा, चंद्रभूषण शर्मा,अनिल कुमार मुन्ना लाल शर्मा, सत्य कुमार शर्मा, श्यामजी शर्मा, रोशन शर्मा, अनिल कुमार शर्मा एवं आशीष मुन्ना लाल शर्मा सहित सहयोगी अवधेश शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, रामजनम शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, राजेश शर्मा एवं दुर्गेश शर्मा उपस्थित थे।अंत में घनश्याम शर्मा ने उपस्थित सभी समाजसेवी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k