राजेश मिश्रा को मिली भाजपा जिला उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी
भायंदर। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन द्वारा राजेश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह नियुक्ति पत्र विधायक नरेंद्र मेहता व जिला अध्यक्ष दिलीप जैन के हाथों प्राप्त हुआ। राजेश मिश्रा भाजपा के एक कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ता होने के साथ-साथ वरिष्ठ समाजसेवी भी रहे हैं। समय समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करते रहे हैं। श्री मिश्र इसके पहले जिला सचिव पद संभाल चुके हैं। राजेश मिश्रा ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन पूरे मनोयोग के साथ करेंगे । राजेश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर फैल गई। बधाइयों का ताता लगा हुआ है। भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवक रत्नाकर मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता एड डीके पांडेय, भाजपा नेता रमेश मिश्रा, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, पूर्व नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, विजय राय, स्नेहा पांडे, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडेय , महिला जिला अध्यक्ष वैशाली भोईर, रेनू मल्लाह काजल सक्सेना, अनीता राय, पूजा विश्वकर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रावती त्रिपाठी, उत्तर भारतीय मोर्चा महामंत्री कमलेश दुबे, महेंद्र पांडेय, सुरेन्द्र तिवारी, एड पी आर शुक्ला, एड मनीष तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
मीरा भायंदर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष बनाए गए सुरेश सिंह

भायंदर। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने उत्तर भारतीय मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता सुरेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।विधायक नरेंद्र मेहता व जिला अध्यक्ष दिलीप जैन के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, रमेश चंद्र मिश्रा, पूर्व नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष दिक्षित, भाजपा नेता राजेश मिश्रा, मोर्चा के महामंत्री कमलेश दुबे, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे, ओम प्रकाश सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। सुरेश सिंह भाजपा के कर्मठ, ऊर्जावान,सर्वप्रिय तथा विनम्र चेहरा के रूप में जाने जाते हैं। उत्तर भारतीय संघ, मीरारोड शाखा के अध्यक्ष रहे सुरेश सिंह को 2016 में तत्कालीन विधायक नरेंद्र मेहता ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। तभी से वे पार्टी के लिए लगातार सक्रियता से काम कर रहे हैं। सुरेश सिंह इस शहर के नामचीन भवन निर्माता के साथ साथ लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। कोविड संकट काल के समय उनके द्वारा की गई मानवीय सहायता को लोग आज भी याद करते हैं। पार्टी द्वारा 2022 में सुरेश सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में शहर के अनेक उत्तर भारतीय भाजपा से जुड़े।उन्हें दूसरा कार्यकाल भी मिला । 2024 विधानसभा चुनाव में पार्टी के निर्णायक विजय को सुनिश्चित करने में वे सबसे आगे रहे। महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए अब सुरेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्ति के साथ साथ प्रभाग 18 का प्रभारी बनाकर पार्टी के सभी उम्मीदवारों जिताने की विशेष जवाबदारी दी गई है। सुरेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर फैल गई। बधाइयों का ताता लगा हुआ है। वरिष्ठ अधिवक्ता एड डी के पांडेय, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, विजय राय, पूर्व नगरसेविका स्नेहा पांडे, महिला जिला अध्यक्ष वैशाली भोईर, रेनू मल्लाह, काजल सक्सेना ,अनीता राय, पूजा विश्वकर्मा, पूर्व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रावती त्रिपाठी, महेंद्र पांडेय, युवा मोर्चा महामंत्री विवेक उपाध्याय, अजीत उपाध्याय, सुरेन्द्र तिवारी, एड पीआर शुक्ला, एड मनीष तिवारी समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
वडाला भक्ति पार्क WBC क्रिकेट टीम बनी चैंपियन
मुंबई।बिंद समाज विकास संघ द्वारा रविवार 14 दिसंबर 2025 को उरबन स्पोर्ट्स रामजी असर टर्फ घाटकोपर ईस्ट मुंबई में आयोजित टर्फ बॉक्स प्रतियोगिता बिलासा देवी केवट ट्रॉफी वडाला भक्ति पार्क क्रिकेट क्लब ने अपने नाम कर ली। इस टूर्नामेंट में मुंबई के कोने-कोने से आई हुई कल 12 टीमों ने भाग लिया सभी ने अपने कुशल खेल का कला प्रदर्शन करते हुए अच्छे अच्छे परफॉर्मेंस किया। जिसमें कप्तान कमलेश सिंह की वडाला भक्ति पार्क WBC टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार एवं एक चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने क्रिकेट क्लब की कमेटी को सौंप दिया। द्वितीय पुरस्कार एवं ट्रॉफी कप्तान सर्वजीत बिंद विक्रोली की टीम एवं तृतीय पुरस्कार एवं ट्रॉफी कप्तान अशोक नाविक कुर्ला नाविक ग्रुप की टीम ने प्राप्त किया। मैन ऑफ द सीरीज बेहतरीन बल्लेबाजी आसिफ को और मैंन ऑफ द टूर्नामेंट प्रियांशु बिंद ने अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट की शुरुआत करने से पहले बिंद समाज विकास संघ के कार्यकर्ताओं,सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने देश का सबसे प्यारा राष्ट्रगान गीत गाकर पूरे माहौल को गमगीन किया। फिर क्रिकेट प्रेमियों ने क्रिकेट का आनंद प्राप्त करते हुए खूब चौको छक्कों पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हर्षोल्लास करते हुए हौसला बढ़ाया।के आर बिंद कंपनी के मालिक किशोरी लाल बिंद और हरीश कुमार बिंद एवं उनके सहयोगियों ने बहुत ही सुंदर आयोजन करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शेषधर बिंद एवं बी एस वी एस के सभी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने आयोजन आयोजन कर्ताओं एवं क्रिकेट खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में विद्या विहार के आर बिंद कंपनी, डबलू बी सी क्रिकेट क्लब वडाला, कुर्ला नाविक ग्रुप, विद्या विहार हरीश बिंद कंपनी, घाटकोपर यश यश इंटरप्राइजेज, विक्रोली कार्तिक एंटरप्राइजेज, जोगेश्वरी करन कंस्ट्रक्शन, टिटवाला आराध्या इंजीनियरिंग, उड़ान बॉयज एंटोफिल,बीआर वी एंटरप्राइजेज माहिम, वीर एकलव्य चेंबूर, युवासेना टीम जीटीबी नगर मुंबई इत्यादि का समावेश रहा।
महायुति का होगा मुंबई का अगला महापौर – कृपाशंकर सिंह
मुंबई। महापालिका चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल एक्टिव मूड में आ गए हैं। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह का स्पष्ट रूप से मानना है कि मुंबई का अगला महापौर महायुति का ही बनेगा। उन्होंने कहा कि मुंबई की जनता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से पूरी तरह से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि मुंबईकर सुरक्षा, शांति और विकास में विश्वास रखता है। यही कारण है कि आम आदमी महायुति के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव महानगरपालिका को लूटने वाले लोगों के लिए कभी ना भूलने वाला सबक होगा। महानगरपालिका चुनाव में महायुति के प्रत्याशी दो तिहाई से अधिक वार्डों में शानदार विजय प्राप्त करेंगे।
मकर संक्रांति पर महायुति के महापौर के लिए मुंबईकर करेंगे मतदान : आचार्य पवन त्रिपाठी

मुंबई। मुंबई महानगरपालिका का चुनाव आम मुंबईकर लड़नेवाला है। मुंबई की जनता मकर संक्रांति ( 15 जनवरी ) पर महायुति को अपना मत देकर विकास एवं सुरक्षित मुंबई का उत्तरायण लाएगी। श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास की कोषाध्यक्ष तथा मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई का कायाकल्प किया है, उसे देखते हुए मुंबईकर पूरी तरह से महायुति के पक्ष में मतदान करने जा रहे हैं। आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि कोस्टल रोड हो या अटल सेतु हो या मुंबई मेट्रो तथा आगे के मुंबई के विकास के सभी प्रकल्प की बात हो, 2030 तक पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास के साथ मुंबई की सुरक्षा भी ट्रिपल इंजन की सरकार ही दे सकती है। इसलिए आम मुंबईकर मनपा में महायुति का महापौर ही बैठाएगा।

डोंबिवली में 17 दिसंबर से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

डोंबिवली में 17 दिसंबर से भागवत कथा सुनाएंगे कुणाल जी महाराज

डोंबिवली। आध्यात्मिक मानव विश्व कल्याण ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का अद्भुत और ऐतिहासिक आयोजन डोंबिवली भागवत परिवार के द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन बुधवार, 17 दिसंबर बुधवार से, 23 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से 9:30 बजे तक होगा। इस अवसर पर काशी के प्रख्यात कथावाचक श्री श्री कुणाल जी महाराज व्यासपीठ से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के गूढ़ तत्वज्ञान का भावपूर्ण विवेचन करेंगे।

यह कथा लोकमान्य तिलक प्राथमिक विद्यालय, मोठागांव चौक, डोंबिवली (पश्चिम) में होगी।संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शशिधर शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि देखते देखते यह कारवां आज १३ वें वर्ष में पहुंच गया । इस वर्ष कथा का लाइव प्रसारण आस्था भजन पर भी होगा और कथा श्रवण के उपरांत प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। बताते चले कि श्री शशिधर शुक्ला के नेतृत्व में धार्मिकता की श्रेष्ठता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है,सभी से निवेदन किया कि आप सभी आए और भागवत कथा का श्रवण कर अपने जीवन को कृष्णमय बनाए।

बोरीवली में की गई आर्य समाज की स्थापना
मुंबई । बोरीवली शहर के गोविंद अपार्टमेंट में आर्य समाज की स्थापना स्वामी योगानंद सरस्वती की अध्यक्षता में की गई। पं. विजयपाल शास्त्री आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा थे तथा उक्त अवसर पर मुंबई के सभी आर्य समाजों के प्रधान मौजूद थे। आर्य प्रतिनिधि सभा मुंबई के अध्यक्ष हरीश आर्य ने कहा कि आने वाले दिनों में आर्य समाज बोरीवली बहुत तेजी से विकास करेगा। समाज के महामंत्री पं. प्रभारंजन पाठक ने बताया कि बोरीवली में आर्य समाज की स्थापना कोई नई स्थापना नहीं, बल्कि यह महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों का विस्तार है। मुख्य वक्ता डॉ. जितेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि विद्वता को मात्र मंच - माइक तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे व्यावहारिक धरातल पर उतरना जरूरी है। आर्य समाज वाशी से पधारे विद्वान पं. विजयपाल शास्त्री ने नए आर्यसमाज की स्थापना को जरूरी बताया। इस अवसर पर स्वामी यज्ञ मुनि, पवन अबरोल, अरविंद  पटेल, विश्वभूषण आर्य, स्वामी योगानंद सरस्वती, जया पटेल, अक्षय मानकटाला आदि आर्य विद्वानों ने सभा को संबोधित किया। कवि कल्पेश आर्य की कविता और अभिषेक आर्य के गायन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संगठन सूक्त और शांति पाठ से स्थापना दिवस का समापन किया गया।अंत में सभा के प्रधान आनंद अग्रवाल ने आमंत्रित अतिथियों का आभार माना।
स्व.गीता यादव की याद में वर्सोवा में स्मृति खेल महोत्सव का भव्य आयोजन


मुंबई। नगरसेविका के रूप में स्वर्गीय गीता यादव द्वारा वर्सोवा स्थित अपने वार्ड में किए गए विकास कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। यूथ कांग्रेस,वर्सोवा विधानसभा के पूर्व तालुकाध्यक्ष संतोष वी यादव द्वारा उनकी मां स्वर्गीय गीता यादव की याद में वर्सोवा वेलफेयर शाला मैदान में आयोजित स्मृति खेल महोत्सव, फ्री डॉक्यूमेंट शिविर, मुफ्त चिकित्सा शिविर  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने संतोष वी यादव की सराहना करते हुए कहा कि अपनी मां की याद में फ्री डॉक्यूमेंट शिविर, चिकित्सा शिविर तथा खेल महोत्सव का भव्य आयोजन करना सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य है।

कार्यक्रम में उपस्थित महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विधायक असलम शेख ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से आम लोगों को अनेक लाभ होते हैं तथा युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। पूर्व विधायक अशोक भाऊ जाधव तथा उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस की अध्यक्ष भावना शर्मा जैन ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वर्गीय गीता यादव के कार्यों को याद किया। यूथ कांग्रेस के पूर्व मुंबई अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय गीता यादव द्वारा किए गए जनहित कार्यों को जनता हमेशा याद करती रहेगी।

संतोष वी यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुफ्त चिकित्सा सहायता के साथ फ्री आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण, फ्री वरिष्ठ नागरिक कार्ड का पंजीकरण, फ्री नई वोटर आईडी का करेक्शन तथा पंजीकरण, फ्री पैन कार्ड तथा क्रिकेट, वॉलीबॉल फुटबॉल, टेनिस, बॉल, कैरम, बॉक्स क्रिकेट, स्केटिंग जैसे अनेक खेलों का आयोजन किया गया। सभी विजेता और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में संतोष वी यादव ने समस्त लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के प्रति समर्पित अपनी मां की याद में इस तरह के लोकहित कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को और युवाओं को उसका लाभ मिल सके।
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष आवासीय शिविर का उद्घाटन
दहाणू। मल्लिनाथ जैन तीर्थ आश्रम, कोशबाड,दहाणू में 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) विशेष आवासीय शिविर का कल विधिवत उद्घाटन किया गया। यह शिविर श्रीमती टी. एस. बाफना जूनियर कॉलेज, मलाड, मुंबई द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर प्राचार्या डॉ. दीपा शर्मा के मार्गदर्शन एवं आदेशानुसार, उपप्राचार्य श्री एस. राणा, पर्यवेक्षिका श्रीमती ज़रीन तथा प्रवीण सिरगांवकर के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। शिविर में एनएसएस वेस्ट ज़ोन की कोऑर्डिनेटर श्रीमती दीप्ति लाकुम  की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर का संचालन एनएसएस अधिकारी श्रीमती उपाध्याय नीलम अम्बरीष दुबे के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवक छात्राएँ स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, श्रमदान, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक चेतना से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करेंगी। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सेवा-भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं अनुशासन की भावना का विकास करना है।
यह विशेष आवासीय शिविर छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को समझने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। शिविर के सफल संचालन हेतु सभी मार्गदर्शकों, आयोजकों एवं स्वयंसेविकाओं का सक्रिय सहयोग सराहनीय है।
शिविर के संचालन में प्रो. श्रीमती त्रुप्ती रूपारेलिया,  सरस्वती कुम्भार, श्शरद राजपूत, रोहिदास भामरे सहित अन्य शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान प्राप्त हो रहा है। साथ ही श्री गजानन सहायक के रूप में शिविर में उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
डॉ.दिनेश कुमार की पुस्तक  संविधान के शिल्पकार का लोकार्पण
मुंबई। डॉ. दिनेश कुमार रचित खंडकाव्य संविधान के शिल्पकार का लोकार्पण 'हिंद सेवा परिषद'द्वारा संचालित" पब्लिक हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज"सांताक्रूज़( प.) मुंबई एवं साहित्य संगम संस्था मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में पब्लिक हाई स्कूल, कॉलेज सांताक्रुज मुंबई के सभागार में मुंबई विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, रक्षा विशेषज्ञ डॉ.करुणाशंकर उपाध्याय की अध्यक्षता में 100 से अधिक गणमान्यों की गरिमामयी  उपस्थिति में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में 'हिंद सेवा परिषद एवं पब्लिक स्कूल' के संस्थापक यज्ञ नारायण दुबे मंच पर उपस्थित  रहे। आर.के. कॉलेज मलाड के संचालक आर. के.सर और 'नीलम पब्लिकेशन' के प्रकाशक,साहित्यनामा के प्रधान संपादक दिनेश आर .वर्मा बतौर सम्मानित अतिथि मंच पर विराजमान रहे।मुंबई विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सचिन गपाट एवं 'संझा लोकस्वामी' के कार्यकारी संपादक  राकेश मणि तिवारी ने "संविधान के शिल्पकार”खंडकाव्य पर अपना सारगर्भित वक्तव्य दिया। पब्लिक हाई स्कूल,जूनियर कॉलेज के प्रधानाचार्य, डॉ.राकेश दुबे ने   प्रस्ताविकी से सभी का ध्यान आकर्षित   किया।सिद्धार्थ महाविद्यालय के प्राध्यापक धर्मराज लांजेवर ने कवि परिचय प्रस्तुत किया एवं कवि डॉ. दिनेश कुमार ने मनोगत द्वारा उपस्थित अतिथियों का सत्कार किया।सभी मंचस्थ अतिथियों का स्वागत शाल एवं पुष्पगुच्छ से हुआ।वरिष्ठ कवि रामप्यारे (रघुवंशी), दिनेश बैसवारी, रामस्वरूप साहू, अमरनाथ द्विवेदी, रवि यादव,कल्पेश यादव, जे.पी.सिंह, प्रेम जौनपुरी, विवेक सिंह, दयाराम, जाकिर हुसैन रहबरआदि लगभग 20 कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्य संगम संस्था के संस्थापक वरिष्ठ कवि साहित्यकार राम सिंह ने किया । पब्लिक विधि महाविद्यालय के निदेशक-राजेश दुबे जी ने, सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।