सांसद मनीष जायसवाल ने किया संजय सिंह स्टेडियम का निरीक्षण, महिला अंडर-23 टीम से की खास मुलाकात
हजारीबाग - सोमवार सुबह रामगढ़ के लिए प्रस्थान करने से पूर्व हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद और हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सांसद जायसवाल ने स्टेडियम की आधारभूत संरचना और ग्राउंड व्यवस्था में वृद्धि को लेकर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने स्टेडियम में अभ्यास में जुटी हुई झारखंड अंडर-23 वीमेंस स्टेट टीम के कोच और खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सभी से यहाँ उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और आतिथ्य सत्कार पर चर्चा की। टीम के सभी सदस्यों ने स्टेडियम प्रबंधन द्वारा किए गए सत्कार और व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि सराहना की।
सांसद जायसवाल ने टीम के कोच शुभलक्ष्मी शर्मा, सीमा सिंह, प्रकाश मुंडा, ट्रेनर प्रमोद कुमार, फिजियो स्वस्तिका कपाड़िया, और सभी 18 महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सांसद सह एचडीसीए के अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने जल्द ही यहाँ होने वाले बीसीसीआई के प्रतिष्ठित कूच बिहार ट्रॉफी टूर्नामेंट की तैयारियों का भी गहराई से जायजा लिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के सदस्यों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर मौजूद पदाधिकारी
इस निरीक्षण के अवसर पर हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के सचिव बंटी तिवारी, संघ से जुड़े पदाधिकारी रंजीत सिन्हा, रितेश सिन्हा, जयप्रकाश, दिनेश कुमार सहित सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी मौजूद रहे ।

हजारीबाग - सोमवार सुबह रामगढ़ के लिए प्रस्थान करने से पूर्व हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद और हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड हुपाद गांव में प्रभात खबर के संवाददाता उमाकांत शर्मा के घर में एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संसद खेल महोत्सव 2025 के तहत आयोजित दो दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के महाकुंभ में दूसरे दिन शतरंज का रोमांच दिखा। इस दो दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का रविवार की रात्रि तक होगा। लेकिन देर शाम तक शतरंज पर शह और मात जारी रहा। झारखंड के सबसे बड़े और सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित सबसे बड़े शतरंज प्रतियोगिता में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कल 1128 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कुल महिला खिलाड़ी 410 और पुरुष खिलाड़ी 718 शामिल हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़, मांडू, बड़कागांव, बरही और सदर विधानसभा क्षेत्र के कुल 89 स्कूलों के प्रतिभागी पहुंचे। इसमें रामगढ़ जिले के कुल 219 और हजारीबाग जिले के 909 प्रतिभागी शामिल हुए। टूर्नामेंट में अंडर 7, अंडर 9,अंडर 11, अंडर
हजारीबाग। झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन, हजारीबाग का चुनाव रविवार को इमली कोठी चौक स्थित जेडी पब्लिक स्कूल में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में मधुसूदन मेहता को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं अमीर अल्ताफ निर्विरोध जिला सचिव बने। संगठन के प्रदेश स्तरीय चुनाव में विनोद भगत को प्रदेश अध्यक्ष तथा परभू दयाल को संयुक्त रूप से प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के शुभ अवसर पर हजारीबाग तरंग ग्रुप के सदस्यों ने तीसरी प्रेस क्लब के पत्रकारों को अंग-वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में समूह के सदस्यों ने कहा कि तीसरी प्रेस क्लब जिले में सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान बन चुकी है।
हजारीबाग- ए.डी. ग्रोवर मेमोरियल लाइब्रेरी में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा और महात्मा नारायणदास ग्रोवर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा शामिल हुए। उनकी उपस्थिति से समारोह में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अशोक कुमार तथा तरंग ग्रुप के संचालक अमित कुमार भी मौजूद रहे, जिनकी सहभागिता ने कार्यक्रम की महत्ता को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से हुई, जहां उपस्थित सभी लोगों ने दोनों महापुरुषों के योगदान को नमन किया।
हजारीबाग : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से जिले भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शनिवार को हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड स्थित बिरसा चौक में झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर क्षेत्र में बिरसा मुंडा अमर रहे के जयघोष गूंजते रहे और लोगों ने धरती आबा के संघर्षों को याद किया।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k