*जनपद ने 71वीं रैंक से 06 पायदान की वृद्धि कर 65वीं रैंक प्राप्त कर अपनी विकास गति को और अधिक किया सुदृढ़*
![]()
जनपद ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय प्रगति की दर्ज
जनपद ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों का सफल व समयबद्ध क्रियान्वयन कर उत्कृष्ट कार्य में किया नाम दर्ज
गोण्डा 11 दिसम्बर,2025।
जनपद गोण्डा द्वारा विकास कार्यों में प्राप्त की जा रही सतत उपलब्धियों को एक बार पुनः राज्य स्तर पर प्रशंसनीय मान्यता मिली है। जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा श्रीमती अंकिता जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभावी नेतृत्व में जनपद ने माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। गत माह अक्टूबर 2025 में जहाँ जनपद की रैंक 71वीं थी, वहीं इस माह 06 पायदान की महत्वपूर्ण वृद्धि करते हुए जनपद ने 65वीं रैंक प्राप्त कर अपनी विकास गति को और अधिक सुदृढ़ किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसी अवधि में जनपद के समस्त अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में व्यापक रूप से संलग्न थे।
इसके बावजूद जनपद में विभिन्न विकास योजनाओं और विभागीय गतिविधियों का सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रशासन ने उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिचय दिया। रैंक में आई इस वृद्धि के पीछे कई विभागों का प्रभावी योगदान रहा है। ऊर्जा विभाग द्वारा विद्युत सेवाओं में सुधार एवं उपलब्धता बढ़ाने, कृषि विभाग द्वारा किसान हितैषी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, और ग्राम्य विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभागों द्वारा ग्रामीण संरचना एवं अवसंरचना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
इसी प्रकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, दुग्ध विकास विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा देने, तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विशेष आवश्यकताओं वाले नागरिकों के लिए योजनाओं के प्रभावी संचालन ने रैंक सुधार में प्रमुख सहयोग दिया। पंचायती राज, पशुधन, मत्स्य एवं श्रम सेवायोजन विभागों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की गईं। साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्माण कार्य से जुड़े विभागों ने जनपद की आर्थिक एवं अवसंरचनात्मक प्रगति को गति प्रदान की।
जनपद प्रशासन की इस सराहनीय उपलब्धि ने विकास के प्रति प्रतिबद्धता, समन्वित प्रयासों की दक्षता और टीमवर्क की उत्कृष्टता को प्रमाणित किया है। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने इस उपलब्धि पर सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अगले माह में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए निर्देश दिए है।





10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k