भारत की जनता ने ठान लिया है, आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनायेंगे....अरुण सिंह

Image 2Image 3Image 4Image 5

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज स्वदेशी संकल्प अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने।

बैठक में अभियान की प्रदेश टोली,जिलाध्यक्ष,जिला टोली ,प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष,प्रकोष्ठ संयोजक शामिल हुए।

बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री सांसद और अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अरुण सिंह ने संबोधित किया।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

कहा कि भारत की बुनियादी सुविधाओं में तीव्र विकास हो रहा। गांव गरीब किसान विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं। एक नए भारत का उदय हुआ है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 100 वीं वर्षगांठ 2047 में विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है।और इस दिशा में कार्य हो रहे।

कहा कि आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है जो अगले 2 वर्षों में तीसरी बन जाएगा।

कहा कि विकसित भारत का संकल्प स्वदेशी अभियान से ही मजबूत होता है।

कहा कि देश की जनता भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने को ठान चुकी है।

उन्होंने जनता के स्वदेशी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आत्म निर्भर भारत संकल्प को पूरा करके विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। झारखंड में स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देकर विकसित झारखंड के साथ विकसित भारत आंदोलन को बल मिलेगा।

कहा कि पिछले एक दो महीनों में जो त्योहारों में खरीदारी हुई है उससे स्वदेशी आंदोलन को ताकत मिली है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी एक मंत्र है जिसे हमें अभियान के माध्यम से घर घर पहुंचाना है।

उन्होंने अभियान के तहत संकल्प पत्र भरवाने,संकल्प सभा आयोजित करने,स्वदेशी सेमिनार,स्वदेशी मेला, प्रोफेशनल सम्मेलन करने,दीवार लेखन,स्टीकर लगाने जैसे कार्यों को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।

अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक और प्रदेश महामंत्री सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि स्वदेशी संकल्प अभियान भारत की आर्थिक आजादी का अभियान है। विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत के साथ भारत को नंबर एक की अर्थव्यवस्था का देश भी बनाना है।

हेमंत सरकार के पास आत्मनिर्भर झारखंड बनाने कोई विजन नहीं....अरुण सिंह

Image 2Image 3Image 4Image 5

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद अरुण सिंह ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर हेमंत सरकार और इंडी गठबंधन और जमकर निशाना साधा। श्री सिंह आज झारखंड प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होने झारखंड आए थे।

श्री सिंह ने कहा कि आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान 2047 में विकसित भारत बनाने का संकल्प अभियान है। जो आज तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार विकसित झारखंड केलिए 2050 का लक्ष्य बता रही है लेकिन आज झारखंड को जिस रास्ते पर हेमंत सरकार ले कर जा रही वह झारखंड को विकास से कोसों दूर करने वाला है।

कहा कि पिछले 6 वर्षों में हेमंत सरकार ने विकास का कोई नया विजन नहीं दिया।यहां केवल लूट और भ्रष्टाचार का तांडव है। स्कूल में शिक्षक नहीं,हॉस्पिटल में दवाई नहीं, ।बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाए जा रहे।डीएमएफटी फंड की लूट हो रही। बोकारो में घोटाले उजागर हुए। जनता के विकास पर फंड खर्च नहीं हो रहे। हेमंत सरकार सड़क गड्ढे भी नहीं भर पा रही है।

उन्होंने कहा कि जो विकास,बुनियादी सुविधाएं दिख रही है वह सब मोदी सरकार की देन है।

कहा कि यूपीए शासन में भारत की बुनियादी सुविधाओं का बजट 2.50 लाख करोड़ था और आज मोदी सरकार में यह साढ़े बारह लाख करोड़ हो गया। झारखंड में भारत माला प्रोजेक्ट केलिए 35हजार करोड़ का बजट आवंटित है।

बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत,पर कहा कि यह जीत मोदी के गारंटी और नीतीश के सुशासन की जीत है ।

श्री सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन मुद्दों की राजनीति नहीं कर रहा।विकास की राजनीति नहीं कर रहा।इसलिए जनता नकार रही।

कहा कि राहुल गांधी फ्रस्ट्रेटेड नेता हैं जो विदेशों में जाकर भारत को, गाली देते हैं।

कहा कि जनता उन्हें और कांग्रेस को बार बार नकार रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो को अपमानित किए जाने से इंडी गठबंधन की खटपट बढ़ेगी।इसका असर दूर तक जाएगा। कांग्रेस पार्टी भले झारखंड में सत्ता सुख भोग रही लेकिन बिहार में इसने झामुमो को कोई मदद नहीं की।

घाटशिला उपचुनाव* परिणाम पर श्री सिंह ने कहा कि झामुमो की जीत अपने परफॉर्मेंस की जीत नहीं बल्कि सहानुभूति और सत्ता के दुरूपयोग की जीत है।

प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित रहे।

सीएम हेमंत सोरेन के नाम का दुरुपयोग: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को फर्जी कॉल, रांची के गोंदा थाना में FIR दर्ज

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का दुरुपयोग कर एक व्यक्ति के द्वारा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और उनकी पत्नी को परेशान करने का मामला सामने आया है. शनिवार की देर रात इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव के द्वारा रांची के गोंदा थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है.

Image 2Image 3Image 4Image 5

क्या है पूरा मामला

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के नाम का दुरुपयोग कर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और उनकी पत्नी को फोन कर परेशान करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत मुख्यमंत्री के प्राइवेट असिस्टेंट जय प्रसाद ने गोंदा थाना में एफआईआर दर्ज करायी है. एफआईआर में बताया गया है कि एक व्यक्ति ने खुद को झारखंड का मुख्यमंत्री बताकर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री को फोन किया और अनावश्यक रूप से उन्हें परेशान किया.

आवेदन में यह भी बताया गया है कि जिस नंबर से डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को कॉल किया गया था, उसी नंबर से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी फोन कर परेशान कर चुका है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और वीवीआईपी को परेशान करने की गंभीर और निंदनीय कार्रवाई बताया है.

शिकायत में कहा गया है कि फोन कॉल की रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में उपलब्ध है, जिसमें यह स्पष्ट सुनाई देता है कि फोन करने वाले आरोपी ने खुद को झारखंड का मुख्यमंत्री बताकर असभ्य और संदिग्ध तरीके से बातचीत कर रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

दूसरी तरफ मामला आने के बाद से ही रांची पुलिस पूरी तरह से एक्टिव हो गई है. रांची पुलिस की साइबर सेल और टेक्निकल सेल दोनों ही मामले की तफ्तीश में जुटी हुई हैं. इस मामले में रांची पुलिस को सीएम का निर्देश भी मिला है कि वह जल्द से जल्द आरोपी की तत्काल पहचान कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें. पुलिस की टीम फोन लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड, सिम कार्ड के आधार पर आरोपी की पहचान कर रही है.

गढ़वा मे दंत स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। डॉ एम एन खान।

Image 2Image 3Image 4Image 5

:- गढ़वा शहर के कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लिनिक में एक माह तक आयोजित निःशुल्क दंत जांच शिविर चलेगा।

गढ़वा: गढ़वा शहर के कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लिनिक में आयोजित निःशुल्क दंत जांच शिविर के तीसरे दिन भी लोगों की भीड़ रही। शिविर में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दांतों से संबंधित समस्याओं को लेकर विभिन्न आयु वर्ग के लोग शिविर में पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

लोगों के दांतों की जांच गढ़वा जिला के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ एम एन खान ने की। इस अवसर पर डॉ एम एन खान ने कहा कि पिछले दो दिनों की तरह तीसरे दिन भी लोगों की सहभागिता उत्साहजनक रही।जिससे यह स्पष्ट होता है कि दंत स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कई मरीजों में मसूड़ों में सूजन, दांतों में कीड़ा लगना, दांत दर्द, संवेदनशील दांत, पायरिया और टेढ़े-मेढ़े दांत जैसी समस्याएं पाई गईं। चिकित्सकों ने लोगों को साफ-सफाई, नियमित ब्रशिंग और समय-समय पर दंत परीक्षण कराने की सलाह दी।

जनता डेंटल क्लिनिक की ओर से शिविर में आए मरीजों को निःशुल्क जांच के साथ-साथ कुछ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराईं गईं। डॉ एम एन खान ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले कई लोग दंत समस्याओं को प्रारंभिक अवस्था में गंभीरता से नहीं लेते।जिसके कारण बाद में उन्हें कठिन परिस्थितियों का

सामना करना पड़ता है। ऐसे शिविर लोगों को दंत रोगों के प्रति जागरूक करने और समय पर इलाज सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तीसरे दिन कुल 60 मरीजों की जांच की गई। जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की संख्या उल्लेखनीय रही। शिविर में आए लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि निःशुल्क जांच सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए यह शिविर अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है।

धनबाद: प्रेमिका से मिलने आधी रात को पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने की जमकर पिटाई; दूल्हे से रिश्ता तुड़वाने के बाद पंचायत के दबाव में हुई दोनों की शा

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की भेलाटांड़ बस्ती में एक फिल्मी ड्रामा देखने को मिला, जहाँ प्रेम प्रसंग के चलते शुरू हुए तनाव का अंत अंततः शादी के साथ हुआ।

Image 2Image 3Image 4Image 5

बाबुडीह का रहने वाला युवक सोनू, जो एक जमीन कारोबारी का पुत्र है, भेलाटांड़ की एक युवती से पिछले तीन वर्षों से प्रेम करता था।

दूल्हे को फ़ोन कर तुड़वाया रिश्ता

युवती के परिवारवालों ने उसकी शादी बोकारो के एक युवक से तय कर दी थी और घर में तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। जब सोनू को इसकी जानकारी मिली, तो उसने सीधे बोकारो में होने वाले दूल्हे को फोन कर पूरे प्रेम संबंध की बात बता दी और कहा कि शादी न होने पर वह जान दे देगा। इसके चलते दूल्हा पक्ष ने तुरंत रिश्ता तोड़ दिया, जिससे युवती के घरवाले बेहद आक्रोशित हो गए।

पिटाई के बाद पुलिस और पंचायत का हस्तक्षेप

नाराजगी में युवती के परिजनों ने सोनू के पिता से दोनों की शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बावजूद, शनिवार शाम को सोनू अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। युवती ने तुरंत यह बात परिजनों को बता दी।

क्रोधित परिजनों ने सोनू को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि बरवाअड्डा पुलिस को मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराना पड़ा।

दबाव में हुई शादी

पुलिस हस्तक्षेप के बाद गाँव के गणमान्य लोगों की पंचायत बैठी। काफी देर चली बातचीत के बाद, ग्रामीणों और युवती के परिजनों के दबाव में आखिरकार सोनू को शादी के लिए राज़ी होना पड़ा।

ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सोनू ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया और दोनों की शादी संपन्न करा दी गई। युवती ने भी स्वीकार किया कि सोनू ने कई बार कहा था कि यदि उसकी शादी किसी और से हुई तो वह अपनी जान ले लेगा।

रजत पर्व उत्सव: मोरहाबादी मैदान में सांस्कृतिक विरासत का भव्य संगम, CM सोरेन सपरिवार हुए शामिल; शिबू सोरेन की जीवनी पर नाट्य प्रस्तुति, ड्रोन शो

Image 2Image 3Image 4Image 5

रांची: झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर मोरहाबादी मैदान, रांची में कल शाम “रजत पर्व उत्सव” का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक विविधता और श्रद्धा का केंद्र

यह सांस्कृतिक मंच राज्य की समृद्ध कला-संस्कृति का एक सुंदर संगम बना। कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य-संगीत के साथ-साथ झारखंड की विविध सांस्कृतिक विधाओं—अखरा जगान (झूमर), संथाली, कड़सा, खड़िया, मुंडारी, नागपुरी, घोड़ा, पाईका, सरायकेला छऊ एवं मानभूम छऊ—की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि: उत्सव का सबसे प्रभावशाली आकर्षण स्मृति-शेष स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति रही। इस भावपूर्ण नाटक ने उनके जीवन संघर्ष, जनसेवा और समाज सुधार के प्रति उनके समर्पण को गहराई से उजागर किया, जो दर्शकों के लिए श्रद्धा और प्रेरणा का केंद्र बनी।

आकर्षण का केंद्र: ड्रोन शो और बॉलीवुड संगीत

ड्रोन शो: कार्यक्रम में आयोजित भव्य ड्रोन शो ने दर्शकों का मन मोह लिया। ड्रोन की सहायता से आकाश में झारखंड की ऐतिहासिक यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया।

संगीत प्रस्तुति: लोकप्रिय बैंड “टॉम मुर्मू एंड बैंड” और इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रीमती शिल्पा राव ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से मंच पर समां बाँध दिया, जिस पर देर रात तक श्रोतागण झूमते रहे।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव झारखंड की सामूहिक भावना, एकता और गौरवशाली विरासत का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देगा।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद श्रीमती महुआ माजी, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा समेत राज्य एवं जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रांची में तीन पुलिसकर्मियों की मौत से सनसनी… बेकाबू होकर धुर्वा डैम में गिरी कार, 3 घंटे बाद मिले शव

Image 2Image 3Image 4Image 5

झारखंड के रांची में सुबह धुर्वा डैम से 3 पुलिसकर्मियों के शव मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. मृतकों की पहचान झारखंड के जमशेदपुर के प्रिंसिपल जिला जज के दो बॉडीगार्ड और सरकारी ड्राइवर के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक दो बॉडीगार्ड और ड्राइवर शुक्रवार की देर रात रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम से होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार व्हाइट स्विफ्ट डिजायर टर्निंग पर अनियंत्रित हो गई और सीधे लगभग 30 फीट नीचे धुर्वा डैम में जा गिरी.

इस हादसे में तीनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. मृतकों में उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर और सतेंद्र सिंह शामिल हैं. तीनों के शव को धुर्वा डैम से बरामद कर लिया गया है. धुर्वा थाना की पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेजा और जांच के दौरान डैम से मृतक पुलिसकर्मियों के हथियार और दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त किया है.

स्थानीय लोगों ने घटना पर क्या बताया?

धुर्वा डैम के पास के रहने वाले स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार की देर रात धुर्वा डैम के पास से एक वाहन तेज रफ्तार में गुजर रहा था. अचानक वह वाहन टर्निंग प्वाइंट के पास असंतुलित हो गया और सीधे रोड से नीचे पटकनी खाते हुए तेजी के साथ धुर्वा डैम में गिर गया. देर रात हुए भीषण हादसे की जानकारी मिलने पर धुर्वा और नगड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची.

कार के अंदर से मिलीे तीनों पुलिसकर्मियों के शव

2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद ने पुलिस ने धुर्वा डैम से दुर्घटनाग्रस्त कार को बाहर निकाला, जिसके अंदर से तीन पुलिसकर्मियों के शव और दो पुलिसकर्मियों के पास से हथियार बरामद किए. फिलहाल भीषण हादसे की वजहों को लेकर रांची पुलिस गहनता से जांच में जुट गई है. रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में हुई इस घटना से कुछ दिन पहले ही डैम में नहाने के दौरान एक युवक के डूबने से मौत हो गई थी. मृतक की पहचान लोधमा निचयातु डूमर टोली के रहने वाले चंदन कुमार के रूप में की हुई थी.

IITF 2025: झारखंड पवेलियन में वन विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र; प्राकृतिक शहद, लाह और रेशम के साथ दिख रही 31.8% वन क्षेत्र की समृद्धि

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) के झारखंड पवेलियन में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का स्टॉल आगंतुकों के लिए ज्ञान और उत्पादों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। लोग यहाँ झारखंड के शुद्ध प्राकृतिक शहद, लाह और रेशम से निर्मित उत्पादों को काफी पसंद कर रहे हैं।

वन क्षेत्र पदा अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, झारखंड की भूमि पर 31.8% वन पाए जाते हैं, जिनमें शाल वृक्षों की अधिकता है।

Image 2Image 3Image 4Image 5

वन उत्पाद और वन्यजीव संरक्षण

विभाग के स्टॉल पर वनों के उत्पादों के प्रसंस्करण और बिक्री की जानकारी दी जा रही है। इस वर्ष, पवेलियन में विशेष रूप से राजमहल के उत्पादों की बिक्री की जा रही है।

विशेष उत्पाद: झारखंड की प्राकृतिक शहद के अलावा, लीची, करंज, वन तुलसी और वाइल्ड हनी जैसी विशेष शहद यहाँ उपलब्ध हैं। इसके अलावा, वनों से ऑर्गैनिक काजू, लाह और बहुमूल्य जड़ी-बूटियाँ (शतावर, कालमेघ, ब्राह्मी आदि) भी प्राप्त होती हैं, जो देश के अन्य कोनों की मांग को पूरा करती हैं।

वन संरक्षण पहल: विभाग मुख्यमंत्री जन वन योजना जैसी परियोजनाओं पर काम कर रहा है और वनों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को साथ लेकर समितियाँ बनाता है, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहता है।

झारखंड में वन्यजीव संरक्षण

विभाग वन्यजीवों के संरक्षण के लिए भी किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा कर रहा है। झारखंड में वन्यजीवों का संरक्षण इन-सीटू (In-situ) और एक्स-सीटू (Ex-situ) दोनों तरह से किया जाता है।

इन-सीटू संरक्षण के प्रमुख उदाहरणों में पलामू व्याघ्र आरक्ष्य (बेतला), सिंहभूम दलमा गज आरक्ष्य और 11 वन्य प्राणी आश्रयणी शामिल हैं। जबकि एक्स-सीटू संरक्षण (चिड़ियाघर) मूटा मगर प्रजनन केंद्र रांची, बिरसा मृग विहार कालामाटी और भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी में किया जाता है।

कांग्रेस का यह तथाकथित ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम असल में ‘डैमेज कंट्रोल हंट’ है” - प्रतुल शाह देव

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस बिहार में सिंगल डिजिट सीटों के आंकड़े पर सिमट गई है। अब इस मुद्दे पर डैमेज कंट्रोल करने के लिए नया पोस्टर और नया प्रवक्ता पैनल का नाटक कर रही है।कांग्रेस झारखंड में अपनी संगठनात्मक क्षमता को छुपाने के लिए नए-नए पोस्टर और कार्यक्रम लॉन्च कर रही है, लेकिन जनता सब जानती है कि जिस पार्टी में शीर्ष नेताओं की ही विश्वसनीयता शून्य है, वहां प्रवक्ता बदलने से कुछ नहीं बदलेगा।

Image 2Image 3Image 4Image 5

प्रतुल ने कहा इस सीरियस प्रेस कॉन्फ्रेंस को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उस समय लाफ्टर शो बना दिया जब उन्होंने कहा कि यथार्थ में और सोशल मीडिया में राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। प्रतुल ने कहा पूरी दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। देश की बात छोड़िए विदेश में भी उनकी कोई टक्कर का दूसरा नेता नहीं है। फिर उनकी तुलना तीन-तीन आम चुनाव में बुरे तरीके से हारने वाले कांग्रेस पार्टी के अगुवाई करने वाले राहुल गांधी जी से कैसे हो सकती है?

प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस जिस टैलेंट हंट की बात कर रही है, वह सिर्फ एक नया राजनीतिक शो-ऑफ है, क्योंकि सबसे पहले कांग्रेस को अपने शीर्ष नेतृत्व में “वैचारिक निष्ठा” ढूंढनी चाहिए, जो रोज़ दल बदलने वाले, टिकट बेचने वाले, और परिवारवाद से ऊपर नहीं उठ पाए हैंकांग्रेस जिस “स्पष्ट सोच” की मांग कर रही है, वही सोच उसकी अपनी नीतियों से गायब है—कांग्रेस के नेता देश और संविधान की दुहाई देते हैं, लेकिन झारखंड में भ्रष्टाचार और लूट की राजनीति की सबसे बड़ी साझेदार वही पार्टी रही है।

140 करोड़ आबादी वाले देश में कांग्रेस को 200 करोड लोगों की प्रतिक्रियाएं मिलना हास्यास्पद,लगता है पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी प्रतिक्रिया मिल रही है

प्रतुल ने कहा 140 करोड़ की आबादी वाले देश में कांग्रेस को 200 करोड लोगों की प्रतिक्रिया मिलने का दावा ही सारे अभियान की पोल खोलता है। कांग्रेस के प्रवक्ता का यह कहना कि उन्हें 200 करोड लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं हास्यास्पद है। इसी से प्रतीत होता है कि उनको अब पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी प्रतिक्रिया मिल रही है। बात जमीन की हो या सोशल मीडिया की हो भाजपा और कांग्रेस में कोई मुकाबला ही नहीं है।

पूर्व DGP अनुराग गुप्ता और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की सांठगांठ की NIA जाँच की मांग: बाबूलाल मरांडी ने लिखा पत्र, '

नई दिल्ली: भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को पत्र लिखकर झारखंड में सक्रिय एक गंभीर संगठित आपराधिक सिंडिकेट और एक हाई-प्रोफाइल पूर्व पुलिस अधिकारी के बीच कथित सांठगांठ की व्यापक जाँच का अनुरोध किया है।

Image 2Image 3Image 4Image 5

मरांडी ने मांग की है कि पूर्व डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के नेतृत्व वाले गिरोह के बीच संबंधों की NIA द्वारा जाँच की जाए, क्योंकि इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अंतर्राष्ट्रीय निहितार्थ शामिल हैं।

NIA जाँच की मांग के मुख्य बिंदु

मरांडी ने आरोप लगाया कि सुजीत सिन्हा का गिरोह 'कोयलांचल शांति समिति (KSS)' नामक एक मुखौटा संगठन के तहत काम कर रहा है और जबरन वसूली, हत्या और अवैध हथियारों के व्यापार जैसे अपराधों में लिप्त है। उन्होंने NIA जाँच के लिए निम्नलिखित गंभीर आरोपों का उल्लेख किया:

अंतर्राष्ट्रीय हथियार खरीद: विश्वसनीय आरोप हैं कि सुजीत सिन्हा गिरोह पंजाब के मोगा जिले में पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियार खरीद रहा है, जो भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है।

पूर्व डीजीपी द्वारा संचालन: मरांडी ने रिया सिन्हा (गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी) के मोबाइल फोन डेटा की जाँच का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि सुजीत सिन्हा गिरोह वास्तव में श्री अनुराग गुप्ता के इशारे पर चलाया और संचालित किया जा रहा था, और पूर्व डीजीपी को जबरन वसूली गई राशि का एक हिस्सा मिलता था।

भारतमाला परियोजना पर नियंत्रण: आरोप है कि सांठगांठ का उद्देश्य झारखंड में राष्ट्रीय महत्व की भारतमाला परियोजना क्षेत्रों पर आपराधिक प्रभुत्व और जबरन वसूली को सुनिश्चित करना था।

अमन साहू मुठभेड़ का षडयंत्र: मरांडी ने आशंका व्यक्त की कि गैंगस्टर अमन साहू की मुठभेड़ प्रतिस्पर्धा को खत्म करने और सुजीत सिन्हा गिरोह के आपराधिक एकाधिकार को मजबूत करने के लिए श्री अनुराग गुप्ता के इशारे पर इंजीनियर की गई थी।

सबूतों का दमन: उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड पुलिस के कुछ अधिकारियों ने रिया सिन्हा और अनुराग गुप्ता के बीच चैट रिकॉर्ड को दबाने या रोकने का प्रयास किया है।

मरांडी ने कहा कि अपराध की प्रकृति और इसमें शत्रुतापूर्ण पड़ोसी से हथियारों तक पहुँचना शामिल होना, राज्य में कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, इसलिए NIA द्वारा जाँच अनिवार्य है।