उत्तर प्रदेश में मखाना विकास योजना का शुभारम्भ
* किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक और क्रांतिकारी पहल लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ में मखाना विकास योजना के शुभारम्भ की घोषणा की। भारत सरकार ने वर्ष 2025 में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का गठन किया और प्रथम चरण में 10 राज्यों में योजना लागू की, जिसमें उत्तर प्रदेश शामिल है। योजना का क्रियान्वयन उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी और 158 लाख रुपये जारी किए। इस धनराशि से मखाना खेती हेतु तालाबों का चयन व निर्माण, किसानों के प्रशिक्षण, अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (डिमॉन्स्ट्रेशन), बायर-सेलर मीट, मखाना पवेलियन के जरिए प्रचार-प्रसार, निर्यातकों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भागीदारी, जनपद एवं राज्य स्तरीय सेमिनार, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मखाना की स्थापना जैसी गतिविधियाँ संचालित होंगी। मखाना एक सुपरफूड है, जिसकी बाजार में उच्च मांग है; उत्तर प्रदेश की जलवायु मखाना उत्पाद के लिए उपयुक्त है। पूर्वांचल के जनपद कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, बलिया, महाराजगंज, वाराणसी, बस्ती मखाना की खेती के लिए सर्वोत्तम बताए गए। जहां सिंघाड़े की खेती सफल है, वहां मखाना भी आसानी से उगाया जा सकता है। अगले वित्तीय वर्ष में मखाना उत्पादन क्षेत्र विस्तार, गुणवत्तायुक्त रोपण सामग्री उत्पादन तथा प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा।
1 hour and 15 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1