सांसद मनीष जायसवाल ने शहर के कोलघट्टी क्षेत्र से ने 65 तीर्थयात्रियों को किया रवाना
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुजुर्गों के तीर्थाटन के सपने को साकार करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए 'सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान' के तहत एक और जत्थे को शनिवार की सुबह चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 और 02 स्थित कोलघट्टी क्षेत्र से 65 तीर्थयात्रियों का यह जत्था पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ तीर्थयात्रा के लिए निकला।
कोलघट्टी दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सांसद मनीष जायसवाल स्वयं उपस्थित हुए। उन्होंने तीर्थयात्रियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सांकेतिक रूप से उनके पाँव पखारकर आशीर्वाद लिया और सभी पर पुष्प वर्षा कर उन्हें गाजे-बाजे के साथ रवाना किया।
तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने यात्रा के उद्देश्य और सुखद यात्रा के नियमों की विस्तृत जानकारी दी और उनके मंगलमय सफर की कामना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब सनातन धर्म पर चौतरफा प्रहार हो रहा है ऐसे समय में इस तीर्थ यात्रा की महत्ता और बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है और इसी महत्व को कायम रखते हुए वह क्षेत्र के ऐसे बुजुर्गों के सपनों को साकार करने के लिए 'गिलहरी पहल' कर रहे हैं, जो किसी कारण से तीर्थाटन नहीं कर पा रहे थे।
सांसद मनीष जायसवाल ने जानकारी दी कि अब तक इस अभियान के तहत करीब ढाई हजार से अधिक बुजुर्ग उत्तर प्रदेश के काशी, विंध्याचल, अयोध्या और प्रयागराज की सफल यात्रा कर चुके हैं। यह यात्रा हर पांच दिनों पर किसी एक पंचायत से निर्बाध रूप से जारी है।
सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि इस जत्थे की यात्रा की महत्ता इसलिए भी अधिक है, क्योंकि आगामी 25 नवंबर को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में होने वाला ध्वजारोहण समारोह इतिहास रचने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अयोध्या मंदिर के शिखर पर भगवा विजय ध्वज फहराएंगे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को देखते हुए तीर्थयात्रियों के यात्रा रूट में बदलाव किया गया है। जत्था पहले अयोध्या मंदिर का दर्शन करेगा और उसके बाद अन्य मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा ।
इस मौके पर कोलघट्टी क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी छवि गोप, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साव, सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ़ खोखा सिंह, भाजपा नेता जुगनू सिंह, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता इन्द्रनारायण कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि दीपू गोप, लब्बू गुप्ता, कृष्णा मेहता, रेणुका साहू, बंटी तिवारी, बिरेन्द्र कुमार बीरु, पूर्व वार्ड पार्षद विजय कुमार, अनिल पांडेय, प्रशांत सिन्हा, प्रकाश साव, संतोष पांडेय, संजय यादव, यमुना यादव, रत्न यादव, संतोष कुमार, अरुण कुमार राय, प्रो विश्वजीत धर, विनय कुमार सिन्हा, कन्हैया यादव, उमेश यादव, शंकर दास, रंजन राणा, मनोज राय, दिलीप कुमार सिन्हा, विशेषांक वर्मा, अमन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुजुर्गों के तीर्थाटन के सपने को साकार करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए 'सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान' के तहत एक और जत्थे को शनिवार की सुबह चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 और 02 स्थित कोलघट्टी क्षेत्र से 65 तीर्थयात्रियों का यह जत्था पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ तीर्थयात्रा के लिए निकला।
पर्यटन के दृष्टिकोण से कोनार डैम को बताया अनुकूल, उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित कोनार डैम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन इंटेकवेल की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत आज 22 नवंबर को सदर प्रखंड के बहेरी, गुरहेत एवं नगवां पंचायतों में आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर का निरीक्षण आज उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद ने किया।
सेवा के अधिकार सप्ताह के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा संचालित सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजन को सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कटकमदाग प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों में कई लाभुकों को पेंशन का लाभ प्रदान किया गया।
हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल द्वारा मांडू के गोविन्दपूर अवस्थित सपोर्ट पब्लिक विद्यालय में शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें सामान्य स्वास्थ्य, दांत एवं नेत्र का जांच व उपचार निशुल्क किया गया। विद्यालय के बच्चे, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण सहित कई जरूरतमंद मरीजों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। जिसमें 255 जनों ने शिविर में जांच एवं उपचार करवाकर उत्तम स्वास्थ्य का परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान चिकित्सकों ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति आदतें विकसित करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया। शिविर के आयोजन में विद्यालय प्रबंधन ने विधि- व्यवस्था एवं सहयोग में अपना सरहानीय योगदान दिया। साथ ही हजारीबाग डेंटल काॅलेज द्वारा लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की प्रशंसा कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति कृतज्ञ व्यक्त किया। मौके पर हजारीबाग डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि बुनियादी उपचार जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य है। मौके की पर हजारीबाग डेंटल काॅलेज के डाॅ दीपांशु रंजन, रूपेश कुमार सिंह, स्नेहा कुमारी, ईशा दत्ता, प्रिंयाशु कुमार एवं पीआरओ राज कुमार ने सरहानीय योगदान दिया। मुख्य रूप से सपोर्ट पब्लिक विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वाति प्रियंका, पिंकी कुमारी, मनीष कुमार एवं शिखा सिंह सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
बड़कागांव - हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। क्षेत्र की चिर-लंबित मांग और यहां के विद्यार्थियों के सपनों को साकार करते हुए बड़कागांव पूर्वी क्षेत्र के हरली पंचायत स्थित ग्राम हरली में डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का विधिवत् भूमिपूजन संपन्न हो गया।
आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत “सेवा का अधिकार सप्ताह” के प्रथम दिन 21 नवंबर को उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने दारू, टाटीझरिया एवं विष्णुगढ़ प्रखंड में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया।
राज्य सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित "आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम को अब "सेवा का अधिकार सप्ताह" के रूप में 21 से 28 नवम्बर 2025 तक मनाये जाने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम को "झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011" को प्राथमिकता देते हुए आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम अन्तर्गत पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर "झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011" में सूचीबद्ध राज्य सरकार के विभिन्न सेवाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को समयबद्ध रूप में उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। साथ ही इन शिविरों में सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी भी आम-जन तक पहुँचाने हेतु विशेष व्यवस्था रहेगी।
झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के सुचारु संचालन हेतु हजारीबाग जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। कल 21 नवंबर से इस विशेष शिविर का शुभारंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर निकायों के चिन्हित वार्डों में आयोजित किया जाएगा, ताकि नागरिकों को सरकारी सेवाएँ और प्रमाण-पत्र एक ही स्थान पर सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध हो सकें।
Nov 22 2025, 18:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.4k