हजारीबाग में सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत दो दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज

हजारीबाग - धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती, जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की धूम के बीच हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव- 2025 के तहत दो दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के महाकुंभ का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस आयोजन में कुल 1178 प्रतिभागियों ने टूर्नामेंट में अपना निबंधन कराया है। हजारीबाग के बिना भाव विश्वविद्यालय के बहुउद्देश्य भवन सभागार में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के शतरंज के खिलाड़ियों का महाकुंभ लगा है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल अपने लोकसभा क्षेत्र में शतरंज खेल को बड़े मुकाम तक पहुंचाने में जुटे हैं। पिछले दिनों हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उन्होंने व्यापक स्तर पर सफल आयोजन कराया था। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शतरंज के खिलाड़ी एक दूसरे को सह और मात देने के लिए जुटे हुए हैं। इस प्रतियोगिता में न्यूनतम 6 वर्ष की उम्र से लेकर अधिकतम 75 वर्ष उम्र तक के खिलाड़ी शामिल है और टूर्नामेंट में सभी शामिल खिलाडी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़, मांडू, सदर, बरही और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। सांसद मनीष जायसवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा फिट इंडिया की बात करते हैं और ऐसे में चेस खेल के जरिए मानसिक रूप से लोग फिट रह सकते हैं। बच्चों में एकाग्रता इस खेल से बढ़ता है जो उनके जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए इस टूर्नामेंट के निदेशक करण जायसवाल, हजारीबाग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव मनमीत अकेला, कोषाध्यक्ष राजन कुमार साहा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और सांसद सेवा कार्यालय के कर्मीगण शिद्दत से जुटे हुए हैं। स प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप सभी के बॉर्डर पर घड़ी सहित अन्य ज़रूरी सामग्री के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के 18 सदस्य आर्बिटल टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि के रूप में कुल 63100 रखा गया है जिसमें 29 कैसे पुरस्कार और 45 ट्रॉफीज विजेता खिलाड़ियों को भेंट किया जाएगा। भारत वर्ष में किसी सांसद द्वारा सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित चेस्ट प्रतियोगिता में या टूर्नामेंट 1178 खिलाड़ियों के सम्मिलित होने से सबसे बड़ा टूर्नामेंट बन गया है। झारखंड राज्य में इससे पहले किसी अन्य चेस्ट प्रतियोगिता में इतनी संख्या में खिलाड़ी शामिल नहीं हुए थे।

 इस टूर्नामेंट के उद्घाटन में बटर मुख्य अतिथि शामिल हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने खुद एक बालक चेस खिलाड़ी के साथ चेस खेलते हुए चाल चली और उससे शतरंज के खेल में मोहरों की चाल और शह-मात पर चर्चा करते हुए अन्य प्रतिभागी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें बेहतर खेलने को प्रेरित भी किया। तत्पश्चात सांसद मनीष जायसवाल का हजारीबाग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने अंग- वस्त्र ओढ़ाकर और सचिव मनमीत अकेला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। यहां सांसद मनीष जायसवाल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पार्पण कर उन्हें नमन भी किया ।

तत्पश्चात बतौर मुख्य अतिथि के रूप हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से सांसद खेल महोत्सव की तरफ या हमारा दूसरा कदम है। पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद इस के प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है इसके बाद कबड्डी सहित कई अन्य लोकप्रिय खेलों का प्रतिस्पर्धा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि जो खिलाड़ी वर्तमान समय में कंप्यूटर और मोबाइल से बाहर निकाल कर खेल के मैदान में आते हैं तो उनका शारीरिक और बौद्धिक विकास बहुत तेजी से होता है। उन्होंने कहा कि के एक माइंड गेम है और दिमाग के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी 1178 खिलाड़ियों का अभिनंदन किया जिन्होंने अपना निबंधन कराया है साथ ही उन्हें इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को प्रेरित किया। सांसद मनीष जायसवाल ने इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में जुटे हजारीबाग जिला शतरंज संघ स के सभी अधिकारी और सदस्य, भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता और सांसद सेवा केंद्र से जुड़े लोगों का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। टूर्नामेंट के निदेशक युवा समाजसेवी करण जायसवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के तहत यह दो दिवसीय रैपिड चेस प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमें रैपिड चेस के तहत 20 मिनट का एक राउंड और कुल 09 राउंड का प्रतियोगिता होगा। इस टूर्नामेंट में हम लोगों ने अच्छी संख्या में प्रतिभागियों के आने की संभावना जताई थी और जब हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 1178 खिलाड़ियों ने अपना निबंधन कराया तो यह टूर्नामेंट झारखंड राज्य का सबसे बड़ा चेस टूर्नामेंट बन गया है। करण जायसवाल ने बताया कि निश्चित रूप से जिस प्रकार हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के के खिलाड़ियों ने रुचि दिखाई है आने वाले समय में के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का एक रुचिकर खेल बनाकर जरूर उभरेगा ।

टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर विशेषरूप से हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूरे भाजपा जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि इन्द्रनारायण कुशवाहा, भाजपा नेता कैलाशपति ओझा, अनिल मिश्रा, जयनारायण मेहता, दामोदर सिंह, अशोक कुमार कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, रेणुका कुमारी, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, दामोदर प्रसाद, कृष्णा मेहता, लब्बू गुप्ता, बीरेंद्र कुमार बीरू, बलदेव बाबू, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, सांसद कार्यालय से जुड़े रूपम ओझा, विशेषांक वर्मा, धर्मेंद्र कुमार सहित भाजपा से जुड़े ज्योत्सना देवी, पूनम मिश्रा, संदीप तिवारी, विक्रमादित्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

केरेडारी में सड़क दुर्घटना में एक की मौत,दो गंभीर रेफर।

केरेडारी।केरेडारी थाना क्षेत्र के केरेडारी मुख्य चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप हाइवा एवं क्रेटा कार के टक्कर में क्रेता में सवार उतर प्रदेश के औरंगाबाद निवासी बिरेन्द्र अग्रिहारी की मौत हो गयी।वही इसी कार में सवार रोहित सिंह एवं कबिन्द्र सिंह गंभीर है।दोनों गम्भीर व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी में प्राथमिक इलाज के बाद शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।घटना शुक्रवार देर रात्रि की है,घटना के संदर्भ में बताया गया कि क्रेटा कार से चार लोग टण्डवा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे थे,उसी क्रम में भारत पेट्रोल पंप के समीप बाए ओर एक हाइवा वाहन खड़ी थी,एवं अचानक हजारीबाग की ओर से आ रही हाइवा वाहन में क्रेटा कार जा टकरायी,जिसके कारण कार के परखच्चे उड़ गए एवं दुर्घटना हो गयी।रात गश्ती कर रही केरेडारी पुलिस ने घायल व्यक्तियों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी में इलाज कराया।

गरी कलां में शिवनंदन सिन्हा मार्ग का किया गया आवरण!!

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गरी कलां में 15 नवंबर झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पथ का अनावरण किया गया! पथ के अनावरण हेतु पहुंचे अधिवक्ता मनोज कुमार सिन्हा अधिवक्ता दिलीप कुमार सिन्हा शिक्षक आदित्य सिन्हा गरी कलां पंचायत के भूत पूर्व उपमुखिया वंदना सिन्हा रुद्र सेना के प्रमुख रुद्र राज संवेदक रवींद्र कुमार गुप्ता सेवा निवृत्त शिक्षक मिथलेश राम सेवा निवृत्त शिक्षक बालेश्वर राणा सेवा निवृत्त शिक्षक राजेंद्र महतो उप मुखिया कैलाश महतो पंचायत समिति सदस्य राम इकबाल सिंह समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से पथ का अनावरण किया! इस दौरान गरी कलां के वैध मोहल्ला से घाघरा नदी तक और बंडा चीरा से वैध मोहल्ला तक जाने वाली सड़क का अनावरण करते हुए अपने पिता स्व शिवनंदन प्रसाद सिन्हा के नाम से उक्त दोनों पथ का नामकरण भी किया! इस दौरान अधिवक्ता मनोज कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पिता स्व शिवनंदन प्रसाद सिन्हा गरी कलां गांव के विकास में बढ़ चढ़ कर भाग लिए! ग्रामीणों के सुख सुविधा के लिए तन मन धन न्यौछावर किए! आज हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलकर गरी कलां के ग्रामीणों के लिए 4 सौ फीट भूमि पीसीसी सड़क निर्माण के लिए दान में दिए हैं! सड़क निर्माण के लिए भूदान करने से हम और हमारा सिन्हा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है! भविष्य में आगे भी ग्रामीणों की सेवा में सिन्हा परिवार सदैव तत्पर रहेगा! कार्यक्रम को अधिवक्ता दिलीप सिन्हा शिक्षक आदित्य सिन्हा भूत पूर्व उप मुखिया वंदना सिन्हा रुद्र सेना प्रमुख रुद्र राज सेवा निवृत्त शिक्षक मिथलेश राम सेवा निवृत्त शिक्षक बालेश्वर राणा सेवा निवृत्त शिक्षक राजेंद्र महतो उप मुखिया कैलाश महतो पंचायत समिति सदस्य राम इकबाल सिंह संवेदक रवींद्र कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया! इस कार्य के लिए गरी कलां के ग्रामीणों ने सिन्हा परिवार का आभार प्रकट किया! मौके पर नागेश्वर महतो बालेश्वर महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे!

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने श्रद्धा के साथ मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

हजारीबाग, शनिवार: ज़िला कांग्रेस कार्यालय, कृष्ण वल्लभ आश्रम में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस कार्यक्रम में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुन्ना सिंह ने कहा कि “बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी समाज के उत्थान, न्याय और समानता के प्रतीक थे। उनके अदम्य साहस और संघर्ष ने हमें यह सिखाया कि सशक्तिकरण और सेवा हमारा कर्तव्य है।”

कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थितजन बिरसा मुंडा चौक पहुँचे, जहाँ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर हार एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुन्ना सिंह ने कहा कि “बिरसा मुंडा के आदर्श हमें निरंतर प्रेरित करते हैं। हमें प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि हम उनके विचारों को अपने जीवन में उतारेंगे और समाज में समानता, सम्मान एवं सशक्तिकरण के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे।”

उन्होंने नागरिकों से समाजिक एकता की अपील करते हुए कहा कि “आइए, हम सभी मिलकर भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को सुनहरे सपनों में बदलें और ऐसा समाज निर्मित करें, जहाँ हर समुदाय को समान अधिकार व सम्मान प्राप्त हो।”

कनहरी में जैव विविधता पार्क का विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया उद्घाटन, हजारीबाग को हरित एवं पर्यावरण–समृद्ध जिले के रूप में विकसित करने की दिशा म

हजारीबाग के कनहरी में जैव विविधता पार्क का शुभ उद्घाटन विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा किया गया। यह पार्क क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उद्देश्य से बनाया गया है, जो आने वाले समय में हजारीबाग के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान बनेगा।

विधायक प्रसाद ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि यह जैव विविधता पार्क न केवल प्रकृति को संरक्षित करने का एक प्रयास है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण के महत्व से जोड़ने का एक उत्कृष्ट माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि हजारीबाग की हरियाली, शुद्ध वातावरण और प्राकृतिक संपदा हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। इस जैव विविधता पार्क के निर्माण से पर्यावरण संतुलन, संरक्षण और जागरूकता को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह पार्क युवाओं, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों के लिए अध्ययन एवं अनुभव का एक महत्वपूर्ण स्थान बनेगा। इसके साथ ही यह स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देगा और इस क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं को भी मजबूत करेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शिरकत की और परियोजना के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित अधिकारियों में शामिल रहे सीएफ ममता प्रियदर्शी, आरसीसीएफ आर.एन. मिश्रा, डीएफओ (पूर्वी) विकास उज्जवल, वनप्राणी डीएफओ सुरज कुमार प्रशिक्षण प्राणी विभाग के मोहित वंशल इन अधिकारियों ने पार्क के संरक्षण मॉडल, जैव विविधता के विकास, वन्यजीव सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन पर अपने सुझाव और दृष्टिकोण भी साझा किए।

उद्घाटन के बाद विधायक प्रसाद ने पूरे परिसर का अवलोकन किया और वन विभाग की टीम के साथ मिलकर महोगनी का पौधा भी लगाया। उन्होंने इसे हजारीबाग की हरियाली को और मजबूत करने की दिशा में एक शुभ कदम बताया। उन्होंने घोषणा की कि यह पार्क अब आधिकारिक रूप से हजारीबाग की जनता को समर्पित है।

विधायक प्रसाद ने कहा कि जैव विविधता पार्क पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है, अब हमारा दायित्व है कि हम उसे संरक्षित रखें, सहेजें और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करें। उन्होंने हजारीबाग जिला प्रशासन, वन विभाग एवं स्थानीय लोगों को इस महत्वपूर्ण परियोजना में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि हजारीबाग को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण–समृद्ध जिले के रूप में विकसित करने की दिशा में ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (PMG) के प्रमुख श्री अरिहंत कुमार का हजारीबाग दौरा, बैठक में पीएमजी/प्रगति में लंबित मामलों

प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (PMG) के प्रमुख श्री अरिहंत कुमार शनिवार को हजारीबाग जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के साथ पीएमजी/प्रगति में लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक के पूर्व उपायुक्त ने पीएमजी प्रमुख श्री अरिहंत कुमार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

बैठक के दौरान श्री अरिहंत कुमार ने जिले में संचालित प्रमुख कोल खनन परियोजनाओं यथा सीसीएल की चन्द्रगुप्त परियोजना तथा एनटीपीसी की केरेडारी, बड़कागांव, बादाम और चट्टीबारियातू परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। साथ ही एनएचएआई से जुड़े अवसंरचनात्मक मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने माइनिंग प्रभावित क्षेत्रों, पीवीटीजी परिवारों से संबंधित मुद्दों, तथा पीएमजी/प्रगति में लंबित मामलों के कारणों की विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन से प्राप्त की।

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सभी मामलों पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन लंबित विषयों के शीघ्र निष्पादन के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार पुलिस एवं न्यायिक प्रक्रियाओं के अनुरूप भी कार्रवाइयाँ की जा रही हैं। उपायुक्त ने बैठक में पीवीटीजी परिवारों के समग्र विकास हेतु केंद्र सरकार द्वारा एक उत्तम मॉडल उपलब्ध कराए जाने का सुझाव भी रखा।

समीक्षा के दौरान एनएच पदाधिकारियों को भूमि अधिग्रहण एवं म्यूटेशन से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही दनुवा घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं से निजात दिलाने एवं सुरक्षित आवागमन हेतु उत्तम योजना तैयार करने पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पीएमजी प्रमुख श्री अरिहंत कुमार के अतिरिक्त अपर समाहर्ता श्री संतोष सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी श्री निर्भय कुमार, डीसीएलआर श्री राजकिशोर प्रसाद, पीएमजी ग्रुप के सदस्यगण, बड़कागांव एवं केरेडारी अंचलाधिकारी, एनएच के अधिकारी सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

बिरसा मुंडा के जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विनोबा भावे विश्वविद्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

हजारीबाग: झारखंड निर्माण से आत्मनिर्भरता तक की यात्रा में हजारीबाग की धरती हमेशा से संघर्ष, बलिदान और आत्मगौरव की प्रतीक रही है। 1857 की क्रांति में वीर शहीद शेख भिखारी, बाबु राम नारायण सिंह और न जाने कितने वीरों ने अपने साहस, जज्बे और ईमानदारी से झारखंड की नीव रखी। जब-जब न्याय, हक और अस्मिता की बात उठी, तब तब हजारीबाग की आवाज सबसे आगे रही। यहॉ की घाटियाँ और पहाड़ आज भी उन संघर्षो की गवाही देते हैं जहॉ आम लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना, एक पहचान, एक राज्य, और एक सम्मान की लड़ाई लड़ी। उपरोक्त बातें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा 15 नवम्बर 2000 का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि सपनों की एक उड़ान थी जिसके ताने-बाने में हजारीवाग का पसीना, संघर्ष और उम्मीद बनी हुई थी। आज भी यह जिला उसी गौरवशाली विरासत को संजोए हुए हैं-जहाँ हर पत्थर, हर नदी, हर खेत-अपने अतीत की कहानी बयां करता है।

इसके उपरांत आयुक्त ने इस विकास यात्रा के कुछ महत्वपूर्ण प्रक्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

कृषि क्षेत्र में परंपरागत खेती से आधुनिक कृषि तकनीक की ओर बड़ा बदलाव, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, खेत तालाब, चेकडैम, बिरसा हरित ग्राम योजना से हजारों किसानों की आय में वृद्धि, स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिक स्वास्थ्य से लेकर ICU, डायलिसिस और ट्रॉमा सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएँ,मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी, खनन प्रभावित क्षेत्रों में नई मेडिकल सुविधाएँ, शिक्षा क्षेत्र विद्यालयों की बढ़ती संख्या, स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, मेडिकल, टेक्निकल और उच्च शिक्षा के नए अवसर, छात्रवृत्ति, साइकिल योजना व आवासीय विद्यालयों से शिक्षा को नई दिशा,महिला एवं सामाजिक विकास, आंगनबाड़ी केंद्रों का विस्तार, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना से महिलाओं को सशक्त समर्थन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाखों लोगों को लाभ,इंफ्रास्ट्रक्चर एवं औद्योगिक प्रगति, नई सड़कों, पुलों और रेललाइन का तेज विकास, जल जीवन मिशन से घर-घर स्वच्छ पेयजल का लक्ष्य, ऊर्जा, संचार और डिजिटल सेवाओं का आधुनिकीकरण की ओर अग्रसर हुआ है। हजारीबाग आने वाले वर्षों में "मॉडल जिला—Model District"के रूप में उभरेगा, जहाँ हर बच्चे को शिक्षा, हर घर को पानी, हर नागरिक को स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा यह विकास किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन की संयुक्त प्रतिबद्धता का परिणाम है।

कार्यक्रम में उपायुक्त ने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत करते हुए कहा भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, जन-आंदोलन और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक हैं। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान ने हमें न्याय, समानता और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की शक्ति दी है। आज उनकी 150वीं जयंती पर हम सभी उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं।

उपायुक्त महोदय ने आगे कहा कि जिला प्रशासन जनभागीदारी को आधार बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तीकरण, युवा विकास तथा बुनियादी ढांचा सुदृढ़ करने के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे मिलकर एक समृद्ध, स्वावलंबी और विकसित झारखंड के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में उपायुक्त हजारीबाग श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा राज्य गठन के 25 वर्ष की इस यात्रा ने न केवल अपने अस्तित्व को संवारा है, बल्कि विकास की अवधारणा के साथ नित्य समग्र प्रगति पथ पर अग्रसर भी हैं। उन्होंने कहा सामाजिक सौहार्द्र और समरस्ता बनाते हुए हजारीबाग ने आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास के कुछ नए आयाम भी स्थापित किए हैं। जिसमें, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, खनन तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में यह जिला राज्य के महत्वपूर्ण पायदान पर रहा है।

इस कार्यक्रम में जिले के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्तरीय गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में भारती कुमारी राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय कटकमसांडी, नितिन कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरिया चौपारण, शिया कुमारी संत रॉबर्ट बालिका विद्यालय सदर एवं सृष्टि प्रसन्न टोपनो झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कटकमदाग, रंगोली प्रतियोगिता में संत रॉबर्ट बालिका मध्य विद्यालय सदर, क्विज प्रतियोगिता में धीरज कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिल्वार सदर एवं अमीषा कुमारी इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय सदर, निबंध प्रतियोगिता में अनुसुलेखा मिंज इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय सदर एवं दीपक कुमार सरस्वती+2 उच्च विद्यालय, सामूहिक नृत्य में इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय सदर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पदमा, बेहतर बैंड परिचालन हेतु कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पद्मा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय सदर, साइक्लोथोन में नीरज कुमार UPG +2 केरेडारी एवं सृष्टि साधना कुमारी संत रॉबर्ट बालिका विद्यालय हजारीबाग को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयुक्त, उपायुक्त एवं अन्य के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: उपायुक्त, भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान सबों के लिए प्रेरणा स्त्र

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह,उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद, प्रशिक्षु आईएएस श्री आनंद शर्मा समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने स्वतंत्रता संग्राम एवं झारखंड के जल, जंगल, जमीन और राज्य की खनिज संपदा की रक्षा के लिए जो कार्य किए वे हमारे लिए सदैव प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्गों पर चल कर हम सभी उनके सपनों के झारखंड का निर्माण कर सकते है। 

इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं उनके द्वारा किए गए संघर्षों एवं कार्यों को याद किया।

झामुमो को नज़रअंदाज़ करना महागठबंधन को पड़ा भारी : कुणाल यादव

घाटशिला उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर

हजारीबाग: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिसके बाद पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। इस जीत को लेकर झामुमो के जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता द्वारा लगाया गया ठोस मुहर है।

कुणाल यादव ने कहा कि यह परिणाम साबित करता है कि झारखंड की जनता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और उनकी योजनाओं से खुश है।

उन्होंने कहा यह कोई साधारण जीत नहीं है। यह जनता का भरोसा है, जो हेमंत सोरेन के काम, उनके संघर्ष और उनकी जनता-समर्पित नीतियों का सम्मान करते हुए मिला है।

सोमेश चन्द्र सोरेन बी.टेक इंजीनियर हैं और युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। उनकी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कुणाल यादव ने कहा कि घाटशिला की जनता ने एक युवा, पढ़े-लिखे और दूरदर्शी व्यक्ति को विधानसभा भेजकर पूरे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का रास्ता खोल दिया है।

कुणाल यादव ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, घाटशिला चुनाव प्रभारी दीपक बिरुवा, माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, केन्द्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव बेदिया, सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और जनता के बीच लगातार जुड़ाव ने ही इस जीत को संभव बनाया।

बिहार चुनाव को लेकर बोलते हुए कुणाल यादव ने राजद और कांग्रेस पर बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की हार का एक बड़ा कारण झारखंड मुक्ति मोर्चा को नज़रअंदाज़ करना भी है।

उन्होंने कहा अगर महागठबंधन में झामुमो को उचित सम्मान और स्थान दिया जाता, तो बिहार चुनाव का परिणाम बिल्कुल अलग होता। हमारा संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत है, खासकर सीमावर्ती जिलों में हमारा प्रभाव निर्णायक साबित हो सकता था।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में क्षेत्रीय दलों को सम्मान देने, उनकी ताकत को समझने और साथ मिलकर लड़ने की आवश्यकता है, तभी भाजपा जैसी शक्तियों को टक्कर दी जा सकती है।

घाटशिला की जीत ने झामुमो के राजनीतिक आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नतीजा हेमंत सोरेन के प्रति झारखंड की जनता के विश्वास, संगठन की मजबूती और विपक्षी दलों के अंदर बढ़ती असहमति का संकेत है।

झारखंड की बेटी पहली बार दूसरी अंतर्राष्ट्रीय महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में चयनित, ओलंपिक संघ के द्वारा किया गया सम्मानित,

राखी कुमारी ने मेहनत और अनुशासन से झारखंड की बेटियों की क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साबित किया है : हर्ष अजमेरा 

हजारीबाग - दूसरी अंतर्राष्ट्रीय महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के लिए झारखंड की बेटी राखी कुमारी का इंटरनेशनल कबड्डी तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयन हजारीबाग के लिए गर्व का विषय बन गया है। हजारीबाग हुरहुरु की निवासी एवं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी राखी का चयन बांग्लादेश में 17 नवंबर से 24 नवंबर तक होने वाले इस महत्त्वपूर्ण वैश्विक आयोजन के लिए किया गया है। राज्य की किसी बेटी का पहली बार इस स्तर पर तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयन होने से खेल जगत में उत्साह की लहर है। राखी कुमारी, पिता अशोक पासवान की पुत्री, तीन सीज़न से प्रो कबड्डी लीग सहित अनेक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अपनी क्षमता और अनुशासन का परिचय दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए गौरवपूर्ण है और वह पूरे समर्पण के साथ राज्य एवं देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। उनके इस ऐतिहासिक चयन पर हजारीबाग ओलंपिक संघ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राखी को अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता और स्पोर्ट्स ड्रेस भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने राखी की उपलब्धि को झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि राखी ने यह सिद्ध किया है कि मेहनत और अनुशासन के बल पर हमारी बेटियाँ भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक सकती हैं। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राखी को हार्दिक बधाई दी। मौके पर मुरारी सिन्हा,रविन्द्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें।